वकालत का मौका बहुत ही कम मिलता है सुप्रीम कोर्ट में..!
गठबंधन करने वाले दल को ही खत्म कर देना बीजेपी की खासियत
नितीश कुमार की पार्टी को खत्म करने की चाल..
मोदी और शाह के अत्यंत करीबी संजय झा की दोनो बेटियों को सुप्रीम कोर्ट में सरकारी एडवोकेट की नियुक्ति
झा ने स्वयं सोशल मिडिया पर बेटियों पर गर्व करते हुए किया पोस्ट
सुप्रीम कोर्ट की मर्यादा का खुला उल्लंघन
मुंबई: सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट बनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वकालत का अनुभव या किसी सीनियर के अंडर में वर्षों तपस्या करने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट में वकालत का मौका बहुत कम ही मिलता है लेकिन मोदी सरकार जिस पर मेहरबां हो जाए। जिस पर कृपा दृष्टि पड़ जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। जेडीयू के सांसद ही नहीं कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं संजय झा और मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री भी।
कौन है संजय झा?
मोदी शाह के अत्यंत विश्वसनीय भी हैं, इसलिए उन पर विशेष कृपा दृष्टि बरस रही है क्यों कि संजय झा और अन्य मंत्री जो जेडीयू के हैं मोदी को तीसरी बार बहुमत नहीं मिलने के बावजूद जेडीयू का समर्थन मिला, लेकिन मंत्रियों को तोड़ने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी को ही खत्म करने की चाल चली गई है। सबको अपने कर्म का फल भोग मिलना निश्चित है।
सुप्रीमकोर्ट में सरकारी एडवोकेट की नियुक्ति
नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद बगावत पर उतर कर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।बीजेपी की यही खासियत है। जिस दल के साथ गठबंधन करती है, उसे ही खत्म कर देती है। अकाली दल और शिवसेना का हश्र सभी को याद होगा। अब बारी नीतीश कुमार के जेडीयू पार्टी की है। इसीलिए सारी मान मर्यादा तोड़कर संजय झा की दो बेटियों जिनमें से एक ने 2023 में और दूसरी ने 2025 में एलएमएम किया है। जिन्हें वकालत का अनुभव भी नहीं है इनको सुप्रीमकोर्ट में सरकारी एडवोकेट की नियुक्ति मिल चुकी है।
जिसका जिक्र स्वयं झा ने सोशल मीडिया पर बेटियों पर गर्व करते हुए पोस्ट किया है। सुप्रीम कोर्ट की मर्यादा का खुला उल्लंघन है यह। इसी मुद्दे पर जेडीएस नेता ने पूछा है, कि कितने ओबीसी और अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को सुप्रीमकोर्ट में सरकार की सेवा का अवसर दिया गया है? इसके पहले भी आरएसएस विचारधारा के लोगों को बिना आई ए एस परीक्षा उत्तीर्ण हुए ज्वाइंट सेक्रेटरी और अध्यक्ष नियुक्त कर मोदी सरकार ने जता दिया था कि उसे संविधान की मर्यादा या कोर्ट और कानून व्यवस्था की कोई चिन्ता नहीं है।
सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने हालही में मराठी भाषा दिवस पर बड़ी धूमधाम से जिस स्टूडियो का उद्घाटन किया वह पहली बारिश मे गलने लगा है। इस भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए आरपीआई ने जांच की मांग की है।
मंत्रालय प्रतिनिधि मुंबई: गोरेगांव स्थित दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी स्टूडियो, जिसका उद्घाटन सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने मराठी भाषा दिवस पर बड़े धमाके के साथ किया था, भारी बारिश के दौरान टपकने लगा है। इसके कारण यहां की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
फिल्मसिटी पर निकलेगा मोर्चा
स्टूडियो के निर्माण और नवीनीकरण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के मुंबई महासचिव विशाल नावकर ने कार्य की जांच की मांग की है। यहां 2 जुलाई फिल्मसिटी पर मोर्चा निकालने का भी नावकर ने इशारा दिया है।
कौन है जिम्मेदार ?
