Category: Crime News

  • मुंबई के ताज होटल के पास से नकली कैब ड्राइवर पकड़ा गया

    मुंबई के ताज होटल के पास से नकली कैब ड्राइवर पकड़ा गया

    एक ही जगह पर एक ही नंबर की दो गाडियाँ मिलने से मुंबई पुलिस भी चकरा गई है। सोमवार मुंबई के ताज होटल के सामने करीब 11:30 के आसपास की घटना में मुंबई पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    गेट वे ऑफ़ इंडिया ताज होटल के सामने एक जैसे नंबर प्लेट की दो गाड़ियां मिली है। जिसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है। हुबहू एक ही नंबर प्लेट वाली 2 गाड़ियां सेम मॉडल की है। बताया जा रहा है कि सेम नंबर वाली ये गाड़ियां होटल के गेट के अंदर थी। गाड़ियों को संदिग्ध मानते हुए मुंबई पुलिस ताज होटल पहुंची। जिसके बाद गाड़ियों की जांच की शुरुआत हुई है। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    दोनों गाड़ियों का एक ही नंबर कैसे?

    फिलहाल जो शुरुआती जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक एक कार ड्राइवर ने चालन से बचने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट बदली थी। इत्तेफाकन एक साथ असली नंबर की गाड़ी और नकली नंबर की गाड़ी होटल में पहुंच गई। असली नंबर की गाड़ी के मालिक ने इस बारे में पुलिस को फौरन सूचना दी कि एक चोर मेरी गाड़ी चुराकर भाग रहा है। तब जाकर पुलिस ने नकली कैब ड्राइवर को कब्जे में लिया। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    असली गाड़ी नंबर का मालिक कौन ?

    दो गाड़ी में से एक गाड़ी साकिर अली की बताई जा रही है। साकिर अली का कहना है कि यह उनकी ओरिजिनल गाड़ी है और साकिर अली के दोस्त योगेंद्र शर्मा और संदीप यादव ने बताया कि कई बार उनकी गाड़ी जहां जाती भी नही थी वहां का भी चालान आ जाता था। उन्होंने यह भी बताया, कि एक बार साकिर के ड्राइवर को वह दूसरी गाड़ी दिखाई दी जिसके बाद उसने उसका फोटो निकाला और अपने मालिक साकिर को भेज दिया। साकिर ने फिर वह फोटो सोशल ग्रुप में घुमाया और सब से मदद मांगी कि अगर यह गाड़ी कहीं दिखाई देती है तो उन्हें जानकारी दें। क्योंकि उसकी वजह से साकिर को बहुत बार ई चालान आ रहा था। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai
    Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai

    नकली नंबर प्लेट वाली गाड़ी की तलाश

    शुरुआती जांच के मुताबिक, एक एर्टिगा कैब मालिक को पिछले कई दिनों से चलान कटने के मैसेज मिल रहे थे। उसकी गाड़ी ना होने के बावजूद जब चलान कट रहे थे तो पता चला कि कोई शख्स इनके नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर अपनी भी एर्टिगा कैब चला रहा है। जिसको लेकर गाड़ी मालिक को कई दिनों से इस नकली नंबर प्लेट वाले की तलाश थी। आज जब मालिक और उसके दोस्तों को गेट वे के पास नकली नंबर प्लेट की गाड़ी दिखाई दी तो पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

    गाड़ी वाले को कैसे पकड़ा ?

    शिकायतक में कहा, कि आज यानी सोमवार को सवेरे लगभग 11:30 के करीब साकिर अली जब एक पैसेंजर को ताज होटल के पास ड्रॉप कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने यह दूसरी गाड़ी देखी। यह अपनी गाड़ी से निकले उस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी सीधे गाड़ी भगाने लगा। साकिर अली उसके पीछे दौड़कर उसकी डिक्की पर हाथ भी मारा। लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। आसपास के टैक्सी ड्राइवर ने भी इस गाड़ी को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह गाड़ी रोक नहीं रहा था। जिसके बाद अली ने वहां पर खड़े पुलिस वाले को बताया कि यह गाड़ी चोरी कर के ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे और गाड़ी को रोका। फिलहाल दोनों पुलिस स्टेशन के अंदर हैं। (Fake cab driver caught near Taj Hotel in Mumbai)

