Category: Crime News

Read the latest crime news, investigations and exclusive reports from India and around the world. Stay informed with coverage on police investigations, court cases, cybercrime, fraud, murders, theft, organized crime and major law enforcement developments, only on Indian FastTrack.

  • Mira Road Clash: मीरा रोड में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले हुआ था बवाल

    Mira Road Clash: मीरा रोड में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले हुआ था बवाल

    Mumbai Mira Road Clash: मुंबई से सटे मीरा रोड में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद पुलिस ने यूपी की तर्ज पर नया नगर में दंगाइयों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आदेश ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    Bulldozer Action: मीरा रोड के नया नगर में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर का एक्शन हुआ है। योगी मॉडल की तर्ज पर मुंबई में भी एक्शन देखने को मिला। 21 जनवरी की रात श्रीराम के झंडे वाले वाहनों को तोड़कर लोगों के साथ मारपीट की गई थी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने ये बड़ा एक्शन 48 घंटे के अंदर किया है।

    मीरा रोड में प्रशासन की ओर से ‘अवैध’ निर्माणों को ध्‍वस्‍त किया गया। बड़ी संख्‍या में मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इलाके में बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई की गई। इस इलाके में अयोध्‍या के राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के पहले और बाद में हिंसा देखी गई थी। मौके पर से सामने आए दृश्‍यों में रविवार शाम और सोमवार दोपहर को दो समूहों के लोगों को एक दूसरों पर पत्‍थर फेंकते देखे गए।

    उपद्रवियों पर बुलडोजर एक्शन

    ऐसे निर्माण को तोड़कर समतल बनाने का काम चल रहा जो अवैध हैं। बता दें, बीते दिनों शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हुई थी। मौके पर 120 जवानों की फौज तैनात है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब ना हो। मौके पर पुलिस फ्लैगमार्च भी कर रही है। इस इलाके में जो भी अवैध निर्माण है उसे पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आसपास की सोसाइटी के गेट को बंद कर दिया गया है, ताकि लोगों की भीड़ जमा ना हो। बताया जा रहा है कि उस दिन जो हिंसा हुई थी उस हिंसा में शामिल लोग इसी इलाके से आते हैं।

    बुलडोजर,

    https://x.com/Dev_Fadnavis/status/1749388783584493750?s=20

    खबर से सम्बंधित इसे भी पढ़े :- Maharashtra : दो समुदायों के बीच झड़प; मीरा रोड में तोड़फोड़ के आरोप में 5 गिरफ्तार

    देवेन्द्र फडणवीस ने क्या कहा ?

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था, “अब तक 13 को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा और महाराष्ट्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उस किसी भी व्यक्ति को बख्‍शा नहीं जाएगा।”

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai Airport: अधिकारियों ने कुल 1.74 करोड़ रुपए का सोना जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

    Mumbai Airport: अधिकारियों ने कुल 1.74 करोड़ रुपए का सोना जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

    सोने की तस्करी के चार अलग-अलग मामलों में, मुंबई एयरपोर्ट सीमा शुल्क अधिकारियों ने सामूहिक रूप से 1.74 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के चार अलग-अलग मामलों में, मुंबई एयरपोर्ट सीमा शुल्क अधिकारियों ने सामूहिक रूप से 1.74 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है।
    पुलिस के अनुसार, पहले तीन मामलों में, गुलाम दस्तगीर रहमानी, मोहम्मद इकबाल और फजल खान के रूप में पहचाने गए आरोपियों को तस्करी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक ही कार्यप्रणाली का उपयोग करते हुए पाया।

    मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों का सोना जब्त..

    एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, जानकारी देते हुए बताया, कि “संदिग्धों के सामान की जांच की तो सोना तस्करी का खुलासा हुआ और उनके सामान में से सोना बरामद हुआ।” अधिकारी ने बताया, कि “प्रत्येक यात्री ट्रॉली बैग में तार से बांधकर एक किलोग्राम सोना ले जा रहा था। तीनों आरोपियों के पास से जब्त किए गए सोने की कुल कीमत 1.63 करोड़ रुपये है।” अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए कहा, ” तीनों संदिग्ध एक ही फ्लाइट से अरबस्तान के जद्दा से मुंबई आए थे।”

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारी जांच कर रहे हैं, कि उन्हें सोना किसने मुहैया कराया और क्या वे सब एक ही तस्करी सिंडिकेट से जुड़े है। इसके अलावा, सोना किसे पहुंचाया जाना था। यानी तस्करी का सोना प्राप्त करने वालों के बारे में भी जांच की जा रही हैं।

    मुंबई एयरपोर्ट,
    मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीर

    एक और मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को मोहम्मद अनीस नामक व्यक्ति को सोना तस्करी के आरोप में रोका गया था, जो दुबई से मुंबई आया हुआ था। अधिकारियों ने बताया, कि व्यक्तिगत तलाशी के दौरान यात्री की बनियान में छिपाई गई सोने की धूल जब्त की गई है। इस मामले में जब्त सोने के धूल का वजन कुल 210 ग्राम है जिसकी भारतीय मूल्यांकन 11.69 लाख रुपये आंकी गई है। इसको लेकर अधिकारी ने कहा, “सोना किसके लिए और कहां सप्लाई किया जाना था इसकी जांच की जा रही है।

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • Maharashtra : दो समुदायों के बीच झड़प; मीरा रोड में तोड़फोड़ के आरोप में 5 गिरफ्तार

    Maharashtra : दो समुदायों के बीच झड़प; मीरा रोड में तोड़फोड़ के आरोप में 5 गिरफ्तार

    मुंबई के पास मीरा रोड के नया नगर में नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। नया नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना कल रात करीब 11 बजे की है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले महाराष्ट्र में मुंबई के पास मीरा रोड में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया।
    मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में नारेबाजी को लेकर विवाद भड़क गया। नया नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस उपायुक्त (DCP) जयंत बजबले ने कहा, “3-4 वाहनों में यात्रा कर रहे कुछ लोग नारे लगा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों के साथ बहस हो गई और परिणामस्वरूप, दोनों समुदायों की भीड़ जमा हो गई।”

    मीरा रोड में तोड़फोड़ ..

    मीरा रोड,

    घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाशों को हिरासत में ले लिया। डीसीपी जयंत बजबले ने कहा, “घटना को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण कर लिया गया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया है।”

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के बीएमसी स्कूल में लगी आग, फटा सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

    मीरा रोड नयानगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास सुपे ने मीरा रोड के निवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के पोस्ट को शेयर करने से पहले सावधानी बरतने की अपील की गई है। पुलिस ने बताया, कि मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है।

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी आधार कार्ड सेंटर सहित दो जगहों पर छापामारी कर सरकारी दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा किया।

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी आधार कार्ड सेंटर सहित दो जगहों पर छापामारी कर सरकारी दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा किया।

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी से एक नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा किया है जो बनावटी दस्तावेजों के जरिए सरकार को चूना लगा रहा था।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – नया आधार कार्ड और पुराने आधार कार्ड में फेरबदल के लिए आवश्यक सरकारी दस्तावेजों को कंप्यूटर के सहारे बनाकर सरकार को चूना लगाने वाले गोवंडी के आधार कार्ड सेंटर का मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारियों ने खुलासा किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस जालसाजी की गोपनीय सूचना मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच डिटेक्शन 1 के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने बताया, कि मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रविंद्र सालुंके के नेतृत्व में गोवंडी रोड नंबर 10 “रजा इंटरप्राइजेज” और कास्मी हाई स्कूल के सामने एक गाले में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां बनावटी एफिडेविट, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक के लिए आवश्यक केवाईसी, रेशनिंग कार्ड, मनपा का पानी बिल इत्यादि कंप्यूटर एवं लैपटॉप के जरिए एप्लीकेशन के सहारे नकली बनाते हुए पाए गए।

    नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा..

