Read today’s breaking news, live updates and top headlines from India, Mumbai and around the world. Get the latest news on politics, crime, business, technology, sports, weather and trending stories, along with exclusive reports and analysis on Indian FastTrack.
Air India कै 80 साल के बुजुर्ग पैसेंजर की मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मौत हो गई। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया (Air india) पर लगाया 30 लाख का जुर्माना।
इस्माईल शेख मुंबई– न्यूयार्क से 11 फरवरी को मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI-116 से आए 80 साल के एक बुजुर्ग को व्हीलचेयर नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग ने टिकट बुकिंग के समय ही व्हीलचेयर की डिमांड की हुई थी। खुलासे मे पता चला है, कि 12 फरवरी को न्यूयार्क से मुंबई आई इस फ्लाइट में 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थीं।
12 फरवरी को व्हीलचेयर के कारण हुए मौत पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि दरअसल, बुजुर्ग ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी, जो पूरी नहीं की गई। पैदल चलने के कारण बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी एयरलाइंस ने 16 फरवरी को दी थी।
DGCA ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके जवाब में एयर इंडिया एयरलाइन (Air India Airlines) ने बताया- कपल अमेरिका से आया था। पति-पत्नी दोनों ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी। उनकी पत्नी व्हीलचेयर पर थीं। वे अपनी पत्नी के साथ इमिग्रेशन क्लीयरैंस की प्रॉसेस पूरी कर रहे थे। उस दिन व्हीलचेयर की डिमांड भी बहुत ज्यादा थी। इसके चलते हमने उन्हें थोड़ा इंतजार करने को कहा, ताकि हम दूसरी व्हीलचेयर का इंतजाम कर सकें। लेकिन, वो पत्नी के साथ पैदल ही चल पड़े। कुछ देर चलने के बाद बुजुर्ग गिर गए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल की सुविधा देने के बाद नानावटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।
एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया, कि फ्लाइट में 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। जबकि, एयरपोर्ट पर सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थीं। (फाइल फोटो)
भारतीय मूल के बुजुर्ग के पास US का पासपोर्ट था। वे अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 की इकोनॉमी क्लास में आए थे। ये फ्लाइट 11 फरवरी को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी और 12 फरवरी को मुंबई पहुंची थी। कपल ने पहले से व्हीलचेयर पैसेंजर्स के रूप में टिकट बुक की थी। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की किल्लत के कारण उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। खबरों के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि जिस Air India फ्लाइट से कपल मुंबई आए थे, उसमें 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थीं।
बीएमसी के पंपिंग स्टेशन में आग लगने से मुंबई के इन इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं।
सोमवार शाम को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पाइस वॉटर पंपिंग स्टेशन में आग लग गई इसके कारण मुंबई के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। डिटेल्स देखें….
इस्माईल शेख मुंबई- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जो भारत के सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक है और कभी न थमने वाला शहर भी कहा जाता है। लेकिन शहर को चलाने वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की तरफ से मुंबईकरों के लिए बुरी खबर है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पाइस पंपिंग स्टेशन में सोमवार शाम यानी 26 फरवरी को आग लग गई और इससे महाराष्ट्र की राजधानी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। यह मनपा द्वारा पाली हिल जलाशय के रिपेयरिंग और पुनर्वास के कारण जल आपूर्ति में कटौती की घोषणा की गई है। समय और प्रभावित क्षेत्रों की सूची पर एक नजर…
