Category: Maharashtra Crime

Read the latest Maharashtra crime news, police investigations and exclusive reports from Mumbai, Pune, Nagpur, Nashik, Thane and across the state. Stay informed with coverage on cybercrime, financial fraud, court cases, law enforcement actions and major criminal incidents, only on Indian FastTrack.

  • ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विरोध

    ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विरोध

    मुंबई में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी से परेशान आम नागरिकों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट ने उठाया ठोस कदम। अवैध चालान के खिलाफ पुलिसकर्मी पर कार्यवाही की मांग करते हुए चालान निरस्थ करने की मांग की है। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

    इस्माईल शेख
    मुंबई- ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ विरोध करते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया दंडात्मक कार्यवाही की मांग। बोरीवली, दहिसर और कांदीवली पूर्व के ट्रैफिक पुलिस अपने मन मुताबिक फोन का इस्तेमाल कर नियमों के खिलाफ ऑनलाइन चलान काटकर आम लोगों सें अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के पार्टी प्रवक्ता मनीष दुबे ने वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर दंडात्मक कार्यवाही की मांग करते हुए अवैध फाइन को निरस्थ करने की मांग की है। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

    दहिसर, बोरीवली और कांदीवली पूर्व के समतानगर में अवैध ट्रेफिक चलान को लेकर पार्टी प्रवक्ता मनीष दुबे ने ट्रेफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत करते हुए ज्ञापन दिया। शिकायत में कहा गया है कि ट्रेफिक पुलिस अपने निजी फोन का इस्तेमाल कर लोगों के फ़ोटो खींच रहे हैं और बाद में अपने मनमुताबिक चालान डिवाइस का इस्तेमाल कर ऑनलाइन फाइन मारा जा रहा है। जबकि यह आम नागरिकों के साथ धोखा हो रहा है। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

    व्हाट्सअप पर जानकारी देने की अपील ..

    राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और ट्रेफिक विभाग के संयुक्त पुलिस आयुक्त को पत्र देकर, मनीष दुबे ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। साथ ही उक्त अवैध चालान को निरस्थ किए जाने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही मुम्बईकरों को अवैध चालान के खिलाफ एक जुट होने का आह्वान करते हुए शिकायत दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर (9664059999) जारी करते हुए अवैध ट्रेफिक चलान के पीड़ितों को व्हाट्सअप द्वारा जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके अलावा अपना ईमेल पता Email manish3105.md@gmail.com भी जारी किया। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

  • बाइक सवार ने किया महिला पर हेलमेट से हमला, भीड़ ने कर दी पिटाई ..

    बाइक सवार ने किया महिला पर हेलमेट से हमला, भीड़ ने कर दी पिटाई ..

    दक्षिण मुंबई में रोड की एक घटना में मोटरसाइकिल सवार ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर जमा हुई भीड़ ने बाइक सवार को पिटना शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस ने किसी तरह युवक को बचाया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – दक्षिण मुंबई से रोड की एक घटना सामने आई है जिसमें एक बाइक सवार ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार ने कथित तौर पर सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। महिला के विरोध करने पर उसने महिला से बदसलूकी की और फिर अपने हेलमेट से उस पर हमला भी किया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    शनिवार रात को हुई, इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 33 वर्षीय बाइक सवार शाहिन आलम शेख को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ भी दिया है। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को उक्त महिला जेजे फ्लाईओवर के नीचे निजाम मार्ग पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर सवार आरोपी शाहिन आलम शेख ने उसके पैर में टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा डांटने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी शाहिन ने महिला को सड़क पर धक्का दे दिया और हेलमेट से उसके सिर पर हमला भी किया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    भीड़ ने कर दी पिटाई..

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी शाहिन की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान शाहिन ने भागने का प्रयास भी किया और कहने लगा कि वह पुलिस वाला है। अधिकारी ने बताया, कि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले में तुरंत हस्तक्षेप करते हुए, शहिन को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। स्थानीय पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शाहिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 118, 79 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

  • 82 के पार GMP, 70 रुपये IPO में शेयर का दाम, 150 रुपये के पार हो सकती है लिस्टिंग

    82 के पार GMP, 70 रुपये IPO में शेयर का दाम, 150 रुपये के पार हो सकती है लिस्टिंग

    150 के पार हो सकती है लिस्टिंग। Bajaj Housing Finance IPO में बडे उछाल के संकेत। 67 प्रतिशत से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO। देखो कितने की होगी शेयर की खरीदी ..