    पुलिस ने यहां पाया कि ग्राहकों से किसी भी तरह की जानकारी ना लेकर इन नकली दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड बनाकर उसे ग्राहकों के साथ मिलकर आधार कार्ड को सही दर्शाते हुए अपने निजी फायदे के लिए सरकार के साथ धोखा देने का खुलासा हुआ है। यहां से मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और शिवाजी नगर पुलिस थाने के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया।

    आधार कार्ड सेंटर,

    इसे भी पढ़े:- धोखाधड़ी के मामले में 6 सालों की मशक्कत के बाद पुलिस ने किया इंसाफ

    शिवाजी नगर पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर क्रमांक 50/2024 भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 34 के साथ आधार अधिनियम 2016 के तहत 34 में 38 वर्षीय आरोपी महफूज अहमद खान, 22 वर्षीय रेहान शहाआलम खान और 25 वर्षीय अमन कृष्णा पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां 22 जनवरी 2024 तक पुलिस रिमांड की सजा सुनाई है फिलहाल मामले की तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारी कर रहे हैं।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • यात्रियों द्वारा रनवे पर खाना खाने की घटना पर मुंबई हवाईअड्डे पर 90 लाख रुपये का जुर्माना

    यात्रियों द्वारा रनवे पर खाना खाने की घटना पर मुंबई हवाईअड्डे पर 90 लाख रुपये का जुर्माना

    14 जनवरी को कोहरे मे रास्ता दिखाई नहीं देने के कारण गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 को मुंबई एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया था। यह तब विवाद का केंद्र बन गया जब सड़क पर बैठे यात्रियों के खानपान करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों द्वारा सड़क पर खाना खाने की घटना को लेकर बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट संचालक एमआईएएल (मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 60 लाख रुपये ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और 30 लाख रुपये डीजीसीए, कुल 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा घटना के संबंध में इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

    14 जनवरी को कम दृश्यता (Low Visibility) के कारण गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। यह तब विवाद का केंद्र बन गया जब सड़क पर बैठे यात्रियों के जलपान करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

    मुंबई एयरपोर्ट सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा..

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा, कि कारण बताओ नोटिस का जवाब 17 जनवरी को मिला और यह संतोषजनक नहीं पाया गया क्योंकि एमआईएएल द्वारा प्रस्तुत जवाब से पता चलता है कि वे सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहे हैं।

    इसे भी पढ़े:- Online Job Fraud: Work From Home और ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर तीन महीने में 60 करोड़ रुपये ठगी, मुंबई पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

    नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने घटना के संबंध में इंडिगो और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) को नोटिस दिया था। नोटिस में स्थिति को संभालने और हवाई अड्डे पर यात्री आराम की सुविधा प्रदान करने में सक्रिय उपायों की कमी के लिए इंडिगो और एमआईएएल की आलोचना की गई। डायवर्ट किए गए विमान को संपर्क स्टैंड के बजाय एक रिमोट बे (सी-33) को सौंपा गया था, जिसने टर्मिनल पर टॉयलेट और जलपान जैसी सुविधाओं तक यात्रियों की पहुंच को सीमित करके स्थिति को और जटिल बना दिया।

    मुंबई एयरपोर्ट,

    मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यात्री सुविधा, सुरक्षा मानदंडों और परिचालन संबंधी मुद्दों की अनदेखी के लिए एयरलाइन की आलोचना की। अधिकारी ने कहा, ”थके हुए और परेशान यात्रियों के लिए यह घटना एक प्रतिकूल और अस्वीकार्य अनुभव था।”
    इसके अलावा डीजीसीए ने एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एयरलाइंस को यह सुनिश्चित नहीं करने के लिए नोटिस भेजा गया था कि दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति में उतरने के लिए प्रशिक्षित पायलट ही पिछले कुछ दिनों में कम दृश्यता (Low Visibility) वाले घंटों के दौरान उड़ानें संचालित कर रहे थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में उड़ानें बदलनी पड़ीं।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • सुबह के वक्त मेट्रो के यात्री ट्रैक के सहारे रेलवे स्टेशन तक पहुंचे