BMC पंपिंग स्टेशन में लगी आग, इन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पाइस पंपिंग स्टेशन में सोमवार शाम को आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप मुंबई के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति में कटौती हुई। मनपा के एक अधिकारी ने कहा कि आग के कारण पूर्वी उपनगरों और गोलाजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से पानी की आपूर्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी।
उपर्युक्त क्षेत्रों के अलावा जहां 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी, इससे पहले, पाली हिल जलाशय के पुनर्वास के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमस) द्वारा मुंबई में दस प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की गई थी। मनपा ने कहा है, कि पानी की आपूर्ति कम कर दी जाएगी क्योंकि पाली हिल जलाशय की पुरानी 600-मिमी मुख्य लाइन जो एच/वेस्ट वार्ड के अंतर्गत स्थित है, उसके रिपेयरिंग और पुनर्वास के लिए काम चल रहा है। बीएमसी द्वारा सूचना जारी कर कहा, एच/वेस्ट वार्ड में नियमित पानी की आपूर्ति 11 मार्च (सोमवार) के बाद फिर से शुरू होगी। मनपा प्रशासन निवासियों से इस अवधि के दौरान सहयोग करने और जरूरत के मुताबिक पानी का उपयोग करने का आग्रह किया है। जलापूर्ति में कटौती आज 27 फरवरी से 11 मार्च तक है।
मुंबई में पानी की कटौती वाले प्रभावित क्षेत्र बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार मुंबई में इन दो सप्ताह के लिए पानी कटौती से जो क्षेत्र प्रभावित होंगे, वे एच/वार्ड के कई इलाके हैं जिनमें खारदांडा, खार पश्चिम, गजधरबांद, कांटवाड़ी, शेरली राजन, दिलीप कुमार ज़ोन, ज़िग ज़ैग रोड ज़ोन, बांद्रा पश्चिम के कुछ हिस्से, कोल डोंगरी ज़ोन, यूनियन पार्क ज़ोन और पाली हिल ज़ोन शामिल हैं।
मैंग्रोवस को नष्ट करने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
चारकोप पुलिस ने किया मामला दर्ज तो अब मालवणी से मैंग्रोवस को खत्म करने की शुरुआत।
इस्माईल शेख मुंबई- शहर के समुद्र तट पर स्थित मैंग्रोवस के जंगल नष्ट किए जा रहे हैं। जो पर्यावरण और समुद्री जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। मालाड़ पश्चिम, मालवणी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। भूमाफिया ओमजी कुमावत का मकसद बस इस जमीन पर झोपड़पट्टी बनाकर पैसे कमाना है। जब कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार मैंग्रोवस के आसपास 50 मीटर की दूरी पर भरनी या अवैध बांधकाम करना कानूनन अपराध है। इसके तहत आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा सकती है। ऐसा होते हुए भी यहां जमीन मालिक पवन कुमार अग्रवाल को साथ लेकर भूमाफिया ओमजी कुमावत अग्रवाल की जमीन से सटा मैंग्रोवस पर मिट्टी की भरनी कर सरकारी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहा है।
ऐसे ही एक मामले में भूमाफिया ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में गु.र.क्र. 488/23 के तहत अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ केस दर्ज है। मालवानी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां सरकारी जमीन पर दो महले के गाले बनाकर भूमाफिया ओमजी कुमावत ने करोड़ों रुपयों में बेच दिया है। हर बार पुलिस थाने में केस तो दर्ज किया जाता है लेकिन ओमजी कुमावत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश नहीं किया जाता यहां पुलिस प्रशासन कमजोर नज़र आती है। कारण भूमाफिया ओमजी कुमावत पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने में हमेशा कामयाब हो जाता है। इसका खुलासा भूमाफिया ओमजी कुमावत पर दर्ज विभिन्न अपराधिक मामले के बावजूद गिरफ्तारी का न हो पाना साफ दर्शा रहा है।
बता दे, की ओमजी कुमावत दल बदलू नेता है जो कभी कांग्रेस के खेमे में कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहा है। इलेक्शन टिकट की चाह में कांग्रेस से उसे टिकट नहीं मिलने के कारण ओमजी कुमावत ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के शरण में होने से ओमजी कुमावत को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। ऐसा लोगों का कहना है। बोरीवली तहसीलदार के मंडल अधिकारी आशिष पांडुरंग चव्हाण का कहना है, कि इन भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम हो रही है। ओमजी कुमावत के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर लगभग 10 अलग-अलग अपराधिक मामले दर्ज है। लेकिन पुलिस है कि उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश भी नहीं करती। ऐसे में ओमजी जैसे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
शहर के आसपास के मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने से कुछ मुख्य प्रभाव जो निम्नलिखित हैं:
जलवायु परिवर्तन: मैंग्रोव के जंगल समुद्री तट के किनारे को स्थायी तापमान, तैराव, और तटीय अपशिष्टों के लिए संरक्षण प्रदान करते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से उदासीनता, जलवायु परिवर्तन, और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जल-प्रदूषण: मैंग्रोव जंगल समुद्री तट की प्राकृतिक रक्षा प्रदान करते हैं और जल-प्रदूषण को रोकते हैं। उनके नष्ट हो जाने से, जल-प्रदूषण की संभावना बढ़ सकती है, जो समुद्री जीवन को बाधित कर सकता है और मानव स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
जीवनसंस्कृति के हानि: मैंग्रोव जंगल विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के लिए आवास का स्थल प्रदान करते हैं और समुद्री जीवन को संभालते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री जीवन और वन्यजीवों की संख्या में कमी हो सकती है, जो जीवनसंस्कृति के लिए हानिकारक हो सकता है।
समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षियों की संरक्षा: मैंग्रोव के जंगल उन जीवों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं जो समुद्री तट पर रहते हैं, जैसे कि समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षी। इनके नष्ट हो जाने से, इन पक्षियों की संरक्षा में कठिनाई हो सकती है।
दलबदलू राजनीतिक नेता एवं भूमाफिया ओमजी कुमावत की तस्वीर
इसलिए, मैंग्रोव जंगल के नष्ट हो जाने से समुद्र तट की स्थिति बिगड़ सकती है और समुद्री पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पैदा हो सकते हैं। हाईकोर्ट रिट याचिका क्र. 3246/2004 रूपांतरित जनहित याचिका क्र. 86/2006 दिनांक 6 अक्टूबर 2005 के आदेश में कोर्ट में मैंग्रोवस से 50 मीटर के आसपास विकास काम को नहीं करने का आदेश दिया है जो की भूमाफिया ओमजी कुमावत लगातार न्यायालय के आदेशों को भंग कर रहा है।
चारकोप पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 498/23 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत 15(1),15(2) के तहत कुल 9 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज है। जिसमें भूमाफिया ओमजी कुमावत ने सरकारी मैंग्रोवस की जमीन से सट कर मिट्टी की भरनी और पत्रे के 25 रूमों का अवैध निर्माण किया था। जो, कि सर्वे नंबर 216नगर भू क्रमांक 4, मौजे मालवणी, चारकोप गांव, कांदीवली पश्चिम, बोरीवली, मुंबई है। इस केस में चारकोप पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की ऐसे स्वाभाविक है कि भूमाफिया के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।
Live Video On indian fasttrack news channel
अब ओमजी कुमावत उसी मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने, उस जमीन पर मिट्टी गिराकर भरनी करने और अवैध बांधकाम के जरिए रूम बनाकर बेचने के फिराक में भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। बता दें, कि यह वही मैंग्रोवस के जंगल की जमीन है। जो चारकोप कांदीवली से लेकर मालाड़ के मालवनी इलाके तक फैला हुआ है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुंबई शहर प्राकृतिक आपदा के चलते तहस नहस हो जाएगा पुलिस प्रशासन को चाहिए की किसी के भी दबाव में न आकर अपराधियों पर सख्ती से पेश आये जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
मुंबई के चेंबूर इलाके में एक घर में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना में 9 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गये। ऐसे ही मिरारोड के सिलेंडर ब्लास्ट में एक जख्मी ..
इस्माईल शेख Mumbai Cylinder Blast: मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी के एक घर में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई। घर धू-धूकर जलने लगा और घर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घर के सदस्य जब तक बाहर निकलते तब तक 9 लोग आग की चपेट में झुलस गये। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)
ऐसे ही दूसरी एक घटना में, गुरुवार देर रात मीरा रोड के रामदेव पार्क इलाके के एक अपार्टमेंट में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। फायर ब्रिगेड कर्मियों के समय पर पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया है। यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)
घायल की पहचान 18 वर्षीय संजय कुमार आबडे के रूप में की गई है। फायर ब्रिगेड कर्मियों को राम कृपा अपार्टमेंट के भूतल में 16 किलोग्राम के पांच और वाणिज्यिक (Commercial) सिलेंडर मिले। एक अधिकारी ने कहा, अतिरिक्त सिलेंडरों वाले अपार्टमेंट का उपयोग एक कैटरिंग फर्म के कर्मचारियों के भंडारण और आवास के लिए किया जा रहा था। करीब 25 दमकलकर्मी और चार फायर टेंकर मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। विस्फोट का प्रभाव इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हल्के झटके महसूस हुए। (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे ने जानकारी देते हुए कहा, कि “हमने वाणिज्यिक सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और उन कारणों की जांच कर रहे हैं जिनकी वजह से आग लगी और विस्फोट हुआ।” उन्होंने कहा, कि अपार्टमेंट के मालिक को एक आवासीय में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के भंडारण के बारे में पूछताछ करने के लिए बुलाया जाएगा। बताया कि अपार्टमेंट का मालिक कहीं दूसरी जगह रहता है। घटना के समय अपार्टमेंट में संजय कुमार सहित दो लोग मौजूद थे। अधिकारी ने कहा, कि “संजय गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनके सहयोगी भाग्यशाली थे जो सुरक्षित बच गए।” (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)
Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मराठा आरक्षण पर मनोज जारांगे पाटिल की मांगें स्वीकार करने के बाद नवी मुंबई में उनसे मुलाकात की।
इस्माईल शेख मुंबई– शनिवार को जारांगे पाटिल ने अपना विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के संबंध में एक अध्यादेश के साथ उनकी मांगों को मान लिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जूस पिला कर जारांगे पाटिल का उपवास तुड़वाया और कहा, “मैं एक किसान का बेटा हूं और मुझे पता है कि कैसा महसूस होता है, मैंने मराठों को आरक्षण देने का वादा किया था और मैंने अपना वादा पूरा किया है, यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हम वोट के लिए कभी कोई फैसला नहीं करते, हम जनहित के पक्ष में फैसले करते हैं। आज आप सभी की जीत का दिन है, हमने सभी मांगें मान ली हैं।”
कैसे हुई प्रदर्शन की समाप्ति ?
जारांगे पाटिल ने पहले शनिवार सुबह तक मराठा आरक्षण पर मांगें पूरी नहीं होने पर मुंबई की ओर मार्च करने की धमकी दी थी, अब उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन रोक दिया। फिलहाल मनोज जारांगे हजारों समर्थकों के साथ नवी मुंबई में डेरा डाले हुए है। मुख्यमंत्री शिंदे ने जारांगे की मांगों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद, कार्यकर्ता द्वारा उठाई गई चिंताओं को संबोधित करते हुए एक मसौदा अध्यादेश के साथ शुक्रवार देर रात एक प्रतिनिधिमंडल भेजा।
प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक न्याय विभाग के सचिव सुमंत भांगे, औरंगाबाद संभागीय आयुक्त मधुकर अरंगल, मुख्यमंत्री के निजी सचिव अमोल शिंदे और अन्य शामिल थे। सरकार के जवाब पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए जारांगे पाटिल ने कहा, ”मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है। हमारा विरोध अब खत्म हो गया है। हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।”
मराठा आरक्षण में क्या थी मांगे?
मराठा समुदाय, ओबीसी श्रेणी के तहत शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहा है, समुदाय के नेताओं और राज्य सरकार के बीच चर्चा का केंद्र बिंदु रहा है। शुक्रवार को नवी मुंबई के वाशी में नए सिरे से भूख हड़ताल शुरू करने वाले पाटिल ने विशिष्ट मांगों को रेखांकित किया था, जिसमें सभी मराठों के लिए कुनबी प्रमाण पत्र, किंडरगार्टन से स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा और सरकारी नौकरी की भर्तियों में मराठों के लिए सीटों का आरक्षण शामिल था।
सोने की तस्करी के चार अलग-अलग मामलों में, मुंबई एयरपोर्ट सीमा शुल्क अधिकारियों ने सामूहिक रूप से 1.74 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया है।
इस्माईल शेख मुंबई- छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के चार अलग-अलग मामलों में, मुंबई एयरपोर्ट सीमा शुल्क अधिकारियों ने सामूहिक रूप से 1.74 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, पहले तीन मामलों में, गुलाम दस्तगीर रहमानी, मोहम्मद इकबाल और फजल खान के रूप में पहचाने गए आरोपियों को तस्करी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक ही कार्यप्रणाली का उपयोग करते हुए पाया।
मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों का सोना जब्त..
एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, जानकारी देते हुए बताया, कि “संदिग्धों के सामान की जांच की तो सोना तस्करी का खुलासा हुआ और उनके सामान में से सोना बरामद हुआ।” अधिकारी ने बताया, कि “प्रत्येक यात्री ट्रॉली बैग में तार से बांधकर एक किलोग्राम सोना ले जा रहा था। तीनों आरोपियों के पास से जब्त किए गए सोने की कुल कीमत 1.63 करोड़ रुपये है।” अधिकारी ने अधिक जानकारी देते हुए कहा, ” तीनों संदिग्ध एक ही फ्लाइट से अरबस्तान के जद्दा से मुंबई आए थे।”
मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारी जांच कर रहे हैं, कि उन्हें सोना किसने मुहैया कराया और क्या वे सब एक ही तस्करी सिंडिकेट से जुड़े है। इसके अलावा, सोना किसे पहुंचाया जाना था। यानी तस्करी का सोना प्राप्त करने वालों के बारे में भी जांच की जा रही हैं।
मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीर
एक और मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को मोहम्मद अनीस नामक व्यक्ति को सोना तस्करी के आरोप में रोका गया था, जो दुबई से मुंबई आया हुआ था। अधिकारियों ने बताया, कि व्यक्तिगत तलाशी के दौरान यात्री की बनियान में छिपाई गई सोने की धूल जब्त की गई है। इस मामले में जब्त सोने के धूल का वजन कुल 210 ग्राम है जिसकी भारतीय मूल्यांकन 11.69 लाख रुपये आंकी गई है। इसको लेकर अधिकारी ने कहा, “सोना किसके लिए और कहां सप्लाई किया जाना था इसकी जांच की जा रही है।
Bank of Baroda Manager Recruitment 2024: 38 मैनेजर के पदों पर चयनित किया जाना है। जिसके लिए 1 लाख 77 हजार तक सैलरी मिलेगी। आवेदन की अंतिम तारीख 8 फरवरी 2024 है, जल्दी करें ..
मुंबई- Bank of Baroda Manager Recruitment 2024: बैंक में नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर के पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट Bankofbaroda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है, कि ऑफलाइन आवेदन फॉर्म ना भेजें। ऐसे आवेदन फॉर्म में किसी तरह का विचार नहीं किया जाएगा। आवेदक की आयु सीमा 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती अभियान के माध्यम से संस्थान में 38 पदों पर भर्ती करेगा। स्नातक पास (Graduates) उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती प्रक्रिया का रजिस्ट्रेशन 19 जनवरी से शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 फरवरी 2024 तक बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है, कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन अच्छे से देख लें। बैंक ऑफ़ बड़ौदा से मिली जानकारी के मुताबिक, चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 1 लाख 77 हजार तक की सैलरी मिलेगी।
Bank of Baroda Manager Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया अभ्यर्थियों को ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट पास करना होगा। साइकोमेट्रिक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य व्यक्तियों की न्यूनतम समय में सटीक और सुरक्षित पहचान करना है। इसके बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। चयनित होने वालों को ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।
Bank of Baroda Manager Recruitment 2024: आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 है। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी से एक नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा किया है जो बनावटी दस्तावेजों के जरिए सरकार को चूना लगा रहा था।
इस्माईल शेख मुंबई– नया आधार कार्ड और पुराने आधार कार्ड में फेरबदल के लिए आवश्यक सरकारी दस्तावेजों को कंप्यूटर के सहारे बनाकर सरकार को चूना लगाने वाले गोवंडी के आधार कार्ड सेंटर का मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारियों ने खुलासा किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस जालसाजी की गोपनीय सूचना मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच डिटेक्शन 1 के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने बताया, कि मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रविंद्र सालुंके के नेतृत्व में गोवंडी रोड नंबर 10 “रजा इंटरप्राइजेज” और कास्मी हाई स्कूल के सामने एक गाले में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां बनावटी एफिडेविट, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक के लिए आवश्यक केवाईसी, रेशनिंग कार्ड, मनपा का पानी बिल इत्यादि कंप्यूटर एवं लैपटॉप के जरिए एप्लीकेशन के सहारे नकली बनाते हुए पाए गए।
नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा..
पुलिस ने यहां पाया कि ग्राहकों से किसी भी तरह की जानकारी ना लेकर इन नकली दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड बनाकर उसे ग्राहकों के साथ मिलकर आधार कार्ड को सही दर्शाते हुए अपने निजी फायदे के लिए सरकार के साथ धोखा देने का खुलासा हुआ है। यहां से मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और शिवाजी नगर पुलिस थाने के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया।
शिवाजी नगर पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर क्रमांक 50/2024 भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 34 के साथ आधार अधिनियम 2016 के तहत 34 में 38 वर्षीय आरोपी महफूज अहमद खान, 22 वर्षीय रेहान शहाआलम खान और 25 वर्षीय अमन कृष्णा पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां 22 जनवरी 2024 तक पुलिस रिमांड की सजा सुनाई है फिलहाल मामले की तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारी कर रहे हैं।
14 जनवरी को कोहरे मे रास्ता दिखाई नहीं देने के कारण गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 को मुंबई एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया था। यह तब विवाद का केंद्र बन गया जब सड़क पर बैठे यात्रियों के खानपान करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
इस्माईल शेख मुंबई– नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों द्वारा सड़क पर खाना खाने की घटना को लेकर बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट संचालक एमआईएएल (मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 60 लाख रुपये ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और 30 लाख रुपये डीजीसीए, कुल 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा घटना के संबंध में इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
14 जनवरी को कम दृश्यता (Low Visibility) के कारण गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। यह तब विवाद का केंद्र बन गया जब सड़क पर बैठे यात्रियों के जलपान करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
मुंबई एयरपोर्ट सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा..
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा, कि कारण बताओ नोटिस का जवाब 17 जनवरी को मिला और यह संतोषजनक नहीं पाया गया क्योंकि एमआईएएल द्वारा प्रस्तुत जवाब से पता चलता है कि वे सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहे हैं।
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने घटना के संबंध में इंडिगो और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) को नोटिस दिया था। नोटिस में स्थिति को संभालने और हवाई अड्डे पर यात्री आराम की सुविधा प्रदान करने में सक्रिय उपायों की कमी के लिए इंडिगो और एमआईएएल की आलोचना की गई। डायवर्ट किए गए विमान को संपर्क स्टैंड के बजाय एक रिमोट बे (सी-33) को सौंपा गया था, जिसने टर्मिनल पर टॉयलेट और जलपान जैसी सुविधाओं तक यात्रियों की पहुंच को सीमित करके स्थिति को और जटिल बना दिया।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यात्री सुविधा, सुरक्षा मानदंडों और परिचालन संबंधी मुद्दों की अनदेखी के लिए एयरलाइन की आलोचना की। अधिकारी ने कहा, ”थके हुए और परेशान यात्रियों के लिए यह घटना एक प्रतिकूल और अस्वीकार्य अनुभव था।” इसके अलावा डीजीसीए ने एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एयरलाइंस को यह सुनिश्चित नहीं करने के लिए नोटिस भेजा गया था कि दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति में उतरने के लिए प्रशिक्षित पायलट ही पिछले कुछ दिनों में कम दृश्यता (Low Visibility) वाले घंटों के दौरान उड़ानें संचालित कर रहे थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में उड़ानें बदलनी पड़ीं।
कोलाबा न्यूनतम तापमान 21 सांताक्रूज 23.2 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इस्माईल शेख मुंबई– सर्द मौसम के लिए मुंबईकरों को अभी और इंतजार करना होगा। इसके अलावा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक मुंबई शहर में बादल छाए रहेंगे। नतीजतन, मुंबईकरों को ठंड के मौसम के लिए कुछ और दिन इंतजार करना होगा। कोलाबा न्यूनतम तापमान 21 सांताक्रूज 23.2 डिग्री सेल्सियस। (Cloudy weather in Mumbai for the next two days)
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वातावरण में उमस महसूस होगी, इसलिए मुंबईवासियों को अभी कुछ दिनों तक ठंड का अनुभव नहीं हो पाएगा। मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सांताक्रूज केंद्र में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (Mumbai weather news)
कोलाबा न्यूनतम तापमान 21 सांताक्रूज 23.2 डिग्री सेल्सियस
औसत न्यूनतम तापमान 2.5 और 3 डिग्री अधिक है। इस बीच जलवायु परिवर्तन के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है और अधिकतम तापमान घट सकता है। मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि सांताक्रूज केंद्र ने अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कोलाबा में 24 घंटे में तापमान 1.2 डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिनों में तापमान में कमी आएगी।