विजय बापट, डिप्टी इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग), गोरेगांव दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी में स्टूडियो नंबर 8,9,10,11 और 12 के रखरखाव, मरम्मत और नवीनीकरण के कामों को ठेकेदार कंपनी से करवाने के लिए जिम्मेदार थे। लेकिन उन्होंने अपनी पसंद की ठेकेदार कंपनी को मरम्मत का काम दे दिया और उसी से काम कराया है। इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नावकर ने कहा, कि “यह काम सरकारी मानकों के अनुसार नहीं किया गया है और प्राक्कलन पत्र के प्रावधानों की भी इसमें अनदेखी की गई है।”
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के मुंबई महासचिव विशाल नावकर ने मीडिया को बताया, कि इसी वजह से इस काम में गलती हुई और कुछ ही महीनों में पहली बारिश का पानी छत से रिसाव होने लग गया। आलम ऐसा है कि पूरे स्टूडियो में पानी भर गया। उन्होंने मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, मामले की गहन जांच की भी मांग की।
नई टाइलों की जगह पूरानी लगी
हालांकि अनुमान पत्र में स्टूडियो की छत पर नई टाइलें लगाने का प्रावधान शामिल था, लेकिन नई टाइलें लगाने के बजाय पुरानी टाइलें हटा कर वापस से उन्हीं पुरानी टाइलों को फिर से लगा दी गया। इससे साफ जाहिर होता है कि पैसों की लेनदेन के खातिर जिम्मेदार डिप्टी इंजीनियर ने अपनी जवाबदेही का गलत इस्तेमाल किया है।
महाराष्ट्र में 15 जून से ही तेज बरसात हो रही है। इस बरसात के पानी से यहां के सभी झीलें लबालब भर चुके हैं। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों का जल स्तर 9.78 प्रतिशत तक बढ़ा।
Mumbai Lake Water Level: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र में 15 जून से बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश की वजह से शहरवासियों के लिए खुशी की खबर है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सातों झीलों का जल स्तर 9.78 प्रतिशत तक बढ़ गया है।
नहीं होगी पानी की कटौती!
महाराष्ट्र में बारिश की रफ्तार अगर इसी तरह होती रही, तो मुंबई की इन सातों झीलों में जल्द ही जल स्तर और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इससे मुंबई में पानी की किल्लत से निपटने में मदद मिलेगी। हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उसके पास पानी का पर्याप्त भंडार है, जिससे मुंबई में पानी की कमी नहीं होगी।
मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलें कौन सी हैं ?
मुंबई को पानी की आपूर्ति सात झीलों से होती है। जिसमें अपर वैतरणा, मॉडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी से शहर वासियों को पानी की सप्लाई की जाती है।
मुंबई को प्रतिदिन लगभग 4,000 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) शहर को लगभग 3,850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करती है, लेकिन शहर की कुल आवश्यकता लगभग 4,200 मिलियन लीटर है।
महाराष्ट्र सोमवार 16 जुन की ताज़ा खबरें एक साथ यहां अपडेट की गई हैं। जहां मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। भारी बारिश के चलते रविवार को 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं।
डिजिटलडेस्क महाराष्ट्र: सोलापुर में मुठभेड़ के दौरान पुणे पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल, दो चाकू और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 23 वर्षीय शाहरुख उर्फ अत्ती रहीम एक आपराधिक गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ हत्या और जबरन वसूली के समेत 15 गंभीर आपराध दर्ज थे। पुणे पुलिस अपराध के अतिरिक्त आयुक्त पंकज देशमुख ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि शाहरुख सोलापुर जिले के लाम्बोटी गांव में रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है। अपराध शाखा की एक टीम जब रविवार सुबह मौके पर पहुंची तो शाहरुख ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने दो राउंड फायरिंग के बाद तीसरी फायरिंग की तैयारी कर रहा था। तभी पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कांग्रेस सांसद ने BMC के फैसलों पर श्वेत पत्र लाने की मांग की
कांग्रेस सांसद और मुंबई कांग्रेस की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने महायुति सरकार के 2025 तक के कार्यकाल के दौरान बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के फैसलों पर श्वेत पत्र लाने की मांग की है। गायकवाड़ ने कहा कि बीएमसी भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई है। चाहे वह सड़क मरम्मत हो, नाले की सफाई हो, स्वास्थ्य सेवाएं हो या शिक्षा। पिछले तीन वर्षों से स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हुए हैं और बीएमसी एक प्रशासक के अधीन है।
