Category: West India

Read the latest news and top headlines from West India, including Maharashtra, Gujarat, Goa and Rajasthan. Stay informed with coverage on politics, crime, business, government schemes, education, culture, weather and major events, only on Indian FastTrack.

  • बच्चू कडू के आंदोलन में प्रहार कार्यकर्ता ने पी लिया ज़हर, महाराष्ट्र में हडकंप

    बच्चू कडू के आंदोलन में प्रहार कार्यकर्ता ने पी लिया ज़हर, महाराष्ट्र में हडकंप

    शुक्रवार को बच्चू कडू के आमरण अनशन आंदोलन से जुड़ा एक युवा वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय चौधरी ने कथित रूप से ज़हर पी लिया, जिससे पूरे महाराष्ट्र में हडकंप मच गया है।

    Pahar-janshakti-party-worker.jpg
    पार्टी कार्यकर्ता की अस्पताल में खींची गई तस्वीर

    मंत्रालय प्रतिनिधि
    मुंबई:
    प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं विधायक बच्चू कडू पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। विधायक बच्चू कडू ने किसानों, दिव्यांगों, विधवाओं और समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए 8 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। लेकिन अबतक सरकार की चुप्पी आंदोलन को खतरनाक मोड़ पर ले आई है। शुक्रवार को अमरावती के आंदोलन स्थल पर एक वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता ने कथित तौर पर ज़हर पी कर अपनी जान देने की कोशिश की। In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra

    महाराष्ट्र सरकार की संवेदनहीनता

    शुक्रवार को आंदोलन से जुड़े एक युवा वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय चौधरी ने कथित रूप से ज़हर पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद से पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है। 35 वर्षीय अजय भागवतराव चौधरी प्रहार जनशक्ति पार्टी के वरूड तालुका प्रमुख हैं। शुक्रवार को उन्होंने आंदोलन की अनदेखी से नाराज होकर ज़हर का सेवन कर लिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इसे महाराष्ट्र सरकार की संवेदनहीनता का परिणाम बताया है। In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra

    बच्चू कडू ने इलाज कराने से किया इंकार

    शुक्रवार को आंदोलन छठे दिन में प्रवेश कर चुका है और बच्चू कडू की शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार की सुबह उन्हें उल्टियां हुईं, कमजोरी महसूस हुई, लेकिन उन्होंने डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए इलाज और सलाईन लेने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि लंबे समय से अन्न न लेने के कारण किडनी और अन्य अंगों पर असर पड़ रहा है। बच्चू कडू ने साफ कर दिया, कि “जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती, तब तक मैं न दवा लूंगा, न इलाज करूंगा।” In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra

    बच्चू कडू की मुख्य मांगे

    • किसानों के लिए पूर्ण कर्जमाफी
    • दिव्यांग और विधवा महिलाओं को ₹6,000 मासिक सहायता
    • भूमिहीन, मजदूर और वृद्ध नागरिकों को सरकारी मानधन
    • कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी
    • दूध उत्पादकों को स्थायी दरें
    • बेरोज़गार युवाओं को विशेष आर्थिक योजनाएं
    • वंचित वर्गों के लिए छात्रवृत्ति, बीमा और आवास योजनाएं

    मिल रहा है भारी समर्थन

    इस आंदोलन को राज्यभर से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, पूर्व सांसद राजू शेट्टी और सांसद महादेव जानकर ने बच्चू कडू के आंदोलन को समर्थन दिया है। राजू शेट्टी ने चेतावनी दी है, कि अगर सरकार ने 14 जून तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा। In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra

    सरकारी बैठकें तो हुईं, लेकिन परिणाम शून्य

    महाराष्ट्र सरकार की ओर से मंत्री पंकजा मुंडे, भरत गोगावले और जयकुमार गोरे ने आंदोलनकारियों से ऑनलाइन बैठक की, लेकिन किसी ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। आंदोलनस्थल पर स्वास्थ्य जांच की टीम तैनात है, लेकिन बच्चू कडू ने किसी भी तरह के उपचार से साफ इनकार कर दिया है। In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra

    सरकार के लिए चेतावनी

    बच्चू कडू की यह लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज बन चुकी है। जब एक कार्यकर्ता ज़हर पीता है और नेता अन्न से हाथ खींच लेता है तो यह सरकार के लिए चेतावनी है, कि “अब ‘मौन’ नहीं, उत्तरदायित्व की घड़ी है।” In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra

  • मुख्यमंत्री ने SRA परियोजना के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया।

    मुख्यमंत्री ने SRA परियोजना के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के लिए गुरुवार को “SRA Brihanmumbai” मोबाइल ऐप्लिकेशन को लॉन्च किया। इसके तहत नागरिकों को बिल्डर, आर्किटेक्ट और परियोजनों से प्रभावित व्यक्तियों को योजना की जानकारी मिल सकेगी।

