Category: Maharashtra Crime

Read the latest Maharashtra crime news, police investigations and exclusive reports from Mumbai, Pune, Nagpur, Nashik, Thane and across the state. Stay informed with coverage on cybercrime, financial fraud, court cases, law enforcement actions and major criminal incidents, only on Indian FastTrack.

  • धारावी के लिए मालवनी में जमीन, शिक्षकों के मानधन में बढोतरी

    धारावी के लिए मालवनी में जमीन, शिक्षकों के मानधन में बढोतरी

    • विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार का चुनावी मंत्रिमंडल जंबो बैठक..
    • महाराष्ट्र अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा..
    • मदरसों में शिक्षकों के मानधन में बढोतरी..
    • बीएससी शिक्षकों का मानधन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार..
    • Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने चुनावी मंत्रिमंडल की जंबो बैठक बुलाई। इस बैठक में कुल 38 एहम फैसले लिए गए। धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए बोरीवली तहसील के अक्सा और मालवनी में सरकारी जमीन देने का फैसला। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि जैसे ही इस परियोजना में अयोग्य झुग्गी धारकों की संख्या निर्धारित होगी, वैसे ही धारावी पुनर्वसन प्राधिकरण को मुंबई उपनगर कलेक्टर से आवश्यक भूमि की मांग की जाएगी। ताकि लोगों के पुनर्वसन की तैयारियां की जा सके। इसके साथ ही महाराष्ट्र अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा दिए जाने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही मदरसों में शिक्षकों और बीएससी के शिक्षकों का मानधन 10 हजार रुपये बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है। (Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers)

    सरकारी जमीन का आवंटन

    दरअसल राज्य सरकार ने कुछ महीनों पहले धारावी के लोगों का मुलुंड में पुनर्वसन करने की योजना बनाई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने सरकार का विरोध किया। इसके बाद राज्य सरकार ने मुलुंड, कांजुरमार्ग, भांडुप और वडाला में अपात्र झोपड़ा धारकों को घर देने के लिए जमीन आवंटित की थी। कुछ दिनों पहले मंत्रिमंडल की बैठक में धारावी के झुग्गी पुनर्वसन परियोजना से प्रभावित निवासियों के आवास के लिए मुंबई में 255 एकड़ साल्ट पैन भूमि के उपयोग को मंजूरी दी गई थी। गौरतलब है कि महाविकास आघाडी से जुड़े विपक्षी दल अडानी द्वारा किए जा रहे धारावी के पुनर्वसन का विरोध कर रहे हैं। (Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers)

    शिक्षकों के मानधन में बढ़ोतरी..

    मदरसों में पढ़ाने वाले डी.एड और बी.एड शिक्षकों को दिए जाने वाले मानधन में बढ़ोतरी का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। डॉ. जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत राज्य के मदरसों में पारंपारिक, धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और उर्दू की शिक्षा दी जाती है। इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाती है। वर्तमान में डी. एड. शिक्षकों को 6 हजार रुपये मानधन दिया जाता है। इसमें 10 हजार रुपये बढ़ाकर 16 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके आलावा माध्यमिक विषय पढ़ाने वाले बी.ए, बी.एड और बीएससी शिक्षकों का मानधन भी 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। (Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers)

    अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा

    महाराष्ट्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग को वैधानिक दर्जा देने वाले अध्यादेश के मसौदे को आज कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। आयोग को वैधानिक दर्जा देने के इस अध्यादेश को विधानमंडल के आगामी सत्र में मंजूरी के लिए पेश किया जाना है। इसको लेकर कैबिनेट की बैठक में मंजूरी प्राप्त हो गई है। इसके साथ ही इस आयोग के लिए स्वीकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 27 पदों को आयोग में स्थानांतरित करने का भी फैसला किया गया है। (Land in Malvani for Dharavi rehabilitation project, increase in salary of teachers)

  • तीर्थयात्रा योजना में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव

    तीर्थयात्रा योजना में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव

    महाराष्ट्र में तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा के साथ, राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा सूचीबद्ध 139 स्थानों में से एक तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर प्रदान किया है। जिसमें अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव का आरोप .. (Discrimination against minorities in Maharashtra pilgrimage scheme)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए वित्तीय सहायता देने में अल्पसंख्यकों (Minorities) के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखे पत्र में ईसाई और मुस्लिम समुदायों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी और अजमेर शरीफ दरगाह जैसे तीर्थ स्थलों को जोड़कर पात्र धार्मिक स्थलों की सूची में संशोधन करने का अनुरोध किया गया है।

    जून के महीने में महाराष्ट्र में तीर्थ यात्रा योजना की घोषणा के साथ, राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा सूचीबद्ध 139 स्थानों में से एक तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर प्रदान किया है। इस सूची में ईसाई और मुस्लिम धर्म स्थलों को शामिल नही किए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री से बाकी धार्मिक स्थलों को भी शामिल करने का अनुरोध किया है।

    तीर्थ यात्रा योजना

    योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को, जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है, उनको महाराष्ट्र सरकार तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता का प्रदान करेगी। हालांकि, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह योजना अल्पसंख्यक समुदायों के साथ भेदभाव करते हुए तैयार किया गया है। सामाजिक संस्था ‘वॉचडॉग फाउंडेशन’ के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए महत्वपूर्ण पूजा स्थलों को शामिल न किए जाने के बारे में चिंता जताई है। योजना का फायदा उठने के लिए PDF यहां से Download करें।

    समान मौलिक अधिकार

    पत्र में कहा गया है कि 14 जुलाई के सरकारी प्रस्ताव में शामिल 139 धार्मिक स्थलों की सूची में तमिलनाडु के वेलंकन्नी और राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह शामिल नहीं है, जो ईसाई और मुस्लिम समुदायों के लिए अत्यधिक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखते हैं। वॉचडॉग फाउंडेशन के ट्रस्टी और सलाहकारों द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है, कि “योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए पात्र स्थानों की सूची से ऐसे महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक धार्मिक स्थलों की अनुपस्थिति को भेदभावपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह अल्पसंख्यक समुदायों के भक्तों की समान लाभ प्राप्त करने की क्षमता को असंगत रूप से प्रभावित करता है। यह बहिष्कार पूर्ण हमारे राष्ट्र द्वारा बनाए गए समावेशी और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के विपरीत है, जहां सभी धर्मों के लिए समान व्यवहार और सम्मान का मौलिक अधिकार है।”

  • मालाड में फ्लाई ओवर ब्रिज के उद्घाटन पर भाजपा और कांग्रेस में भिड़ंत

    मालाड में फ्लाई ओवर ब्रिज के उद्घाटन पर भाजपा और कांग्रेस में भिड़ंत

    मुंबई के मालाड पश्चिम मिठ चौकी जंक्शन पर बने फ्लाई ओवर ब्रिज के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच इसका श्रेय लेने की होड़ दिखी और कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड् पश्चिम लिंक रोड़ स्थित मिठ चौकी के फ्लाई ओवर ब्रिज का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के हाथों होना था। उससे पहले ही कांग्रेस विधायक असलम शेख अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस का भारी बंदोबस्त लगाया गया। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने नारे बाजी करते रहे। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    कांग्रेस विधायक असलम शेख का कहना है, कि इस ब्रिज का भूमि पूजन कांग्रेस ने किया था और इसका काम हमारे काफी जोर देने के बाद शुरू किया गया। अब ब्रिज बनकर तैयार हुआ है, तो भाजपा उद्घाटन करने जा रही है, यह गलत बात है। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    खबर के मुताबिक, फ्लाईओवर का निर्माण करीब दो साल पहले शुरू हुआ था. 800 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर की दो भुजाएँ पूर्वी और दक्षिणी दिशा की ओर फैली हुई हैं. फ्लाईओवर मालवणी में गिरधर पार्क ब्रिज के पास से शुरू होता है और यह मलाड क्रीक के ऊपर से गुजरता है, जो मिथ चौकी ट्रैफिक जंक्शन के ऊपर तक फैला हुआ है. सूत्रों ने बताया कि फ्लाईओवर क्षेत्र में यातायात की भीड़ को कम करने में लाभकारी होगा। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    कौन करेगा उद्घाटन ?

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने शनिवार को आधिकारिक बयान में कहा कि रविवार, 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुंबई के मालाड़ इलाके में मिठ चौकी जंक्शन के पास बने नए फ्लाईओवर का उद्घाटन कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के हाथों किया जाएगा। इसके साथ ही मालवनी मनपा टाउनशिप की नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। बयान मे यह भी कहा गया था कि कार्यक्रम में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कमिश्नर भुषण गगरानी, मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई शहर जिला पालक मंत्री दिपक केसरकर, आमदार असलम शेख, योगेश सागर, सुनिल शिंदे, राजहंस सिंह उपस्थित रहेंगे। लेकिन विधायक असलम शेख ने शनिवार सवेरे ही स्कूल का उद्घाटन कर दिया था। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

    मिठ चौकी ब्रिज का उद्घाटन..

    लेकिन रविवार को उद्घाटन से पहले कांग्रेसियों ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठा श्रेय हासिल करने का आरोप लगाया है। कहा कि मालाड़ पश्चिम के ट्रेफिक की समस्या पर आमदार असलम शेख की कड़ी मेहनत के बाद ही यहां ब्रिज का निर्माण कार्य हुआ है। तब फिर भाजपा कार्यकर्ता इसका उद्घाटन कैसे कर सकते हैं? पूरे निर्माण कार्य आमदार असलम शेख की निगरानी में की गई, तो इसमें भाजपा के कार्यकर्ता कहां से आ गए। ऐसे विरोध के बीच पुलिस ने लोगों को शांत किया। (Clash between BJP and Congress on inauguration of flyover bridge in Malad)

  • सुसाइड पॉइंट बना मुंबई का ‘अटल सेतु’, बिजनेसमैन ने समंदर में लगाई छलांग

    सुसाइड पॉइंट बना मुंबई का ‘अटल सेतु’, बिजनेसमैन ने समंदर में लगाई छलांग

    सीसीटीवी में‌ ब्रिज पर एक कार खड़ी देखी गई, जिसके बाद बचाव दल को सूचित किया गया। नियंत्रण कक्ष के कर्मचारी उस स्थान पर पहुंचे, जहां से बिजनेसमैन ने समुद्र में छलांग लगाया था। तलाश अभियान के बाद उन्हें ढूंढ लिया गया है। (Mumbai’s ‘Atal Setu’ became suicide point, businessman jumped into the sea)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई –
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर और नवी मुंबई को जोड़ने वाले ‘अटल सेतु’ से कूदकर 52 वर्षीय कारोबारी ने आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार की है। इसके पहले पिछले तीन दिनों में ‘अटल सेतु’ पर आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। सोमवार को एक बैंककर्मी ने भी ‘अटल सेतु’ से समुद्र में कूदकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘बुधवार की सुबह अटल सेतु ब्रिज से कूदकर कारोबारी फिलिप शाह ने अपनी जान दे दी। मध्य मुंबई के माटुंगा निवासी फिलीप शाह अपनी सेडान कार से ‘अटल सेतु’ पहुंचे और एक स्थान पर कार को खड़ी कर समुद्र में छलांग लगा दी।’ (Mumbai’s ‘Atal Setu’ became suicide point, businessman jumped into the sea)

    CCTV में दिखी कार ..

    पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, कि ‘पुल के सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों ने वहां एक कार खड़ी देखी, जिसके बाद बचाव दल को सूचित किया गया। नियंत्रण कक्ष के कर्मचारी उस स्थान पर पहुंचे, जहां से शाह समुद्र में छलांग लगाई थी। तलाश अभियान के बाद उन्हें ढूंढ निकाला गया।’ पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भर्ती से पहले ही डाक्टरो‌ं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से की गई, जो कार में मिला। पुलिस ने बताया कि शाह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। नवी मुंबई के न्हावा शेवा थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। (Mumbai’s ‘Atal Setu’ became suicide point, businessman jumped into the sea)

    पिछले तीन दिनों में आत्महत्या की दूसरी घटना

    बुधवार की इस घटना से दो दिन पहले ही सुशांत चक्रवर्ती नाम के व्यक्ति ने ऑफिस के वर्क लोड के चलते सुसाइड किया था। सोमवार की सुबह लगभग 9:57 पर सुशांत ने अपनी कार को ब्रिज के किनारे पार्क किया। इसके बाद वह अटल सेतु से कूद गया। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक पब्लिक सेक्टर बैंक में काम करता था। मृतक की उम्र लगभग 40 साल के आसपास थी। (Mumbai’s ‘Atal Setu’ became suicide point, businessman jumped into the sea)

    अटल सेतु का सुसाइड पॉइंट के तौर पर इस्तेमाल

    इसी साल जनवरी में हुआ था उद्घाटन। बता दें कि ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ को मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) के नाम से भी जाना जाता है। यह पुल दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई के सैटेलाइट शहर से जोड़ता है, जिसका उद्घाटन इस साल जनवरी में हुआ था। छह लेन वाला यह पुल 21.8 किलोमीटर लंबा है और इसे देश का सबसे लंबा समुद्री पुल कहा जाता है। पूल के उद्घाटन के बाद से लोगों इसे सुसाइड पॉइंट के तौर पर इस्तेमाल करने लगे हैं यहां सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता किए जाने की जरूरत है। (Mumbai’s ‘Atal Setu’ became suicide point, businessman jumped into the sea)

  • गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    हिन्दी फिल्म के सुपरस्टार गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। जुहू के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार गलती से गोली चल गई, जिसके कारण ये हादसा हुआ. अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई
    – बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को आज यानी मंगलवार को सुबह पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गलती से मीस फायर हो गया और रिवॉल्वर से गोली चल गई। अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक, घर में सिर्फ नौकर ही था। नौकर ही उन्हें अस्पताल लेकर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल और एक टीम गोविंद के घर तहकीकात कर रही है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर का ट्रिगर कैसे दबा, पुलिस ये जानने में जुटी है. उसे बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है. ये बात तो साफ है कि गोविंदा लाइसेंसी रिवॉल्वर से निकली गोली से जख्मी हो गए हैं। लेकिन ट्रिगर कैसे दबा इसकी जांच पुलिस कर रही है। जमीन पर गिरने के बाद दबाव पड़ने से गोली चली या फिर हाथ से मिस फायर हुआ, क्राइम ब्रांच और पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। बैलिस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी सही जानकारी मिल सकेगी। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    पुलिस लेगी बयान ..

    बोलीवुड सुपर स्टार (Bollywood Superstar) गोविंदा के भाई कीर्ति ने कहा कि गोविंदा अलमारी से रिवॉल्वर निकालकर साफ कर रहे थे इसी दरम्यान रिवॉल्वर हाथ से छूट गया और नीचे गिरा, जिसके चलते फायर हो गया। पुलिस ने कहा कि जानकारी पर्याप्त नहीं है गोविंदा और उनके नौकर का भी बयान लिया जाएगा, क्योंकि घर में वही मौजूद थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं। वहीं भांजे कृष्णा अभिषेक ऑस्ट्रेलिया में हैं। दूसरे भांजे विनय आनंद अपने घर पर थे। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    मुख्यमंत्री ने की गोविंदा से बात

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से टेलीफोन पर बात करते हुए उनका हाल पूछा। सीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल के अधिकारियों को गोविंदा की सर्वोत्तम देखभाल करने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

  • Malad Acid Attack: अफेयर का विरोध करने पर पत्नी के चेहरे पर फेंका एसिड

    Malad Acid Attack: अफेयर का विरोध करने पर पत्नी के चेहरे पर फेंका एसिड

    Malad Acid Attack: मुंबई में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। घटना मालाड़ पश्चिम, मालवनी इलाके की है। (Malad Acid Attack: Acid thrown on wife’s face when she protested against affair)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में एक्सट्रा मैरिटल अफेयर (Extramarital Affair) का विरोध करने पर 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया। इस घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई है। 27 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Malad Acid Attack: Acid thrown on wife’s face when she protested against affair)

    Malad Acid Attack 5 साल पहले की थी लव मैरिज

    मिली जानकारी के मुताबिक, मालवनी इलाके में रहने वाले 34 वर्षीय शब्बीर खान (Shabbir Khan) ने अपने अफेयर का पर्दाफाश होने पर अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घायल महिला कूपर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है। पीड़ित गंभीर रूप से जल चुकी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी यह भी प्राप्त हो रही है कि पीड़ित महिला के साथ आरोपी की लव मैरेज हुई थी। 5 साल पहले की थी लव मैरिज। (Malad Acid Attack: Acid thrown on wife’s face when she protested against affair)

  • lodged a complaint against BookMyShow, Coldplay ‘Ticket Scam’

    lodged a complaint against BookMyShow, Coldplay ‘Ticket Scam’

    A lawyer from Mumbai has taken legal steps against BookMyShow, claiming a ticket scam involving Coldplay in India. He intends to submit a Public Interest Litigation (PIL) to the Bombay High Court.

    Indian Fasttrack (News Desk)
    Mumbai:-
    A legal representative based in Mumbai has lodged a complaint with the Economic Offences Wing (EOW), alleging that BookMyShow and Live Nation Entertainment have been involved in a significant ticket fraud related to Coldplay’s concert in India. The accusations focus on the ticket sales for the three-day event planned for January 2025 at the DY Patil Stadium in Navi Mumbai, with tickets having been made available on Sunday, September 22, through BookMyShow, the official ticketing partner for the British band’s performances in India.

    Amit Vyas, the Founder Partner of Vertices Partners, has made significant allegations against ticketing platforms. He asserted that these platforms have engaged in manipulative practices, such as blocking users or forcibly logging them out. This behavior has allowed bots and black-market operators to take control of ticket sales.

    He emphasized that tickets labeled as sold out on BookMyShow subsequently surfaced on resale sites such as Viagogo, often at prices inflated by 30 to 50 times their original value. Vyas noted that these actions constitute a clear infringement of consumer rights and several stipulations of Indian Criminal Law. The Economic Offences Wing has commenced an investigation into this issue.

    Vyas is pursuing the filing of a First Information Report (FIR) under various provisions of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023, which encompass organized crime, fraud, criminal conspiracy, and breach of trust, as reported by Bar and Bench.

    Furthermore, he intends to submit a public interest litigation (PIL) petition to the Bombay High Court aimed at instituting rigorous regulatory measures for large-scale events to avert similar fraudulent incidents in the future.

    BookMyShow refutes the claims

    The company stated, “BookMyShow is not affiliated with any ticket selling or reselling platforms, including Viagogo and Gigsberg, nor with any third-party individuals involved in the resale of tickets for Coldplay’s Music Of The Spheres World Tour 2025 in India.”

    It stated, “Scalping is explicitly prohibited and subject to legal penalties in India. We have lodged a complaint with the police and will fully cooperate with them during the investigation of this issue.”

    The platform has strongly advised Coldplay fans in India to remain vigilant against scams: “We encourage you to be cautious and not become victims of these fraudulent activities. Purchasing tickets from unauthorized sources poses a risk to consumers, as they may end up with counterfeit tickets. Stay alert to these scammers.”

    Additionally, the ticketing platform emphasized, “Steer clear of scams! BookMyShow is the sole official platform for ticket purchases.”

  • हिंद पुलिस पर समर्पित तेजस भारत पत्रिका का विमोचन

    हिंद पुलिस पर समर्पित तेजस भारत पत्रिका का विमोचन

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों तेजस भारत मासिक पत्रिका का विमोचन। यह मैगजीन हिंद पुलिस को समर्पित है। हिंदुस्तान के जाबांज पुलिस से संबंधित किस्से इस मैंगनीज के माध्यम से प्रकाशित किए जा रहे हैं।

    न्यूज़ डेस्क
    नई दिल्ली-
    मुंबई के जानेमाने वकील विनय कुमार दुबे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाक़ात कर हिंद पुलिस को समर्पित ‘तेजस भारत’ मासिक पत्रिका जिसके वो राष्ट्रीय विधि सलाहकार है विमोचन किया और देश समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर लखनऊ से पत्रिका के संपादक हिमांशु राय व प्रधान संपादक अखिलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

    बता दें कि विनय कुमार दुबे मुंबई में मशहूर वकील और कई लॉ फर्म के मालिक होने के साथ साथ राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय – भारत सरकार में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी है। जो की उनके निरंतर किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए हाल फ़िलहाल में नामित किए गये। इस अवसर पर दुबे ने कहा यह पत्रिका भले ही लखनऊ से प्रकाशित होगी किंतु यह संपूर्ण देश भर में कार्यरत पुलिस और सेना के अधिकारियों पर समर्पित होगी और उनके कार्यों का ब्योरा होगा।

    इसके साथ ही आप को यह भी बता दें कि विनय कुमार दुबे ज्ञानोदय सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और कई सामाजिक संस्थाओं जैसे ‘ब्राह्मण एकता मंच चैरिटेबल ट्रस्ट’, ‘प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन’, ‘भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ’ से जुड़े हुए है और निरंतर लोगो की मदत करते रहते है। उत्तर प्रदेश में उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर काफ़ी कार्य किया है और निरंतर प्रयत्नशील रहते है।

    उनकी ‘कुमारी ममतादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट’ शैक्षणिक कार्यों में मदत करती है और देशभर में कार्यरत है। दुबे वकील महकमें की समस्याओं को भी ले कर जुझारू रहते है, हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र में वकील सुरक्षा अधिनियम को लेकर सरकार से माँग की थी। मंत्री जी ने पत्रिका के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

  • Shirpur News : चौंकाने वाला.. राशन के चावल में मिला प्लास्टिक मिश्रित चावल

    Shirpur News : चौंकाने वाला.. राशन के चावल में मिला प्लास्टिक मिश्रित चावल

    धुले समाचार: चावल खाने से ग्रामीणों के पेट में दर्द हो रहा है। महाराष्ट्र के धुले जिले के शिपुर में एक राशन दुकानदार ने प्लास्टिक के अनाज के साथ चावल का वितरण किया।

    महाराष्ट्र न्यूज़ डेस्क
    धुले- सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने के लिए सस्ते अनाज की दुकानों से राशन कार्ड धारकों को गेहूं और चावल वितरित किया जाता है। लेकिन, राशन में अनाज अच्छी गुणवत्ता का नहीं होने से यह बात एक बार फिर सामने आई है। खबर के मुताबिक, शिरपुर तालुका के थालनेर में राशन के चावल में प्लास्टिक से मिश्रित चावल का चौंकाने वाला मामला सामने आया। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

    जानकारी के मुताबिक, नासिक से नजदीक, धुले जिले के शिरपुर, थालनेर में सरकारी राशन की दुकान से प्लास्टिक के दानों के साथ चावल का वितरण किया गया है। नागरिकों द्वारा इसकी जानकारी गांव के सरपंच के संज्ञान में लाने के बाद, सरपंच ने संबंधित राशन की दुकान पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया और इसके बाद जानकारी उजागर किया गया। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

    ग्रामीणों ने की जांच की मांग..

    जब उत्त चावल को जलाया गया तो चावल प्लास्टिक की तरह एक-दूसरे से चिपक गये और कोयले में तब्दील हो गये। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया है कि नागरिकों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। सम्बंधित (राशन दुकान) यह चावल राशन दुकान में कैसे आया और इस प्लास्टिक चावल में मिलावट किसने की ? थालनेर के सरपंच सहित ग्रामीणों ने इन सभी मामलों की गहन जांच की मांग की है। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

  • Air India Crew Member Murder- लेडी डॉन गिरफ्तार

    Air India Crew Member Murder- लेडी डॉन गिरफ्तार

    Air India Crew Member Murder की साजिश में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने एक गैंगस्टर की महिला साथी, काजल खत्री को गिरफ्तार किया है, जो लेडी डॉन के नाम से मशहूर है। दो गैंग के बीच दुश्मनी ..

    न्यूज़ डेस्क
    नई दिल्ली-
     इसी साल जनवरी में एयर इंडिया के एक क्रू मेंबर की हत्या (Air India Crew Member Murder) की साजिश रचने के मामले में जेल में बंद एक गैंगस्टर की महिला साथी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। नोएडा में जिम के बाहर 30 वर्षीय सूरज मान को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी सिलसिले में लेडी डॉन के नाम से मशहूर काजल खत्री को गिरफ्तार किया गया है। काजल गैंगस्टर कपिल की साथी है। पुलिस के मुताबिक, कपिल के कहने पर ही एक दूसरे गैंगस्टर परवेश के भाई सूरज मान की हत्या की गई थी। 

    Air India Crew Member Murder

    19 जनवरी को एयर इंडिया के कर्मचारी (Air India Crew Member) सूरज मान जब नोएडा में अपने घर के पास जिम जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उन पर गोलियां चला दी। मृतक मकोका (MCOCA) के तहत गिरफ्तारी मामले में जेल में बंद नीरज बवाना गिरोह के एक सक्रिय सदस्य परवेश मान का भाई है। पुलिस ने पाया कि सूरज का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और हत्या जुलाई 2018 में शुरू हुए लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के सदस्य परवेश और कपिल मान के बीच दुश्मनी का नतीजा था।

    पुलिस ने कहा कि कपिल मान के पिता की हत्या के पीछे परवेश मान का हाथ था और बदला लेने के लिए ही हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस ने कहा कि काजल खत्री हत्या के मामले में वांछित थी और उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। कपिल के फरार होने के बाद से गैंग का कामकाज काजल ही संभाल रही थी।