उन्होंने कहा कि हम 2025 तक बीएमसी के कामकाज पर श्वेत पत्र की मांग करते हैं। राज्य सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय और महाराष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा केवल 2022 तक की जांच शुरू की है। उन्होंने कहा, मैंने हाल ही में देवनार डंपिंग ग्राउंड और भाभा अस्पताल का दौरा किया और पाया कि वहां बुनियादी सुविधाओं और अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया, कि बीएमसी के फंड का इस्तेमाल पार्टी फंड की तरह किया जा रहा है। इसे दलालों और ठेकेदारों को दिया जा रहा है। निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों पर गायकवाड़ ने कहा कि पार्टी नियमित रूप से कांग्रेस पार्टी नागरिकों से संबंधित मुद्दे उठाती रही है। लेकिन चुनाव को लेकर गठबंधन पर फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।
ठाणे जिले के भिवंडी स्थित एक गोदाम परिसर में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 4.50 बजे लगी आग में आठ गोदाम क्षतिग्रस्त हो गए है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। भिवंडी निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी विजय जाधव ने बताया कि आग भिवंडी के दापोडी गांव में प्रेरणा कॉम्प्लेक्स के रासायनिक भंडारण क्षेत्र से लगी थी और ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण यह तेजी से फैल गई। मौके पर दूर से ही धुएं का घना गुबार देखा जा सकता था। जाधव ने बताया कि अग्निशमन दल ने रात में एक गोदाम से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और स्थानीय पुलिस यातायात को डायवर्ट करने में मदद कर रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अमेरिकी दूतावास को मिली बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम धमाके से उड़ाने की धमकी भरे फोन कॉल मिली है। लेकिन तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर वाणिज्य दूतावास परिसर में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। इस कॉल के बाद पुलिस को तुरंत सतर्क किया गया और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया। हालांकि, पूरी तलाशी के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है।
मुंबई-रायगढ़ समेत महाराष्ट्र के इन जिलों में जमकर हुई बारिश, आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, 8 की मौत
मौसम विभाग ने सोमवार को दिनभर भारी बारिश की पूर्वानुमान लगाते हुए महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, मुंबई के अलावा विदर्भ के कई जिलों में आज जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रायगढ़ जिले में रेड अलर्ट, रत्नागिरी, पुणे घाट खंड, सतारा घाट खंड, कोल्हापुर घाट खंड, सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट और मुंबई, ठाणे, पालघर, नासिक घाट खंड, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक विदर्भ के बुलढाणा, अकोला, अमरावती, यवतमाल, वाशिम, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर और गड़चिरोली जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। भारी बारिश के चलते रविवार को 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई। मौसम विभाग ने रत्नागिरि और रायगढ़ जैसे तटीय जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ और पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग तथा पुणे, सातारा और कोल्हापुर के घाट के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में 8 लोगों की जान चली गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। मुंबई, सिंधुदुर्ग, धुले, नासिक, संभाजीनगर, नंदुरबार और अमरावती में मौत की घटनाएं हुईं, जिनमें से अधिकतर मौत आसमानी बिजली गिरने के कारण हुईं।
नई दिल्ली मे अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ओर से “योग महाकुंभ” कार्यक्रम का आयोजन कर ‘योग’ को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा और ऐतिहासिक प्रयास किया गया।
नई दिल्ली: 15 जून 2025 को आयोजित “योग महाकुंभ” कार्यक्रम ने योग साधकों शिक्षकों एवं समाजसेवियों का विशाल संगम प्रस्तुत किया। यह ऐतिहासिक आयोजन अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS Foundation) के तत्वावधान में लाजपत भवन ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. अभिषेक वर्मा और उनकी सुपुत्री निकोल वर्मा आई। जो एक सनातनी राजनीतिज्ञ और उद्योगपति के रूप में विख्यात हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ और पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर अभिषेक वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधि नहीं है, यह हमारी सनातन संस्कृति का मूल है।’
उन्होंने वेद पुराणों से जानकारी देते हुए कहा, “भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं, “योगः कर्मसु कौशलम्”, यानि कर्म में कुशलता ही योग है। वेदों में योग को आत्मा की शुद्धि और चित्त की स्थिरता का माध्यम बताया गया है।”