    मंत्रालय प्रतिनिधि
    Mumbai SRA News:
    गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य अतिथिगृह “सह्याद्री” में झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (SRA) की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुंबई झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (SRA) के लिए “SRA Brihanmumbai” नामक मोबाइल ऐप्लिकेशन लॉच किया। इस ऐप से नागरिकों को बिल्डरों को, आर्किटेक्ट वर्ग को और परियोजनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को योजना की जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने एसआरए के अधिकारियों को वेबसाइट पर नागरिकों के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आप इस ऐप्लिकेशन को यहां से भी डायरेक्ट Download कर सकते हैं। Chief Minister launched mobile app for SRA project

    पहाडों पर बने झोपडों का पुनर्वसन

    इसी बैठक के दौरान मुंबई समेत राज्य के दूसरे शहरों में पहाड़ों पर बनी झोपड़पट्टियों के पुनर्वसन के लिए भी स्वतंत्र नीति बनाने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र झोपड़ा धारकों को उनके मौजूदा निवास के पास ही पुनर्वसन किया जाना चाहिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री तथा गृहनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे, प्रदेश गृहनिर्माण राज्यमंत्री पंकज भोयर, राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, गृहनिर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम गुप्ता, झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर आदि उपस्थित थे। Chief Minister launched mobile app for SRA project

    एसआरए खरीदेगी जमीन

    बैठक में एसआरए की इमारतों के लिए जमीन खरीदने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई समेत बड़े शहरों में पहाड़ों पर काफी झोपड़े बने हुए हैं। ऐसी झोपड़पट्टियां बारिश के दिनों में भूस्खलन और पत्थर गिरने से धोकादायक हो जाते हैं। इसलिए पहाड़ों पर बनी झोपड़पट्टियों के पुनर्वसन के लिए अलग से नीति बनाएं और जरूरत पड़ने पर जमीन भी खरीदें। Chief Minister launched mobile app for SRA project

    दिसंबर तक पूरा होगा बायोमेट्रिक सर्वेक्षण

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बायोमेट्रिक पद्धति पर आधारित घर-घर सर्वेक्षण का काम दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। झोपड़पट्टी के जो घर बंद हैं, ऐसे घरों का रिकॉर्ड तैयार किए जाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर पालिका के सेवानिवृत्त अधिकारियों का सेल तैयार करें। इसके माध्यम से समूह विकास (क्लस्टर) योजना को गति मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटकोपर के रमाबाई आंबेडकर नगर झोपड़पट्टी पुनर्वसन के काम को गति से पूरा किया जाना अतिआवश्यक है। उन्होंने आदेश देते हुए यह भी कहा, कि “समुद्र के पास की जगह का पुनर्वसन के लिए उपयोग करें।” Chief Minister launched mobile app for SRA project

    पुणे के नागरिकों को पुनर्वसन का आदेश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुणे शहर के परियोजना से प्रभावित नागरिकों को स्थायी रूप से पुनर्वसन करें। उन्हें किराया अथवा अन्य विकल्प खोजकर घर देने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि पुणे शहर के नदी किनारे बसे झोपड़ा धारकों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे झोपड़ों का गृहनिर्माण विभाग की योजना के जरिए पुनर्वसन करें। Chief Minister launched mobile app for SRA project

  • Mumbai: अब गड्ढों की शिकायत नए एप्लीकेशन से करें, जाने पूरा प्रोसेस ..

    Mumbai: अब गड्ढों की शिकायत नए एप्लीकेशन से करें, जाने पूरा प्रोसेस ..

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने मुंबई शहर में गड्ढों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए ‘पोथोल क्विकफिक्स’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

    मुंबई: शहर की सड़कों पर गड्ढों की शिकायतों और उनके त्वरित समाधान को कारगर बनाने के प्रयास में, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने एक और मोबाइल एप्लिकेशन, पोथोल क्विकफिक्स के नाम से लॉन्च किया है। यह एप्लिकेशन जून के पहले सप्ताह में लॉन्च किया गया था और अब यह मुंबई के सभी नागरिकों के लिए प्ले स्टोर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आप इसे यहां से एक क्लिक कर Download भी कर सकते हैं। Mumbai: Now complain about potholes through a new application, know the entire process.

    कारगर बनाने के प्रयास

    बीएमसी आम तौर पर सोशल मीडिया और स्थानीय वार्ड कार्यालय के नियंत्रण कक्षों के माध्यम से नागरिकों द्वारा दर्ज की गई गड्ढों की शिकायतों की निगरानी और निपटारा करता है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों की शिकायतों पर निपटारे को कारगर बनाने के प्रयास में लगातार नए डिजिटल पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन विकसित करता आ रहा हैं।

    इसके पहले भी कई एप्लिकेशन किए लॉन्च

    2019 में, बीएमसी ने ‘माई बीएमसी पोथोल फिक्सिट’ नामक एक डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया, जिसका उपयोग बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रशासन द्वारा 2024 के मानसून सीजन के दौरान गड्ढों के बारे में शिकायत दर्ज करने में सक्षम बनाने के लिए भी किया गया था। 2014 में सड़कों की निगरानी के लिए ‘एमसीजीएम 24X7’ मोबाइल एप्लिकेशन शुरू की गई थी और 2011 में गड्ढों की शिकायतों पर नागरिकों से जुड़ने के लिए ‘वॉयस ऑफ सिटिजन’ डिजिटल पोर्टल शुरू किया था। Mumbai: Now complain about potholes through a new application, know the entire process.