  • Mumbai- समुद्री तट पर प्रॉपर्टी लीगल करने के लिए सरकारी दस्तावेजों से हेरफेर, 4 गिरफ्तार 18 अधिकारियों से पूछताछ

    Mumbai- समुद्री तट पर प्रॉपर्टी लीगल करने के लिए सरकारी दस्तावेजों से हेरफेर, 4 गिरफ्तार 18 अधिकारियों से पूछताछ

    मुंबई समुद्र तटीय क्षेत्र में बड़े जमीन घोटाले का खुलासा हुआ है। 102 फर्जी प्रॉपर्टी नकशे के आधार पर अवैध निर्माण किए गए। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बीएमसी तथा भूमि रिकॉर्ड विभाग के 18 अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था। एसआईटी ने जांच में खुलासा किया है कि उसने मुंबई समुद्र तटरेखा के किनारे मालाड़ पश्चिम के मार्वे, मढ़ आइलैंड और वर्सोवा के तटीय विनियमन क्षेत्र (CRZ) और नो डेवलपमेंट जोन (NDZ) की जमीन पर बड़े स्तर पर कंस्ट्रक्शन पाया। इतना ही नहीं जमीन में निर्माण के लिए संपत्ति रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ की गई। जांच के बाद सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी के साथ बड़े स्तर पर जमीन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि समुद्र तट के किनारे कम से कम 102 प्रॉपर्टी नकशे से जुड़े घोटाले के लिए पिछले सप्ताह दो पूर्व सरकारी कर्मचारियों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कुल मिलाकर, बीएमसी और भूमि रिकॉर्ड अनुभाग के 18 सरकारी कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    कहाँ हुआ जमीन घोटाला

    इस घोटाले में कथित तौर पर एस्टेट एजेंट, सरकारी कर्मचारी और ठेकेदार शामिल हैं, जिन्होंने मालाड़ पश्चिम के मार्वे, मढ़ आइलैंड, वर्सोवा और अन्य पर्यावरण के लिए संवेदनशील स्थानों में भूमि रिकॉर्ड में बदलाव किया। मालाड़ पश्चिम एरंगल के एक किसान वैभव ठाकुर ने सबसे पहले इस हेराफेरी के मामले को उजागर किया। वैभव एक खानदानी किसान है और एक खेती की जमीन के मालिक भी हैं। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    एफआईआर पर गिरफ्तारी नही हुई

    वैभव ठाकुर ने 2021 में अपने प्लॉट और आस-पास की जमीनों पर अवैध निर्माण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। ठाकुर ने पाया कि CRZ और NDZ भूखंडों को बनाने के लिए क्षेत्रों के रूप में वर्गीकृत करने के लिए सरकारी रिकॉर्ड में जालसाजी की गई थी। हालांकि, BMC और गोरेगांव पुलिस सहित अन्य अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    फिर से उछला मामला

    कुछ समय के बाद भूमि अभिलेख उपाधीक्षक नितिन सालुंखे ने 2021 में एक और FIR दर्ज कराइ। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध निर्माण को नियमित करने के लिए 2012 और 2020 के बीच नक्शे और दस्तावेजों में जालसाजी की गई है। यह मामला 2022 में विधानसभा में गूंजा और सरकार को एक जांच समिति गठित करनी पड़ी। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    कैसे हुई गिरफ्तारी?