योग का हमारे जीवन में महत्व को लेकर उन्होंने और भी जानकारियां दी, जिसमें उन्होंने कहा, “आज जब दुनिया तनाव और भौतिकता से जूझ रही है, तब योग ही वह साधन है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है। स्वस्थ भारत, संस्कारवान समाज, और आत्मनिर्भर राष्ट्र की कल्पना बिना योग के अधूरी है।”
देश की राजनीति पर बोलते हुए डॉ. अभिषेक वर्मा ने यह भी बताया, कि “शिवसेना (NDA) और हमारे पथप्रदर्शक बाला साहेब ठाकरे जी हमेशा इस विचार के पक्षधर रहे हैं कि राष्ट्र निर्माण आत्मनियंत्रण और संयम से ही संभव है, और योग उसका आधार है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर स्थापित किया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इसका प्रमाण है। शिवसेना के पोर्टफोलियो में आयुष मंत्रालय, फिट इंडिया मूवमेंट, और डिजिटल योग अभियान, योग को हर घर तक पहुँचा रहे हैं। आइए, संकल्प लें: योग अपनाएँ, जीवन सजाएँ, और भारत को फिर से विश्वगुरु बनाएँ।” उन्होंने अपने वक्तव्यों की समाप्ति पर “जय सनातन”, “जय हिंद” की घोषणा भी की।
कार्यक्रम के मौके पर विशिष्ट अतिथियों में राजर्षि वेदमूर्ति आचार्य पवन दत्त मिश्रा महाराज, स्वामी अमित देव, डॉ. ईश्वर तथा योग गुरु मंगेश त्रिवेदी शामिल रहे। योग गुरु मंगेश त्रिवेदी जो ABYOGASMS के संस्थापक हैं, उन्होंने कहा, यह आयोजन योग को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा प्रयास है।
कार्यक्रम में विभिन्न योग संगठनों, विद्यालयों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इसे एक महाकुंभ की भांति मनाया गया।
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी एवं मायानगरी में मराठी भाषी लोगों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। आरोप है कि भांडुप के क्रोमा मॉल में एक मराठी कर्मचारी का तबादला इसलिए कर दिया गया क्योंकि उसने अपने माथे पर लगे तिलक पोंछने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी वजह से उसका तबादला कर दिया गया। इसके बाद मनसे ने शोरूम में जाकर हंगामा किया। क्या है यह घटना? आइए विस्तार से जानते हैं। ‘For refusing to wipe the Tilak from the forehead…’ Injustice against Marathi man in Mumbai
आस्था से छेड़छाड़
भांडुप में क्रोमा स्टोर पर मनसे विद्यार्थी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस क्रोमा स्टोर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने अपने माथे पर तिलक लगाया था और स्टोर मैनेजर ने उसे इसे मिटाने के लिए कहा। लेकिन मराठी कर्मचारी ने माथे का तिलक इसलिए हटाने से मना कर दिया क्योंकि उसकी आस्था उससे जुड़ी हुई थी। कर्मचारी का तबादला दूसरे स्टोर में कर दिया गया। ‘For refusing to wipe the Tilak from the forehead…’ Injustice against Marathi man in Mumbai
मनसे ने किया हंगामा
इसके बाद कर्मचारी ने मनसे कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। मनसे छात्र सेना के कार्यकर्ता क्रोमा स्टोर में घुस गए। उन्होंने वहां हंगामा किया। उन्होंने कर्मचारी को चेतावनी दी कि वह उसे काम पर वापस रख लें, नहीं तो मनसे स्टाइल में उसकी पिटाई की जाएगी। इसके बाद काम पर लौटने का आश्वासन मिलने पर मनसे कार्यकर्ता क्रोमा स्टोर से चले गए। ‘For refusing to wipe the Tilak from the forehead…’ Injustice against Marathi man in Mumbai
मुंबई: विक्रोली ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाले नवनिर्मित रोड फ्लाई ओवरब्रिज (ROB) को शनिवार दोपहर बिना किसी औपचारिक उद्घाटन या समारोह के यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा, कि चल रहे मानसून को ध्यान में रखते हुए और यात्रियों को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए फ्लाईओवर ब्रिज को शाम 4 बजे चालू कर दिया गया है। Mumbai: Vikhroli flyover bridge opened without inauguration, passengers will save time
मुख्यमंत्री का था आदेश
बीएमसी बयान के मुताबिक, “फ्लाईओवर का काम 31 मई की निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो गया था। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिया था कि पुल को किसी औपचारिक उद्घाटन की प्रतीक्षा किए बिना खोल दिया जाए।” इसके साथ ही शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुल को यात्रियों के लिए खोलने की घोषणा की थी। फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पुल के ढांचे का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, कि मानसून के दौरान यात्रियों को इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है, और इसलिए, सरकार ने आदेश दिया है कि आधिकारिक समारोह की प्रतीक्षा किए बिना फ्लाईओवर को जनता के लिए खोल दिया जाए। Mumbai: Vikhroli flyover bridge opened without inauguration, passengers will save time
कहां पर बना विक्रोली फ्लाईओवर ब्रिज