    फीडबैक पर बनी योजना

    मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी जानकारी देते हुए बताया, कि “पुराने मोबाइल एप्लिकेशन या डिजिटल पोर्टल कुछ समय बाद उतने कारगर साबित नही होते हैं, क्यों कि त्वरित रिस्पांस के लिए वर्तमान मुद्दों को ध्यान में रखकर एप्लिकेशन या पोर्टल का निर्माण किया जाता है। इसलिए उन्हें संबंधित मानसून के दौरान इस्तेमाल करने के बाद हटा दिया जाता है। हमने नागरिकों से उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधाओं के बारे में लगातार ऑनलाइन फीडबैक भी लिया गया है और इन्हें योजनाओं में शामिल किया गया है।” Mumbai: Now complain about potholes through a new application, know the entire process.

    एप्लिकेशन की खासियत

    अधिकारी ने कहा, कि “पोथोल क्विकफिक्स एप्लिकेशन पर शिकायत दर्ज करने के लिए नागरिकों को केवल तीन से चार क्लिक की आवश्यकता होगी। पहले के एप्लिकेशन में, नागरिकों को अपनी शिकायतों के साथ अपलोड की गई तस्वीरों के लिए स्थान जोड़ना पड़ता था। इसके विपरीत, इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से, फोटो स्वचालित रूप से अक्षांश और देशांतर के साथ जियो-टैग हो जाएंगे, जिसमें ऐप में लॉग इन करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन का स्थान भी शामिल होगा।” Mumbai: Now complain about potholes through a new application, know the entire process.

    कैसे होगी शिकायतों पर निगरानी?

    शिकायतों को प्रत्येक चुनावी वार्ड में नियुक्त 227 माध्यमिक इंजीनियरों द्वारा ट्रैक किया जाएगा और चौबीसों घंटे उन पर नज़र रखी जाएगी। ऐप शिकायतों को बंद करने के लिए पूर्व निर्धारित समयसीमा के साथ खुले कार्यों का वर्कफ़्लो भी प्रदान करता है। नागरिक अपनी शिकायतों की स्थिति को ‘खुला’, ‘प्रगति में’ या ‘समाधान’ के रूप में ट्रैक कर सकेंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा, कि “कोई शिकायतकर्ता अगर जमीनी स्तर पर समाधान से संतुष्ट नहीं हैं, तो इस एप्लीकेशन में  24 घंटे के भीतर शिकायत को फिर से खोल सकते हैं।” Mumbai: Now complain about potholes through a new application, know the entire process.

    पहले लॉन्च किए गए मोबाइल एप्लिकेशन

    • 2019 में माई बीएमसी पोथोल फिक्सिट
    • 2014 में एमसीजीएम 24X7
    • 2011 में नागरिकों की आवाज़
  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका के निर्वाचन क्षेत्र और जनसंख्या के साथ BMC वार्डो की पूरी जानकारी।

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका के निर्वाचन क्षेत्र और जनसंख्या के साथ BMC वार्डो की पूरी जानकारी।

    BMC में हर निर्वाचन वॉर्ड की औसतन आबादी करीब 55,000 होती है। विभाजन के समय इलाके की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक संरचना और सुविधा के अनुसार सीमाएं तय की जाती हैं। राज्य में वार्डो को बढ़ाने और घटाने को लेकर कोर्ट मे केस चला। लेकिन चुनाव मे देरी के चलते फैसला कर दिया गया।

    मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। आपको बता दें कि BMC भारत की सबसे बड़ी नगरपालिका है। BMC का काम शहर की साफ-सफाई, पानी, सड़क, कचरा प्रबंधन, लाइसेंस, अस्पताल, स्कूल और नागरिक सेवाओं का संचालन करना है। इसके लिए शहर को अलग-अलग हिस्सों में बाँटा गया है जिन्हें “वॉर्ड” कहा जाता है। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.

    BMC की शुरुआत कैसी रही ?

    BMC की स्थापना साल 1873 में हुई। शुरुआत में यह सिर्फ दक्षिण मुंबई तक ही सीमित थी। उस समय मुंबई एक छोटा-सा इलाका हुआ करता था और बहुत सीमित जनता इसके तहत आती थी। लेकिन जैसे-जैसे शहर का विस्तार हुआ, वैसे-वैसे BMC की सीमाएं भी बढ़ती गईं। 1950 के दशक में मुंबई के उपनगरों को भी BMC के अंतर्गत शामिल किया गया। पहले सायन से लेकर अंधेरी और फिर 1956 में दहिसर और मुलुंड जैसे उपनगर भी इसके दायरे में ले लिया गया।

    प्रशासनिक वार्ड का मतलब क्या है?