    समिति के निष्कर्ष बॉम्बे हाई कोर्ट में तब प्रस्तुत किए गए जब मूल शिकायतकर्ता वैभव ठाकुर ने सरकार के निष्कर्षों के बावजूद निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए एक याचिका दायर की। अक्टूबर 2024 में बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर गठित SIT को कुल चार FIR की जांच करने का काम सौंपा गया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम के नेतृत्व में चार गिरफ्तारियां की हैं। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    आरटीआइ के आड़ मे घोटाले

    एसआईटी के अनुसार, चारों आरोपियों ने सरकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर पिछले कुछ वर्षों में 102 प्रॉपर्टी नकशे और अभिलेखों में हेराफेरी की। इसमें फर्जी सिटी सर्वे नंबर, गैर-मौजूद निर्माण और बदली हुई सीमाएं जैसे गलत विवरण शामिल थे। आरटीआई अनुरोध दाखिल करने की आड़ में जाली मानचित्र वितरित किए गए। बीएमसी अधिकारियों ने कथित तौर पर इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्माण और बिक्री को मंजूरी दी, इन सरकारी विभाग मे भ्रष्ट अधिकारियों के कारण सरकार को काफी हद तक राजस्व का नुकसान और पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का काम हुआ है। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    1955 से 1984 के दस्तावेजों में हेरफेर

    जांच में पाया गया कि उप अधीक्षक के कार्यालय में रखे गए 1955-1984 के 884 स्थायी गणना मानचित्रों में से 102 फर्जी थे। इन मानचित्रों के आधार पर निर्माण किया गया, जो 1964 से पहले अस्तित्व में ही नहीं थे। महाराष्ट्र सरकार ने एसआईटी के निष्कर्षों के बाद, शहरी विकास के प्रमुख सचिव और पुणे में भूमि अभिलेखों के निदेशक को सार्वजनिक अभिलेखों में हेराफेरी करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    नागपुर से मूल मानचित्र जब्त

    एसआईटी ने नागपुर में महाराष्ट्र रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर से सभी 884 मूल मानचित्र और उनकी डिजिटल प्रतियां जब्त कर ली हैं। आगे की जांच में अतिरिक्त संदिग्धों की पहचान करने और सभी दस्तावेजों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पिछले गुरुवार को, एसआईटी ने 50 वर्षीय अवैध ठेकेदार नरशिम पुत्तवल्लू को गिरफ्तार किया, जो सभी चार एफआईआर में आरोपी है, साथ ही सिटी सर्वे ऑफिस के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों देवदास जाधव और मरडे और रियल एस्टेट एजेंट इमाम शेख को भी गिरफ्तार किया है। उन पर बीएमसी और भूमि अभिलेख विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से रिकॉर्ड में जालसाजी करने का मामला दर्ज किया गया था। (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

    पुलिस ने क्या कहा?

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सीआरजेड और एनडीजेड भूमि पर अवैध निर्माण ने पारिस्थितिकी संतुलन (ecological balance) को बुरी तरह प्रभावित किया है। राजस्व का भारी नुकसान हुआ है। बीएमसी और भूमि अभिलेख विभाग के कुल 18 अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया के कारण जांच में देरी हुई।’ (Mumbai- Manipulation of government documents to legalize property on sea coast, 4 arrested, 18 officials interrogated)

  • मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। उन्होंने इस मौके पर रेलवे स्टेशनों से लेकर सरकारी अस्पतालों और कोली समाज के लोगों के लिए वर्क शॉप और उसके साथ एलआईसी प्रशिक्षण पर जोर दिया। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद पीयूष गोयल ने शनिवार को बीएमसी हेड क्वाटर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए उत्तर मुंबई के सार्वजनिक निर्माण कार्यों जानकारी दी। मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबईकरों की सेवा के लिए डबल इंजन सरकार तो पहले से ही काम कर रही है, लेकिन अब नए साल से नई ट्रिपल इंजन की सरकार काम करे, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    उत्तर मुंबई से सांसद पीयूष गोयल ने आगे कहा, हम चाहते हैं कि काम तीन गुना ज्यादा तेजी और मेहनत से हो, जिससे तीन गुना ज्यादा परिणाम आ सके और तीन गुना लोगों के जीवन पर इसका अच्छा प्रभाव पड़े। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    नवी मुंबई से बोरीवली तक का सफर