यह फ्लाईओवर विक्रोली स्टेशन के पश्चिमी किनारे पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री (LBS) रोड को पटरियों के पूर्वी किनारे पर स्थित ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से जोड़कर बढ़ते उपनगर में एक महत्वपूर्ण सड़क संपर्क प्रदान करता है। इस पुल के शुरू होने से विक्रोली और आसपास के इलाकों में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को सफर में करीब 30 मिनट तक का समय बचेगा। खासकर दफ्तर आने-जाने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अब तक विक्रोली में रेलवे रूट के आसपास लगने वाले जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन इस फ्लाईओवर ब्रिज के शुरू होते ही न केवल ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी, बल्कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी जल्दी पहुंचने में मदद मिलेगी। Mumbai: Vikhroli flyover bridge opened without inauguration, passengers will save time
मुख्यमंत्री फडणवीस ने शुक्रवार को कहा, कि “मैंने 2018 में मुख्यमंत्री रहते हुए इस काम का आदेश दिया था। इस पर 104.77 करोड़ रुपये खर्च हुए। आगामी बारिश के मद्देनजर मुंबईकरों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए, हमने बृहन्मुंबई महानगर पालिका आयुक्त और पुलिस को शनिवार, 14 जून, 2025 से इस पुल को यातायात के लिए खोलने का निर्देश दिया है।” Mumbai: Vikhroli flyover bridge opened without inauguration, passengers will save time
Maharashtra News LIVE Updates: मुंबई के माहिम स्थित मगदूम शाह बाबा दरगाह के पास शुक्रवार की रात आग लगने से 1 की मौत और 7 लोग घायल हो गए। रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में दमकल कर्मियों के आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
डिजिटलडेस्क मुंबई के माहिम स्थित मगदूम शाह बाबा दरगाह के पास शुक्रवार की रात आग लगने से 8 लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) से मिली जानकारी के अनुसार, माहिम पश्चिम के कैडल रोड स्थित मगदूम शाह दरगाह के पास एक हॉटेल का रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक “मगदूम फूड स्टोर” में रात 8.17 बजे के दौरान रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट के कारण आग लग गई। सायन अस्पताल के सीएमओ डॉ चैतन्य ने बताया कि हादसे में घायल 8 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिसमें से 38 वर्षीय नूर आलम की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि 34 वर्षीय प्रवीण पुजारी, 34 वर्षीय मुकेश गुप्ता, 24 वर्षीय शिवमोहन 24 वर्षीय दीपाली गोडतकर, 25 वर्षीय सना शेख, 31 वर्षीय श्रीदेवी बंदीछोड़े और कमलेश जैसवाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों के आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
शनि शिंगणापुर मंदिर से हटाए गए 114 मुस्लिम कर्मचारी
महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर में बड़ा फैसला लिया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने 167 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इनमें 114 कर्मचारी मुस्लिम कर्मचारी काम पर थे। ट्रस्ट ने इस कार्रवाई का कारण अनुशासनहीनता और प्रशासनिक अनियमितताएं बताया है। आचार्य तुषार भोसले ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया, कि ट्रस्ट के अनुसार, कुछ कर्मचारी पिछले 5 महीने से सूचना दिए बगैर काम पर नहीं आ रहे थे। जिन विभागों से कर्मचारी हटाए गए हैं, उनमें कृषि, कचरा प्रबंधन और शिक्षा विभाग शामिल हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व शिकायत निवारण शिविर का उद्घाटन
धरनगांव तालुका के झुरखेड़ा में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व शिकायत निवारण शिविर के उद्घाटन के दौरान पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा, शिकायत निवारण शिविर केवल औपचारिकता नहीं हैं, वे लोगों के उचित अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में एक कदम का प्रतिनिधित्व करते हैं। सरकार अब केवल आपके दरवाजे पर नहीं है, बल्कि हर किसान और आम नागरिक के पीछे मजबूती से खड़ी है। मंत्री पाटिल ने घोषणा की है, कि राजस्व, कृषि, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों में नागरिकों की चिंताओं को दूर करने के लिए हर राजस्व सर्कल में कम से कम एक बार हर महीने कम से कम चार शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक नागरिकों को उचित समाधान नहीं मिल जाता, वे चुप नहीं बैठेंगे।
इजराइल का बहिष्कार और वक्फ कानून के खिलाफ नासिक में प्रदर्शन