    शेयर बाजार न्यूज़ डेस्क
    Bajaj Housing Finance IPO:
    बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर पहले ही दिन 150 रुपये के पार पहुंच सकते हैं। इस बात का इशारा कंपनी के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) कर रहा है। आईपीओ में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर का दाम 70 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 82 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 16 सितम्बर को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। (GMP crosses 82, share price in IPO Rs 70, listing may cross Rs 150)

    117 प्रतिशत का हो सकता है फायदा ..

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) के शेयर के दाम 70 रुपये है। जबकि जीएमपी 82 रुपये तक पहुंच गया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 152 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, कंपनी के शेयर 117 प्रतिशत से ज्यादा के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। जीएमपी का डेटा investorgain से लिया गया है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 6560 करोड़ रुपये का था। कंपनी का आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 9 सितम्बर को खुला था और यह 11 सितम्बर तक खुला रहा। (GMP crosses 82, share price in IPO Rs 70, listing may cross Rs 150)

    यह भी पढ़ें- Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra: ईद-ए-मिलाद की छुट्टी

    67 प्रतिशत से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) का आईपीओ टोटल 67.43 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 7.41 गुना दांव लगा है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 43.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ (IPO) में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 222.05 गुना दांव लगा। आईपीओ (IPO) में एंप्लॉयीज कैटेगरी में 2.13 गुना और अदर्स कैटेगरी में 18.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। (GMP crosses 82, share price in IPO Rs 70, listing may cross Rs 150)

    कितने की होगी खरीदी ..

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ (IPO) में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ (IPO) की एक लॉट में 214 शेयर हैं। यानी, रिटेल इनवेस्टर्स को कम से कम 14,980 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा है। बजाज हाउसिंग फाइनेंस की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। बजाज हाउसिंग फाइनेंस एक नॉन-डिपॉजिट टेकिंग हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है। कंपनी साल 2015 से नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ रजिस्टर्ड है। (GMP crosses 82, share price in IPO Rs 70, listing may cross Rs 150)

  • HIGH COURT- वाहनों में सन कंट्रोल फिल्म के इस्तेमाल की अनुमति दे दी ..

    HIGH COURT- वाहनों में सन कंट्रोल फिल्म के इस्तेमाल की अनुमति दे दी ..

    यदि निर्धारित दिशानिर्देशों को पूरा करते हैं तो अधिकारियों के पास ऐसी फिल्मों के उपयोग के लिए कानूनी कार्रवाई करने या जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    न्यूज़ डेस्क
    नई दिल्ली-
    एक महत्वपूर्ण फैसले में, केरल उच्च न्यायालय (High Court) ने वाहनों की खिड़कियों पर सन कंट्रोल फिल्मों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। बशर्ते वे स्वीकृत नियमों का पालन करें। फैसला सुनाते हुए, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एन नागरेश ने स्पष्ट किया कि यदि वे निर्धारित दिशानिर्देशों को पूरा करते हैं तो अधिकारियों के पास ऐसी फिल्मों के उपयोग के लिए कानूनी कार्रवाई करने या जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    जानकारी के मुताबिक एक सन कंट्रोल फिल्म निर्माता और एक वाहन मालिक जिस पर सन कंट्रोल फिल्म का इस्तेमाल के खिलाफ जुर्माना लगाया गया था, इसके खिलाफ एक कंपनी की याचिकाओं के जवाब में कोर्ट ने फैसला सूनाया है। इस मामले में सन कंट्रोल फिल्म निर्माता कंपनी को मोटर वाहन विभाग (MVD) द्वारा एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें इन फिल्मों को बेचने के लिए उसका पंजीकरण रद्द करने की धमकी दी गई थी। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    अदालत ने क्या कहा? High Court