    सुबह के वक्त मेट्रो के यात्री ट्रैक के सहारे रेलवे स्टेशन तक पहुंचे

    मुंबई मेट्रो सेवाओं को आज सुबह टेक्निकल समस्या का सामना करना पड़ा क्योंकि बोरीवली पश्चिम के एक्सार और मंडपेश्वर मेट्रो स्टेशनों के बीच एक ट्रेन में तकनीकी समस्या आ गई। समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन बंचिंग के कारण उसी रूट पर अन्य ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ देरी हुई है। ट्रेन रुकने पर कुछ यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए पटरियों पर चलना पड़ा।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के अनुसार, मुंबई मेट्रो सेवाओं को आज सुबह तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि बोरीवली पश्चिम के एक्सर और मंडपेश्वर स्टेशनों के बीच एक ट्रेन में तकनीकी समस्या आ गई। मुंबई मेट्रो की ट्रेन ट्रैक पर बीच में फंस गई और यात्री एक्सर रोड स्टेशन के पास ट्रैक पर आ गए।

    मुंबई मेट्रो सेवाएं बाधित..

    कुछ समय के लिए कांदिवली पश्चिम के दहानुकरवाड़ी से गुंडवली मेट्रो को निलंबित कर दिया गया था। केवल दहानुकरवाड़ी से अंधेरी पश्चिम मेट्रो लाइन चलाई जा रही थी। तकनीकी खराबी के चलते ऐसा करना पड़ा। दहानुकरवाड़ी स्टेशन पर सुबह नौकरी पेशा लोगों की भीड़ रहती है। जिन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में एमएमआरडीए ने कहा कि समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन बंचिंग के कारण उसी रूट पर अन्य ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ देरी हुई है।

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    हालांकि एमएमआरडीए ने तकनीकी खराबी के सही कारणों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने बताया कि ट्रेन रुकने पर कुछ यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए पटरियों पर चलना पड़ा। हम अभी भी इस घटना पर अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।’
    मुंबई मेट्रो, एक उच्च गति की जनसंचार सेवा है जो महाराष्ट्र के मुंबई शहर को सुधारने का हिस्सा है। मुंबई मेट्रो का निर्माण और प्रबंधन मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (MMRDA) द्वारा किया जाता है।

    मुंबई मेट्रो का पहला चरण (लाइन 1) 8 जून 2014 को आरंभ हुआ था, जिसमें वर्सोवा और आंधेरी के बीच 11.4 किलोमीटर का मार्ग शामिल था। इसके बाद, अन्य चरणों की जोड़ी गई हैं और वर्तमान में कई लाइनें चल रही हैं और भविष्य में नई लाइनें भी आएंगी।

    मुंबई मेट्रो,

    यहां कुछ मुख्य बिंदुएं हैं जो मुंबई मेट्रो को बनाते हैं:

    • आवश्यकता का हिस्सा: मुंबई एक बड़े और जनसंख्या भरे शहर के रूप में विख्यात है, और मेट्रो इस शहर की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इससे यातायात को सुरक्षित, तेज, और सुविधाजनक बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
    • विस्तारवादी योजना: मुंबई मेट्रो का एक लंबा योजना है जिसका उद्देश्य शहर के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ना है। इसमें नई लाइनें, विस्तार और मॉडलर स्टेशन्स को शामिल किया जा रहा है।
    • कमाई का स्रोत: मुंबई मेट्रो ने यात्री टिकट और उद्यमियों के साथ साझेदारी करके कमाई का स्रोत बनाया है। यह एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर यात्रा सेवा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
    • पर्यावरण सहित: मुंबई मेट्रो अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए भी प्रयासरत है। इसमें उच्च गति के इलेक्ट्रिक ट्रेनें हैं और कई स्टेशनों पर ऊर्जा संरक्षण उपायों को शामिल किया गया है।