जलगांव शहर में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार की नमाज के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की इजरायली सेना द्वारा गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में फिलिस्तीन में नागरिकों के साथ हो रहे अन्याय की भी निंदा की गई। प्रदर्शन के दौरान, इजरायल का बहिष्कार और केंद्र सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों को तत्काल वापस लेने की जोरदार मांग की गई।
शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में SIT कर रही टालमटोल
भाजपा से जुड़े महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के राज्य कार्याध्यक्ष और पूर्व विधायक नागो गाणार ने आरोप लगाया गया है कि राज्य में नकली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति घोटाले की जांच एसआईटी से करने संबंधी प्रकरण में प्रशासन द्वारा जानबूझकर टालमटोल किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, पालक मंत्री, स्कूली शिक्षा मंत्री को स्मरण पत्र भी भेजा है।
नवी मुंबई में बनेगा इंटरनेशनल एजुकेशन हब
महाराष्ट्र की महायुति सरकार नवी मुंबई में इंटरनेशनल एजुकेशन हब के निर्माण की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार की पहल “मुंबई राइजिंग-क्रिएटिंग ऐन इंटरनेशनल एज्युकेशन सिटी” के तहत पांच विश्व प्रसिद्ध विदेशी विश्वविद्यालयों को मुंबई और नवी मुंबई में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आधिकारिक तौर पर आशय पत्र (LOI) दिया गया। इनमें एबरडीन विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय, इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इस्टिटूटो यूरोपियो डी डिजाइन (IED) शामिल हैं। आशय पत्र (एलओआई) समारोह शनिवार (14 जून 2025) को दोपहर 12 बजे मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि रहे। समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद थे।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ट्रेन से उतरते वक्त पैर फिसलने से एक यात्री के साथ हादसा हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही थी। लोकल ट्रेन में से उतरते वक्त एक यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गया। घटना 08:02 पर घाटकोपर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। यात्री घाटकोपर स्टेशन आया और उतरने की कोशिश कर ही रहा था कि उसका पैर फिसला और वह ट्रैक पर गिर गया।
पालघर में भारी बारिश से 90 से ज्यादा घरों का नुकसान
पालघर जिले में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश से 90 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दो सरकारी एमएसआरटीसी बसों को भी नुकसान हुआ है। तेज बारिश और हवाओं के कारण कई इलाकों में दीवारें गिरीं और छतें उड़ गई। बिजली व्यवस्था भी बाधित हो गई। प्रशासन ने नागरिकों के राहत और बचाव कार्य के साथ मुआवजे के लिए पंचनामा शुरू कर दिया है।
सड़ी हुई अवस्था में मिला बाघ का शव
नागपुर में सड़े हुए अवस्था में बाघ का शव मिलने की जानकारी सामने आई है। देवलापार वन क्षेत्र में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में भी हड़कंप मच गया है। अभी तक बाघ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे वन कर्मचारी वन क्षेत्र देवलापार (प्रोदशिक) में गश्त कर रहे थे। नियत क्षेत्र-बांद्रा कक्ष क्र. 275 पीएफ में मुनारा क्र. 8 के पास वन कर्मचारियों को सड़ी हुई अवस्था में बाघ का शव दिखाई दिया। बाघ का शव मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। शव मिलने के स्थान पर 2 किमी के दायरे की जांच की गई।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्य रेल के नागपुर मंडल द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया गया है। जिसमें उप स्टेशन अधीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल एवं टिकट जांच स्टाफ शामिल है। यह समन्वित पहल प्रमुख स्टेशनों पर लागू की गई है, ताकि रेल परिसरों में अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संयुक्त टीम द्वारा प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों और अन्य यात्री क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर जांच की जाती है जिससे केवल वास्तविक यात्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और असामाजिक तत्वों को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों से सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियां देखने पर 139 पर संपर्क करने की अपील की गई है।
नागपुर में चुनाव को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस
विधानसभा चुनाव में जिले की केवल एक सीट उमरेड पर जीत पाने वाली कांग्रेस पार्टी जिला परिषद में दोबारा काबिज होने के लिए तैयारी में जुट गई है। जिला परिषद में कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील केदार गुट का एकतरफा कब्जा था। उन्होंने भाजपा को बेदखल कर जेडपी में पूर्ण बहुमत से कब्जा जमाया था। 58 सीटों वाली जेडपी में 32 सीटें कांग्रेस ने हासिल की थी। वहीं सहयोगी दल राकांपा ने 8 सीटें जीती थीं। भाजपा महज 14 सीटें हासिल कर कमजोर विपक्ष के रूप में 5 वर्ष तक संघर्ष करती नजर आई थी। अब केदार के नेतृत्व में कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर मंथन करना शुरू कर दिया है। जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पंचायतों में कांग्रेस की जोरदार वापसी की तैयारी शुरू कर दी गई है।