    अदालत ने 1 अप्रैल, 2021 से प्रभावी केंद्रीय मोटर वाहन (CMV) नियमों के 100वें संशोधन का हवाला दिया, जो वाहनों को आगे, पीछे और साइड की खिड़कियों के लिए सेफ्टी ग्लास के बजाय सेफ्टी ग्लेज़िंग का उपयोग करने की अनुमति देता है। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 2019 में परिभाषित सुरक्षा ग्लेज़िंग में प्लास्टिक की फिल्मों के साथ सुरक्षा ग्लास शामिल है। संशोधन में कहा गया है कि आगे और पीछे की खिड़कियों में कम से कम 70 प्रतिशत पारदर्शिता होनी चाहिए, जबकि साइड विंडो में 50 प्रतिशत पारदर्शिता होनी चाहिए। इसके आधार पर, अदालत ने स्पष्ट किया कि इन पारदर्शिता स्तरों के अनुपालन में, सन कंट्रोल फिल्मों का उपयोग अनुमेय है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    विरोधी पक्ष की आपत्तियों के बावजूद, जिसने सूर्य कंट्रोल फिल्मों पर सुप्रीम कोर्ट के पिछले प्रतिबंध का हवाला दिया, उच्च न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि प्रतिबंध सीएमवी नियमों में संशोधन से पहले जारी किया गया था। अदालत ने इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि केवल वाहन निर्माता ही सुरक्षा ग्लेज़िंग लगाने के लिए अधिकृत हैं, वाहन मालिकों के ग्लेज़िंग को बनाए रखने के अधिकार को बरकरार रखते हुए कहा, कि जब तक यह पारदर्शिता आवश्यकताओं को पूरा करता है। वाहनों पर कार्यवाही को लेकर मोटर वाहन क़ानून कोई प्रावधान नहीं है। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

    क्यों रोका गया था सन कंट्रोल फिल्म का इस्तेमाल?

    इसके साथ ही उच्च न्यायालय ने अलप्पुझा स्थित एक फर्म के पंजीकरण को रद्द करने के लिए एमवीडी द्वारा जारी नोटिस को भी रद्द कर दिया और सन कंट्रोल फिल्म का उपयोग करने के लिए एक वाहन मालिक पर लगाए गए जुर्माने को भी रद्द कर दिया है। इसके पहले सर्वोच्च न्यायालय ने 2012 में अविषेश गोयनका की एक याचिका पर सभी प्रकार की सूर्य नियंत्रण फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें आपराधिक गतिविधियों के लिए डार्क फिल्मों के उपयोग पर चिंता व्यक्त की गई थी। (HIGH COURT- Allowed the use of sun control film in vehicles)

  • Mumbai- पुलिस के सराहनीय कार्य पर 26 वर्षीय प्रेगनेंट मां ने आभार व्यक्त किया।

    Mumbai- पुलिस के सराहनीय कार्य पर 26 वर्षीय प्रेगनेंट मां ने आभार व्यक्त किया।

    • 4 महिने की बच्ची को बंद कमरे में बंधक बनाया।
    • लड़की का जन्म बना लडाई का कारण..
    • पुलिस को बुलाया तो की मार पीट और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की..
    • Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the polic

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    घरेलू हिंसा के मामले में मालवनी पुलिस की सूझ बूझ 26 वर्षीय जरीना बेगम के लिए छुटकारा पाने का सबब साबित हो गया। 4 महिने की एक बच्ची को गोद में लिए प्रेगनेंट जरीना अपने मायके जाना चाहती थी। जबकि पति सुफियान और सास मिलकर जरीना को कमरे में बंद कर बाहर से ताला मार दिया करते थे। लगातार मार-पीट से तंग आकर जरीना की मां उसे अपने साथ अपने गांव प्रयागराज लेजाने आई थी। इस हंगामे के बीच पुलिस को बुलाया तो सुफियान ने जरीना के मां को मारा और सुफियान की मां ने पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की। सूचना मिलते ही डिटेक्शन की टीम ने लाठी डंडे के साथ जरीना और उसके परिवार को पुलिस स्टेशन ले आई और क़ानूनी अंदाज में समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ और जरीना अपने और बच्चे के कुछ कपड़े साथ लेकर अपनी मां के साथ मायके चली गई। साथ ही मालवनी पुलिस का आभार व्यक्त किया। (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)

    क्या है मामला?

    मामला, मालवनी गेट नंबर 8, म्हाडा कॉलोनी का है। यहां रूम नंबर 51 के रहने वाले सुफियान का पिछले वर्ष 2023 में जरीना के साथ शादी हुई थी। जैसे ही जरीना को लड़की हुई तब से सुफियान और उसका परिवार मार-पीट करना शुरू कर दिया। यहां तक की अपनी प्रेग्नेंसी के लिए जरीना को अकेले अपने गांव जाना पड़ा। अपने गहने बेचकर अस्पताल का खर्च गहन करना पड़ा। बाद में जरीना को लगा कि मामला शांत हो गया होगा। वापस आई तो एक बार फिर प्रेगनेंट हो गई और इतनी पिटाई कर दी गई की जरीना मरते-मरते बची। मालवनी पुलिस में इसको लेकर 14 अगस्त 2024 को शिकायत की गई है। (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)

    लड़की अगर नहीं रहना चाहती तो उसे रोका नही जा सकता ..