    यहां कुछ मुंबई मेट्रो की मुख्य लाइनें हैं:

    लाइन 1 (वर्सोवा-आंधेरी मेट्रो): 11.4 किलोमीटर, 12 स्टेशनें
    लाइन 2A (दहिसर पश्चिम-अंधेरी पूर्व): 18.6 किलोमीटर, 17 स्टेशनें
    लाइन 3 (चर्चगेट-आंधेरी): 33.5 किलोमीट

    Live video on indian fasttrack news channel
  • पुलिस ने किया टेंपो सहित कुल 8 लाख 23 हजार 200 रुपये का माल जप्त एक गिरफ्तार

    पुलिस ने किया टेंपो सहित कुल 8 लाख 23 हजार 200 रुपये का माल जप्त एक गिरफ्तार

    मुंबई की कांदिवली पश्चिम पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखे पर कार्रवाई करते हुए एक टेंपो सहित 4 लाख 38 हज़ार 200 रुपये का विभिन्न कंपनियों के गुटखे को जप्त कर एक को गिरफ्तार किया है। (Kandivali police took action on banned gutkha)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    प्रतिबंधित गुटखा लोगों के जीवन के लिए हमेशा से घातक साबित होता आ रहा है। इसकी सेवन से लोगों को कर्क रोग (कैंसर) का शिकार होना पड़ता है। लोग इसकी हकीकत को जानते हुए भी न जाने क्यों उसका सेवन कर अपने स्वास्थ्य को बिगड़ते आ रहे हैं। सरकार ने गुटखे पर प्रतिबंध लगा दिया है इसके बाद भी चोरी चुपके इसे शहर में बेचा जा रहा है। खासकर इसके कारोबारी अपने व्यापार और ज्यादा मुनाफे के चलते लोगों की जिंदगी से खेलने आ रहे हैं। इसी को लेकर कांदिवली पुलिस थाने ने एक मोहिम के चलते कार्रवाई कर लगभग 8 लाख 36 हज़ार 200 रुपये का माल जप्त कर लिया है। एक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की और अधिक पड़ताल कर रही है। (Kandivali police took action on banned gutkha)

    प्रतिबंधित गुटखा ..

    कांदिवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप विश्वासराव ने जानकारी देते हुए बताया, कि कांदिवली एस.वी. रोड अदानी जंक्शन पर पुलिस उपनिरीक्षक प्रविण बुधवंत ने नेतृत्व में टेम्पो क्रमांक MH 01 ER 5897 की जांच की गई। तो देखा कि विभिन्न कंपनियों का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू रहित और भी काफी सारा खाद्य पदार्थ भरा हुआ था। पूछताछ में 27 वर्षीय टेम्पो चालक दिलशान साजन खान कुछ भी बताने को तैयार नहीं था, कि कहां से यह प्रतिबंधित गुटखा लाया जा रहा है और कहां पहुंचा जा रहा है? (Kandivali police took action on banned gutkha)

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    प्रतिबंधित, गुटखा,

    मिली जानकारी के मुताबिक, कांदीवली पुलिस ने गु.र.क्र. 41/2024 मे भारतीय दंड संहिता की धारा 328, 273 और अन्नसुरक्षा एवं गुणवत्ता अधिनियम 26(2), 3(1), (zz)(iv), 59, 26(2) (iv), 30(2), 27(3(e) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दिलशान साजन खान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही क्राईम मे इस्तेमाल लगभग 4 लाख रुपये का टेम्पो और लगभग 4 लाख 35 हज़ार 200 रुपये का तंबाकू रहित गुटखा एवं अन्य खाद्य सामग्री जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात के बाद और भी गिरफ्तारी हो सकती है जिसके लिए पड़ताल की जा रही है। (Kandivali police took action on banned gutkha)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • धोखाधड़ी के मामले में 6 सालों की मशक्कत के बाद पुलिस ने किया इंसाफ