    पीयूष गोयल ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर सहित सभी चार रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत काम शुरू हो जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक दृष्टि से स्टेशन का निरंतर विकास करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल बोरीवली तक हार्बर लाइन विस्तार की घोषणा की थी। इससे नवी मुंबई से उत्तरी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    60 हजार करोड़ का खर्च

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमने संकल्प लिया था कि उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाकर रहेंगे, जो पीएम मोदी के सपने का एक हिस्सा है। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान इसी दिशा में लंबी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, इस चर्चा की यह तीसरी बैठक है। 60 हजार करोड़ का खर्चा मुंबई को बेहतर बनाने के लिए होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोस्टल रोड जल्दी ही पूरा होने जा रहा है इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    झुग्गी बस्तियों का होगा काया कल्प

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के शहरी परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से बदलने के लिए इस साल कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया जाएगा। गोयल ने पिछले साल उत्तर मुंबई से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा, इस साल हमारे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं हैं। हम देख रहे हैं कि हम कितनी जल्दी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को उसी स्थान पर पक्के मकान उपलब्ध करा सकते हैं। यह एक ऐसी परियोजना है जिस पर काम जारी है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    पर्यटन को बढ़ावा, स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण

    गोयल ने कहा कि वह इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि एक तरफ यहां संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है और दूसरी तरफ खूबसूरत समुंदर फैला हुआ है। पीयूष गोयल ने कहा कि मगाठाणे का रोड तैयार है, बस थोड़ा काम बाकी है। साथ ही भगवती, भंसाली, और शताब्दी इन तीनों सरकारी अस्पतालों को और बेहतर बनाने का काम होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैंने मालाड के लोगों से चुनाव के समय वादा किया था, कि एक बड़ा स्किल डेवलेपमेंट सेंटर बनाएंगे। इसके लिए वहां अब हम एक स्किल यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम

    उन्होंने कहा कि मालाड रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही बीमा सखी योजना को अब एक सेंटर तक सीमित नही रखकर, 40 स्थानों पर एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम कराया जाएगा। पीयूष गोयल ने कहा, दहिसर, बोरिवली, मालाड के कोली समाज के लोगों के लिए भी वर्कशॉप कराया जाएगा, ताकि उनकी भी आमदनी बढ़े। वहीं बीएमसी चुनाव पर गोयल ने कहा कि यह चुनाव हम भारी बहुमत से जीत कर आएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।(There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

  • Mumbai- दादर के सरकारी स्कूल में 12 साल की बच्ची और पीटी टीचर कमरे में बंद

    Mumbai- दादर के सरकारी स्कूल में 12 साल की बच्ची और पीटी टीचर कमरे में बंद

    मुंबई के एक सरकारी स्कूल में महज़ 12 साल की बच्ची के साथ 38 साल के पीटी के टीचर द्वारा कमरे का दरवाजा बंद कर छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ है। पीटी टीचर ने बच्ची को अकेला पाकर कहने लगा मुझे गले लगाओ … (Mumbai- 12 year old girl and PT teacher locked in room in Dadar government school)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दादर की एक सरकारी स्कूल में क्लास का रूम बंद कर 12 साल की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आ रही है। इस घटना ने गुरू और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। स्कूल प्रशासन भी इसके खिलाफ खड़ा हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त होते ही छेड़छाड़ के आरोप में 38 साल के पीटी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 27 दिसंबर को हुई है। (Mumbai- 12 year old girl and PT teacher locked in room in Dadar government school)

    बच्ची को अकेली पाकर कमरा बंद किया

    पीड़ित बच्ची की मां ने FIR में कहा, “जब लड़की क्लास में अकेली थी, तो आरोपी पीटी टीचर वहां आया गया। उसने इधर-उधर देखा और फिर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी शिक्षक ने लड़की को गले लगाने के लिए कहा और उसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की।” (Mumbai- 12 year old girl and PT teacher locked in room in Dadar government school)