    आप को यह भी बता दें कि एक ही परिवार के दो बहनों के लड़का और लड़की के बीच शादी हुई थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन लड़की के जन्म होते ही परिवार में खटास पैदा हो गई। लगातार हो रहे मार पीट से अपनी लड़की को बचाने के लिए जरीना की मां मुंबई आई तो उसे अपने पहचान वाले के घर रूकना पड़ा और जरीना के ससुराल वालों से बात की तो कहने लगे अपना दहेज का पूरा सामान लेकर जाओ और मामला हमेशा हमेशा के लिए खत्म करो नहीं तो जरीना को जाने नहीं देंगे। इसी बीच सुफियान ने अपनी 4 महिने की बच्ची को अकेले कमरे में डाल कर बाहर से ताला लगा दिया। जबकि जरीना कह रही थी कि मुझे सिर्फ इस वक्त के लिए अपने मायके जाने दो मैं दो-दो बच्चों को लेकर अकेले कैसे गुजारा कर सकती हूँ। इसी बीच फिर से मार-पीट हुई तो पुलिस कंट्रोल से मदद मांगी गई। पुलिस आई तो सुफियान की मां पुलिसकर्मियों से भी धक्कामुक्की करने लगी। इसकी सूचना पाकर डिटेक्शन की टीम लाठी डंडे के साथ पहुची तब जाकर मामला शांत हुआ और पुलिस ने ताला खुलवा कर बच्ची को मां के हवाले किया और सभी लोगों को थाने ले आई। (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)

    Malvani police Station complain copy
    जरीना ने दिया मालवनी पुलिस को सूचना पत्र . .

    पति द्वारा दिए दो बच्चों का मैं क्या करूँ?

    मालवनी पुलिस थाने में आने के बाद भी सुफियान और उसका परिवार काफ़ी हंगामा करने लगा। पुलिस ने जब डाटते हुए कानूनी प्रक्रिया को समझाया तब जाकर सुफियान और उसका परिवार शांत हुआ। इसके बाद जरीना पुलिस को अपने साथ ले गई और अपने और अपने बच्चे के जरूरत के सामान और कपड़े बैग में भरकर वापस पुलिस थाने आई और पुलिस को एक लिखित सूचना पत्र देकर अपने मायके के लिए रवाना हो गई। जबकि जरीना को अपने ससुराल से निकलना आसान नहीं था। लेकिन मालवनी पुलिस की मदद से वह सुरक्षित अपने मायके के लिए रवाना हो गई। इसके लिए जरीना ने मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव और उनके स्टाफ का आभार व्यक्त किया। जरीना का कहना है कि सुफियान का अब मुझसे दिल भर चूका है। वह लड़के की चाह में दूसरी शादी करना चाहता है। इसिलिए वह मुझे मायके जाने से पहले शादी को खत्म करने की बात कर रहा है। लेकिन सुफियान ने जो मेरी कोख में दो बच्चे दिए हैं उनकों लेकर मैं क्या करूँ? (Mumbai- A 26-year-old pregnant mother expressed her gratitude for the commendable work of the police)

  • इंटिमेसी कॉर्डिनेटर्स से लेकर वैनिटी वेन तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री..

    इंटिमेसी कॉर्डिनेटर्स से लेकर वैनिटी वेन तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री..

    सोशल मीडिया पर आंदोलन के बाद एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए एक्सप्लोईटेशन के बारे खुलकर बात की। जिसके बाद बहुत सी हस्तियों का भविष्य दांव पर लग गया। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)

    फिल्म डेस्क
    मुंबई
    – मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट और महिलाओं के हालात पर उठे सवालों की आंच अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। बॉलीवुड ऐसी फिल्म इंडस्ट्री है जहां इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। साल 2018 में जब “मी टू मूवमेंट” ने जोर पकड़ा था और कई दिग्गज एक्टर्स और हस्तियां के चहेरे बेनकाब हुए थे। मी टू शुरू तो सोशल मीडिया पर हुआ था लेकिन एक आंदोलन की तरह फैलता चला गया और एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे खुलकर बात की। जिसके बाद बहुत सी हस्तियों का भविष्य दांव पर लग गया था। इसके बाद ये माना गया कि मी टू मूवमेंट के बाद से बॉलीवुड में हालात ठीक हो चुके हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा है? आज हम इसी पर चर्चा करने जा रहे हैं।(Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)

    कितनी बदली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री?

