Category: Mumbai News

Read the latest Mumbai news, top headlines and live updates from across the city. Stay informed with coverage on civic issues, crime, politics, local administration, traffic, weather, business, public transport and major events, only on Indian FastTrack.

  • मुंबई के बीएमसी स्कूल में लगी आग, फटा सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

    मुंबई के बीएमसी स्कूल में लगी आग, फटा सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

    मुंबई के परेल में मिंट कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास साईबाबा स्कूल में आग लगने से जर्जर इमारत के भूतल पर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – सोमवार परेल के मिंट कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा संचालित साईबाबा स्कूल में आग लगने से इमारत के बेसमेंट में रखें 6 गैस के सिलेंडर फटने से अपरा तफरी मच गई। गनीमत रही की स्कूल बंद पड़ा था। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।

    उन्होंने बताया कि लेवल-1 (निम्नतम स्तर) की आग साईबाबा स्कूल में सुबह 9.15 बजे के आसपास लगने की सूचना मिली थी, जो अपनी जर्जर इमारत के कारण पिछले कुछ वर्षों से बंद था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग कथित तौर पर भूतल पर स्कूल के स्टोर रूम में एक गद्दे से निकली। मुंबई फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आग ऑक्सीजन सिलेंडर सहित कुछ सिलेंडरों के विस्फोट के कारण फैल गई, क्योंकि पिछले कुछ समय से स्कूल एक कोविड-19 देखभाल और टीकाकरण केंद्र के रूप में संचालित था।

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    बंद बीएमसी स्कूल में लगी आग 6 सिलेंडर ब्लास्ट

    मुंबई फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी रवींद्र अंबुल्गेकर ने बताया, कि “आग इमारत के भूतल पर लगी थी। इमारत में ऑक्सीजन के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर समेत काफी सामान जमा था। आग भड़कते ही सिलेंडर फट गया, जिससे आग और फैल गई। हालांकि, हमारे अधिकारी समय रहते आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। घटना में किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है।” आग लगने के कारणों पर अंबुल्गेकर ने कहा कि उनकी जांच चल रही है।

    बीएमसी स्कूल,
    सिलिंडर ब्लास्ट की तस्वीर

    इस बीच, क्षेत्र के पूर्व शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) नगरसेवक अनिल कोकिल ने आरोप लगाया है, कि सी1 श्रेणी की जर्जर इमारत (तत्काल खाली करने और ध्वस्त करने की आवश्यकता) सी1 घोषित होने के बावजूद, इमारत को ध्वस्त नहीं किया गया और स्टोर रूम के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। मनपा की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है जो बिलकुल गलत है।

    पूर्व शिवसेना नगर सेवक अनिल कोकिल ने कहा, “स्कूल को तीन साल पहले सी1 घोषित किया गया था। क्षेत्र के छात्रों को स्कूल में प्रवेश करने से रोक दिया गया। यह एक कोविड-19 टीकाकरण केंद्र के रूप में भी संचालित होता है। स्कूल के भूतल पर बहुत सारी कोविड से संबंधित सामग्री संग्रहीत की गई थी। आज जब आग लगी तो वहां रखे पांच-छह सिलेंडर फट गये.” पास में स्थित झुग्गी बस्तियों की ओर इशारा करते हुए, कोकिल ने कहा, “अगर कोई बड़ा विस्फोट होता, तो यह झुग्गियों में फैल जाता और बड़ी जान माल की हानी होती। प्रशासन को लोगों की जिंदगी के साथ नहीं खेलना चाहिए इस पर ध्यान देने की जरूरत है।”

    Live video on indian fasttrack news channel
  • स्पेशल डीएमसी संजोग कबरें के आदेशों का उड़ा रहा है BMC मजाक

    स्पेशल डीएमसी संजोग कबरें के आदेशों का उड़ा रहा है BMC मजाक

    बंबई उच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बाद भी सहायक अभियंता अमोल मेश्राम, जेई मंगेश कांबली मनपा ‘सी’ वार्ड में चल रहे अवैध निर्माण की वसूली में व्यस्त होने के कारण वार्ड के कार्यालय में भी नही आते है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका का मरीन लाईन स्थित ‘सी’ वार्ड अंतर्गत आजकल अवैध निर्माण बढ़ता जा रहा है। जिस पर ‘सी’ वार्ड में कार्यरत परिरक्षण विभाग, लाईसेंस विभाग और इमारत व कारखाना विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी केवल वसूली में व्यस्त है। शिकायत करने पर भी कार्रवाई नही हो रही है। इन लुटेरों पर किसका आशीर्वाद है ये कोई बताने को तैयार नही है। (Mumbai Bmc c ward news)