    आरोपी पीटी शिक्षक ने कथित तौर पर लड़की से यह भी कहा कि वह किसी को इस बारे में न बताए। लड़की स्वभाव से शर्मीली है। वो घटना के बाद डरी हुई थी और उसने तुरंत किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया। हालांकि, कुछ दिन बाद उसने अपनी सहेली को बताया, जिसने फिर अपने क्लास के टीचर को इस बारे में बता दिया। (Mumbai- 12 year old girl and PT teacher locked in room in Dadar government school)

    आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

    क्लास टीचर ने लड़की के माता-पिता से संपर्क किया और स्कूल के प्रिंसिपल के साथ माता-पिता की बात करवाई। फिर पुलिस से संपर्क किया गया और शुक्रवार को मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, आरोपी शिक्षक को तुरंत डिटेक्शन के स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। (Mumbai- 12 year old girl and PT teacher locked in room in Dadar government school)

    पुलिस ने क्या कहा?

    स्कूल के सीसीटीवी फुटेज से 27 दिसंबर को लड़की और आरोपी पीटी टीचर के स्कूल में मौजूद होने की पुष्टि हुई। आरोपी पीटी टीचर पिछले 7 सालों से स्कूल में काम कर रहा है। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा, “हम अदालत से उसकी हिरासत की मांग करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने स्कूल में अन्य लड़कियों को निशाना बनाया है या नहीं और क्या उसके खिलाफ पहले से कोई अपराधिक मामला दर्ज है।” (Mumbai- 12 year old girl and PT teacher locked in room in Dadar government school)

  • वीडियो कॉल पर दिया तीन तलाक, सास-ससुर पर केस दर्ज

    वीडियो कॉल पर दिया तीन तलाक, सास-ससुर पर केस दर्ज

    सीवूड्स की रहने वाली पीड़िता ने एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पति ने उन्हें वीडियो कॉल करके तीन तलाक दिया और सास ससुर ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। (Triple talaq given over video call, case registered against mother-in-law and father-in-law)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है बावजूद इसके, कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और वीडियो कॉल पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। जबकि मुस्लिम कानून भी इसकी इजाजत नहीं देता। सीबीडी के एनआईए सागरी पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धारा और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक के तहत केस दर्ज किया है। (Triple talaq given over video call, case registered against mother-in-law and father-in-law)

    नवी मुंबई के पास सीवूड्स की रहने वाली पीड़िता ने एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ब्रिटेन में काम कर रहे पति और सास-ससुर ने उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया उसके गहने भी छीन लिए। भारत वापस भेजने के बाद बात बंद कर दी। हालही में वीडियो कॉल पर तीन तलाक दे दिया। (Triple talaq given over video call, case registered against mother-in-law and father-in-law)

    2022 में हुई शादी

    महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2022 में आकिब भाटीवाला से मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ सही रहा। लेकिन, जब वह ससुरालवालों के साथ वडाला में रहने गई, तो दहेज के लिए उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बात तब ज्यादा बढ़ गई, जब वह अपने पति और ससुरालवालों के साथ ब्रिटेन गई, जहां कथित तौर पर दुर्व्यवहार जारी रहा। (Triple talaq given over video call, case registered against mother-in-law and father-in-law)

    पति ने छीने लिए गहने..

    महिला ने आरोप लगाया है कि एक घरेलू विवाद के बाद, उसके पति ने उसके गहने छीन लिए और उसे भारत वापस भेज दिया। उसके बाद आकिब ने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद, वीडियो कॉल पर तीन तलाक दे दिया। महिला का कहना है कि जब वह फिर से ब्रिटेन वापस गई, तो उसे घर में नहीं घुसने दिया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर एनआरआई पुलिस के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (Triple talaq given over video call, case registered against mother-in-law and father-in-law)

    तीन तलाक देना अपराध

    पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। ज्ञांत हो, कि अगस्त 2017 में भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को संविधान के खिलाफ और मनमाना बताया है। 2019 में, संसद ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम पारित किया, जिसके तहत तीन तलाक देना एक अपराध माना गया है और इसके लिए तीन साल की सजा का प्रावधान है। जबकि मुस्लिम कानून भी इसकी इजाजत नहीं देता। (Triple talaq given over video call, case registered against mother-in-law and father-in-law)