    धोखाधड़ी के मामले में 6 सालों की मशक्कत के बाद पुलिस ने किया इंसाफ

    धोखा हमेशा भरोसे का होता है पर भरोसे के बगैर व्यवहार करना बड़ा मुश्किल काम है। इसी का फायदा उठाकर चीटर आप की जमा पूंजी साफ कर सकता है। रहे सावधान मुंबई पुलिस उपायुक्त का बयान .. मालवनी मे चीटर ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मालाड़ (पश्चिम), मालवनी इलाके से धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला प्रकाश में आ रहा है, जिसमें पीड़ित को न्याय के लिए लगातार पिछले 6 सालों से मशक्कत करनी पड़ी। कारण 15 लाख 22 हज़ार रुपये गबन करने वाला चीटर जाहिद खान उर्फ पापा अवैध कॉनट्रैक्टर खुद को स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का खासमखास बताता है। घटना के बाद अपनी शिकायत लेकर 61 वर्षीय पीड़ित जब भी पुलिस थाने गया उसे सिविल मैटर बताकर भगा दिया गया। उस वक्त मालवनी पुलिस स्टेशन की कमान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर भालेराव के हाथ में थी। जब की चीटर के साथ सोशल मीडिया पर फोटोग्राफस भी प्राप्त है। आखिरकार मुंबई परिमंडल- 11 के पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल ने मामले को गंभीरता से लिया और मालवनी पुलिस थाने के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव के नेतृत्व में मुकदमा दर्ज कराया।

    मुंबई परिमंडल-11 के पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया, कि लोगों को पैसों का व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां कोई भी आप के साथ धोखा कर सकता है। मालवनी इलाके में मुंबई पुलिस रिकार्ड के मुताबिक क्राईम का ग्राफ काफ़ी ज्यादा है। किसी भी हालत में कानून पर भरोसा रखें। शिकायत अगर नहीं ली जाती है तो उच्च अधिकारी को इसकी जानकारी दें। कानून आपकी मदद जरूर करेगा।

    मालवनी मे चीटर ..

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला मालवनी गेट नंबर 5 रूम नंबर 31 प्लॉट नंबर 25 ए ओल्ड कलेक्टर कंपाउंड ग्राउंड प्लस टू का है। 10 बाय 16 कुल 160 स्क्वायर फीट इस दो मंजिला रूम को बेचने के लिए चीटर रूम मालिक जाहिद खान उर्फ पापा अवैध कॉनट्रैक्टर ने 38 लाख रुपये की डिमांड लगाई थी। जो बाद में पीड़ित ने आग्रह कर 36 लाख 50 हज़ार रुपये मे सौदा तय किया। सौदे के मुताबिक 15 लाख रुपये एडवांस देकर करारनामा बनवाया गया। लेकिन जाहिद ने पानी के नल कनेक्शन का 22 हज़ार रुपये अलग से मांगे जो करारनामे में दर्ज नहीं हो सका। बाकी के 21 लाख 50 हज़ार रुपये 15 दिनों बाद देने का तय हुआ था। जबकि फरियादी 61 वर्षीय रामप्रसाद महावीर साहू ने बैंक से डिमांड ड्राफ्ट बनाकर देने की बात कही थी। लेकिन जाहिद ने मना करते हुए पैसे कैश मे मांगा था।