    बंबई उच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बाद भी सहायक अभियंता अमोल मेश्राम, जेई मंगेश कांबली ‘सी’ वार्ड में चल रहे अवैध निर्माण की वसूली में व्यस्त होने के कारण वार्ड के कार्यालय में भी नही आते है। तस्वीर में दिखने वाला यह नजारा मुंबादेवी कम्पाउंड परिसर का है। ये ब्राह्मणों को पूजा-पाठ के लिए अस्थायी रूप से आबंटित की गई जगह है, जो कुछ ब्राह्मण इसको किराये पर देकर अपने पैतृक गाँव में आनंद ले रहे है। जिसका फायदा पटवा लोग महिलाओ के श्रृंगार का सामान बेच कर और इसपर अवैध निर्माण करके मनपा कर्मियों को अवैध सेवा शुल्क दे रहे है। (Mumbai Bmc c ward news)

    मनपा,
    मनपा सी वार्ड अंतर्गत अवैध कारोबार की तस्वीर

    मनपा ‘सी’ वार्ड का अवैध निर्माण ..

    इनके पास कोई लाइसेंस नही है इसके अलावा लाइसेंस विभाग के निरीक्षक गोसावी अपने गुर्गों से वसूली करवाकर इन सभी अवैध दुकानदारों को अभयदान दे रखा है। इन पर कार्रवाई करने के लिए मनपा उपायुक्त स्पेशल संजोग कबरे ने कई बार आदेश जारी किया है। पर लक्ष्मी जी के आगे सारे आदेश अमान्य हो रहे हैं। मनपा की जिम्मेदारी बताकर इस पर लोकल पुलिस भी कुछ कार्रवाई नही कर रही है। (Mumbai Bmc c ward news)

    इसे भी पढ़े :- गुजराती फिल्मों में काम देने का लालच देकर नाबालिग से किया यौन शोषण, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह स्थान काफी संवेदनशील है। जानकारी के मुताबिक, 1993 से अब मंदिर के लगभग 3 बार बम धमाके हो चुके है। जिसमे सैकड़ो लोगो ने अपने प्राणों की आहुति दी है। फिर भी ये मनपाकर्मी सुधरने को तैयार नही है। इस विषय पर कई बार प्रमुख अखबारों में खबरे भी लग चुकी है। इसके पश्चात कार्यवाही को लेकर मनपा और पुलिस अधिकारियों से मीटिंग भी हो चुकी है फिर भी प्रशासन सुधरने को तैयार नही है। (Mumbai Bmc c ward news)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • जलाशय ऑडिट के कारण 9 जनवरी को मुंबई के कुछ हिस्सों में कम दबाव वाली पानी की सप्लाई होगी

    जलाशय ऑडिट के कारण 9 जनवरी को मुंबई के कुछ हिस्सों में कम दबाव वाली पानी की सप्लाई होगी

    पानी की सप्लाई प्रभावित होगी क्योंकि आर सेंट्रल वार्ड के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित बोरीवली हिल जलाशय-द्वितीय के संरचनात्मक ऑडिट का काम बीएमसी द्वारा किया जाएगा।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार, 9 जनवरी को मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। आर-साउथ (कांदिवली), आर-सेंट्रल (बोरिवली), और आर-नॉर्थ (दहिसर) के इन वार्डों में पानी की सप्लाई कम दबाव में होने की संभावना है। (Mumbai water supply News)

    कम दबाव मे पानी सप्लाई ..