  • सोने की तस्करी में एयरपोर्ट स्टाफ को रंगे हाथ पकड़ा, 6.05 KG सोना जब्त

    सोने की तस्करी में एयरपोर्ट स्टाफ को रंगे हाथ पकड़ा, 6.05 KG सोना जब्त

    मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करते हुए दो कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर एयरपोर्ट में काम करने वाले दो कर्मचारी तस्करी का सोना लेकर एयरपोर्ट से बाहर ले जा रहे थे। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। (Mumbai Airport staff caught red handed in gold smuggling, 6.05 KG gold seized)

    विशेष संवाददाता
    मुंबईछत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काम करने वाले दो कर्मचारियों को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ये लोग एयरपोर्ट के ड्यूटी फ्री शॉप मे काम करते थे। इसके साथ ही तस्करी का सोना खरीदने वाले दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 6.05 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। जिसकी बाज़ार मूल्यांकन लगभग 4.84 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। (Mumbai Airport staff caught red handed in gold smuggling, 6.05 KG gold seized)

    मुंबई में सोने की तस्करी

    मुंबई एयरपोर्ट पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने सोने की बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर काम करने वाले दो कर्मचारियों को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा है। साथ ही 6.05 किलोग्राम सोना भी जब्त किया है। जिसकी कीमत 4.84 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एयरपोर्ट के स्टाफ सोना चुराकर गिरफ्तार ग्राहकों को बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। डीआरआई के सूत्रों के अनुसार इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। (Mumbai Airport staff caught red handed in gold smuggling, 6.05 KG gold seized)

    दो एयरपोर्ट स्टाफ और दो ग्राहक गिरफ्तार

    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर “ड्यूटी फ्री शॉप” मे काम करने वाले गिरफ्तार दोनो कर्मचारी एयरपोर्ट पर काम करने के अलावा सोने की तस्करी भी कर रहे थे। ये लोग सोने की छोटी-छोटी खेप को इंटरनेशनल ट्रांजिट टर्मिनल से निकालकर इकट्ठा करते थे। जिसके बाद उसे बाहर ले जाकर बेच देते थे। डीआरआई के अधिकारियों ने दो एयरपोर्ट स्टाफ मेंबर्स को तस्करी किया हुआ सोना हवाई अड्डे से बाहर ले जाते समय गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया। ये ग्राहक यानी रिसीवर इन एयरपोर्ट स्टाफ के साथ एक सिंडीकेट बनाकर काम कर रहे थे। (Mumbai Airport staff caught red handed in gold smuggling, 6.05 KG gold seized)

    सोने का पाउडर बरामद

    डीआरआई और एयरपोर्ट के कस्टम्स विभाग ने सोने की जांच मे पांच बड़ी गोलियां और दो पैकेट मे सोने का पाउडर बरामद किया है। डीआरआई ने कहा कि कुल 6.05 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि कस्टम एक्ट 1962 के तहत तस्करी का सोना जब्त किया गया है। साथ ही सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है। (Mumbai Airport staff caught red handed in gold smuggling, 6.05 KG gold seized)

  • मिरारोड में देर रात हुई गोलीबारी, सर पर गोली लगने से हुई मौत

    मिरारोड में देर रात हुई गोलीबारी, सर पर गोली लगने से हुई मौत

    मिरारोड के शांति शॉपिंग सेंटर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी से यहा का माहौल एक बार फिर से गर्मा गया है। इसके पहले बुधवार को नवी मुंबई के डी-मार्ट के बाहर हुई थी गोलीबारी .. (Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मिरारोड पूर्व रेलवे स्टेशन के नजदीक शांति शॉपिंग सेंटर में कल यानी शुक्रवार रात लगभग 9:30 के करीब गोलीबारी की घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। इसके पहले शुक्रवार को नवी मुंबई के सानपाडा में दो बाइक सवारों ने गोलीबारी कर फरार हो गए हैं। (Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