     मालवनी, चीटर,
    61 वर्षीय फरियादी साहू और पुलिस FIR की तस्वीर

    जब बाकी पैसे इकट्ठा कर सेल एग्रीगेटर और रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया तो चीटर मुकर गया और सौदा कैन्सल करते हुए वकील के ऑफिस से निकल गया। कहने लगा कि मुझे तुम्हारे साथ सौदा नहीं करना है कल आके तुम अपना पैसा ले जाओ। फरियादी ने बताया, कि “मैं जब दूसरे दिन उसके घर गया और अपने पैसों की मांग करने लगा तो उसने झल्लाते हुए मुझ से गाली गलौज करना शुरू कर दिया और कहने लगा, कि ‘तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, जो उखाड़ना है उखाड़ लो, मेरी पहुंच बहुत आगे तक है। पुलिस वाले तुम्हारा कुछ भी नहीं सुनेंगे।”

    इसे भी पढ़े:- Online Job Fraud: Work From Home और ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर तीन महीने में 60 करोड़ रुपये ठगी, मुंबई पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

    शिकायतकर्ता 61 वर्षीय रामप्रसाद महावीर साहू ने बताया, कि इस घटना से मुझे सदमा लगा और मैं वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा कुछ लोगों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद ठीक होने पर मैं जब दोबारा उसके घर गया, तो वहां मौजूद उसकी बीवी ने भी बेज्जती करना शुरू कर दिया और कहने लगी कि यहां दोबारा मत आना नहीं तो बहुत बुरा होगा। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया, कि जब इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने में गया तो पुलिस वालों ने भी उसकी एक न सुनी और सिविल मेटर बता कर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसने कहा, कि आखिरकार लगातार पत्र व्यवहार के बाद मालवनी पुलिस थाने के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव, सहाय्यक पुलिस आयुक्त शैलेंद्र धिवार और पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल ने मेरी मदद की और मुकदमा दर्ज कराया। मैं उनका आभार मानता हूँ। जिन्होंने मेरी तकलीफ को समझने की कोशिश की।

    मालवानी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने बताया, कि मालवनी पुलिस थाना अंतर्गत गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 58/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात की जा रही है। पुलिस को शक है कि चीटर जाहिद खान उर्फ पापा अवैध कॉनट्रैक्टर ने इसी तरह और भी कई लोगों को धोखा दिया हो सकता है जिसकी पड़ताल मालवनी पुलिस कर रही है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • मुंबई के बोरीवली में बनेगा मीडिया के लिए प्रेस रूम

    मुंबई के बोरीवली में बनेगा मीडिया के लिए प्रेस रूम

    मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था ने बोरीवली में प्रेस रूम बनाने की मांग की है। पिछले कई वर्षों से लगातार की जा रही मांग को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नीस ने मुहर लगा दी है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – शहर में मीडिया से जुड़े विभिन्न समस्याओं पर लगातार काम कर रही “मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था” की तरफ से उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नीस को निवेदन देकर बोरीवली में प्रेस रूम बनाने की मांग की हैं।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai: बोरीवली के पे एन्ड पार्क में अपनी गाड़ी पार्क किया तो हो सकती है चोरी रहे सावधान

    उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था की मांग को सराहनी बताते हुए उन्होंने तुरंत अपना मुहर लगा कर मीडिया कर्मियों को प्रेस रूम बनाकर देने का आश्वासन दिया हैं। बता दे कि आम जनता को मीडिया से मुखातिब होने के लिए और अपनी समस्याओं को मीडिया के सामने रखने के लिए दक्षिण मुंबई की ओर जाना पड़ता है। जबकि मुंबई की आबादी के हिसाब से शहर में और भी प्रेस रूम की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए “मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था” की तरफ से बोरीवली में प्रेस रूम बनाने का आग्रह किया जा रहा था।

    मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था की मांग

    पत्रकार, मुंबई,
    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के साथ मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर की तस्वीर

    इस मौके पर “मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था” के प्रमुख सलाहकार शिव शंकर तिवारी, अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, महासचिव जटाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, राजू परुलेकर, सत्यम सिंह, विनय दुबे, शालिनी सिंह, प्रकाश साबळे, इस्माईल शेख, इंद्रजीत चौबे, अर्जुन मलिक, धनुषधारी यादव, दृप्ती झा, रितेश तिवारी के साथ और भी कई पत्रकार कैमरामैन मौजूद थे।