    पूरे मुंबई शहर को प्रशासनिक रूप से 24 वॉर्डों में बांटा गया है। इन्हें अंग्रेजी अक्षरों के नाम पर A से T के बीच सांकेतिक नाम दिए गए हैं। हर वॉर्ड में BMC का एक कार्यालय स्थापित किया गया है जिसे “वॉर्ड ऑफिस” कहा जाता है। हर एक वार्ड में एक सहायक आयुक्त की नियुक्ति की गई है। जिसके अधीन इलाके में पानी, सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य नागरिक सुविधाओं की जवाबदेही होती है। इन 24 वॉर्डों को 7 बड़े ज़ोन में बांटा गया है, जैसे दक्षिण मुंबई, मध्य मुंबई, पूर्व उपनगर, पश्चिम उपनगर आदि के रूप में बांटकर इनमें मनपा उपायुक्त की नियुक्ति की गई है। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.

    निर्वाचन वॉर्ड किसे कहते हैं?

    प्रशासनिक वॉर्ड को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटा गया है जिसे चुनावी भाषा में “निर्वाचन वॉर्ड” कहा जाता है। इनमें चुनावी मतदान के जरिए जनप्रतिनिधि चूने जाते हैं जो नगरसेवक के रुप में अपने सरकारी फंड का इस्तेमाल कर जनता के मुलभुत जरुरतों पर खर्च करते हैं और प्रशासनिक तौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुरुआत में इनकी संख्या 170 हुआ करती थी। लेकिन 1991 की जनगणना के बाद बढ़ती आबादी को देखते हुए इनकी संख्या 221 कर दी गई। फिर 2002 में इसे बढ़ाकर 227 कर दी गई। यानि, मुंबई में 227 चुनावी निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनसे 227 नगरसेवक चुने जाते हैं।

    वॉर्डों की संख्या में सरकारी हस्तक्षेप

    साल 2022 में महाराष्ट्र की तत्कालीन महा विकास आघाड़ी सरकार ने BMC के वॉर्डों की संख्या बढ़ाकर 236 कर दी थी। इसके पीछे कारण था, बढ़ती आबादी को बेहतर प्रतिनिधित्व देना। इसलिए शहर, पूर्व उपनगर और पश्चिम उपनगर में तीन-तीन नए वॉर्ड जोड़े गए थे। लेकिन, वर्तमान महायुति सरकार ने यह फैसला पलट दिया और वॉर्डों की संख्या फिर से 227 कर दी।

    कोर्ट ने कर दिया फैसला

    इस मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। लेकिन कोर्ट ने वर्तमान सरकार के फैसले को सही ठहराया और 236 वॉर्ड का प्रस्ताव खारिज कर दिया। अब इस साल होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 227 निर्वाचन वॉर्ड के हिसाब से ही होने जा रहे हैं।

    जनसंख्या तय करती है वार्डों की संख्या

    हर दस साल में जनगणना के बाद वॉर्डों का फिर से विभाजन (Delimitation) किया जाता है। इसका मकसद होता है कि हर वॉर्ड में लगभग समान जनसंख्या हो। BMC में हर निर्वाचन वॉर्ड की औसतन आबादी करीब 55,000 होती है। डिलिमिटेशन के समय इलाके की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक संरचना और सुविधा के अनुसार सीमाएं तय की जाती हैं। Complete information of BMC wards along with constituencies and population of Brihanmumbai Municipal Corporation.

    आरक्षण की व्यवस्था कैसी होती है?

    BMC के वॉर्ड में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए सरकारी मापदंडों का भी पूरा खयाल किया जाता है। इसमें आरक्षण की भी व्यवस्था होती है। कुल सीटों में से 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाती हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समुदायों के लिए भी आरक्षण तय किया जाता है। हर चुनाव से पहले यह आरक्षण घुमाव पद्धति से तय होता है।

    मुंबई के 24 प्रशासनिक वॉर्ड कौन-कौन से हैं?

    • मुंबई को 24 प्रशासनिक वॉर्डों में बाँटा गया है।
    • इनमें A वॉर्ड में कोलाबा और फोर्ट जैसे इलाके आते हैं।
    • B वॉर्ड में मांडवी और मस्जिद बंदर
    • C वॉर्ड में मरीन लाइन्स और चंदनवाडी
    • D वॉर्ड में गिरगांव और ग्रांट रोड
    • E वॉर्ड में भायखळा और नागपाडा शामिल हैं।
    • F वॉर्ड (उत्तर और दक्षिण) में माटुंगा, सायन, परेल और शिवड़ी जैसे इलाके आते हैं।
    • G वॉर्ड (उत्तर और दक्षिण) में दादर, वरळी, महिम, प्रभादेवी
    • H वॉर्ड में सांताक्रूज, खार,
    • K वॉर्ड में अंधेरी, वर्सोवा
    • L वॉर्ड में कुर्ला और चेंबूर,
    • M वॉर्ड में गोवंडी और टिळक नगर
    • N वॉर्ड में घाटकोपर
    • P वॉर्ड में (उत्तर और दक्षिण) मलाड, गोरेगांव
    • R वॉर्ड में (दक्षिण और मध्य) बोरिवली, कांदिवली
    • S वॉर्ड में भांडुप
    • T वॉर्ड में विक्रोली और आसपास के इलाके आते हैं।