    मिरारोड की घटना में हमलावर ने सीधे सर पर गोली मार दी, जिस वजह से 35 वर्षीय तबरेज अंसारी उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड़, नया नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमर जगदाळे और मिराभाईंदर क्राईम ब्रांच के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अविराज कुराळे अपनी टीम के साथ मौके पर आ गए और घटना स्थल का जायजा लिया। नया नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।(Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने बताया कि मृतक 35 वर्षीय तबरेज अंसारी उर्फ सोनू शांति शॉपिंग सेंटर के ‘बी’ विंग इमारत के एक दुकान भाड़े पर लेकर व्यवसाय करता था। तबरेज की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक एक अपराधिक मामले मे विटनस भी रह चुका है। शायद उसी केस के सिलसिले में हमला होने की भी संभावना है।फिलहाल नया नगर पुलिस हर ऐंगल से घटना की पड़ताल कर रही है। (Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

    नवी मुंबई के सानपाडा मे फायरिंग

    इसके पहले शुक्रवार को नवी मुंबई मे दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटना से पूरे राज्य में दहशत का माहौल फैल गया। नवी मुंबई के सानपाडा इलाके में डी-मार्ट के सामने राहचलते एक युवक पर दो बाईक सवारों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर फरार हो गए। 5 से 6 राउंड की फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया है। इसके पेट और कंधे के अलावा पैर में गोली लगी है। (Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

  • डी-मार्ट के बाहर 5 से 6 राउंड गोलीबारी, बाइक सवार फरार

    डी-मार्ट के बाहर 5 से 6 राउंड गोलीबारी, बाइक सवार फरार

    नवी मुंबई के सानपाडा में डी-मार्ट के बाहर शुक्रवार सवेसे एक अज्ञात बाइक सवार ने अंधाधुंध गोलियां चलाई और फरार हो गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

    विशेष संवाददाता
    महाराष्ट्र-
    शुक्रवार सवेसे डी-मार्ट के बाहर एक अज्ञात बाइक सवार ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। नवी मुंबई में रिटेल स्टोर डी-मार्ट के बाहर हुई इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो लोग थे। जिन्होंने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवी मुंबई के सानपाडा इलाके में डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी की। फिलहाल गोलीबारी में घायल व्यक्ति की हालत अभी स्थिर है। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

    5-6 राउंड चली गोली

    खबर के मुताबिक, जिस जगह गोलीबारी हुई, वह एक व्यस्त इलाका है। हमलावरों ने 5-6 राउंड गोलियां चलाईं। जिससे इलाके के दुकानदार और वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय राजाराम ठोके के रूप में हुई है। गोलीबारी मे राजाराम के पेट और कंधे के साथ पैर में गोली लगी है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

    फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी है। जोन-1 के डीसीपी पंकज दहाने ने बताया कि ठोके के पास एपीएमसी मार्केट का कचरा इकट्ठा करने और उसके निस्तारण का ठेका है। ठोके जब एनएमएमसी वार्ड ऑफिस जा रहा था, उसी समय उस पर हमला हुआ। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

    ट्रक ने मारी टक्कर दो वाहन नाले मे गिरे।

    इस बीच मध्य मुंबई के धारावी में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े वाहनों को टक्कर मार दी इसके कारण एक टैक्सी और एक टेम्पो नाले में गिर गया। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। जिससे तड़के करीब पौने पांच बजे टी-जंक्शन पर यह दुर्घटना हुई। ट्रक सड़क किनारे खड़े कम से कम छह वाहनों से टकरा गया। टक्कर के कारण उनमें से कुछ वाहन जिनमें एक टेंपो और एक टैक्सी भी शामिल थी, बगल के नाले में गिर गई। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को नाले से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना को लेकर शाहूनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