    ताजा मामले के बाद एक रिपोर्टर ने इस बारे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से बात की। इस चर्चा में एक फिल्म एग्जीक्यूटिव ने कहा, कि “मी टू मूवमेंट” के बाद से फिल्म सेट पर एक फियर फैक्टर रहता है। ये फियर फैक्टर इसलिए नहीं कि लोगों को जेल जाने का डर है। बल्कि ये डर अपनी रेपुटेशन चौपट होने का ज्यादा खतरा है। उस फिल्म एग्जीक्यूटिव ने ये भी दावा का किया कि अब भी यह इंडस्ट्री मेल डॉमिनेटिंग फील्ड ही है। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)

    मेजर ओटीटी शो से सुर्खियों में आई एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, कि अक्सर कास्टिंग डायरेक्टर्स ये दावा करते हैं कि अब उनके कैबिन में सीसीटीवी कैमरा लग चुका हैं। एक अन्य एक्ट्रेस ने कहा कि डर तो है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है उत्पीड़न करने वाले लोगों ने दूसरे तरीके नहीं निकाले हैं। पावर गेम भी धड़ल्ले से जारी है। इसलिए अब वो पहले रोल देने की बात करते हैं और फिर कहीं मिलने का प्रस्ताव भी रखते हैं। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)

    गलत मतलब निकाला जाता है।

    एक प्रोड्यूसर के उत्पीड़न का शिकार हो चुकी एक एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा कि यहां सिर्फ दोस्त होना काफी नहीं होता। एक्ट्रेस ने अपनी बात को कुछ इस तरह समझाया कि दिनभर घंटो तक शूट करने के बाद किसी से भी ज्यादा बातचीत होने लगती है। जिसका गलत मतलब निकाल लिया जाता है। आसपास वालों को लगता है कि आप किसी को पसंद कर रहे हैं। इसका कई बार लोग गलत फायदा भी उठाते हैं। एक एक्ट्रेस ने ये तक बताया कि किस तरह एक बार उसे उसके ही को-एक्टर ने गलत समझ लिया, जब वो उसके साथ अपने रूम में बैठ कर बात कर रही थी। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)

    जीरो टॉलरेंस क्या है?

    मी टू के बाद कुछ प्रोडक्शन हाउस ने ऐसी शिकायतों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखना भी शुरू कर दिया है। जिसमें अगर किसी डायरेक्टर, राइटर या कास्टिंग डायरेक्टर की यौन शोषण में या गलत पेशकश करने की शिकायत मिलती है, तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है और उसे इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाता है। इस बारे में एक एक्ट्रेस ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसे किसी शख्स के दूर व्यवहार के बारे में सेट पर हुई चर्चाओं से पता चला। बाद में ये भी पता चला कि उस शख्स को निकाल दिया गया है। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)

    इंटिमेट के नाम पर धोखा..

    एक एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि छोटे प्रोजेक्ट्स में इंटिमेसी कॉर्डिनेटर या डायरेक्टर के न होने की कमी भी खलती है। एक्ट्रेस ने बताया कि कॉन्ट्रेक्ट में लिखा जाता है कि ऐसा कोई सीन नहीं होगा लेकिन आर्टिस्टिकली उसे परफॉर्म किया जाएगा। लेकिन उसे शूट करते करते कई बार डायरेक्टर अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालने लगते हैं। इस एक्ट्रेस ने सवाल किया कि जब सीन की जरूरत नहीं है तो शूट करना ही क्यों है? (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)

    जूनियर आर्टिस्ट ..