आपदा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस का आदेश
सीएम फडणवीस ने सभी नदी किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण के उपाय करने तथा बाढ़ रेखा संबंधी मार्गदर्शक सिद्धांतों को पुनः निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि राज्य में कई नदियों के किनारे स्थित क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की कोई घटना दर्ज नहीं की गई है। फिर भी बाढ़ नियंत्रण रेखा के कारण विकास कार्यों पर प्रतिबंध लग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मुरबाड विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते समय उल्हास नदी किनारे नक्शे में दर्शाई गई बाढ़ रेखा और वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जलसंपदा विभाग को आदेश दिया कि जहां कई वर्षों से बाढ़ नहीं आई है, वहां बाढ़ रेखा के संबंध में नया सर्वेक्षण किया जाना चाहिए।
कुछ दिनों की राहत के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश की जोरदार वापसी हुई है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। अब IMD (भारतीय मौसम विभाग) का नया अनुमान सामने आया है, कि 6 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में कोल्हापुर, पुणे, रायगढ़, सांगली, सतारा और ठाणे जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस पृष्ठभूमि में नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
शहीदी दिवस पर महाराष्ट्र में होंगे कार्यक्रम
मुंबई में शुक्रवार को ‘हिंद की चादर – गुरु तेग बहादुर साहिब जी 350वीं शहीदी और गुरु गोविंद सिंह 350वीं गुरु ता गद्दी समागम समिति, महाराष्ट्र राज्य’ के प्रतिनिधि मंडल के साथ आगामी समागम कार्यक्रम के आयोजन हेतु बैठक संपन्न हुई। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस समिति ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस एवं गुरु गोविंद सिंह जी की 350वीं गुरु ता गद्दी समागम समारोह का आयोजन इस वर्ष राज्य में व्यापक तरीके से मनाने हेतु कई प्रभावशाली प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। इस प्रस्ताव के अंतर्गत यह आयोजन इस वर्ष महाराष्ट्र के नांदेड़ में 15, 16 नवंबर, नागपुर में 6 दिसंबर और नवी मुंबई में 21 और 22 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जायेगा।
मंत्रालय प्रतिनिधि मुंबई: प्रहार जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं विधायक बच्चू कडू पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। विधायक बच्चू कडू ने किसानों, दिव्यांगों, विधवाओं और समाज के उपेक्षित वर्गों के लिए 8 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। लेकिन अबतक सरकार की चुप्पी आंदोलन को खतरनाक मोड़ पर ले आई है। शुक्रवार को अमरावती के आंदोलन स्थल पर एक वरिष्ठ युवा कार्यकर्ता ने कथित तौर पर ज़हर पी कर अपनी जान देने की कोशिश की। In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra
महाराष्ट्र सरकार की संवेदनहीनता
शुक्रवार को आंदोलन से जुड़े एक युवा वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय चौधरी ने कथित रूप से ज़हर पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद से पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है। 35 वर्षीय अजय भागवतराव चौधरी प्रहार जनशक्ति पार्टी के वरूड तालुका प्रमुख हैं। शुक्रवार को उन्होंने आंदोलन की अनदेखी से नाराज होकर ज़हर का सेवन कर लिया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इसे महाराष्ट्र सरकार की संवेदनहीनता का परिणाम बताया है। In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra
बच्चू कडू ने इलाज कराने से किया इंकार
शुक्रवार को आंदोलन छठे दिन में प्रवेश कर चुका है और बच्चू कडू की शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार की सुबह उन्हें उल्टियां हुईं, कमजोरी महसूस हुई, लेकिन उन्होंने डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए इलाज और सलाईन लेने से इनकार कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि लंबे समय से अन्न न लेने के कारण किडनी और अन्य अंगों पर असर पड़ रहा है। बच्चू कडू ने साफ कर दिया, कि “जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती, तब तक मैं न दवा लूंगा, न इलाज करूंगा।” In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra
कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी
दूध उत्पादकों को स्थायी दरें
