Read the latest Maharashtra crime news, police investigations and exclusive reports from Mumbai, Pune, Nagpur, Nashik, Thane and across the state. Stay informed with coverage on cybercrime, financial fraud, court cases, law enforcement actions and major criminal incidents, only on Indian FastTrack.
महाराष्ट्र में विपक्षी दल महाविकास अघाडी गठबंधन में सीटों के बटवारे को लेकर तनाव चल रहा है। गठबंधन में खटास पैदा होने के आसार भी जताए जा रहे हैं। लेकिन चुनाव साथ लडने की बात कही जा रही है। (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) Maharashtra Assembly Election 2024- महराष्ट्र विधानसभा चुनाव को अब महज एक महिने बचे हैं लेकिन महाविकास अघाडी गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी बात अटकी हुई है। सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और शिवसेना यूटीबी के बीच तकरार खत्म होने के बजाय बढ़ती जा रही है। (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)
सहयोगी पार्टियों के साथ समस्या
वहीं इस सबके बीच सोमवार को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने स्वीकार किया कि महाविकास अघाड़ी में तीस से चालीस सीटों पर सहयोगी पार्टियों के साथ समस्या चल रही है। इसको लेकर दिल्ली में बैठकों का इंतज़ाम किया जा रहा है। लेकिन सहयोगी पार्टीयों के बीच सहमति नही बन पा रही है। (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा 96 सीटों पर हमारी चर्चा हो चुकी है। इसके अलावा जिन 30 से 40 सीटों के बंटवारे को लेकर समस्या चल रही है, हम कल शरद पवार और उद्धव ठाकरे से बात करेंगे और इसका रास्ता भी निकाल लेंगे। (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)
कोई नाराज़गी नही है।
वहीं कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा ”महाविकास अघाडी यह चुनाव मिलकर लड़ेगी और हमारी सरकार बनेगी। हमारे गठबंधन में कोई नाराजगी नहीं है।” उन्होंने कहा कि “आज शाम 5 बजे कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी।” यह भी जानकारी दी कि “स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है।” (There was no discussion on seat sharing in Mahavikas Aghadi)
कोविड वैक्सीनेशन को लेकर मेडिकल कैंप घोटाले का अंबोली पुलिस ने खुलासा किया है। मुफ्त चिकित्सा के नाम पर 34.97 लाख रुपये की ठगी.. (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- जोगेश्वरी पश्चिम के अंबोली पुलिस ने 52 वर्षीय डॉ. सुमन बंदोपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि डॉ. सुमन बंदोपाध्याय ने अंधेरी निवासी डॉ. दीपक चतुर्वेदी से मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने के नाम पर 34.97 लाख रुपये ठग लिए हैं। बंदोपाध्याय ने साईं संस्थान शिर्डी और बाबा हॉस्पिटल ट्रस्ट का ट्रस्टी होने का झूठा दावा करते हुए डॉ. चतुर्वेदी को कोविड-19 के दौरान मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने के लिए राजी किया था। (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)
पुलिस ने क्या कहा?
अंबोली पुलिस थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक मुकुंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया, कि अंधेरी में क्लिनिक चलाने वाले डॉ. चतुर्वेदी की पहली मुलाकात 2020 की शुरुआत में बंदोपाध्याय से हुई थी। जब वे एक मरीज के रूप में क्लिनिक आए थे। बंदोपाध्याय ने खुद को सांताक्रूज का बाल रोग विशेषज्ञ बताते हुए कहा कि जुहू में उनका क्लिनिक भी है। इसके बाद धीरे-धीरे चतुर्वेदी से दोस्ती हो गई। (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)
दान के नाम पर धोखाधड़ी
महामारी के दौरान बंदोपाध्याय ने ट्रस्टी होने का दावा किया और मुफ्त चिकित्सा शिविरों के लिए दान मांगा, जो चतुर्वेदी ने दिया। उन्होंने 5 लाख रुपये दिए लेकिन कोई सबूत नहीं रखा। बाद में बंदोपाध्याय ने चतुर्वेदी से जनता और पुलिस अधिकारियों के लिए मुफ्त शिविर आयोजित करने का आग्रह किया। इस विश्वास के साथ कि उन्हें पैसे वापस मिल जाएँगे, चतुर्वेदी ने करीब 45 पुलिस स्टेशनों पर मेडिकल कैंप आयोजित किए, जिन पर 34.97 लाख रुपए खर्च हुए। जुहू पुलिस स्टेशन में रहते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बंदोपाध्याय के खिलाफ पिछले धोखाधड़ी के मामलों के बारे में चेतावनी दी। इसके बाद मामला अजागर हुआ कि बंदोपाध्याय फर्जी जानकारी देकर धोखाधड़ी कर रहा है। फिलहाल अंबोली पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)
मुंबई में डेटिंग ऐप घोटाले के मास्टरमाइंड अंकुर मीना उर्फ “मीना डिफॉल्टर” ने बड़ा खुलासा किया है। मीना क्लबों के साथ मिलकर हर दिन लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा करता था। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- डेटिंग ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी अंकुर मीना उर्फ “मीना डिफॉल्टर” ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मालाड़ पश्चिम के बांगुर नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार मीना ने स्वीकार किया कि वह एक दिन में क्लबों के माध्यम से 20 लाख रुपये तक का कारोबार करता था। मीना बताया कि डेटिंग ऐप्स पर काम करने वाली लड़कियों को वह व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण देता था। हर 10-15 दिनों में नए लड़कियों का एक समूह मुंबई लाया जाता था, जिनमें से कई लड़कियां इसके पहले दिल्ली और अन्य राज्यों में काम कर चुकी होती थीं। मीना इन लड़कियों को ग्राहकों से बातचीत करते हुए, उन्हें बड़े खर्च के लिए प्रेरित करने की कला सिखाता था। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)
टीम के सदस्यों ने की धोखाधड़ी
गिरफ्तार आरोपी मीना के अनुसार, क्लब के मालिक धोखाधड़ी की गतिविधियों से पूरी तरह अवगत थे और मुनाफा बढ़ाने के उद्देश्य से डेटिंग एप घोटाले में शामिल रहते थे। उसने क्लब मालिकों के साथ बातचीत करते हुए, व्यावसायिक रणनीतियाँ तैयार की और इस घोटाले को अंजाम दिया। हर दिन का कामकाज उसकी टीम संभालती थी। हालाँकि, मीना ने दावा किया कि उसकी जानकारी के बिना, उसकी टीम के कुछ सदस्य लालच में आकर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने लगे। उन्होंने ग्राहकों से अधिक कमीशन कमाने के लिए नकली बिल बनाए और क्लब मालिकों के साथ मिलकर ग्राहकों को ठगा। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)
मुंबई छोड़ने का निर्देश
मीना ने कहा कि उसने अपनी टीम के सभी सदस्यों को समान रूप से पेमेंट किया जाता था। लेकिन कुछ लोगों ने क्लब मालिकों के साथ साजिश रचकर अपने निजी फायदे के लिए घोटाले को जारी रखा। पुलिस द्वारा रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद, मीना ने अपना ऑपरेशन बंद कर दिया और अपनी टीम के सदस्यों को मुंबई छोड़ने का निर्देश दिया। जबकि अधिकांश ने निर्देश का पालन किया। लेकिन कुछ सदस्य वहीं रहे और धोखाधड़ी जारी रखा। हाल ही में पुलिस ने इन सदस्यों में से छह को गिरफ्तार किया है। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)
गॉडफादर क्लब घोटाला
मीना को 16 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जोगेश्वरी पश्चिम की अंबोली पुलिस ने गॉडफादर क्लब मामले में उनकी संलिप्तता के कारण उन्हें हिरासत में लिया है। उन्हें बांद्रा की एक अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गॉडफादर क्लब मामले में अंबोली पुलिस पूछताछ कर रही है। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)
Maharashtra Assembly Election 2024: BJP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 99 उम्मीदवारों के नाम की घोषित कर दी हैं। 99 में 89 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर उनपर भरोसा किया गया है। (BJP expressed confidence in 89 sitting MLAs)
विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की पहली सूच जारी..
99 सीटों पर तय हो गए उम्मीदवार..
भाजपा के सभी दिग्गजों का टिकट पर ऐलान..
13 महिलाओं को मिली उम्मीदवारी..
मुस्लिम उम्मीदवार नहीं है लिस्ट में शामिल..
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) मुंबई- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची ज़ाहिर करते हुए 99 उम्मीदवारों के नाम घोषित करते हुए मतदाताओं को कई सरप्राइज दिया है। बीजेपी ने 99 उम्मीदवारों में महिलाओं को टिकट दिया। लेकिन किसी भी मुस्लिम कैंडिडेट को लिस्ट में शामिल नही किया। इतना ही नहीं पार्टी 2019 विधानसभा चुनावों की गलती को सुधारते हुए इस बार प्रदेश प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुल को कामठी विधानसभा से टिकट दिया है।
पिछली बार ऐसा माना गया था कि उन्हें टिकट नहीं मिलने के कारण तेली समुदाय के मतदाता छटक गए थे। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में देवेंद्र फडणवीस के अलावा दर्जन भर बड़े नेताओं की उम्मीदवारी तय कर दी गई है। इस सूची में राधाकृष्ण विखे पाटिल से लेकन नायराण राणे के बेटे नितेश राणे तक को शामिल किया गया है। खासकर महिलाओं को भी भाजपा की पहली सूची में शामिल करते हुए चुनाव की तैयारी करने को कहा गया है।
मौजूदा विधायकों पर भरोसा
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी 99 कैंडिडेट की पहली सूची में 89 मौजूदा विधायक हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि भाजपा ने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने को लेकर परहेज किया है। पिछली बार भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी, हालांकि बीजेपी ने पिछली बार जीती हुई कुछ सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है। मुंबई की 14 सीटों पर पार्टी ने कैंडिडेट तय किए हैं, लेकिन मुंबई के तीन मौजूदा विधायकों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। जिसमें, घाटकोपर पूर्व विधानसभा के विधायक पराग शाह, वर्सोवा विधानसभा की विधायिका भारती लवेकर, बोरीवली विधानसभा के विधायक सुनील राणे को वेटिंग पर रखा गया है। पिछले चुनावों में भाजपा ने मुंबई की 36 सीटों में से 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी द्वारा मुंबई में अधिक 160 सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा है।
भाजपा की पहली सूची
भाजपा ने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची में जिन बड़े नेताओं के नामा का ऐलान किसा है। उनमें देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे का नाम शामिल है। इतना ही नहीं पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भी भोकर विधानसभा से चुनाव में उतारा है। बीजेपी की पहली सूची में किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं मिला है। लाडली बहन योजना की आलोचना करने वाले विधायक टेकचंद सावरकर का टिकट पार्टी ने काट दिया है। टेकचंद सावरकर की जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बावनकुले 2004, 2009 और 2014 में कामठी से चुनाव जीत चुके हैं। इसी प्रकार पार्टी ने विवादों में घिरे कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड़ की जगह उनकी पत्नी सुलभा को चुनाव में उतारा है। गणपत गायकवाड़ ने पुलिस थाने के भीतर शिंदे गुट के नेता को गोली मारी थी।
अपनों पर भरोसा
भाजपा ने अश्विनी जगताप का चिंचवड़ विधानसभा से टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह उनके साले शंकर जगताप को मौका दिया है। अश्विनी जगताप शरद पवार की एनसीपी में शामिल होने की अटकलें हैं। अगर ऐसा हुआ तो इस सीट पर जीजा साले की जंग हो सकती है। बीजेपी ने मराठा आंदोलन में सुर्खियों में रहे फडणवीस के भरोसेमंद गिरीश महाजन को जामनेर से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार पार्टी ने कोलाबा विधानसभा के लिए फिर से राहुल नार्वेकर को उतारा है। मुलुंड से मिहिर कोटेचा को मौका दिया गया है। मिहिर कोटेचा लोकसभा चुनावों में मुंबई नॉर्थ ईस्ट की सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वह उद्वव ठाकरे गुट के प्रत्याशी संजय दीना पाटिल के सामने हार गए। लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनावों में मैदान में फिर से उतारा है।
नितिनतोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) मुंबई– महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति और महाविकास अघाड़ी में मित्र पक्ष के बीच जबरदस्त रस्साकस्सी चल रही है। महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी गठबंधन में दरार बनी हुई है। ऐसे में कुछ विधायकों का मुंबई से टिकट कटने की जानकारियां प्राप्त हो रही है। सूत्रों के अनुसार इन 5 विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका दिए जाने की पार्टी के भीतर चर्चाएं आम हो रही है। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)
विधायकों का एड्रेस हुआ हैक ..
महागठबंधन के नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में बैठक हुई। इसके बाद अगला फॉर्मूला मुंबई में होने जा रहा है। वहीं, कुछ विधायकों का एड्रेस भी हैक होने की खबर है। मुंबई में 5 विधायकों का पत्ता कटेगा ऐसी जानकारियां सामने आ रही है। इसके साथ ही मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरों को मौका दिया जाने वाला है। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)
किसका पत्ता हुआ साफ ?
चर्चा है कि इसमें भाजपा विधायक राम कदम का भी नाम है। पराग शाह की जगह प्रकाश मेहता का नाम सामने आया है। भारती लवकर की जगह संजय पांडे, तामीर सेलवन की जगह राजश्री शिरवाडकर और सुनील राणे की जगह गोपाल शेट्टी के नाम पर चर्चा हो रही है। हालांकि,अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई में जगह सीटों के आवंटन पर अभी भी चर्चा चल रही है। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)
किसको मिलेंगे कितने सीट ?
मुंबई की 36 सीटों में सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिलने वाली है और उसके बाद शिंदे गुट के शिवसेना को। अजित पवार के एनसीपी को तीन सीटें दी जाएंगी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि भाजपा को 18 सीटें, शिवसेना को 15 सीटें और एनसीपी को 3 सीटें मिलेंगी। इसमें एनसीपी के हिस्से की अणुशक्ति नगर, बांद्रा पूर्व, शिवाजी नगर-मानखुर्द सीटें शामिल हैं। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)
महाराष्ट्र में सीटों का बंटवारा ..
इस बीच यह भी खबर है, कि आज रात मुंबई में फिर से महागठबंधन की बैठक होगी। अभी भी महाराष्ट्र में 40 से 50 सीटों का अंतर बताया जा रहा है। अजित पवार की एनसीपी राज्य में 55 से 60 सीटें चाहती है। बताया गया है कि शिंदे की पार्टी 75 से 80 सीटें चाहती है, जबकि भाजपा 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। (BJP cuts of 5 MLAs before election campaign in Maharashtra)
बोरीवली पश्चिम के एस वी रोड़ पर पुलिस ने छापामारी करते हुए, कुल 61 ग्राम हेरॉईन नामक नशीला पदार्थ (ड्रग्स) बरामद किया है। जिसकी बाज़ार मूल्यांकन 6 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)
इस्माईल शेख मुंबई– बोरीवली पश्चिम, एस वी रोड़ स्थित सुधीर फडके ब्रिज के पास ड्रग्स के सौदेबाजी की जानकारी पुलिस को मिली थी। मुखबिरों ने पुलिस को बताया था कि राजा नाम का ड्रग्स कारोबारी यहां ड्रग्स का सौदा करने के लिए आने वाला है। लेकिन जब बोरीवली पुलिस ने जाल बिछाकर छापामारी की तो यहां 33 ग्राम हेरॉईन नामक ड्रग्स बेचने के लिए ड्रग्स तस्करों ने एक नाबालिग लड़के का इस्तेमाल करते हुए ड्रग्स भेजा था। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)
नाबालिग से पूछताछ ..
33 ग्राम हेरॉईन की किमत लगभग 3 लाख 30 हजार रूपये आंकी गई है। जब लड़के से पुलिस ने पूछताछ की तो उसे नशीले पदार्थ या ड्रग्स के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। बाकी पूछताछ में उसने आरोपियों की शिनाख्त करते हुए अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी। लड़के से हुई पूछताछ में पुलिस ने 37 वर्षीय जहांगीर और 25 वर्षीय फरहान गौरे को हिरासत में लेने के बाद मालाड़ पूर्व के दिंडोशी इलाके में इनके घर की तलाशी ली, तो वहां पुलिस को और 28 ग्राम हेरॉईन बरामद हुआ। जिसकी किमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी जा रही है। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)
पुलिस ने क्या कहा?
कुल मिलाकर ड्रग्स तस्करों के पास से बोरीवली पुलिस ने 61 ग्राम हेरॉईन नामक ड्रग्स बरामद किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 6 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। बोरीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि गु.र.क्र. 774/2024 में एन.डी.पी.एस. कानून 1985 की धारा 8(क), 21(ब), 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात की जा रही है। बता दें कि चुनाव की आड़ में शहर भर में ड्रग्स फैलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसकी रोकथाम को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने विशेष कर सख्त कार्यवाही के आदेश दिए हैं। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अप्रयुक्त लेकिन रणनीतिक रूप से स्थित भूखंडों को नीलामी के जरिए किराए पर देने का निर्णय लिया है। राजस्व में आई कमी के कारण उठाया कदम.. (BMC to auction strategic sites to raise revenue)
इस्माईल शेख मुंबई– बृहन्मुंबई महानगर पालिका की वित्तीय स्थिति इस समय खराब चल रही है। साथ ही मनपा के पास राजस्व वृद्धि के लिए किसी भी तरह के नये स्रोत भी नहीं हैं। इसलिए, बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अप्रयुक्त, लेकिन रणनीतिक रूप से स्थित भूखंडों को किराए पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए नीलामी प्रकृया के तहत आवेदन मांगे गए हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)
तीन भूखंडों की नीलामी
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई में कोलाबा, मालबार हिल और वर्ली स्थित तीन भूखंडों की नीलामी की जाने वाली है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज मंडई की जमीन, मालाबार हिल में BEST के पावर सबस्टेशन की जमीन और वर्ली में डामर प्लांट की जमीन शामिल है। इसके लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका के संपत्ति विभाग द्वारा इच्छुक संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)
परियोजनाओं का लागत
बृहन्मुंबई महानगर पालिका की आय का स्रोत घटता जा रहा है। एक तरफ प्रशासनिक शासन में करोड़ों की परियोजनाएं (Project) मंजूरी के लिए आ रही हैं। साथ ही, विधानसभा चुनावों से पहले मंजूरी के लिए आने वाली परियोजनाओं की संख्या और लागत भी बढ़ रही है। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)
तटीय सड़क के उपनगरीय चरण, जल सुरंगों के कार्य, गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड, सड़कों के कंक्रीटिकरण जैसी प्रमुख परियोजनाओं के साथ-साथ आने वाले वर्षों में दैनिक रखरखाव के कार्य भी बड़े पैमाने पर किए जाने वाले हैं।अगले कुछ सालों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका का खर्च बढ़ जाएगा। इसके बावजूद पिछले कुछ सालों में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के पास राजस्व को बढ़ाने के लिए कोई नये विकल्प नहीं हैं। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)
राजस्व जुटाने का फैसला
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अब अपनी कुछ जमीनों की नीलामी करते हुए किराए के जरिए राजस्व जुटाने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रशासन ने मौजूदा बजट में इस संबंध में प्रस्ताव बनाया था। इसके मुताबिक पहली बार विज्ञापन जारी किया गया है। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)
‘ए’ खंड में छत्रपति शिवाजी महाराज की साइट मंडई, जिसमें चर्चगेट और कोलाबा क्षेत्र शामिल हैं, इसकी नीलामी की जाएगी। साथ ही इस मार्केट को तोड़ दिया गया है। यहां मछली कारोबार के मछुआरों को क्रॉफर्ड मार्केट के परिसर में स्थायी रूप से बसाया जाएगा। (BMC to auction strategic sites to raise revenue)
बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने पानी कटौती को लेकर सूचना दी है। वैतरना झील के पानी सप्लाई करने वाली पाईप लाईन की वॉल खराब हो गई है। इसकी मरम्मत को लेकर पानी कटौती का ऐलान किया गया है। (Water supply cut in mumbai)
इस्माईल शेख मुंबई- मुंबईकरों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है कि 17 से 18 अक्टूबर को शहर में पानी की कटौती की करने की घोषणा की गई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, कि इस दौरान पूरे मुंबई में 5 से 10 प्रतिशत पानी की कमी की जाएगी। यह कटौती वैतरणा वॉटर चैनल के 900 मिमी वॉल में आई खराबी के कारण हो रही है, जिससे जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस समस्या के चलते, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का संयम से उपयोग करें। यह आवश्यक है कि हर मुंबईकर इस स्थिति को गंभीरता से ले और अपने दैनिक जल उपयोग में सावधानी बरते। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)
पानी की बचत कैसे करें?
पानी कटौती के इन दो दिनों में, शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की उपलब्धता में अस्थायी कमी देखने को मिल सकती है, जिसके लिए नागरिकों को पहले से ही तैयार रहना चाहिए। पानी की बचत के लिए कुछ सरल उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले, घरों में नल के उपयोग को सीमित करें। बर्तन धोने या स्नान करते समय, कोशिश करें कि जितना संभव हो, पानी की बर्बादी न हो। बर्तन धोने के लिए एक बाल्टी का उपयोग करें और स्नान के समय एक टाइमर सेट करें ताकि आप लंबे समय तक पानी का उपयोग न करें। दूसरा उपाय यह है कि बरसात के पानी को संचित करने की व्यवस्था करें। यदि आपके घर में छत पर पानी जमा करने की कोई प्रणाली है, तो उसका उपयोग करें। यह जल आपूर्ति में कमी के समय आपके लिए एक सहारा बन सकता है। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)
जल संरक्षण
तीसरा उपाय है कि आप अपने पड़ोसियों और परिवार के साथ मिलकर जल संरक्षण की योजनाएं बनाएं। सभी को इस संकट में एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। अंत में, मुंबईकरों से निवेदन है कि वे नगर पालिका की सलाहों का पालन करें और पानी के उपयोग में समझदारी दिखाएं। जल ही जीवन है, और इस जीवनदायिनी संसाधन को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस कठिन समय में एकजुट होकर, हम इस चुनौती का सामना कर सकते हैं और भविष्य में बेहतर जल प्रबंधन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। Water cut in mumbai (Water supply cut in mumbai)
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में हडकंप मच गया है। पुणे के 600 से अधिक पार्टी (NCP) कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा। (Before the elections in Maharashtra, there is a stir in the Nationalist Congress Party, Pune city workers resigned)
न्यूज़ डेस्क महाराष्ट्र/ पुणे- मानकर के समर्थक मंगलवार शाम को पुणे शहर के नारायणपेठ इलाके में राकांपा (NCP) कार्यालय में एकत्र हुए और एक विशेष बैठक करते हुए एक साथ मिलकर सामुहिक इस्तीफे की घोषणा कर दी। इस्तीफे की सूची में शहर उपाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र प्रमुख, विभिन्न सेल प्रमुख और पार्टी कार्यकर्ता जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
अजित पवार गुट को मिला झटका
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार गुट को लेकर बडी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को पुणे शहर इकाई से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 600 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता पुणे शहर अध्यक्ष दीपक मानकर को एमएलसी (MLC) पद नहीं देने के राज्यपाल के फैसले का विरोध कर रहे हैं। यह घटनाक्रम उसी दिन हुआ जब भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी।
सामूहिक इस्तीफा ..
नारायणपेठ के राकांपा कार्यालय में एकत्रित कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफे की घोषण सामूहिक की गई जिसमें शहर उपाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र प्रमुख, विभिन्न सेल प्रमुख और पार्टी कार्यकर्ता जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। विशेष रूप से, शहर इकाई ने राज्यपाल के कोटे से पार्टी को आवंटित तीन एमएलसी सीटों (MLC Seats) में से एक पर मानकर की नियुक्ति की मांग की थी। हालाँकि, राकांपा ने राजनीति में मौजूदा पारिवारिक संबंधों वाले लोगों को फिर से नामांकित करने का फैसला किया है। कार्यकर्ताओं ने निराशा और मोहभंग व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजीत पवार को ज्ञापन के लिए एक एक पत्र भी तैयार किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानकर ने पुणे शहर में राकांपा को मजबूत किया है और इसलिए वह एमएलसी सीट के हकदार हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस अपमान से भविष्य में पार्टी कमजोर होगी। अपने ज्ञापन में नेताओं ने कहा, “हमें विश्वास था कि अजित पवार पार्टी कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाएंगे। हालांकि, दीपक मानकर को एमएलसी सीट से वंचित कर हमारा भरोसा तोड़ दिया गया है।” इस बीच, एनसीपी पुणे शहर के उपाध्यक्ष दत्ता सागरे ने कहा, “हमारे शीर्ष नेतृत्व द्वारा पुणे शहर के अध्यक्ष दीपक मानकर को राज्यपाल के कोटे से एमएलसी पद से वंचित किए जाने के विरोध में आज 600 पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।”