    एक छोटे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक्ट्रेस ने बताया कि उस सेट पर छह फीमेल वर्कर थीं। पॉपुलर और सीनियर होने के नाते उसे वेनिटी वैन मिली। बाकी पांच को कोई सुविधा नहीं दी गई। तब उसने खुद ये पहल की, कि बाकी एक्ट्रेस उसकी वेनिटी यूज कर सकते हैं। उसने सवाल उठाए कि ऐसे में महिलाएं परेशान होती हैं और उन्हीं पलों का फायदा उठा कर उनका शोषण भी होता है। (Hindi film industry from intimacy coordinators to vanity vans)

  • Mumbai: नालासोपारा में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Mumbai: नालासोपारा में गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Nalasopara Gange Rape- पुलिस ने 31 वर्षीय नरेंद्र मोर्या, 26 वर्षीय प्रकाश सिंह और 35 वर्षीय पंचराज सिंह नामक कुल तीन लोगों को 30 वर्षीय महिला से गैंगरेप के आरोपी में गिरफ्तार किया है।

    न्यूज़ डेस्क
    महाराष्ट्र/पालघर
    – दरिंदगी की हद पार कर देने वाली खबर नालासोपारा इलाके (Nala Sopara) से प्रकाश में आ रही है। 30 साल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)

    पुलिस ने बताया कि नालासोपारा इलाके में 30 वर्षीय महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर अचोले पुलिस स्टेशन (Achole Police Station) ने तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64, 70(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)

    पुलिस ने क्या कहा?

    अचोले पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय नरेंद्र मोर्या, 26 वर्षीय प्रकाश सिंह और 35 वर्षीय पंचराज सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालन में पेश किया, जहां से तीनों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की और अधिक तहकीकात अचोले पुलिस कर रही है। इसके पहले भी हो चुका है नाबालिग़ लड़की का रेप। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)

    नाबालिग से 2 लड़कों ने किया रेप

    कुछ दिन पहले नालासोपारा में 17 साल की लड़की से दो लोगों ने रेप किया था। पश्चिमी उपनगर की 17 वर्षीय लड़की की एक दोस्त नालासोपारा में रहती थी। उसी के जरिए पीड़िता की मुलाकात एक स्टूडियो में काम करने वाले सोनू नामक युवक से हुई। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)

    एक दिन जब उसी युवक से मिलने पीड़िता गई तो नगिनदासपाडा में सुनसान जगह पर युवक और उसके दोस्त ने उसका रेप कर दिया। जब उसने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Gang rape in Nalasopara, 3 accused arrested)

  • Mumbai- मालवनी में दहशत फैलाने की हो रही है भरपुर कोशिस

    Mumbai- मालवनी में दहशत फैलाने की हो रही है भरपुर कोशिस

    अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बाप और दो बेटों ने मालवनी में दहशत फैलाने और हफ्ता वसूली का साम्राज्य स्थापित कर लिया है। पुलिस ने कमर तोड़ी तो पीड़ित परिवार पर हमले की तैयारी हो रही है। (Mumbai Malad Malvani Jakir.com News)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार सलीम फ्रुट का खासमखास जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम अपने दो बेटों को क्राईम की दुनिया मे उतार कर मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में दहशतगर्दी का साम्राज्य स्थापित कर रहा है। मालवनी पुलिस थाने में दर्ज अनगिनत मामलों में कोर्ट से अंतरिम जमानत पाते ही शिकायतकर्ताओं के परिवार को डराया धमकाया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में शिकायतकर्ता के बीवी और बच्चे को बीच सड़क पर हमले की कोशिश में तीन लोगों के खिलाफ रविवार 8 सितम्बर को एक और ताज़ा एफआईआर दर्ज हुआ है। इसके पहले 14 अगस्त देर रात लगभग 2 बजे के आसपास 40 वर्षीय महिला आसमा जावेद खान पर ज़ाकिर और उसके लड़को ने हमला कर दिया। मालवनी पुलिस ने गु.र.क्र. 1169/2024 में भारतीय न्याय संहिता 2023 के विभिन्न धाराओं के तहत इसमें भी मामला दर्ज किया है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)

    अंडरवर्ल्ड का मालवनी कनेक्शन ..

    आप को बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार सलीम फ्रुट का खासमखास जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम अपने दो बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के साथ कुछ और लोगों साथ लेकर मालाड़ (पश्चिम), मालवनी, प्लॉट नंबर 3, बीएमसी कॉलोनी, अब्दुल हमीद रोड़, रुम नंबर 583 मैं हफ्ता वसूली का कार्यालय चलाता है। इनकी हफ्ता वसूली और दहशतगर्दी के खेल में मालवनी पुलिस थाने के पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर भालेराव किसी लालच के चक्कर में ज़ाकिर का साथ देते हुए उसे और उसके लड़को को संरक्षण देने का काम कर रहे थे। लेकिन भालेराव के जाते ही पासा पलट गया। नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने शिकायतों के आधार पर अपराध दर्ज करना शुरू कर दिया। अपराध दर्ज होते ही बाप-बेटे फरार हो गए। कोर्ट में अंतरिम जमानत पाते ही यहां वापस से लोगों को डराना धमकाना शुरू कर दिया। लेकिन लोग अब इनसे डर नही रहे हैं तो ये अब शिकायतकर्ताओं के परिवार पर हमले करने की तैयारी कर रहे हैं। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)

    गिरफ्तारी क्यों नहीं?