    Live Video on indian fasttrack news channel
  • स्पेशल डीएमसी संजोग कबरें के आदेशों का उड़ा रहा है BMC मजाक

    स्पेशल डीएमसी संजोग कबरें के आदेशों का उड़ा रहा है BMC मजाक

    बंबई उच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बाद भी सहायक अभियंता अमोल मेश्राम, जेई मंगेश कांबली मनपा ‘सी’ वार्ड में चल रहे अवैध निर्माण की वसूली में व्यस्त होने के कारण वार्ड के कार्यालय में भी नही आते है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका का मरीन लाईन स्थित ‘सी’ वार्ड अंतर्गत आजकल अवैध निर्माण बढ़ता जा रहा है। जिस पर ‘सी’ वार्ड में कार्यरत परिरक्षण विभाग, लाईसेंस विभाग और इमारत व कारखाना विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी केवल वसूली में व्यस्त है। शिकायत करने पर भी कार्रवाई नही हो रही है। इन लुटेरों पर किसका आशीर्वाद है ये कोई बताने को तैयार नही है। (Mumbai Bmc c ward news)

    बंबई उच्च न्यायालय के कड़े निर्देशों के बाद भी सहायक अभियंता अमोल मेश्राम, जेई मंगेश कांबली ‘सी’ वार्ड में चल रहे अवैध निर्माण की वसूली में व्यस्त होने के कारण वार्ड के कार्यालय में भी नही आते है। तस्वीर में दिखने वाला यह नजारा मुंबादेवी कम्पाउंड परिसर का है। ये ब्राह्मणों को पूजा-पाठ के लिए अस्थायी रूप से आबंटित की गई जगह है, जो कुछ ब्राह्मण इसको किराये पर देकर अपने पैतृक गाँव में आनंद ले रहे है। जिसका फायदा पटवा लोग महिलाओ के श्रृंगार का सामान बेच कर और इसपर अवैध निर्माण करके मनपा कर्मियों को अवैध सेवा शुल्क दे रहे है। (Mumbai Bmc c ward news)

    मनपा,
    मनपा सी वार्ड अंतर्गत अवैध कारोबार की तस्वीर

    मनपा ‘सी’ वार्ड का अवैध निर्माण ..

    इनके पास कोई लाइसेंस नही है इसके अलावा लाइसेंस विभाग के निरीक्षक गोसावी अपने गुर्गों से वसूली करवाकर इन सभी अवैध दुकानदारों को अभयदान दे रखा है। इन पर कार्रवाई करने के लिए मनपा उपायुक्त स्पेशल संजोग कबरे ने कई बार आदेश जारी किया है। पर लक्ष्मी जी के आगे सारे आदेश अमान्य हो रहे हैं। मनपा की जिम्मेदारी बताकर इस पर लोकल पुलिस भी कुछ कार्रवाई नही कर रही है। (Mumbai Bmc c ward news)

    इसे भी पढ़े :- गुजराती फिल्मों में काम देने का लालच देकर नाबालिग से किया यौन शोषण, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह स्थान काफी संवेदनशील है। जानकारी के मुताबिक, 1993 से अब मंदिर के लगभग 3 बार बम धमाके हो चुके है। जिसमे सैकड़ो लोगो ने अपने प्राणों की आहुति दी है। फिर भी ये मनपाकर्मी सुधरने को तैयार नही है। इस विषय पर कई बार प्रमुख अखबारों में खबरे भी लग चुकी है। इसके पश्चात कार्यवाही को लेकर मनपा और पुलिस अधिकारियों से मीटिंग भी हो चुकी है फिर भी प्रशासन सुधरने को तैयार नही है। (Mumbai Bmc c ward news)

    Live video on indian fasttrack news channel