  • छोटा राजन का गुर्गा राजू विकन्या, 32 सालों बाद हुआ गिरफ्तार

    छोटा राजन का गुर्गा राजू विकन्या, 32 सालों बाद हुआ गिरफ्तार

    अंडरवर्ल्ड का सरगना छोटा राजन का खास गुर्गा विलास बलराम पवार उर्फ राजू विकन्या पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 32 सालों के बाद मुंबई चेंबूर इलाके से इसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को इसके छुपे होने की जानकारी मिली थी। (Chhota Rajan’s henchman Raju Vikanya arrested after 32 years)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन के गुर्गे विलास बलराम पवार उर्फ राजू विकन्या को मुंबई पुलिस ने चेंबूर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ हत्या, फिरौती, जमीन हथियाने और अवैध हथियार रखने के कई मामले दर्ज हैं। पिछले 32 सालों से फरार चल रहा था। विलास बलराम पवार उर्फ राजू विकन्या को छोटा राजन के खास गुर्गे के तौर पर जाना जाता था। (Chhota Rajan’s henchman Raju Vikanya arrested after 32 years)

    चेंबूर से हुई गिरफ्तारी

    मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये आरोपी मुंबई के चेंबूर इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम चेंबूर इलाके में जाकर इसे गिरफ्तार किया। मुंबई के अलग-अलग पुलिस थानों में इसके खिलाफ कई गंभारी हत्या, फिरौती, अपहरण और इनलीगल हथियार रखने के अपराध दर्ज है। आज यानी शुक्रवार को छोटा राजन के इस करीबी गुर्गे को मुंबई के सेशन्स कोर्ट में पेश किया जाना था। (Chhota Rajan’s henchman Raju Vikanya arrested after 32 years)

    राजू चिकन्या के भय से डरते थे लोग

    विलास पवार उर्फ राजू चिकन्या का आतंक इतना ज्यादा रहा है कि लोग इसका नाम सुनते ही डर जाया करते थे। लेकिन मुंबई पुलिस की धरपकड़ ने अंडरवर्ल्ड का खौफ हमेशा के लिए खत्म कर दिया। पिछले 32 सालों से मुंबई पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। कभी भेष बदल कर रहने के कारण पुलिस की गिरफ्तार से ये बचता रहा। तकरीबन 3 दशक के बाद इसकी गिरफ्तारी हुई है। छोटा राजन के खास आदमी के तौर पर पहचानने जाने वाला विलास पवार अपराध करने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाया करता था। अब मुंबई पुलिस इससे पिछले 32 सालों का हिसाब किताब तलब कर रही है। (Chhota Rajan’s henchman Raju Vikanya arrested after 32 years)

  • Navi Mumbai: साल के शुरुआत में ही दो लोगों ने कर दी पुलिस की हत्या

    Navi Mumbai: साल के शुरुआत में ही दो लोगों ने कर दी पुलिस की हत्या

    नवी मुंबई में दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच कर रही पुलिस टीम को बस इतना ही पता है कि हत्या करने वाले सफेद पोशाक धारण किए हुए थे। (Two people killed the police Navi Mumbai News)

    विशेष संवाददाता
    नवी मुंबई-
    साल के पहले ही दिन एक पुलिसकर्मी को ट्रेन के आगे धकेल कर हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। घटना 1 जनवरी 2025 की है। गुरूवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की रबाले और घनसोली के बीच ट्रेन के आगे कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी। इसके पहले पुलिसकर्मी पर किसी चीज से हमला किया गया था

    ट्रेन के आगे धकेला

    साल के शुरुआत ने ही पुलिस महकमे मे खलबली मचाकर रख दी है। घनसोली के रहने वाले 42 वर्षीय पुलिसकर्मी रमेश चव्हाण की ट्रेन के आगे धक्का देने से मौत हो गई है। वाशी रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सफेद पोशाक पहने हुए दो लोगों ने पहले तो पुलिसकर्मी पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला किया और बाद में तेज रफ्तार ट्रेन के आगे धकेल दिया।

    पुलिस ने क्या बताया?

    अधिकारी ने बताया, कि घटना बुधवार की है। सीसीटीवी की मदद से इसकी जानकारी मिली। हालांकि सीसीटीवी में कुछ साफ नजर नही आ रहा है। इसके साथ ही, हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही घटना स्थल पर पडताल की जा रही है।