    बता दें कि मालवनी पुलिस थाने में दर्ज अनगिनत अपराधिक मामलों में अभी तक ज़ाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके लड़के अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद की गिरफ्तारी नही हुई है। कोर्ट से जमानत की याचिका पर सुनवाई के दौरान कभी 4 दिन तो कभी 7 दिन और 13 अगस्त की सुनवाई में शर्तों के आधार पर 1 महिने की अंतरिम जमानत इनको मिली है। लेकिन जैसे ही बाप-बेटों को एक महिने की अंतरिम जमानत मिली वैसे ही रात के 2 बजे अपने परिसर में भीड़ इकट्ठा करते हुए बीच सड़क पर 40 वर्षीय बेकसूर महिला पर बाप और बेटों ने हमला कर दिया। मकसद बस लोगों के दिलों में दहशत निर्माण करना था। जबकि कोर्ट ने इन्हें अपराध करने की छूट नही दी थी। समाज में शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ रहने के लिए तातपूर्ता समय के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)

    अंतरिम जमानत क्या होती है?

    मालवनी पुलिस ने 40 वर्षीय महिला आसमा जावेद खान की शिकायत पर अपराध तो दर्ज किया लेकिन गिरफ्तारी फिर भी नहीं हुई। जबकि इन बाप और बेटों की अपराधिक गतिविधियों के चलते कोर्ट से मिली हुई एक महिने की अंतरिम जमानत के नियम खंडित हो चुके हैं। यहां आप को बता दें कि अंतरिम जमानत एक छोटी अवधि की जमानत होती है। कोर्ट ये तब देता है जब रेगुलर बेल की एप्लीकेशन पर सुनवाई चल रही होती है। जब कोई आरोपी रेगुलर बेल या नियमित जमानत की एप्लीकेशन दायर करता है तो कोर्ट इस मामले में चार्जशीट या केस डायरी की मांग करता है जिससे आम जमानत पर फैसला लिया जा सके। जबकि जाकिर और उसके दोनों लड़को के जमानत एप्लीकेशन पर सुनवाई होना अभी बाकी है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)

    ताज़ा मामला क्या है ?

    रविवार 8 सितम्बर 2024, 39 वर्षीय फरियादी सलीम गौस शेख की पत्नी और बेटे को बीच सड़क पर ज़ाकिर के लड़के उमेर सय्यद ने रोक कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना स्थल पर पहले से दो लोग पीड़ित परिवार का इंतजार कर रहे थे। सलीम की पत्नी और बेटे को देखते ही उन लोगों ने उमेर को इसकी सूचना दी। इसके बाद उमेर पीड़ित परिवार को गंदी-गंदी गालियां देते हुए धमकाने लगा। कहा, कि “13 तारीख को जमानत होने दे तब तुम लोगों को दिखाता हूँ ..”। शिकायत में पुलिस को यह भी बताया कि उमेर ने अपने साथियों से कहा, “ऐ ला रे सामान इन लोग को तो इधर ही डाल देते हैं ..”।  सलीम की पत्नी और बेटा वहां से अपनी जान बचा कर भागे। बाद में पुलिस ने उमेर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। यहां भी तीनों आरोपी फरार हो चुके है, गिरफ्तारी नही हुई है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)

    नागरिकों ने क्या कहा?

    39 वर्षीय फरियादी सलीम गौस शेख से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये हफ्ता वसूल कर चुके हैं ये बाप और बेटे इसी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए बाप और बेटे तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अंडरवर्ल्ड का धौंस दिखाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम करते हैं ये लोग। इसके साथ ही 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज है। जिसमें जाकिर और उसके दोनों लड़को ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूले हैं। युनूस के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली की गई हैं। पुलिस को इन बदमाशों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए बाप और बेटों को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। नहीं तो ये लोग अपनी दहशत फैलाने के चक्कर में किसी की जान भी ले सकते हैं। ऐसा यहां के नागरिकों का कहना है। (Mumbai- Every effort is being made to spread panic in Malvani)

  • Mumbai- 60 लाख रुपये की रिश्वत, सुप्रीटेंडंट सहित 3 गिरफ्तार

    Mumbai- 60 लाख रुपये की रिश्वत, सुप्रीटेंडंट सहित 3 गिरफ्तार

    Mumbai- CBI ने 60 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के आरोप में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Services Tax) विभाग के एक सुप्रीटेंडंट सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    मुंबई– केंद्र जांच एजेंसी (CBI) ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (Central Goods and Services Tax) विभाग के टैक्स चोरी रोधक शाखा में तैनात एक अधीक्षक (Superintendent) समेत तीन लोगों को रिश्वतखोरी के आरोपों में गिरफ्तार किया है। मामले में एक बिजनेस मैन को बंधक बनाकर बल का प्रयोग करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। (Mumbai- Bribe of Rs 60 lakh, 3 including superintendent arrested)

    80 लाख की डिमांड 60 में सटलमेंट ..

    सीबीआई ने 60 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में मुंबई में एंटी-एवजेशन विंग में तैनात सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स के एक अधीक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसको लेकर अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अधीक्षक सचिन गोकुलका, चार्टर्ड अकाउंटेंट राज अग्रवाल और अभिषेक मेहता को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

    सीबीआई ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) मुंबई के 6 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज किया था। यह मामला एक बिजनेस मेन की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि 4 सितंबर को जब वह सीजीएसटी के सांताक्रूज कार्यालय गया, तो उसे पूरी रात वहां बंधक बनाकर रखा गया था।

    बंधक बनाकर बल का प्रयोग..

    शिकायत में, उसने आरोप लगाया था कि 18 घंटे की कैद के बाद उसे 5 सितंबर को रिहा कर दिया गया। यह भी आरोप लगाया, कि हिरासत में रहने के दौरान गोकुलका ने उसे गिरफ्तार न करने के लिए कथित तौर पर 80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिसे बाद में घटाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया। एक बयान में सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, कि “अधीक्षक के तीन अन्य सहयोगियों ने भी शिकायतकर्ता पर दबाव बनाने में कथित तौर पर उसका साथ दिया, जिसमें बार-बार बल का प्रयोग और गाली-गलौज करना शामिल था।”

  • Mumbai- मुलुंड में हिट एंड रन, BMW कार ने दो को मारी टक्कर, एक की मौत

    Mumbai- मुलुंड में हिट एंड रन, BMW कार ने दो को मारी टक्कर, एक की मौत

    पुलिस ने घटना के बाद मुलुंड कॉलोनी इलाके से बीएमडब्ल्यू (BMW) कार जब्त कर लिया। लेकिन आरोपी फरार होने के बाद से पुलिस ने 8 टीमों का गठन कर खारघर से गिरफ्तार किया है। (Mumbai Mulund Hit And Run Case)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मुलुंड में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार BMW ऑडी कार दो लोगों को टक्कर मारते हुए, उड़ा कर फरार हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आखिर फरार आरोपी को खारघर इलाके से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर ली है। (Mumbai- Hit and run in Mulund, BMW car hits two, one dead)

    घटना की जानकारी ..

    जानकारी के मुताबिक शनिवार तडके गणेश चतुर्थी के मौके पर सीढ़ी चढ़कर बैनर लगाने वाले गणेश मंडल के दो कार्यकर्ताओं को टक्कर मार दी। इसमें प्रतीम थोरात की मौत हो गई और प्रसाद पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में फरार हुए शक्ति की कार को सीज कर लिया। (Mumbai- Hit and run in Mulund, BMW car hits two, one dead)

    पुलिस ने मुलुंड कॉलोनी इलाके से बीएमडब्ल्यू (BMW) कार जब्त की। लेकिन आरोपी फरार हो गया था। बता दें कि शक्ति यहीं रहता है लेकिन वह बाइक लेकर फरार हो गया था। आठ टीमों की मदद से पुलिस ने शक्ति को खारघर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। इस घटना में मरने वाले प्रीतम ड्राइवर का काम करता था। वह अपने परिवार के साथ गवनपाड़ा में रहता था। वहीं घायल हुआ प्रसाद पाटिल छोटा-मोटा काम करके अपना घर चलाता है। (Mumbai- Hit and run in Mulund, BMW car hits two, one dead)