    मुंबई एक विशाल महानगर है और इसे सुचारु रूप से चलाने के लिए BMC का वॉर्ड सिस्टम बेहद ज़रूरी है। हर वॉर्ड में एक निर्वाचित नगरसेवक होता है जो जनता की समस्याएं उठाता है और स्थानीय विकास कार्यों को सुनिश्चित करता है। समय के साथ जैसे शहर की आबादी और सीमाएं बढ़ीं, वैसे ही वॉर्डों की संख्या और संरचना में भी बदलाव आया। इसलिए एक जागरूक नागरिक के रूप में यह जानना ज़रूरी है, कि आपका वॉर्ड कौन-सा है? वहां के नगरसेवक कौन हैं? और कैसे वॉर्ड की सीमाएं तय की जाती हैं?

  • Mumbai: मालाड़ में बनेगा समुद्र के पानी को मिठा करने का प्रोजेक्ट, 21 कंपनियों ने भेजा प्रस्ताव

    Mumbai: मालाड़ में बनेगा समुद्र के पानी को मिठा करने का प्रोजेक्ट, 21 कंपनियों ने भेजा प्रस्ताव

    Mumbai-A-project-to-sweeten-sea-water-will-be-built-in-Malad-21-companies-have-sent-proposals

    Manori Seawater Desalination Project Cost: कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोप के बाद टेंडर को निरस्थ कर दिया गया था। अब फिर एक बार लागत बढाकर टेंडर प्रकृया की गई। जिसमें विदेशी कंपनियों के साथ कुल 21 कंपनियों ने इंट्रेस्ट दिखाया है।

    मुंबई: मलाड़ पश्चिम के मनोरी आईलैंड में प्रस्तावित समुद्र के पानी को मीठा करने के प्रोजेक्ट की लागत इस बार पिछले आंकड़ो की तुलना लगभग डेढ़ गुना बढ़ गई है। पहले इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1920 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़ कर 3000-3200 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी देते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एडिशनल कमिश्नर अभिजीत बंगार ने बताया कि पिछली बार टेंडर को लेकर विवाद होने पर उसे रद्द कर दिया गया था। 25 मई को दोबारा टेंडर जारी किया गया, जिसके लिए अब तक 21 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इनमें एक कंपनी स्पेन और एक मध्य पूर्वी देश से है। Mumbai: A project to sweeten sea water will be built in Malad, 21 companies have sent proposals

    भ्रष्टाचार का आरोप

    बता दें कि पिछली बार टेंडर में 5 कंपनियों ने टेंडर भरा था, हालांकि बाद में सिर्फ एक कंपनी रह गई। कांग्रेस ने इस टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसके बाद बीएमसी ने टेंडर रद्द कर दिया। नए टेंडर की लागत 3000 से 3200 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो पिछली अनुमानित लागत 1920 करोड़ रुपये से डेढ़ गुना अधिक है।

    कैसे होगा प्रोजेक्ट?

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एडिशनल कमिश्नर अभिजीत बंगार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत टनल बनाई जाएंगी। इसमें दो समुद्र से पानी खींचने के लिए और एक अवशेष जल (नमकीन पानी) को निकालने के लिए बनाई जाएगी। अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत समुद्र के गहरे हिस्से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर से पानी खींचा जाएगा, जिससे प्रदूषण होने का खतरा नही होगा। यहां बिजली की जगह ग्रीन एनर्जी का उपयोग किया जाएगा। Mumbai: A project to sweeten sea water will be built in Malad, 21 companies have sent proposals

    रोजाना मिलेगा 400 एमएलडी मिठा पानी

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोजेक्ट को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में खारे पानी को शुद्ध करने पर 200 एमएलडी पीने योग्य पानी प्रतिदिन प्राप्त होगा। दूसरे चरण में प्रतिदिन 200 एमएलडी पानी प्राप्त होगा। यानी दोनों चरणों के शुरू होने पर मुंबई को प्रतिदिन 400 एमएलडी पानी मिलेगा। Mumbai: A project to sweeten sea water will be built in Malad, 21 companies have sent proposals

  • ‘अखंड शिवसेना’: बालासाहेब के करीबी सहयोगी ने उद्धव, राज, एकनाथ से हाथ मिलाने और गठबंधन बनाने का आग्रह किया।

    ‘अखंड शिवसेना’: बालासाहेब के करीबी सहयोगी ने उद्धव, राज, एकनाथ से हाथ मिलाने और गठबंधन बनाने का आग्रह किया।

    महाराष्ट्र की राजनीति में क्या बड़ा बदलाव होने जा रहा है? ऐसी राजनैतिक गलियारों में गरमागरम खुसफुसाहट होने लगी है। हालही में पुरानी शिवसेना को अखंड शिवसेना के निर्माण के लिए सभी प्रमुख नेताओं को हाथ मिलाने का आग्रह पूर्व गृहमंत्री और बालासाहेब ठाकरे के खासमखास नेता ने पेशकश की है। ‘Akhand Shiv Sena’: Balasaheb’s close aide urges Uddhav, Raj, Eknath to join hands and form alliance.