बेरोज़गार युवाओं को विशेष आर्थिक योजनाएं
वंचित वर्गों के लिए छात्रवृत्ति, बीमा और आवास योजनाएं
मिल रहा है भारी समर्थन
इस आंदोलन को राज्यभर से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, पूर्व सांसद राजू शेट्टी और सांसद महादेव जानकर ने बच्चू कडू के आंदोलन को समर्थन दिया है। राजू शेट्टी ने चेतावनी दी है, कि अगर सरकार ने 14 जून तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो राज्यव्यापी चक्का जाम आंदोलन शुरू किया जाएगा। In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra
सरकारी बैठकें तो हुईं, लेकिन परिणाम शून्य
महाराष्ट्र सरकार की ओर से मंत्री पंकजा मुंडे, भरत गोगावले और जयकुमार गोरे ने आंदोलनकारियों से ऑनलाइन बैठक की, लेकिन किसी ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। आंदोलनस्थल पर स्वास्थ्य जांच की टीम तैनात है, लेकिन बच्चू कडू ने किसी भी तरह के उपचार से साफ इनकार कर दिया है। In Bacchu Kadu’s movement, Prahar worker drank poison, commotion in Maharashtra
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के लिए गुरुवार को “SRA Brihanmumbai” मोबाइल ऐप्लिकेशन को लॉन्च किया। इसके तहत नागरिकों को बिल्डर, आर्किटेक्ट और परियोजनों से प्रभावित व्यक्तियों को योजना की जानकारी मिल सकेगी। Chief Minister launched mobile app for SRA project
मंत्रालय प्रतिनिधि Mumbai SRA News: गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य अतिथिगृह “सह्याद्री” में झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (SRA) की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुंबई झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (SRA) के लिए “SRA Brihanmumbai” नामक मोबाइल ऐप्लिकेशन लॉच किया। इस ऐप से नागरिकों को बिल्डरों को, आर्किटेक्ट वर्ग को और परियोजनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को योजना की जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने एसआरए के अधिकारियों को वेबसाइट पर नागरिकों के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आप इस ऐप्लिकेशन को यहां से भी डायरेक्ट Download कर सकते हैं। Chief Minister launched mobile app for SRA project
पहाडों पर बने झोपडों का पुनर्वसन
इसी बैठक के दौरान मुंबई समेत राज्य के दूसरे शहरों में पहाड़ों पर बनी झोपड़पट्टियों के पुनर्वसन के लिए भी स्वतंत्र नीति बनाने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र झोपड़ा धारकों को उनके मौजूदा निवास के पास ही पुनर्वसन किया जाना चाहिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री तथा गृहनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे, प्रदेश गृहनिर्माण राज्यमंत्री पंकज भोयर, राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, गृहनिर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव असीम गुप्ता, झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर आदि उपस्थित थे। Chief Minister launched mobile app for SRA project
एसआरए खरीदेगी जमीन
बैठक में एसआरए की इमारतों के लिए जमीन खरीदने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई समेत बड़े शहरों में पहाड़ों पर काफी झोपड़े बने हुए हैं। ऐसी झोपड़पट्टियां बारिश के दिनों में भूस्खलन और पत्थर गिरने से धोकादायक हो जाते हैं। इसलिए पहाड़ों पर बनी झोपड़पट्टियों के पुनर्वसन के लिए अलग से नीति बनाएं और जरूरत पड़ने पर जमीन भी खरीदें। Chief Minister launched mobile app for SRA project
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बायोमेट्रिक पद्धति पर आधारित घर-घर सर्वेक्षण का काम दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। झोपड़पट्टी के जो घर बंद हैं, ऐसे घरों का रिकॉर्ड तैयार किए जाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर पालिका के सेवानिवृत्त अधिकारियों का सेल तैयार करें। इसके माध्यम से समूह विकास (क्लस्टर) योजना को गति मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटकोपर के रमाबाई आंबेडकर नगर झोपड़पट्टी पुनर्वसन के काम को गति से पूरा किया जाना अतिआवश्यक है। उन्होंने आदेश देते हुए यह भी कहा, कि “समुद्र के पास की जगह का पुनर्वसन के लिए उपयोग करें।” Chief Minister launched mobile app for SRA project
पुणे के नागरिकों को पुनर्वसन का आदेश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुणे शहर के परियोजना से प्रभावित नागरिकों को स्थायी रूप से पुनर्वसन करें। उन्हें किराया अथवा अन्य विकल्प खोजकर घर देने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि पुणे शहर के नदी किनारे बसे झोपड़ा धारकों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे झोपड़ों का गृहनिर्माण विभाग की योजना के जरिए पुनर्वसन करें। Chief Minister launched mobile app for SRA project