    बीएमसी ने बोरिवली हिल जलाशय दो का संरचनात्मक ऑडिट करने की योजना बनाई है, जिसके लिए मंगलवार, 9 जनवरी को जलाशय को अस्थायी रूप से खाली कर दिया जाएगा। रखरखाव कार्य का उद्देश्य जलाशय की संरचनात्मक स्थिरता का आकलन करना है। इसके साथ ही आप को बता दें, कि प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा है, कि पिछले 3 सालों के मुकाबले इस साल सबसे कम पानी कटौती की संभावना है। अब तक मुंबई की झीलों में
    65.8% पानी का भंडार। (Mumbai water supply News)

    इसे भी पढ़े:- गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मुंबई का चुनाभट्टी इलाका, फायरिंग में एक की मौत; कई घायल

    प्रभावित क्षेत्र
    आर-साउथ वार्ड के जो क्षेत्र प्रभावित होंगे उनमें गुंडेचा, ठाकुर विलेज और कांदिवली (पूर्व) में समता नगर सरोवा कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। आर-सेंट्रल वार्ड में प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में ला बेलेजा और ला विस्टा, बोरीवली (पूर्व) शामिल हैं, जबकि आर-उत्तर वार्ड में केतकीपाड़ा (भाग), एकता नगर, दहिसर टेलीफोन एक्सचेंज, घरतनपाड़ा नंबर 1 और 2, गणेश मंदिर रोड शामिल हैं। इसके साथ ही आशा विनायक चॉल, दहिसर (पूर्व), दहिसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र और किसान नगर प्रभावित होंगे। (Mumbai water supply News)

    पानी सप्लाई,

    बीएमसी के एक बयान में कहा गया है, कि “आर-सेंट्रल वार्ड में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित बोरिवली हिल जलाशय-द्वितीय के संरचनात्मक ऑडिट का काम बीएमसी द्वारा किया जाएगा। यह कार्य 9 जनवरी को दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे के बीच आठ घंटे की अवधि के लिए लिया जाएगा। (Mumbai water supply News)

    इसके साथ ही एक बयान के मुताबिक, फिलहाल मुंबई में जल्द पानी की कटौती होने की संभावना नहीं है क्योंकि एक वरिष्ठ नागरिक अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि झीलों में वर्तमान में 15 जुलाई तक पानी की आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त भंडार है। (Mumbai water supply News)

    Live video on indian fasttrack news channel

    मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में पानी का भंडार शुक्रवार को उनकी कुल क्षमता का 65.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जो पिछले तीन वर्षों के मुकाबले सबसे कम है। मनपा के अतिरिक्त नगर आयुक्त (परियोजना) पी वेलरासु ने कहा, कि “तीन दिनों तक पानी की आपूर्ति करने के लिए, हमें लगभग 1 प्रतिशत पानी की आवश्यकता होती है। 66 प्रतिशत पर, हमारे पास 15 जुलाई तक पर्याप्त पानी है। इसलिए, चिंता का कोई कारण नहीं है।” (Mumbai water supply News)

  • डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    मुंबई के उपनगर मलाड में लोगों के जिन्दगी के लिए रक्षक कहे जाने वाले डॉक्टर के क्लिनिक में नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता परिवार के मुताबिक जहां काम करने नाबालिग लड़की जाया करती थी वहीं डाक्टर भक्षक बन गया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पूर्व के एक क्लीनिक में नाबालिग लड़की की लाश मिलने के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर कुरार पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। यहां लोगों के जिन्दगी के लिए रक्षक कहे जाने वाला डॉक्टर ही नाबालिग लड़की का भक्षक बनता दिखाई पड़ रहा है।

    एक अधिकारी ने कहा कि लड़की का शव मुंबई के उपनगर मलाड पूर्व में आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक में मिला था। अधिकारी ने बताया कि घटना 28 दिसंबर को उस क्लिनिक में हुई थी जहां लड़की काम करती थी। लड़की के गले में डॉक्टर द्वारा संचालित क्लीनिक का आई कार्ड लटका हुआ पाया गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद कुरार पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई में चाइनीज मांझे से गला कटने से पुलिस कॉस्टेबल की मौत, मामला दर्ज

    रक्षक, भक्षक,
    प्रतिकारात्मक एआई जनरेटेड तस्वीर

    रक्षक बना भक्षक ..

    अधिकारी ने बताया, मृतक की मां ने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है और दावा किया है, कि मृतक ने डॉक्टर के अभद्र व्यवहार के बारे में शिकायत की थी। परिवार की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 376 (बलात्कार के लिए सजा) और किशोर न्याय अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (POCSO) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में और अधिक तहकीकात कर रही है।

    मुंबई के बीएमसी स्कूल में लगी आग, फटा सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

    Live Video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai Local Train: नए साल पर मुंबई वासियों लिए सौगात, रातभर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

    Mumbai Local Train: नए साल पर मुंबई वासियों लिए सौगात, रातभर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

    Mumbai Local Train : सेंट्रल रेलवे की चारों स्पेशल ट्रेनों में से दो मुख्य लाइन और दो हार्बर लाइन पर संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही पश्चिम रेलवे चलाएगा 8 स्पेशल ट्रेन। मुंबई लोकल ट्रेन स्पेशल ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – सेंट्रल रेलवे (Central Railway) और पश्चिम रेलवे (Western Railway) दोनों मिलाकर कुल 12 स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है। मुंबई लोकल ट्रेन की तरफ से नए साल के मौके पर मुबंईकरों के लिए एक तोहफा लेकर आया है। नए साल की पूर्व संध्या पर लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने रात में स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह चार स्पेशल उपनगरीय ट्रेनें 31 दिसंबर, 2023 की मध्यरात्रि से 1 जनवरी, 2024 के बीच चलेंगी।

    मुंबई लोकल ट्रेन स्पेशल ..

    इन विशेष ट्रेनों के चलने से लोगों की भारी भीड़ को कंट्रोल करने में प्रशासन को मदद मिलेगी। क्योंकि लोग नए साल का सेलिब्रेशन करने के लिए दक्षिण मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और विभिन्न समुद्र तटों जैसे प्रसिद्ध स्थानों पर जाते हैं।

    मुंबई लोकल ट्रेन,

    इसे भी पढ़े:- गैंगस्टर छोटा शकील का रिश्तेदार मुंबई में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

    क्या रहेगा मध्य रेलवे का रूट ?

    लोकल ट्रेन की सेवाएं मुख्य लाइन पर दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कल्याण स्टेशनों के बीच संचालित की जाएंगी। वहीं, हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और पनवेल के बीच ट्रेनें चलेंगी। इसमें हार्बर लाइन पर एक विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 02.50 बजे पनवेल पहुंचेगी। मध्य रेलवे की ओर से कहा गया है, कि एक ट्रेन पनवेल से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 02.50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। आगे कहा कि चारों स्पेशल ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।

    पश्चिम रेलवे चलाएगा 8 स्पेशल ट्रेनें..

    पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने यह भी घोषणा की है कि वह यात्रियों के लाभ के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2023 मध्यरात्रि से 01जनवरी 2024 के मध्यरात्रि तक आठ विशेष उपनगरीय सेवाएं चलाएगा।

    Live Video On Indian Fasttrack News Channel
  • मुंबई में चाइनीज मांझे से गला कटने से पुलिस कॉस्टेबल की मौत, मामला दर्ज

    मुंबई में चाइनीज मांझे से गला कटने से पुलिस कॉस्टेबल की मौत, मामला दर्ज

    मुंबई में चाइनीज मांझा से एक पुलिस कॉस्टेबल का गला कटने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद ले लोगों में चाइनीज मांझा बेचे जाने को लेकर रोष है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दिंडोशी पुलिस थाने में ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटते समय पतंग के माझे से गला कटने से एक पुलिस कॉस्टेबल की मौत हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियो की तलाश कर रही है। चाइनीज मांझे से गला कटने की इससे पहले कई घटनाएं देश के अन्य दूसरे शहरों में हो चुकी है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस कॉस्टेबल अपनी बाइक से वर्ली स्थित अपने घर लौट रहा था। पुलिस कॉस्टेबल का नाम समीर सुरेश जाधव है। वर्ली के बीडीडी चाली में अपने परिवार के साथ रहने वाले समीर जाधव दिंडोशी पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के पद पर तैनात था। रविवार दोपहर 3:30 को समीर काम खत्म कर दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई में खाली जमीन की कीमत और अपराध…

    पुलिस कॉस्टेबल,

    कैसे हुई पुलिस कॉस्टेबल की मौत..

    इसी दौरान वकोला ब्रिज से गुजरते वक्त अचानक उसके सामने एक पतंग का मांझा आ गया। कहा जा रहा है, कि कुत्ते से बचाने के प्रयास में मांझा उसके गले में फंस गया और तेज जख्म हो गया। गर्दन से खून बहता देख वह खुद को बचाने के प्रयास में बाइक से गिर गया। जैसे ही एक ड्राइवर ने यह देखा तो उसने कुछ दूरी पर गश्त पर मौजूद खेरवाड़ी पुलिस को कंट्रोल के जरिए इसकी सूचना दी। (Mumbai Policeman throat cut Chinese manja)

    घटना की जानकारी मिलते ही खेरवाड़ी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में जाधव को सायन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जाधव की पहचान उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से हुई। खेरवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मुळीक ने यह जानने पर कि वह पुलिस बल में है, दिंडोशी पुलिस और उसके परिवार को दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया। उनके निधन की खबर से वर्ली बीडीडी चली में शोक की माहौल पसरा हुआ है।

    डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। हर साल मांझे के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है। यह भी स्पष्ट है कि यह पक्षियों के जीवन के लिए बेहद खतरनाक है। इसीलिए कई संगठन नायलॉन मेड पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर, इस मांझे के कारण अक्सर बाइक सवारों की जान चली गई है। लोगों की मांग है, कि चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • पिछले 9 महीना से गायब सरकारी कर्मचारी लेता है हर महीने अपना पगार

    पिछले 9 महीना से गायब सरकारी कर्मचारी लेता है हर महीने अपना पगार

    सरकारी विभाग का प्रचार प्रसार जैसे अहम पद पर विराजमान अधिकारी ही पिछले 9 महीना से नदारद है और मध्यरेल आंख मूंदकर उस अधिकारी को पगार भी दे रहा है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    मध्यरेल के जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ प्रचार प्रसार (पब्लिसिटी) निरीक्षक श्रीमती. दीप्ति गुप्ता पिछले करीब 9 महीने से लापता है। बिना ड्यूटी किये हाजिरी लगाती है। जनसंर्पक विभाग के सारे कर्मचारी परेशान है, कि “मैडम की कौन सी पकड़ है।” जिससे बिना ड्यूटी के पगार ले रही है। (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    इसे भी पढ़े- महाराष्ट्र में बदलेगा स्कूली टाइमिंग राज्यपाल की पहल

    सरकारी विभाग में बिना ड्यूटी के पगार हासिल करना एक तरफ से भ्रष्टाचार का खेल माना जाता है। खबरों के मुताबिक ऐसे कई बार देखा गया कि मामूली कर्मचारी अपनी झूठी समस्या पत्र जोड़कर ऐसी हरकतें करते दोषी पाए गए हैं। जिस पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पद से निष्कासित भी किया जाता रहा है। लेकिन यहां तो मध्यरेल सरकारी विभाग का ‘प्रचार प्रसार’ जैसे अहम पद पर विराजमान वरिष्ठ अधिकारी ही पिछले 9 महीना से नदारद है और मध्यरेल आंख मूंदकर उस अधिकारी को पगार भी दे रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार दीप्ति गुप्ता की पकड़ रेलवे बोर्ड से है। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए.के. सिंह से फोन पर गुप्ता के बारे में पूछने पर बताया, कि “गुप्ता ऊपर फोटोग्राफी कक्ष में बैठती है। उनके लिए नीचे बैठने की जगह नही है। अगर आपको ज्यादा जानकारी चाहिए तो सीपीआरओ से पूछिए।” इतना बोलकर सिंह ने फोन काट दिया। (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    मध्यरेल ,

    मध्यरेल में बिना ड्यूटी के सरकारी अधिकारी

    अब बात ये उठ रही है कि गुप्ता की पकड़ कितनी मजबूत है? इनके सम्बंध किस अधिकारी के साथ है? कि बिना काम के पगार ले रही है। इन सवालों पर सीपीआरओ चुप बैठे है। अब इस खबर के बाद गुप्ता पर कार्रवाई होगी या उनको आशीर्वाद देकर पदोन्नति किया जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता? लोगो का कहना है, कि “दीप्ति गुप्ता” महीने में दो बार आकर मस्टर पर साइन करके चली जाती है। इन बातों से सीधा मालूम होता है कि गुप्ता को कुछ जिम्मेदार अधिकारियों का समर्थन प्राप्त है। कानून व्यवस्था पर विश्वास रखने वाले लोगों का कहना है कि दीप्ति गुप्ता बिना ड्यूटी के सरकारी विभाग से पगार प्राप्त करने में समर्थन करने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • ATM से कैश चोरी करने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

    ATM से कैश चोरी करने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

    ATM मशीन से छेड़छाड़ कर कैश चोरी करने वाले गैंग के 6 सदस्यों को मालाड़ (पूर्व) की कुरार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें 3 ऑटोरिक्शा चालक भी शामिल है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कुरार पुलिस ने मलाड (पूर्व) में एक एटीएम कियोस्क में कैश डिस्पेंसर से छेड़छाड़ के बाद पैसे चुराने के आरोप में तीन ऑटोरिक्शा चालकों सहित एक गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

    ATM मशीन से छेड़छाड़

    पुलिस ने कहा कि ये गैंग एटीएम से मुद्रा नोटों के वितरण को अस्थायी रूप से अवरुद्ध करने के लिए गोंद का उपयोग करते थे। जो ग्राहक नकदी निकालने में विफल रहता था, वह यह मानकर कियोस्क से चला जाता था कि कोई तकनीकी समस्या है, उसके बाद वे पैसे निकाल कर गैंग के सदस्य अपनी जेबों में डाल लेते थे।

    इसे भी पढ़े – Mumbai: कीमती जमीन के लिए BMC अधिकारियों ने किया अपराध.

    ATM,

    गिरफ्तार किए गए लोगों में नवी मुंबई के रहने वाले 29 वर्षीय आदित्य भारतीय, 22 वर्षीय सूरज तिवारी, 24 वर्षीय संदीप यादव, 36 वर्षीय अशोक यादव, 31 वर्षीय राकेश यादव और रवि यादव शामिल हैं। गुरुवार को एक निजी बैंक के एटीएम तक जाने के लिए जिस ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल किया गया था, उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद उन्हें पकड़ा गया। मामला 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया जब मलाड निवासी एक व्यक्ति जो पैसे निकालने के लिए कियोस्क पर गया था, उसने पाया कि मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई है।

    Live Video On Indian Fasttrack News Channel
  • बोरीवली मे लहसुन के लिए हुई हत्या, धारा 370 के तहत गिरफ्तार

    बोरीवली मे लहसुन के लिए हुई हत्या, धारा 370 के तहत गिरफ्तार

    बोरीवली में लहसुन चोरी के शक में हैरान कर देने वाली घटना हुई। आरोप के मुताबिक महज 6 हजार 400 रुपये कीमत का 20 किलो लहसुन चोरी हुआ तो शख्स ने सीधे जान ले ली। पहले पीटा। लेकिन इलाज के दौरान पंकज मंडल नाम के शख्स की मौत हो गई।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दुकान में काम करने वाले एक शख्स ने 6400 रुपये का लहसुन चुरा लिया तो दुकान मालिक ने उस शख्स की पिटाई कर दी। उसी पिटाई में उस शख्स की मौत की चौंकाने वाली घटना मुंबई के बोरीवली में हुई है। बोरीवली में लहसुन चोरी के शक में हैरान कर देने वाली घटना। आरोप के मुताबिक महज 6 हजार 400 रुपये कीमत का 20 किलो लहसुन चोरी हुआ तो शख्स ने सीधे चोर की जान ले ली। पकड़े जाने पर इतना पीटा कि इलाज के दौरान पंकज मंडल नाम के शख्स की मौत हो गई।

    इस मामले में कारोबारी घनश्याम आगरी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक 7 महीने पहले काम की तलाश में मुंबई आया था। उन्हें एक प्याज और आलू की दुकान में नौकरी मिल गई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मृतक पर चोरी का शक हो रहा था। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी दुकान से कई बार चोरी होने से व्यापारी परेशान था। पकड़े जाने पर मृतक ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पैसे देने का वादा भी किया था। लेकिन चोर को पुलिस के हवाले करने के बजाय उसकी जम कर पिटाई कर दी।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai- 16 वर्षीय लड़के ने स्मार्टफोन के लिए अपनी जान दे दी..

     लहसुन,

    लहसुन की बढ़ती कीमत ..

    बाजार की माने तो कुछ दिनों पहले 200 रुपये किलो के हिसाब से बिकने वाला लहसुन अब 350 रुपये होलसेल भाव में मिल रहा है। खुदरा व्यापारी 400 रुपये किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। लहसुन की बढ़ती कीमतों की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले साल लहसुन की अच्छी खेती हुई थी जहां 50 रुपये किलो के हिसाब से खुदरा भाव में लोगों को मिल रहा था। आसमान छूती महंगाई ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। लेकिन इसके लिए किसी इंसान की हत्या कर देना यहां इंसानियत को शर्मसार कर रहा है।

  • बच्चों की नींद पूरी नहीं होने का बताया कारण

    बच्चों की नींद पूरी नहीं होने का बताया कारण

    महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने स्कूलों के अपने समय में बदलाव करने की अपील की है, ताकि बच्चें पूरी नींद ले सकें। राज्यपाल ने कहा है कि बच्चों को सुबह जल्दी उठना पड़ता है। ऐसे में उनकी नींद पूरी नहीं हाेती है। ऐसे में उनकी नींद पूरी नहीं होती है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – स्टूडेंट्स को पूरी नींद मिले इसके लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने एज्युकेशन अधिकारियों से स्कूलों का समय बदलने पर विचार करने को कहा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, कि कोविड के बाद से हर किसी की नींद का तरीका बदल गया है। खासकर बच्चे जो आधी रात के बाद ही सोते हैं, लेकिन उन्हें स्कूल जाने के लिए जल्दी उठना पड़ता है, जिससे उनकी नींद का न्यूनतम कोटा खत्म हो जाता है। इसका खयाल करते हुए, उन्होंने स्कूलों और शिक्षा अधिकारियों से इस पहलू पर ध्यान देने के अलावा ‘पुस्तक-रहित’ स्कूलों, ‘ई-कक्षाओं’ को बढ़ावा देने और छात्र समुदाय पर शिक्षा के बोझ को कम करने के लिए उनकी गुणवत्ता के अनुसार स्कूलों की रैंकिंग करने का आह्वान किया है।

    महाराष्ट्र के राज्यपाल ने क्या कहा ..

    राज्यपाल रमेश बैस ने यह बातें राजभवन में स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न पहलुओं के शुभारंभ के मौके पर कहीं। बैस ने जब ये बातें कहीं तो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री दीपक केसरकर, मंगल प्रभात लोढ़ा और गिरीश महाजन के अलावा प्रमुख सचिव शिक्षा रणजीत सिंह देयोल भी मौजूद थे। बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा संचालित नए स्कूल भवनों का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल और सीएम ने संयुक्त रूप से माई स्कूल, ब्यूटीफुल स्कूल, स्टोरी-टेलिंग सैटरडे, एंजॉयेबल रीडिंग, एडॉप्ट स्कूल एक्टिविटी, माई बैकयार्ड और क्लीननेस मॉनिटर जैसी पहल की शुरुआत की।

    राज्यपाल,

    इसे भी पढ़े:- रेल कर्मचारियों की यात्रियों के साथ आरपीएफ ने की पिटाई

    लाइब्रेरी को गोद लेने की जरूरत
    राज्यपाल ने इस बात पर भी खेद व्यक्त किया कि राज्य में सैकड़ों सार्वजनिक पुस्तकालय हैं, लेकिन अधिकांश पुराने हैं, इसलिए उन सभी को पुनर्जीवित करने और परिसर में कंप्यूटर और इंटरनेट प्रदान करके ‘लाइब्रेरी एडॉप्शन’ शुरू करने की आवश्यकता जताई है। बैस ने आग्रह करते हुए कहा, कि यह आवश्यक था क्योंकि छात्र न केवल किताबों के माध्यम से बल्कि इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों के माध्यम से भी अपना ज्ञान प्राप्त करते हैं जो उनके आईक्यू स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसलिए शिक्षकों को भी शैक्षणिक मामलों में नए चीजों को सीखते रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कम शैक्षणिक होमवर्क और “खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर जोर के साथ शिक्षा को और अधिक मनोरंजक बनाने का आह्वान किया।

    Live video on indian fasttrack news channel