    मंत्रालय प्रतिनिधि
    मुंबई: महाराष्ट्र की सबसे बड़ी राजनैतिक दल शिवसेना को एकबार फिर समेटते हुए अखंड शिवसेना बनाने की खुसफुसाहट राजनैतिक हलचल बना हुआ है। यहां राज्य के पूर्व गृहमंत्री जिन्होंने उद्धव बालासाहेब ठाकरे, एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे को एक होकर हाथ मिलाने और गठबंधन करने का आग्रह किया है। यह वही नेता हैं, जो कभी स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के खासमखास हुआ करते थे। इन्होंने शिवसेना के एक प्रमुख मोर्चे की स्थापना की जो आज भी राज्य के भुमिपुत्रों के लिए काम करता है।

    क्या है उनकी पहचान?

    यह वही नेता हैं जो स्वर्गीय बालासाहेब से प्रेरित होकर वे शिवसेना में शामिल हुए थे। बाद में स्थानीय लोकाधिकार समिति की स्थापना की, जो शिवसेना का एक मोर्चा है जो भूमिपुत्रों के लिए काम करता है। राज्य के मराठी माणूस का इस समिति को इतना प्रतिसाद मिला कि देखते ही देखते लाखों की संख्या में इससे लोग जुड़ने लगे। इसी स्थानीय लोकाधिकार के कारण मराठी माणूस को बँक मे नौकरी मिलना आसान हो गया। इसी समिति के माध्यम से शिवसेना को बढावा मिला और अच्छे कार्यकर्ता भी प्राप्त हुए, इनमे अरविंद सावंत और भाई पोतनीड जैसे कई नेता उभरकर सामने आये।

    अखंड शिवसेना का निर्माण

    इसी कारण स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे ने 1996-97 में पहली बार युती की सरकार बनाई और उन्हें गृहराज्यमंत्री के पद से नवाजा। आज उन्होंने एकबार फिर पुरानी शिवसेना के दिग्गज नेताओं को साथ लाने और हाथ मिलाकर ‘अखंड शिवसेना’ के निर्माण के लिए तीनों नेताओं को गठबंधन में आने का आग्रह किया है।

    चुनाव की तैयारी

    राज्य में नगर निगम चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य में सत्ता पक्ष भाजपा के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन में होने के बावजूद कहीं साथ तो कहीं अलग होकर चुनाव लड़ने की अटकलें लग रहे हैं। वहीं बृहन्मुंबई महानगर पालिका की सत्ता पर हमेशा से काबिज़ रहनेवाली उद्धव की शिवसेना गुटबाजी के कारण कमजोर दिखाई पड़ने लगी है। राज ठाकरे भी कभी शिवसेना का बड़ा चेहरा हुआ करते थे। लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना‘ का निर्माण किया और शिवसेना के कई दिग्गज नेताओं को अपने ले गये। बाद में उन्होंने एक मजबूत नेतृत्व कायम किया। लेकिन समय के चलते आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी कमजोर साबित हो रही है। ऐसे में स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के करीबी नेता का इन तीनों दिग्गज नेताओं को गठबंधन के लिए एकत्रित करना, ‘अखंड शिवसेना’ के उदय की संभावना प्रबल कर रहा है ऐसा राजनैतिक विशेषज्ञों द्वारा विश्वास जताया जा रहा है।

  • Mumbai: बकरा ईद के मौके पर खूनी संघर्ष, 3 दोस्तों ने एक दूसरे पर किया हमला

    Mumbai: बकरा ईद के मौके पर खूनी संघर्ष, 3 दोस्तों ने एक दूसरे पर किया हमला

    Mumbai Crime: मुंबई के वडाला में बकरा ईद के मौके पर एक खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। यहां मोबाइल फोन की चोरी के शक में 3 दोस्तों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। एक गिरफ्तार दो गंभीर घायल ..

    मुंबई : मुंबई के वडाला में बकरा ईद के दिन एक चाकूबाजी की घटना ने आसपास के लोगों में दहशत का माहौल फैल गई है। यहां मोबाइल फोन की चोरी के संदेह में 3 दोस्तों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पता ये चला कि मोबाइल फोन चोरी ही नहीं हुआ था। बल्कि चार्ज करने के लिए खुद युवक ने एक दूकान में चार्जर से लगाया हुआ था, हालांकि बाद में वह खुद भुल गया। Mumbai: Bloody clash on the occasion of Bakra Eid, 3 friends attacked each other

    बकरा ईद का जश्न

    वडाला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधाकर होनवडजकर ने बताया, कि तीनों युवक फैजान शेख, मोहम्मद हसनैन और आसिफ खान करीबी दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी एंटॉप हिल इलाके के निवासी हैं। बकरा ईद के मौके पर वह सभी जश्न मनाने के लिए एक साथ मिले थे। इस दौरान, आसिफ खान ने अपना मोबाइल फोन पास की एक दुकान पर चार्जिंग के लिए छोड़ दिया। लेकिन बाद में वह भूल गया।

    चोरी का शक

    फोन का पता नहीं लगने पर उसे शक हुआ कि फैजान ने उसे चुरा लिया होगा, इस कारण दोनों के बीच बहस शुरू हुई, शाम को जब तीनों फिर मिले, तो बहस और बढ़ गई। गुस्से में आकर आसिफ और मोहम्मद ने फैजान पर हमला करना शुरू कर दिया।

    चाकू से हमला

    आसिफ ने फैजान के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया। झड़प के दौरान, आसिफ के सिर में भी चोट आई, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजान को पेट में गंभीर चोटें आई हैं और उसे तुरंत सायन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    आरोपी खुद हो गया घायल

    पुलिस ने बताया, कि मोहम्मद हसनैन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आसिफ की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। क्योंकि वह अस्पताल में इलाज करा रहा है। पुलिस का कहना है कि आसिफ के ठीक होने के बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    हत्या का प्रयास

    फैजान के भाई, मोहम्मद सुल्तान मोहम्मद हनीफ शेख की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी तक बरामद नहीं किया जा सका जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। Mumbai: Bloody clash on the occasion of Bakra Eid, 3 friends attacked each other

    एक और अलग से मामला दर्ज

    जांच अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद हसनैन डिलीवरी बॉय का काम करता है और उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस बीच, घटना के दौरान आसिफ पर हमले को लेकर एक अलग मामला भी दर्ज किया गया है। Mumbai: Bloody clash on the occasion of Bakra Eid, 3 friends attacked each other

  • Mumbai: गोरेगांव के आरे में नाबालिग बच्ची ने किया मोबाइल के लिए आत्महत्या

    Mumbai: गोरेगांव के आरे में नाबालिग बच्ची ने किया मोबाइल के लिए आत्महत्या

    Mumbai News: मुंबई में एक 14 वर्षीय बच्ची ने अपने माता-पिता से मोबाइल फोन की मांग करते हुए कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर रही है मामले की जांच।

    Suicide Case: मुंबई के गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलनी से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 14 साल की एक स्कूली छात्रा ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे मोबाइल फोन देने से मना कर दिया था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। Mumbai: Minor girl commits suicide for mobile in Aarey, Goregaon

    फांसी से लटक कर दे दी जान

    मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग छात्रा बीते कुछ दिनों से अपने माता-पिता से मोबाइल की जिद कर रही थी। लेकिन माता-पिता ने पढ़ाई पर असर न पड़े, इसके चलते उसे अभी मोबाइल देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर कई बार पति-पत्नी में भी कहासुनी हुई। सोमवार दोपहर जब माता-पिता काम पर गए थे और घर पर कोई नहीं था, तब लड़की ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

    आकस्मिक मृत्यु का मामला

    जब माता-पिता घर लौटे तो उन्होंने बेटी को फंदे से लटका पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। आरे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। मामले में फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है। Mumbai: Minor girl commits suicide for mobile in Aarey, Goregaon

    समाज पर गहरा असर

    इस घटना ने समाज में बच्चों के बीच मोबाइल की बढ़ती लत और मानसिक तनाव को लेकर गहरी चिंता पैदा कर दी है। सिर्फ एक मोबाइल फोन के लिए इतनी छोटी उम्र की बच्ची द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा सवाल छोड़ गया है। Mumbai: Minor girl commits suicide for mobile in Aarey, Goregaon

  • 4 किलो गांजे के साथ ओड़ीसा के नागरिक को मालवनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    4 किलो गांजे के साथ ओड़ीसा के नागरिक को मालवनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जब्त किये गए ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 44 हजार 660 रुपये आंकी जा रही है। मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर ने दी जानकारी .. Malwani police arrested a citizen of Odisha with 4 kg of ganja

    मुंबई: मलाड़ पश्चिम के मार्वे रोड़ पर एक व्यक्ति द्वारा ड्रग्स की हेराफेरी की जानकारी पुलिस को पुर्व सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मालवनी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक डॉ दीपक हिंडे ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर और मालवनी डिविजन की सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती निता पाडवी के मार्गदर्शन में छापामारी किया और मौके के एक संदेहास्पद व्यक्ति को हिरासत में लिया। Malwani police arrested a citizen of Odisha with 4 kg of ganja

    पुलिस ने टीम बनाकर घेरा

    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर ने बताया कि ओड़ीसा का रहने वाला 49 वर्षीय भीमसेन आनंद बिसवाल मालवनी, मार्वे रोड़ के कमल तलाव के पास किसी का इंतजार कर रहा था। पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक डॉ दीपक हिंडे के नेतृत्व में पंचों के साथ पुलिस हवलदार अनिल पाटील, घोसाळकर, पुलिस सिपाही वळतकर, सोरटे, सुशांत पाटील, खुडे और देसाई ने मिलकर जाल बिछाया हुआ था। जब संदेहास्पद व्यक्ति को चारो तरफ से घेर के तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 किलो 466 ग्राम गांजा नामक ड्रग्स बरामद हुआ। Malwani police arrested a citizen of Odisha with 4 kg of ganja

    मुंबई में ड्रग्स की सप्लाई

    मालवनी पुलिस थाने के क्राईम पुलिस निरीक्षक जीवन भातुकले ने बताया, कि गुन्हा रजिस्टर क्रमांक 713/2025 में एनडीपीएस 1985 की धारा 8 (क) और 20 (ब) के दहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, कि 49 वर्षीय आरोपी जगन्नाथ मंदिर गल्ली, सासन अंबगावं, हिंजलिकाटू तालुका, गंजाम जिला, ओड़ीसा राज्य से मुंबई में यहां ड्रग्स की बिक्री करने आया हुआ था। फिलहाल जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक डॉ दीपक हिंडे की निगरानी में मामले की और अधिक पड़ताल की जा रही है। हो सकता है मुंबई के कई लोग इसके संपर्क में हो जिसे आरोपी ड्रग्स की सप्लाई कर चुका हो। आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं। Malwani police arrested a citizen of Odisha with 4 kg of ganja

  • 40 से भी अधिक चोरी के मामले, कुरार पुलिस ने एक महिला संग 4 चोरों को किया गिरफ्तार

    40 से भी अधिक चोरी के मामले, कुरार पुलिस ने एक महिला संग 4 चोरों को किया गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो घरों का ताला तोड़ कर किमती सामान चुरा लिया करते थे। मलाड़ पूर्व की कुरार पुलिस ने एक महिला संग कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के गहने और कैश पैसे बरामद किए हैं।

    मुंबई: मालाड़ पूर्व की कुरार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जो लोगो के घर में घुस कर कीमती सामान चुरा लिया करते थे। पुलिस ने पिंपरी पाडा के एक चोरी की घटना में एक महिला संग कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 29 वर्षीय आरोपी अब्दुल रफिक हमीद अंसारी उर्प पप्पू खोटा एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में 40 से अधिक अपराधिक मामला दर्ज है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

    दरवाजे का ताला तोड़ा

    कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई से 3 जुन के बीच कुरार विलेज, पिंपरी पाडा के अष्टविनायक चाल में चोरी की घटना हुई थी। 38 वर्षीय फरियादी नजीर मुराद खान के अनुसार चोरों ने उसके घर के दरवाज़े पर लगा ताला तोड़ा और घर में रखे 100 ग्राम सोने के गहने, 240 ग्राम चांदी और 80 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गये। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

    सीसीटीवी कैमरों की जांच

    पुलिस ने बताया कि 4 जुन को गु.र.क्र. 443/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3), 331(4), 305 (अ) के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मौक-ए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तांत्रिक विश्लेषण के जरिए चोरों का पता लगाया गया। जिसके बाद इन चारों बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

    चोरों की पहचान

    गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय आरोपी अब्दुल रफिक हमीद अंसारी उर्प पप्पू खोटा बेरोजगार हैं, जो बीएमसी कॉलोनी रुम नंबर 15, वार्ड नंबर 3, संतोष नगर, गोरेगांव पूर्व का रहने वाला है। 25 वर्षीय दिपाली डंपर भुल उर्फ दिपाली विशाल शर्मा इस गिरोह की मेंबर के साथ साथ एक गृहणी है, जो तुलशी निवास बिल्डिंग, साईंनाथ रोड़, रूम नंबर 2, मालाड़ पश्चिम की रहने वाली है। 29 वर्षीय सुरज संजय जाधव रिक्शा चालक है, जो माउली रहिवासी मंडळ, पिंपरी पाडा, कुरार विलेज, मालाड़ पूर्व का रहने वाला है। 25 वर्षीय आकाश चंद्रकांत पवार डिलीवरी बॉय का काम करता है, जो सोनाली बिल्डिंग, रुम नंबर 503, मुंब्रा कॉलोनी दिवा पूर्व, ठाणे जिला का रहने वाला है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

    40 से भी अधिक मामले दर्ज

    पुलिस ने बताया कि कुरार पुलिस थाना अंतर्गत इस गिरोह ने और भी 3 जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अधिकारी ने कहा, पिंपरी पाड़ा की घटना में चोरी का सारा सामान और कैश पैसे बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अब्दुल रफिक हमीद अंसारी उर्प पप्पू खोटा एक शातिर अपराधी है इसके खिलाफ कुरार, दिंडोशी और आरे पुलिस थाने में 40 से भी अधिक मामले दर्ज है। पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman