Category: ठाणा

  • Maharashtra Breaking News LIVE Updates: किसान मुआवजा घोटाला- जालना में 10 तलाठी निलंबित

    Maharashtra Breaking News LIVE Updates: किसान मुआवजा घोटाला- जालना में 10 तलाठी निलंबित

    महाराष्ट्र में किसान मुआवजा घोटाले को लेकर अबतक 87 सरकारी अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। हालही में जालना के 10 तलाठी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इसी के साथ महाराष्ट्र की और भी ताज़ा खबरें यहा अपडेट किए गये हैं।

    डिजिटल डेस्क
    मुंबई: महाराष्ट्र के जालना जिले में 34.97 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को दस तलाठी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में एक अधिकारी ने कहा कि यह घोटाला 2022 और 2024 के बीच अंबड़ और घनसावंगी तहसीलों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे से संबंधित हुआ था। जिला कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, कि ‘प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने के बाद दस तलाठी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और कई अन्य तलाठी से जवाब मांगा गया है।’

    इससे पहले 74 अधिकारी दोषी

    इससे पहले, एक जांच समिति ने 74 अधिकारियों को दोषी ठहराया था, जिनमें 26 तलाठी, 31 ग्राम सेवक और 17 कृषि सहायक शामिल थे। समिति में अंबड़ उप-मंडल अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर (पुनर्वास) और एक नायब तहसीलदार शामिल थे। अधिकारी ने कहा, “जांच में पता चला कि फर्जी लाभार्थी बनाए गए हैं, क्रेडेंशियल का दुरुपयोग किया गया है, दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई और एक ही व्यक्ति को कई बार भुगतान किए गए हैं। जांच 54 अधिकारियों और इस उद्देश्य के लिए तैनात छह समर्पित टीमों की मदद से की गई।”

    इसे भी पढ़े:- Mumbai: मालाड़ के मालवनी में 500 रुपये के नकली नोट और छपाई सामग्री के साथ दो तेलंगाना के नागरिक गिरफ्तार

    ठाणे में नाबिलग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी IIT छात्र गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के ठाणे में 13 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 23 वर्षीय आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कलवा इलाके का रहने वाला है। उसने दिव्यांग लड़की को नए कपड़े पहनाने के बहाने बहलाया-फुसलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। अधिकारी के अनुसार, जांच टीम ने आरोपी के मोबाइल फोन से यौन उत्पीड़न का वीडियो बरामद किया है, जिसमें अन्य लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी ने इससे पहले और भी महिलाओं को निशाना बनाया होगा। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

    भिवंडी के महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने पर UP के व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना मार्च 2024 की है। पीड़िता रीता साहनी 22 मार्च को कल्हेर इलाके में अपने घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। हाल ही में रीता की बहन ने मामले में पुलिस को शिकायत दी। उसे आरोपी के नाम के कुछ सूसाइड नोट मिले थे। जिसमें लिखा था, कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवनीत राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थी। वह किसी और से शादी कर रहा था। पीड़िता ने अपने नोट में व्यक्ति पर गुमराह करने और धमकाने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इसे भी पढ़े:- बकरी पालन की आड़ में ड्रग्स की फैक्ट्री, 24 करोड़ रुपये का माल जब्त

    पुणे में वृद्ध महिला नाले में गिरी, एक दिन बाद मिला शव

    पुणे के नार्हे इलाके में एक 65 वर्षीय महिला की लापता होने के एक दिन बाद शुक्रवार को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार महिला भारी बारिश के दौरान नाले में गिर गई थी। भारती विद्यापीठ पुलिस थाने के निरीक्षक राहुल खिलारे ने बताया कि मृतका की पहचान फुरसुंगी निवासी शोभा माहिमाने के रूप में हुई है। वह गुरुवार रात अपने परिजनों के साथ कोल्हापुर से कार में बैठकर लौट रही थीं।

    अधिकारी ने बताया, कि उनके रिश्तेदार उसी कार से पिंपरी जा रहे थे, इसलिए शोभा माहिमाने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर नवले ब्रिज के पास रात करीब 10 बजे गाड़ी से उतरीं ताकि वे फुरसुंगी जा सकें। तभी तेज बारिश के बीच सड़क पार करते समय वह हाईवे और सर्विस रोड के बीच स्थित एक नाले में गिर गईं।

  • 40 से भी अधिक चोरी के मामले, कुरार पुलिस ने एक महिला संग 4 चोरों को किया गिरफ्तार

    40 से भी अधिक चोरी के मामले, कुरार पुलिस ने एक महिला संग 4 चोरों को किया गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो घरों का ताला तोड़ कर किमती सामान चुरा लिया करते थे। मलाड़ पूर्व की कुरार पुलिस ने एक महिला संग कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के गहने और कैश पैसे बरामद किए हैं। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

    मुंबई: मालाड़ पूर्व की कुरार पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है। जो लोगो के घर में घुस कर कीमती सामान चुरा लिया करते थे। पुलिस ने पिंपरी पाडा के एक चोरी की घटना में एक महिला संग कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 29 वर्षीय आरोपी अब्दुल रफिक हमीद अंसारी उर्प पप्पू खोटा एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में 40 से अधिक अपराधिक मामला दर्ज है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

    दरवाजे का ताला तोड़ा

    कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव तावडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई से 3 जुन के बीच कुरार विलेज, पिंपरी पाडा के अष्टविनायक चाल में चोरी की घटना हुई थी। 38 वर्षीय फरियादी नजीर मुराद खान के अनुसार चोरों ने उसके घर के दरवाज़े पर लगा ताला तोड़ा और घर में रखे 100 ग्राम सोने के गहने, 240 ग्राम चांदी और 80 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गये। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

    सीसीटीवी कैमरों की जांच

    पुलिस ने बताया कि 4 जुन को गु.र.क्र. 443/2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3), 331(4), 305 (अ) के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मौक-ए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तांत्रिक विश्लेषण के जरिए चोरों का पता लगाया गया। जिसके बाद इन चारों बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

    चोरों की पहचान

    गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय आरोपी अब्दुल रफिक हमीद अंसारी उर्प पप्पू खोटा बेरोजगार हैं, जो बीएमसी कॉलोनी रुम नंबर 15, वार्ड नंबर 3, संतोष नगर, गोरेगांव पूर्व का रहने वाला है। 25 वर्षीय दिपाली डंपर भुल उर्फ दिपाली विशाल शर्मा इस गिरोह की मेंबर के साथ साथ एक गृहणी है, जो तुलशी निवास बिल्डिंग, साईंनाथ रोड़, रूम नंबर 2, मालाड़ पश्चिम की रहने वाली है। 29 वर्षीय सुरज संजय जाधव रिक्शा चालक है, जो माउली रहिवासी मंडळ, पिंपरी पाडा, कुरार विलेज, मालाड़ पूर्व का रहने वाला है। 25 वर्षीय आकाश चंद्रकांत पवार डिलीवरी बॉय का काम करता है, जो सोनाली बिल्डिंग, रुम नंबर 503, मुंब्रा कॉलोनी दिवा पूर्व, ठाणे जिला का रहने वाला है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

    40 से भी अधिक मामले दर्ज

    पुलिस ने बताया कि कुरार पुलिस थाना अंतर्गत इस गिरोह ने और भी 3 जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अधिकारी ने कहा, पिंपरी पाड़ा की घटना में चोरी का सारा सामान और कैश पैसे बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अब्दुल रफिक हमीद अंसारी उर्प पप्पू खोटा एक शातिर अपराधी है इसके खिलाफ कुरार, दिंडोशी और आरे पुलिस थाने में 40 से भी अधिक मामले दर्ज है। पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। More than 40 cases of theft, Kurar police arrested 4 thieves along with a woman

  • Maharashtra: 15 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर लगातार बलात्कार, घर से नाराज निकली थी लड़की

    Maharashtra: 15 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर लगातार बलात्कार, घर से नाराज निकली थी लड़की

    ठाणे जिले के डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लडकी को पिछले दो महीनों से बंधक बनाकर लगातार बलात्कार किया जा रहा था। गर्भपात के बाद वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश, मजदूरों ने दी इसकी सूचना। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    महाराष्ट्र/ ठाणे: डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लड़की को दो महीने तक एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया, गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। हालांकि उसके परिवार के एक परिचित व्यक्ति लड़की को अपने साथ ले गया था। जब वो अपने परिवार से झगड़ा कर के घर से निकल गई थी। आखिर में आरोपी ने नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। लेकिन समय रहते पुलिस ने छापामारी कर लड़की को बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    पुलिस ने की छापामारी

    तिलक नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने बताया कि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। कदम ने बताया कि लड़की की आपबीती तब सामने आई जब कुछ मजबूरों को इसके बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस की टीम ने डोंबिवली के ग्रामीण इलाके में एक घर पर छापा मारा और उसे बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    झगड़ा कर घर से निकली लड़की

    उन्होंने बताया, “पीड़िता की मां खाने-पिने की चीजें बेचती है और वह मुख्य आरोपी के संपर्क में थी, जो मसाले बेचता है और उसके परिवार को वह जानता था। जब दसवीं कक्षा की परीक्षा के बाद लड़की का अपनी मां से झगड़ा हुआ और वह घर से बाहर चली गई, तो मुख्य आरोपी ने उसे अपने साथ आने के लिए मना लिया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    लड़की को बनाया बंधक

    अधिकारी ने कहा, “इसके बाद उसने उसे दो महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई, तो वह उसे गर्भपात के लिए दूसरे व्यक्ति के पास ले गया। फिर उसे एक कपल के घर पर रखा गया, जहाँ उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    दो महिने बाद किया पुलिस से संपर्क

    और अधिक जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जब परिवार उसकी तलाश कर रहा था, तो मुख्य आरोपी ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि उसने लड़की को शहर में देखा था, लेकिन वह नाराज़ थी और वापस नहीं आएगी। इस वजह से परिवार ने और समय दिया और दो महीने बाद ही पुलिस से संपर्क किया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    Acp ने क्या कहा?

    सहायक पुलिस आयुक्त (डोंबिवली डिवीजन) सुहास हेमाडे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण), 65(1) (कुछ मामलों में बलात्कार), 88 (गर्भपात का कारण बनना), 143 (मानव तस्करी), 144 (तस्करी किए गए व्यक्ति का शोषण) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें अपराध की आगे की जांच कर रही हैं। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

  • Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    महाराष्ट्र की ताजा बड़ी खबरों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ मालवनी से एक महिला सहित कुर्ला के एक 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ठाणे के सड़क हादसे में एक की मौत। 2 करोड़ की ड्रग्स के साथ मेडिकल रिप्रजेंटेटिव गिरफ्तार। नागपुर के दामाद ने ससुर का किया मर्डर। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई:
    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। फिलहाल युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मलाड़ पश्चिम के मालवनी और कुर्ला पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें एक महिला समेत 20 वर्षीय छात्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही ठाणे के एक सड़क हादसे में एक स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर के एक 40 वर्षीय बेरोजगार ने पैसों के लेन-देन को लेकर अपने ससुर के सर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी

    मुंबई के मालाड़ पश्चिम में मलवनी इलाके की 40 वर्षीय ब्यूटीशियन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में कुर्ला के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र को सेना के हमलों पर कथित रूप से भारत विरोधी टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    बता दें कि पहले मामले में महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। महिला ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा कि जब सरकारें गैर-जिम्मेदार फैसले लेती हैं, तो आम लोग भुगतते हैं, सत्ता में बैठे लोग और इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक आपत्तिजनक शब्द भी इस्तेमाल किया। दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी पोस्ट डाली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    नागपुर में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी

    नागपुर शहर में एक 40 वर्षीय बेरोजगार व्यक्ति को अपने 65 वर्षीय ससुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौतम फुलझेले ने 5 मई को अपने ससुर जनार्दन दामके पर उस वक्त हथौड़े से हमला किया, जब वे सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, जनार्दन दामके ने अपनी बेटी स्वाति (गौतम की पत्नी) से पैसे उधार लिए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गंभीर रूप से घायल जनार्दन की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ठाणे सड़क हादसे में एक की मौत

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक ट्रक की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार की मौत हो गई है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। ठाणे के कुपरबावड़ी एक्सप्रेस हाईवे पर ब्रिज के नीचे हुई इस घटना में जानकारी मिली कि ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया था। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    2 करोड़ की ड्रग्स

    महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के पास से पुलिस ने दो करोड़ रुपए का प्रतिबंधित ड्रग्स कोडीन पाउडर बरामद किया। कोडीन मॉर्फिन का एक अफीम और प्रोड्रग है जो मुख्य रूप से दर्द, खांसी और दस्त के इलाज में प्रयोग किया जाता है। इसका आमतौर पर एक मनोरंजक दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। यह अफीम पोस्त, पापावर सोम्निफेरम के रस में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर हल्के से मध्यम डिग्री के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की जो अवैध तरीके से कोडीन को अपने पास जमाकर रखा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय सुरेश परमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो के करीब कोडीन पाउडर बरामद किया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

  • Maharashtra News Updates: शिवसेना  नेता पर यौन शोषण का मामला दर्ज, एक नक्सली गिरफ्तार, दिव्यांग महिला को धमकाने पर तीन पर मुकदमा दर्ज, 8 करोड़ गबन कर फरार आरोपी गिरफ्तार

    Maharashtra News Updates: शिवसेना  नेता पर यौन शोषण का मामला दर्ज, एक नक्सली गिरफ्तार, दिव्यांग महिला को धमकाने पर तीन पर मुकदमा दर्ज, 8 करोड़ गबन कर फरार आरोपी गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के नागपुर में एक शिवसेना नेता पर हॉटेल मालकिन के यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। ठाणे की दिव्यांग महिला को धमकाने के खिलाफ पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। 8 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में पिछले 18 महिनों से फरार कैशियर को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र एटीएस ने 14 सालों से फरार नक्सलवादी को पुणे से किया गिरफ्तार। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    दिव्यांग महिला को धमकाने पर तीन पर मुकदमा

    ठाणे के एक गांव में सरकारी दुकान चलाने वाली दिव्यांग महिला को धमकाने और गाली-गलौज करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज किया है। पोलियो से पीड़ित 49 वर्षीय शिकायतकर्ता प्रहार दिव्यांग क्रांति संगठन की ठाणे जिला अध्यक्ष है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है, कि आरोपियों में से एक रामदास खोत 15 मार्च को उसके स्टॉल पर आया, अभद्र भाषा में गालियां दीं और धमकी देते हुए प्रहार दिव्यांग क्रांति संगठन से संबंध तोड़ने की चेतावनी दी। कथित तौर पर खोत ने धमकी दी, कि उसके साथी कृष्णा शिंदे और रिजवान सैयद उसके घर आएंगे और उसके साथ मारपीट करेंगे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    शिवसेना नेता पर यौन शोषण का मामला दर्ज

    नागपुर के एक स्थानीय शिवसेना नेता मंगेश काशीकर के खिलाफ एक महिला हॉटल मालकिन का यौन शोषण करने, धोखाधड़ी करने और बंदूक दिखाकर धमकाने का केस दर्ज हुआ है। काशीकर शिवसेना पार्टी के संपर्क प्रमुख हैं। बजाज नगर पुलिस स्टेशन के अनुसार, महिला ने 1.5 करोड़ रुपये की लागत से एक हॉटल का नवीनीकरण किया। इस पर काशीकर ने दावा किया, कि हॉटल उसकी संपत्ति है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिवसेना नेता ने महिला को प्रताड़ित किया, यौन अनुग्रह की मांग की और जबरन होटल पर कब्जा कर लिया। जब महिला ने विरोध किया तो उसने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस काशीकर की तलाश कर रही है। शिवसेना नेता काशीकर फरार बताया जा रहा है। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    महाराष्ट्र ATS को मिली बड़ी सफलता

    44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप नामक व्यक्ति को महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस के अनुसार 3 मई को प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप को गिरफ्तार किया गया। साल 2011 से फरार प्रशांत वांटेड नक्सली बताया जा रहा है। पुणे पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार करने के बाद ठाणे ATS के हवाले कर दिया। ठाणे एटीएस ने उसे 4 मई को मुंबई सत्र न्यायालय में पेश किया, जहां से 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुणे एटीएस ने प्रशांत की तस्वीर भी जारी है, जिसमें उसे पीठ पर एक बैग के साथ हरे रंग की टीशर्ट में देखा गया। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

    8 करोड़ के सहकारी बैंक घोटाले में फरार कैशियर गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के लातूर में माहेश्वरी बहुउद्देशीय सहकारी संस्था से 8.18 करोड़ के गबन के आरोपी कैशियर सोमनाथ पंडित को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने धाराशिव से गिरफ्तार किया है। आरोपी 18 महिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को लातूर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 7 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फंड की हेराफेरी का मामला पिछले साल फरवरी में दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने सहकारी संस्था के अध्यक्ष, सचिव, शाखा प्रबंधक और कैशियर पंडित के खिलाफ केस दर्ज किया था। (Maharashtra News Updates: A case of sexual harassment registered against Shiv Sena leader, one Naxalite arrested, case registered against three for threatening a disabled woman, absconding accused arrested after embezzling Rs 8 crore)

  • Badlapur: एनकाउंटर के खिलाफ 5 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, SIT करेगी जांच

    Badlapur: एनकाउंटर के खिलाफ 5 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, SIT करेगी जांच

    Badlapur Sexual Harassment: बदलापुर यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी का एनकाउंटर केस का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मुठभेड़ में शामिल रहे पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। (Badlapur FIR filed against 5 policemen for encounter, SIT will investigate)

    Badlapur Sexual Harassment: बम्बई उच्च न्यायालय ने बदलापुर में स्कूली बच्चियों से यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए गए पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ सोमवार को महाराष्ट्र सरकार को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया है। इसी के साथ ही पुलिस को एसआईटी टिम का गठन कर जांच करने के आदेश दिए हैं। (Badlapur FIR filed against 5 policemen for encounter, SIT will investigate)

    न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और नीला गोखले की खंडपीठ ने पुलिस की अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त को मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का भी निर्देश दिया है। पीठ ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में ‘अनिच्छा’ के लिए सरकार की आलोचना की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई राज्य की वैधता और आम आदमी के आपराधिक न्याय प्रणाली में विश्वास को कमजोर करती है। (Badlapur FIR filed against 5 policemen for encounter, SIT will investigate)

    पुलिस की गोली से हुई मौत

    अदालत ने कहा कि मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के देखने के बाद हम इस बात से संतुष्ट हैं कि हिरासत में हुई आरोपी की मौत पर गहन जांच की आवश्यकता है, क्योंकि वह पुलिस द्वारा चलाई गई गोली के कारण घायल हुआ था। पीठ ने कहा कि केवल न्याय नहीं किया जाना चाहिए बल्कि ऐसा प्रतीत होना चाहिए कि न्याय हुआ है। अदालत ने यह भी कहा, कि हमें उम्मीद और भरोसा है कि एसआईटी साजिश का पर्दाफाश करेगी। उच्च न्यायालय ने कहा कि पुलिस अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे कानून के प्रावधानों का पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि जांच हो। (Badlapur FIR filed against 5 policemen for encounter, SIT will investigate)

    एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    पीठ ने कहा कि जब प्रथम दृष्टया अपराध का खुलासा हो तो उसे तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाए। अदालत ने पुलिस के अपराध विभाग के संयुक्त आयुक्त को पुलिस उपायुक्त की निगरानी में एक विशेष जांच दल गठित करने और प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। पीठ ने सरकार के वकील अमित देसाई द्वारा अदालत के आदेश पर रोक लगाने के अनुरोध को भी खारिज कर दिया। (Badlapur FIR filed against 5 policemen for encounter, SIT will investigate)

    फर्जी एनकाउंटर

    आप को बता दें कि ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी शिंदे की 23 सितंबर, 2024 को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गई थी। शिंदे को तलोजा जेल से कल्याण ले जाया जा रहा था, तभी यह घटना हुई। खबरों के मुताबिक फर्जी एनकाउंटर का भी मामला प्रकाश मे आया था। (Badlapur FIR filed against 5 policemen for encounter, SIT will investigate)

  • Mhada : किफायती घर खरीदना होगा आसान, म्हाडा बनाएगी 19,497 सस्ते घर

    Mhada : किफायती घर खरीदना होगा आसान, म्हाडा बनाएगी 19,497 सस्ते घर

    महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Mhada) की और से राज्यभर में कुल 19,497 घरों के निर्माण की योजना बनाई है। मुंबई और कोकण मंडलों के अलावा नाशिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) और नागपुर में भी घर बनाए जाएंगे। इसका लाभ निश्चित रूप से आम जनता को मिलेगा। (Buying an affordable house will be easy, Mhada will build 19,497 cheap houses)

    मुम्बई: महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (Mhada) की ओर से राज्य में सर्व सामान्य नागरिकों के घर के सपने को साकार करने की योजना बनाई है। लॉटरी पद्धति के जरिए लोगों को सस्ते दामों पर म्हाडा हमेशा से घर मुहैया कराते आई है। इसी कड़ी में म्हाडा अगले एक वर्ष के भीतर मुंबई में 5,199 घरों का निर्माण करेगी। इसके लिए म्हाडा का मुंबई मंडल नागरिकों को किफायती घर उपलब्ध कराने के लिए 5,749.49 करोड़ रुपये खर्च करने का मन बना लिया है। (Buying an affordable house will be easy, Mhada will build 19,497 cheap houses)

    कोकण मंडल ने बनाया 140.85 करोड़ रुपये का बजट 

    मुंबई के अलावा ठाणे, कल्याण, डोंबिवली, मीरा रोड और विरार जैसे इलाकों में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए कोकण मंडल 2025-26 में कुल 9,902 घर बनाएगी, जिस पर 140.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। मुंबई मंडल के कई प्रोजेक्ट्स पहले से ही चल रहे हैं और बजट के माध्यम से इन सभी योजनाओं को गति देने का प्रयास किया गया है। (Buying an affordable house will be easy, Mhada will build 19,497 cheap houses)

    बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना

    मुंबई मंडल को प्राप्त कुल धन राशि में से सबसे बड़ी धन राशि बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के लिए आवंटित की गई है। इस ऐतिहासिक और 100 साल पुरानी बीडीडी चॉलों के पुनर्विकास के लिए बजट में 2,800 करोड़ रुपये की विशेष व्यवस्था की गई है। (Buying an affordable house will be easy, Mhada will build 19,497 cheap houses)

    राज्यभर में किफायती घरों की श्रंखला

    म्हाडा ने इस बजट में राज्यभर में कुल 19,497 घरों के निर्माण की योजना बनाई है। मुंबई और कोकण मंडल के अलावा नाशिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) और नागपुर में भी घर बनाए जाने की जानकारियां प्राप्त हो रही है। राज्यभर में किफायती घरों की श्रंखला तैयार होने से, इसका लाभ निश्चित रूप से आम जनता को मिलेगा। (Buying an affordable house will be easy, Mhada will build 19,497 cheap houses)

  • रमजान के बाद मस्जिद को तोड़ने का आदेश

    रमजान के बाद मस्जिद को तोड़ने का आदेश

    रमजान के खत्म होने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने ठाणे के एक मस्जिद और प्रार्थना गृह को तोड़ने का आदेश दे दिया है। पीछले कुछ दिनों से ठाणे नगर निगम और ट्रस्टियों के बीच विवाद चल रहा था। (Order to demolish the mosque after Ramzan)

    ठाणे: बॉम्बे हाई कोर्ट ने ठाणे नगर निगम (TMC) को एक अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने में असफल रहने पर चेतावनी दी है। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिकारियों के लिए नागरिकों के बीच कानून का पालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। न्यायमूर्ति ए.एस. गडकरी और न्यायमूर्ति कमल खता की खंडपीठ ने लोकतांत्रिक राज्य में कानून के प्रवर्तन की अनिवार्यता पर जोर दिया। (Order to demolish the mosque after Ramzan)

    14 अप्रैल को होगा ध्वस्त

    10 मार्च को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि रमजान के पवित्र महीने के समाप्त होते ही अवैध निर्माण को गिराने का आदेश दिया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 14 अप्रैल रखी गई है। यह निर्णय न्यू श्री स्वामी समर्थ बोरिवडे नामक एक निजी आवास कंपनी की याचिका के जवाब में लिया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ठाणे जिले में उनकी संपत्ति पर मस्जिद और उससे संबंधित प्रार्थना कक्ष अवैध रूप से बनाए गए हैं। (Order to demolish the mosque after Ramzan)

    जनवरी में दिया नोटिस

    याचिकाकर्ता के मुताबिक, गाजी सलाउद्दीन रहमतुल्ला अलेह उर्फ परदेशी बाबा ट्रस्ट ने 18,122 वर्ग मीटर की जमीन पर 2013 से अतिक्रमण कर रखा था। ट्रस्ट ने एक ग्राउंड-प्लस-वन बिल्डिंग बनाई थी, जिसमें मस्जिद और प्रार्थना कक्ष दोनों शामिल थे। जनवरी में, टीएमसी ने ट्रस्ट को 15 दिनों के अंदर इस संरचना को तोड़ने का आदेश दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो नगर निगम कार्रवाई करेगा। (Order to demolish the mosque after Ramzan)

    इसके पहले कुछ हिस्सा किया ध्वस्त

    इस महीने की शुरुआत में, टीएमसी ने उच्च न्यायालय को सूचित किया कि कुछ हिस्सों का ध्वस्तीकरण किया गया था। हालांकि, भक्तों के विरोध ने आगे की कार्रवाई में रुकावट उत्पन्न की। टीएमसी के वकील राम आप्टे ने बताया कि अनुयायियों की एक बड़ी संख्या ने अनधिकृत संरचना को पूरी तरह से नष्ट करने में बाधा डाली। (Order to demolish the mosque after Ramzan)

    नगर निगम की लापरवाही

    हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में नगर निगम की प्रारंभिक लापरवाही की निंदा की, जिसने इतनी विशाल अवैध संरचना के निर्माण की अनुमति दी। न्यायाधीशों ने टिप्पणी की, “एक लोकतांत्रिक राज्य में, किसी व्यक्ति या समूह को यह कहने की अनुमति नहीं दी जा सकती कि वह देश के कानूनों का पालन नहीं करेगा और किसी भी कारण से इसका विरोध करेगा।” (Order to demolish the mosque after Ramzan)

    टीएमसी को अदालत का निर्देश

    अदालत ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए नागरिकों में कानूनी अनुपालन के प्रति सम्मान उत्पन्न करने की आवश्यकता पर बल दिया और स्पष्ट किया कि राज्य द्वारा कानून का उल्लंघन और इसके प्रवर्तन में बाधा सहन नहीं की जाएगी। ट्रस्ट द्वारा विध्वंस के खिलाफ कोई आपत्ति न उठाने के संकेत देने के बाद, अदालत ने टीएमसी को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करे कि शेष विध्वंस कार्य रमजान के तुरंत बाद 14 अप्रैल की निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरा किया जाए। (Order to demolish the mosque after Ramzan)

  • सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने 5 लाख रुपये का ड्रग्स किया जब्त, दो गिरफ्तार

    सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने 5 लाख रुपये का ड्रग्स किया जब्त, दो गिरफ्तार

    पुलिस पर नजर पड़ी तो वो भागने लगा। जब उसे रोक कर पूछताछ की तो मामले का हुआ खुलासा। 5 लाख रुपये के ड्रग्स के साथ एक नायगांव तो एक टिटवाला से गिरफ्तार .. (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    महाराष्ट्र/पालघर: सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने राह चलते एक ऐसे ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया है। जो दिन दहाड़े प्लास्टिक की थैली में 933 ग्राम चरस लगभग 5 लाख रुपये के नशीला पदार्थ किसी को बेचने के लिए ले जा रहा था। मौके पर गश्त कर रही पुलिस को शक हुआ, उसे रोक कर पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ। मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने ठाणे से इसके एक और साथी को गिरफ्तार किया। मूल रूप से दोनों ही आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    पुलिस पर नजर पड़ी तो ..

    सेंट्रल क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अधिराज कुराडे ने बताया कि 3 मार्च को शाम 8 बजे के आसपास अहमदाबाद मुम्बई हाईवे रोड़ पर मुम्बई ई की तरफ जय अंबे पेट्रोल पंप के पास नायगांव पूर्व में गश्त कर रही हमारी पुलिस टिम को एक व्यक्ति संदेहास्पद दिखाई दिया। पुलिस पर नजर पडते ही वह भागने की कोशिश कर रहा था। जब पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसके पास से 933 ग्राम वजनी चरस नामक ड्रग्स बरामद हुआ। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। तुरंत उसे हिरासत में लेकर नायगांव पुलिस के हवाले किया गया। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    दूसरे की ठाणे से गिरफ्तारी

    अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी नवीन निरज झा के खिलाफ नायगांव पुलिस थाने में गु.र.क्र. 88/2025 में एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8(क), 20(ब) के तहत मुकदमा दर्ज कर 4 मार्च को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी सिलसिले में नवीन निरज झा के साथी 28 वर्षीय मुकेश कुमार शंकर शाह को ठाणे के टिटवाला से गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही मूलरूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि निरज झा नायगांव पूर्व के पाटिल पाडा, चिंचवट में रहता था और मुकेश कुमार ठाणे जिले के टिटवाला मे मोर्या नगर में रहता था। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

    बिहार से कनेक्शन

    एक अनुमान के मुताबिक दोनों बिहार के होने की वजह से इनकी पहचान वहीं से होने और अवैध कारोबार की योजना बनाई होने पर पुलिस जांच कर रही है। लेकिन पुलिस ने यह भी बताया कि इन दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले से 2021 और 2022 मे दो मामले दर्ज हैं। इन दोनों मामलों में भी दर्ज शिकायत के मुताबिक एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात नायगांव पुलिस कर रही है। (Central Crime Branch seized drugs worth Rs 5 lakh, two arrested)

  • भाई को किया किडनैप बहन को बुलवाकर किया डबल गैंगरेप

    भाई को किया किडनैप बहन को बुलवाकर किया डबल गैंगरेप

    आरोपी ने पहले लड़की के भाई को किडनैप किया। फिर बहन को बुलाकर अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग जगहों पर गैंगरेप किया। एक गिरफ्तार बाकी 5 फरार। प्यार को ठुकराने का दिया अंजाम .. (Brother was kidnapped, sister was called and double gangraped)

    ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सनसनीखेज मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां भिवंडी शहर पुलिस थाने में 20 से 25 साल के कुल 6 लडकों पर किडनैपिंग और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पहले 23 वर्षीय पीड़ित लड़की के भाई को किडनैप कर उसे अपनी बहन को बुलाने पर मजबूर किया गया। जब पीड़ित अपने भाई से मिलने आई तो आरोपियों में से चार लोगों ने लड़की के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया जबकि दो पहरा दे रहे थे। बयाया कि इतना ही नहीं दूसरी बार एक जगह लेजाकर पिकअप वैन में भी बारी-बारी बलात्कार किया। (Brother was kidnapped, sister was called and double gangraped)

    पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम संबंध का है। आरोपी और लड़की एक ही गांव के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़की पिछले कुछ सालों से आरोपी लड़के के साथ प्रेम संबंध में थी। 4 महिने पहले ही इनका ब्रेक अप हो गया और लड़की किसी दूसरे से प्रेम करने लगी। इसको लेकर नाराज एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से बदला लेने का प्लान बनाया। पहले तो आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के भाई को किडनैप किया और उसे अपनी बहन को बुलाने पर मजबूर किया। (Brother was kidnapped, sister was called and double gangraped)

    भाई को किडनैप कर बनाया बंधक

    पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी लड़की का एक्स ब्वॉयफ्रेंड गुरुवार 20 फरवरी 2025 की रात लड़की के भाई को अगवा कर लिया और उससे अपनी बहन को फोन करके एक जगह पर बुलाने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार युवती ने जब शुक्रवार सुबह 1 बजकर 15 मिनट पर अपने भाई की 15 मिस्ड कॉल्स देखी। उसने जब भाई को कॉल किया तो उसने युवती से कहा कि उसे तेज बुखार है और वह उससे मिलने के लिए आ जाए। लड़की के आने तक यानी गुरूवार से शुक्रवार तक लड़की के भाई को बंधक बनाकर रखा गया था। (Brother was kidnapped, sister was called and double gangraped)

    बारी-बारी से किया डबल गैंगरेप

    लड़की जब अपने भाई के बताए पते पर रिक्शे से पहुंची, तो वहां उसे उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड अपने दोस्तों के साथ दिखाई दिया, भाई भी था। आरोपी ने लड़की के भाई और रिक्शा ड्राईवर को खूब पीटा, जिसके बाद लड़की को जबरदस्ती रिक्शे में बैठाकर स्कूल के पीछे की झाड़ी में ले जाया गया। जहां 6 में से 4 लोगों ने बारी-बारी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर आरोपियों ने लड़की को एक और जगह लेजाकर एक पिकअप वैन में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच की है। जिनमें से एक की गिरफ्तारी कर मामले की पड़ताल की जा रही है। बाकी 5 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। (Brother was kidnapped, sister was called and double gangraped)