Read the latest news and top headlines from West India, including Maharashtra, Gujarat, Goa and Rajasthan. Stay informed with coverage on politics, crime, business, government schemes, education, culture, weather and major events, only on Indian FastTrack.
Mumbai Crime News: मुंबई के चेंबूर इलाके में दिनेश आव्हाड को अपनी पत्नी को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कारण बस इतना था, कि पत्नी ने सेक्स से इनकार किया था। गुस्से में आकर आव्हाड ने उसे जला दिया। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him
मुंबई: झगड़े के बाद अपनी पत्नी को जलाने और उसे गंभीर रूप से झुलसाने के आरोप में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। चेंबूर की आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, कि दिनेश आव्हाड शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे काम के लिए देर हो रही है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him
महिला घर काम करती है।
अधिकारी ने बताया, “महिला घरेलू हेल्पर के रूप में काम करती है। सेक्स से इनकार करने पर हुई बहस के दौरान महिला ने गुस्से में खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। जब वह माचिस नहीं जला पाई, तो आव्हाड ने गैस स्टोव से कागज का एक टुकड़ा जलाकर उस पर फेंक दिया। मौके पर महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे सायन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him
Mumbai Rape Case: मुंबई विक्रोली में एक दरिंदा घर की खिड़की तोडकर अंदर घुसा और नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को दूंढ निकाला।
Mumbai Rape News: मुंबई के विक्रोली इलाके में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि दरिंदा घर की खिड़की तोडकर अंदर घुसा और अकेली बच्ची को जबरन हवस का शिकार बनाकर फरार हो गया। जाते-जाते उसने धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो उसे बदनाम कर देगा। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
नाबालिक लड़की के साथ रेप
घटना शनिवार की है। जब 31 वर्षीय आरोपी समीर शेख ने देखा कि लड़की घर में अकेली है, तो वह खिड़की तोडकर घर में घुसा और जबरन लड़की का रेप कर दिया और बाद में बदनाम करने की धमकी देकर फरार हो गया। विक्रोली पश्चिम पार्कसाईट पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेकर ने बताया, कि पीड़ित लड़की डर के मारे इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताई। लेकिन लड़की के हावभाव में बदलाव देखकर घर वालों ने लड़की से पूछा, जिसके बाद लड़की ने घटना के बारे में परिवार वालों को बताया।
उसके बाद परिवार के लोग लड़की को लेकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और कार्यवाही में जुट गई। मुंबई झोन 7 के पुलिस उपायुक्त राकेश ओला ने बताया, कि पार्कसाइट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(D), 351(2) और POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
पुलिस उपायुक्त ने कहा, मुंबई पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ तकनीकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हासिल की। उसके बाद आरोपी को विक्रोली इलाके से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। आरोपी के पिछले रिकॉर्ड के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी को पुलिस सख्त सजा दिलाने का काम करेगी। Mumbai: Brutal man broke into the house by breaking the window, raped a minor girl
मालवनी पुलिस ने शुक्रवार, 30 मई को 500 रुपये के नकली नोट छापने के जुर्म में दो तेलंगाना के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से छपाई सामग्री के साथ 1,740 नकली नोट बरामद किए हैं।
मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नगरकर ने बताया, कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मार्वे बिच के साईबाबा मंदिर के पास छापेमारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर नकली नोट बना रहे थे। संदिग्धों को 4 जून, 2025 तक पुलिस हिरासत में रखा गया है, क्योंकि उनके संचालन की सीमा और बड़े जालसाजी नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच जारी है।
जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. दिपक हिंडे ने बताया कि आरोपी कहीं बाहर से एक नीली कार में यहां आए हुए थे। गुप्त सूचना मिली थी कि मार्वे रोड़ स्थित मार्वे बिच के नजदीक साईबाबा मंदिर के पास काफी समया से एक नीली रंग की कार रुकी हुई है जिनके पास भारतीय चलन के नकली नोट मौजूद है। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद आदेश पाकर हमने मौके पर छापामारी की जहां से दो संदिग्धों को 500 रुपये के बनावटी नोट और नकली नोट बनाने के उपकरण और सामग्री सहित हिरासत में लिया। इसके साथ ही जिस कार से वो लोग आए हुए थे उसे भी जब्त कर लिया गया है।
दोनों आरोपी हैं बेरोजगार
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में भी आप को जानकारी देते चलें, कि गिरफ्तार 46 वर्षीय संपत सामवय्या एंजपल्ली, तेलंगाना के गांधीनगर, तालुका धनपुर (मुलगू), जिला जयशंकर (भूपालंपली) का रहने वाला है। और दूसरा 30 वर्षीय आरोपी रहिमपाशा याकूब शेख, धनपुर, तालुका धनपुर (मुलगू), जिला वारंगली का रहने वाला है। दोनों ही पेशे से बेरोजगार हैं। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani
मुंबई: गोरेगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुन कर आप भी चौक जाओगे। यहां एक 78 वर्षीय महिला काम करके अपना घर चला रही है। 23 मई को ऐसा क्या हुआ कि बुजुर्ग महिला घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर अपने मालिक से 500 रूपये उधार लिए और चूहे मारने की दवाई लेकर आत्महत्या की कोशिश की। हालाकि महिला मेडिकल ट्रीटमेंट से बच गई। लेकिन गोरेगांव पुलिस ने उसी के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
खबर के मुताबिक, महिला अपने 91 वर्षीय पति, दो बेटों, उनके परिवारों और अन्य रिश्तेदारों के साथ एक बड़े संयुक्त परिवार में रहती है। उनका बड़ा बेटा बेरोजगार है और शराब की लत से जूझ रहा है, जबकि वह और उसकी बेटी परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम करती हैं। पुलिस शिकायत में दावा किया गया है कि वह छोटी-छोटी बातों पर अपनी मां और पिता से बहस करते समय नियमित रूप से चिल्लाता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
23 मई की सुबह महिला के बड़े बेटे ने उसे गाली दी, उस पर अपनी ज़िंदगी बर्बाद करने का आरोप भी लगाया और घर से निकल जाने को कहने लगा। पीड़ित बुजुर्ग महिला उस समय झगड़े से बचने की कोशिश की और बहुत दुखी होकर अपना दिन गुजारा। बाद में उसने अपने मालिक से घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर 500 रुपये उधार लिया और चूहे मारने की दवा खरीदी। बुजुर्ग महिला ने 25 मई को जहरीला पानी पी लिया, जबकि उस वक्त उसकी बेटी डॉक्टर के पास गई हुई थी। जब उसकी बेटी वापस लौटी, तो उसने देखा की मां को उल्टियाँ हो रही है। तुरंत उसने एक प्राइवेट अस्पताल मे ले जाकर भर्ती करवाया। जहां बुजर्ग महिला को गहन क्रिटिकल केयर यूनिट (ICCU) में उपचार किया जा रहा है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
दहिसर में प्रॉपर्टी विवाद
हालिया खबरों के मुताबिक, यह मुंबई में परिवार के सदस्यों द्वारा बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार का दूसरा मामला है। इससे पहले, दहिसर में एक 73 वर्षीय व्यक्ति पर उसके ही बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर हमला किया था, जिसके परिणामस्वरूप उसे गंभीर चोटें आई थीं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा के बारे में अधिक जागरूकता की जरूरत है। बुजुर्गों के उत्पीड़न पर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का अधिकार है। गोरेगांव की घटना में पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार जाँच के दायरे में है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son
Mumbai Cab Driver Fight: मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार की रात को दो कैब ड्राइवरों में झगड़ा हो गया। इसके बाद यह झगड़ा एक खतरनाक स्टंट में बदला गया। राहगीरों ने जब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो पुलिस ने तुरंत हरकत में आ कर गाड़ी सहित कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई एयरपोर्ट परिसर में दो कैब ड्राइवरों के बीच मामूली बहस एक खतरनाक स्थिति में बदल गई। कैब ड्राइवर ने अपने कार के बाेनल पर लटके हुए एक व्यक्ति को लगभग 6 किलो मीटर की दूरी तक घसिटता रहा। जबकि इस घटना में उसकी जान भी जा सकती थी। विलेपार्ले एक्सप्रेस हाईवे पर राह चलते एक बाइक सवार ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी जब्त कर ली। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
क्या था मामला?
बुधवार आधी रात को मुंबई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल पर दो एग्रीगेटर कैब के ड्राइवरों के बीच मामूली झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। झगड़े से बचते हुए भाग रहे एक ने अचानक अपनी गाड़ी स्टार्ट कर दी। वहीं खड़े एक ड्राइवर ने बोनट पर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन गाड़ी रोकने के बजाय आरोपी ड्राइवर ने कैब को तेज गति से दौड़ा दिया है। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय कैब में सवार ड्राइवर भीमप्रसाद महंतो का झगड़ा 34 वर्षीय जस्टिन जे के साथ हुआ था। महंतो ने हमले से बचने के लिए कैब दौड़ा दी। इस दौरान जस्टिन कैब के बोनल पर चिपका रहा। महंतो कैब को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लगभग 6 किलो मीटर तक दौड़ाता रहा। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस एक्शन में आई। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
पुलिस ने क्या कहा?
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला एक छोटी सी लड़ाई से शुरू हुई थी। जब महंतो और जस्टिन के बीच मामूली हाथापाई हुई जो गंभीर टकराव में बदल गया। पुलिस ने कहा कि महंतो भागने की कोशिश कर रहा था, तभी जस्टिन उसकी कार के बोनट पर चढ़ गया। बोनट पर बैठे ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलसि ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125, 126(2), 115(2), 352 और मोटर वाइकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार एर्टिगा कार को जब्त कर लिया गया है, और आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवेंद्र पोल ने बताया कि भीमप्रसाद महंतो अपनी टैक्सी से यात्री को उतारने के बाद दूसरी सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक निजी कैब चालक ने उसे जगह छोड़ने के लिए कहा, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद अपने सहयोगी के समर्थन में और अधिक कैब चालक घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने से घबराए महंतो ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action
मुंबई की RCF पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बकरी के फार्म हाउस में MD ड्रग्स बना रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के लोग काफी चालाक थे इसलिए उन्होंने फार्म हाउस पर बकरी भी पाल रखी थी।
मुंबई: चेंबूर की RCF पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिन लोगों ने बकरी पालन के फार्म हाउस को ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री में तब्दील किया हुआ था। इस गैंग ने फार्म हाउस के मालिक से बकरियां और मुर्गे पालने के नाम पर 2 कमरा किराए पर लिया। जिसके बदले गैंग के लोगों ने मालिक को एक लाख रुपये प्रति माह किराया भी दिया। यहीं पर MD ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप तैयार किया गया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि यह गिरोह बेहद चालाक है। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
2 महीने से पुलिस कर रही थी जांच
मुंबई पुलिस के ईस्ट रीजन के एडिशनल कमिश्नर महेश पाटिल ने कहा कि यह मामला तब शुरू हुआ जब पुलिस ने इसी साल मार्च महीने में 45 ग्राम MD ड्रग्स जब्त कर एक शख्स को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने 4 और ड्रग्स पेडलर्स को मुंबई और नवी मुंबई से गिरफ्तार किया और उनके पास से 6. 689 किलो MD ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपये की कीमत बताई जा रही है।
महेश पाटिल ने बताया कि जब जांच आगे बढ़ी तो हमें पता चला कि आरोपी रायगढ़ जिले के कर्जत में एक फार्म हाउस भाड़े पर लेकर उसमें ड्रग्स की फैक्ट्री चला रहे हैं। इसके बाद DCP नवनाथ ढवले ने सीनियर इंस्पेक्टर महादेव कुम्भार, पुलिस इंस्पेक्टर समशेर तड़वी, सहायक पुलिस निरीक्षक मैत्रानंद खंदारे और पुलिस सबइंस्पेक्टर सुशांत सालवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई और कर्जत के किकवी इलाके में स्थित सावली फार्म हाउस में छापेमारी की। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
दुर्गंध का कैसे किया उपाय?
छापेमारी के लिए टीम जब फार्म हाउस पहुंची तो देखा कि वहां ड्रग्स फैक्ट्री का पूरा सेटअप तैयार किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी इतने शातिर थे कि ड्रग्स से निकलने वाले दुर्गंध का पता आसपास के लोगों को न लगे इसका भी उन लोगों ने पूरा इतंजाम किया हुआ था। पाटिल ने आगे बताया कि आरोपियों ने फार्म हाउस को भाड़े पर बकरी पालन करने के नाम से लिया था और बकरी के शौच की दुर्गंध MD की फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल की बदबू से कुछ हद तक दब जाती है, जिससे लोगों को यह नहीं पता चल पाता कि यहां किसी केमिकल बनाने की फैक्ट्री चल रही है। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
एडिशनल कमिश्नर ने आगे बताया कि फैक्ट्री से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और छापेमारी के दौरान वहां से ड्रग्स बनाने के मैटेरियल के साथ-साथ 5.525 किलो MD ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान जो रॉ मटेरियल मिला, उसकी कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपये है। अगर उससे ड्रग्स बनाया जाता तो कम से कम 150 किलो MD ड्रग्स बन सकता था, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीबन 300 करोड़ रुपये हो सकता था। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
पिछले 3 महिनों से चल रही थी फैक्ट्री
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पिछले 3 महीने से इस फार्म हाउस में ड्रग्स बना रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक सप्ताह में 25 किलोग्राम ड्रग्स बना लेते थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है, कि इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स कहां-कहां गया होगा और इस गैंग में कितने लोग हो सकते हैं? इसके अलावा पुलिस इस ड्रग्स के माध्यम से कमाए गए पैसों का मनी ट्रेल भी खंगाल रही है।
इस मामले में अब तक 24,47,10,000 रुपये मूल्य का एमडी (मेफेड्रोन) जिसका वजन 12.664 किलो और लगभग 1,00,00,000/- रुपये बहुमूल्य मादक पदार्थों के उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चा माल और इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र सामग्री जब्त की गई है। इसके साथ ही कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मादक पदार्थ बेचने वाले 5 आरोपी है और निर्माण गिरोह से 1 शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वे सावली फार्म हाउस, किकवी, कर्जत और रायगढ़ में बकरी पालन का धंधा बताकर ड्रग्स बना रहे थे। Drugs factory in the guise of goat rearing, goods worth Rs 24 crore seized
महिला प्रिंसिपल ने पति की हत्या कर उसके शव को अपने ट्यूशन पढ़ने वालों छात्रों की मदद से जंगल में जला दिया। ब्लैकमेलिंग और मारपीट से तंग आकर उठाया कदम
डिजिटल डेस्क महाराष्ट्र: यवतमाल जिले से हत्या का एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। यहां एक महिला प्रिंसिपल ने अपने टीचर पति को जहर देकर मार डाला। इस हत्या की वजह राजोना की मारपीट और ब्लैकमेलिंग की जानकारी प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि पति अपनी ही पत्नी की अश्लील वीडियो बनाता और उसे डराता था। मारता पिटता भी था। तंग आकर प्रिंसिपल पत्नी ने उसे जहर दे दिया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी पत्नी ने अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले तीन छात्रों की मदद से पति का शव ठिकाने लगा दिया। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest
पेट्रोल छिड़ककर जला दिया
इसके बाद रात में जंगल में पति के शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया। दरअसल, 15 मई को यवतमाल के चौसला पहाड़ी के पास पुलिस को एक जला हुआ एक शव मिला था। शुरुआत में पुलिस को शव की पहचान करने में कठिनाई आ रही थी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो इस हत्याकांड की परतें खुलने लगीं। मृतक की पहचान 32 वर्षीय शांतनु देशमुख के रूप में हुई। वो सुयोगनगर, लोहरा का निवासी था। पुलिस ने उनके दोस्तों से पुछताछ की तो सारा मामला धीरे-धीरे खुलने लगा। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest
जूस में मिलाया जहर
जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस ने मृतक की 23 वर्षीय पत्नी निधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में पत्नी ने कुबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है। पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी को रोज शराब पीकर मारता-पिटता था। साथ ही वो उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता था। पत्नी इससे तंग आ गई थी। इसलिए उसने एक दिन बनाना शेक पिलाने के बहाने उसे जहर दे दिया। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest
इसके बाद आरोपी पत्नी ने अपने पति का शव ठिकाने लगाने के लिए अपने ट्यूशन के तीन नाबालिग छात्रों को विश्वास में लिया और पूरी प्लानिंग की। फिर रात में आरोपी पत्नी ने छात्रों को साथ लिया और शव को चौसाला के जंगल में ले गई। वहां उसने अपने पति के शव पर पेट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी। लेकिन पुलिस ने स्थानीय सुत्रों की सहायता से इस हत्याकांड को सुलझा लिया। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीनों नाबालिग छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest
ठाणे जिले के डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लडकी को पिछले दो महीनों से बंधक बनाकर लगातार बलात्कार किया जा रहा था। गर्भपात के बाद वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश, मजदूरों ने दी इसकी सूचना।
महाराष्ट्र/ ठाणे: डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लड़की को दो महीने तक एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया, गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। हालांकि उसके परिवार के एक परिचित व्यक्ति लड़की को अपने साथ ले गया था। जब वो अपने परिवार से झगड़ा कर के घर से निकल गई थी। आखिर में आरोपी ने नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। लेकिन समय रहते पुलिस ने छापामारी कर लड़की को बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry
पुलिस ने की छापामारी
तिलक नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने बताया कि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। कदम ने बताया कि लड़की की आपबीती तब सामने आई जब कुछ मजबूरों को इसके बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस की टीम ने डोंबिवली के ग्रामीण इलाके में एक घर पर छापा मारा और उसे बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry
झगड़ा कर घर से निकली लड़की
उन्होंने बताया, “पीड़िता की मां खाने-पिने की चीजें बेचती है और वह मुख्य आरोपी के संपर्क में थी, जो मसाले बेचता है और उसके परिवार को वह जानता था। जब दसवीं कक्षा की परीक्षा के बाद लड़की का अपनी मां से झगड़ा हुआ और वह घर से बाहर चली गई, तो मुख्य आरोपी ने उसे अपने साथ आने के लिए मना लिया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry
सहायक पुलिस आयुक्त (डोंबिवली डिवीजन) सुहास हेमाडे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण), 65(1) (कुछ मामलों में बलात्कार), 88 (गर्भपात का कारण बनना), 143 (मानव तस्करी), 144 (तस्करी किए गए व्यक्ति का शोषण) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें अपराध की आगे की जांच कर रही हैं। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry
मंत्रालय प्रतिनिधि मुंबई: महाराष्ट्र के कई शहरों में कक्षा 11वीं में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बढ़ी खबर है। 11वीं के एडमिशन को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। एडमीशन प्रकृया में अब इन-हाउस कोटे को हटाकर ऑनलाइन एडमीशन के जरिए सरकार ने ज्यादा से ज्यादा छात्रों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। इसमें मैरिट के आधार पर एडमीशन प्रकृया होगी। साथ ही पोर्टल की समस्या को भी दूर कर दिया गया है। Big change in college admission process – Maharashtra Education Minister Dada Bhuse
क्या है बदलाव?
अब तक जिन छात्रों को एक ही संस्था के स्कूल से 10वीं पास करने के बाद उसी संस्था के कॉलेज में आसानी से दाखिला मिल जाता था, अब उनके सामने एक नई चुनौती आ सकती है। सरकार ने साफ कर दिया है कि अब इन-हाउस कोटे का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिनका स्कूल और जूनियर कॉलेज एक ही कैंपस में स्थित होगा। यानी अगर कोई संस्था अलग-अलग जगहों पर स्कूल और कॉलेज चला रही है, चाहे वह कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर क्यों न हो, तो भी उन्हें अब इन-हाउस कोटा नहीं मिलेगा। Big change in college admission process – Maharashtra Education Minister Dada Bhuse
एक साथ होने चाहिए स्कूल और कॉलेज
महाराष्ट्र सरकार ने कक्षा 11वीं की ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले एक नया नियम लागू किया है, जिससे राज्य के कई जूनियर कॉलेजों में इन-हाउस कोटे से दाखिले पर असर पड़ सकता है। नए नियम के मुताबिक, अब केवल उन्हीं संस्थानों में इन-हाउस कोटा लागू होगा, जहां स्कूल और जूनियर कॉलेज एक ही परिसर (कैंपस) में स्थित हैं। Big change in college admission process – Maharashtra Education Minister Dada Bhuse
अब तक की यह व्यवस्था थी कि अगर स्कूल और कॉलेज एक ही संस्था द्वारा संचालित हैं, तो अलग-अलग कैंपस में होने पर भी इन-हाउस कोटे का लाभ उन स्कूल और कॉलेज के बच्चों को मिलता था। लेकिन अब यह सुविधा केवल उन्हीं को मिलेगी जिनका स्कूल और कॉलेज एक ही जगह है। इससे राज्य भर के कई प्रमुख कॉलेज प्रभावित हो सकते हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर स्कूल और कॉलेज चलाते हैं। Big change in college admission process – Maharashtra Education Minister Dada Bhuse
मंत्री दादा भूसे ने बताया कि ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम को इस तरह से बदला गया है जिससे अब सभी छात्रों को मेरिट के आधार पर एडमीशन मिलेगा। उन्होंने कहा, कि “पहले कई बार देखा गया कि अच्छे नंबर लाने वाले छात्र प्रतिष्ठित कॉलेजों में दाखिला नहीं ले पाते थे। अब ऐसा नहीं होगा।” Big change in college admission process – Maharashtra Education Minister Dada Bhuse
पहले यह ऑनलाइन एडमिशन प्रणाली मुंबई, पुणे, नागपुर और अमरावती जैसे शहरों में ही लागू थी। इस साल इसे पूरे महाराष्ट्र में लागू किया जा रहा है। मंत्री ने माना कि ग्रामीण इलाकों में छात्रों को नेटवर्क और स्मार्टफोन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन सरकार छात्रों के हित में लंबे समय के सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है। Big change in college admission process – Maharashtra Education Minister Dada Bhuse
मराठी भाषा को लेकर भेजा प्रस्ताव
भूसे ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र को तीन प्रमुख सुझाव भेजे हैं। पहला, छत्रपति शिवाजी महाराज का इतिहास राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, दूसरा मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिले और तीसरा गैर-मराठी स्कूलों में मराठी पढ़ाना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि “CBSE द्वारा मराठी को अनिवार्य करना इसी दिशा में हमारी कोशिशों का नतीजा है।” Big change in college admission process – Maharashtra Education Minister Dada Bhuse
मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित चकाला के एक होटल में सोमवार सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। यह आग होटल की छठी मंजिल पर लगी थी, जिससे इमारत में अफरा तफरी मच गई।
मुंबई: अंधेरी ईस्ट के चकाला इलाके में स्थित ज्योति होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अफरा तफरी के कारण होटल में ठहरे हुए मेहमानों और आस-पास के रहनेवालों में हड़कंप मच गया। यह घटना इमारत की छठी मंजिल पर सुबह करीब 3:00 बजे हुई। मौके पर आग ने होटल के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि होटल के अंदर कई लोग फंस गए थे। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated
मौके पर 5 दमकल गाडिय़ों के साथ ..
मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय होटल के अंदर 35 लोग फंसे हुए थे। आपातकालीन अलर्ट मिलने पर, मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम पांच दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए करीब एक घंटे तक कड़ी मेहनत की और सभी 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया, कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, होटल के कई कमरे आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए हैं। सुबह के समय तक ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान इमारत के ऊपरी मंजिल से घना धुआं और लपटें निकलती देखी गई। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated
क्या मिले सबूत?
आग लगने का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। अंधेरी पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, बिजली की खराबी या गैस लीक का कोई तत्काल सबूत नहीं मिला है, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated