Category: National News

Read today’s national news, breaking updates and top headlines from across India. Stay informed with the latest coverage on politics, government policies, crime, economy, education, technology, sports and major events, only on Indian FastTrack.

  • BMC Election, महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनाव का रास्ता हुआ साफ, 4 हफ्ते में जारी होंगे अधिसूचना,

    BMC Election, महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनाव का रास्ता हुआ साफ, 4 हफ्ते में जारी होंगे अधिसूचना,

    मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनाव को लेकर बड़ा फैसला सुना दिया है। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को नगरपालिका चुनाव की अधिसूचना 4 हफ्तों के भीतर जारी करने का निर्देश दिया है। ओबीसी आरक्षण का मुद्दा 2022 की रिपोर्ट से पहले जैसा ही रहेगा। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)

    मुंबई: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव को लेकर बड़ा फैसला सुना दिया है। मंगलवार को केस की सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को राज्य में स्थानीय नगरपालिका चुनाव की अधिसूचना 4 हफ्तों के भीतर जारी करने का निर्देश दिया। न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की बैंच ने कहा कि महाराष्ट्र के स्थानीय नगर निगम के चुनावों में ओबीसी आरक्षण का विवादास्पद मुद्दा 2022 की रिपोर्ट से पहले जैसा ही रहेगा। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)

    कब होगा चुनाव?

    कोर्ट ने स्थानीय नगरपालिका चुनाव संपन्न कराने को लेकर समयसीमा तय करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से इसे चार महीने में संपन्न करने को कहा है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) को उचित मामलों में अधिक समय मांगने की स्वतंत्रता दी है। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने को लेकर जोर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र स्थानीय नगरपालिका चुनावों के नतीजे शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित याचिकाओं के फैसलों पर निर्भर करेंगे। इससे पहले शीर्ष अदालत ने 22 अगस्त, 2022 को एसईसी और महाराष्ट्र सरकार को राज्य में स्थानीय नगर निगम को लेकर चुनाव प्रक्रिया के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)

    सुप्रीम कोर्ट ने किया सवाल?

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या आप चुनाव कराना ही नहीं चाहते हैं? कोर्ट ने कहा कि चुनाव रोकने का कोई कारण नहीं दिखता। पहले ओबीसी आरक्षण की वजह से चुनाव रुके हुए थे। लेकिन अब चुनाव शुरू करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि नए प्रभाग के अनुसार चुनाव होंगे या पुराने के अनुसार, इस पर सुनवाई होती रहेगी। कोर्ट ने चुनाव आयोग को चार हफ़्तों में चुनाव की अधिसूचना जारी करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)

    कौन कराएगा चुनाव?

    महाराष्ट्र चुनाव आयोग की राज्य चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरिके से पूरा कराने की जिम्मेदारी रहेगी। चार हफ़्तों के अंदर चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा। सितंबर महीने तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। मुंबई की बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) और राज्य की अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव कोरोना काल से ही लंबित पड़े हुए हैं। इसलिए सभी महानगरपालिकाओं में प्रशासक ही काम कर रहे हैं। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)

    बीजेपी की तैयारी

    भारतीय जनता पार्टी ने राज्य भर के जिला परिषदों पर अपना झंडा फहराने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है। फिर भी बीजेपी ने राज्य भर में मंडल अधिकारियों की संख्या चार गुना बढ़ा दी है। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का टार्गेट रखा गया है। राजस्व मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुळे ने ग्रामीण लोगों को जिला मुख्यालय आने की परेशानी से बचाने के लिए अतिरिक्त जिलाधिकारियों की नियुक्ति की है। इससे लोगों को अपने काम के लिए मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये दोनों फैसले राज्य स्तर पर हुए हैं, इसलिए BJP इसका फायदा उठाने की भरपूर कोशिश करने वाली है। (BMC Election, The way for municipal elections in Maharashtra is cleared, notification will be issued in 4 weeks)

  • पाकिस्तान से युद्ध के पहले महाराष्ट्र में मॉक ड्रिल की तैयारी, अलर्ट मोड़ पर राज्य की सरकार

    पाकिस्तान से युद्ध के पहले महाराष्ट्र में मॉक ड्रिल की तैयारी, अलर्ट मोड़ पर राज्य की सरकार

    केंद्र सरकार के आदेश पर कुल 7 राज्यों में मॉक ड्रिल की तैयारी हो रही है। यहां महाराष्ट्र में बुधवार 7 मई को मुंबई, पुणे, नासिक समेत राज्य के 16 शहरों में मॉक ड्रिल को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)

    मुंबई- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan War Tension) के बीच तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है। हालात युद्ध जैसे बनते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि भारत सरकार जल्द ही पाकिस्तान में बसे आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर सकता है, इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से भी सैन्य हलचल की खबरें प्रकाशित हो रही है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)

    केंद्र की सरकार युद्ध के संभावित खतरे को देखते हुए देशभर में नागरिक सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी 7 राज्यों में मॉक ड्रिल आयोजित करने के आदेश दिए हैं। इस दौरान युद्ध जैसे हालात में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए जाएंगे, ब्लैकआउट कैसे करना है, मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा कर्मियों द्वारा आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचना है आदि प्रशिक्षणात्मक जानकारी दी जाएगी। फिलहाल बुधवार 7 मई को महाराष्ट्र के 16 शहरों में मॉक ड्रिल होने जा रहा है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)

    महाराष्ट्र के 16 शहरों में मॉक ड्रिल

    मॉक ड्रिल अचानक आनेवाली परिस्थितियों से निपने को लेकर तैयारी से संबंधित प्रशिक्षण होता है। केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक मॉक ड्रिल के लिए महाराष्ट्र सरकार भी अलर्ट मोड पर है। राज्य प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही संरक्षक मंत्री सहित सभी मंत्रियों को प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए कहा गया है। सरकार ने उन 16 स्थानों की सूची भी जारी कर दी है जहां 7 मई को मॉक ड्रिल किया जाएगा, जिसमें मुंबई, ठाणे, पुणे, उरण-जेएनपीटी, तारापुर, नासिक, थल-वायशेत (अलीबाग), रोहा-धाटाव-नागोथाने, मनमाड, सिन्नर, पिंपरी-चिंचवड, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), भुसावल, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग शामिल है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)

    1971 में हुई थी तैयारी

    यह पहला मौका नहीं है जब युद्ध को लेकर महाराष्ट्र में इस तरह का अभ्यास हो रहा हो। 1971 में भारत पाकिस्तान जंग से पहले भी राज्यभर में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया था। उस समय भी शहरों में सायरन बजाए गए थे, ब्लैकआउट का अभ्यास कराया गया था और लोगों को सुरक्षित रहने के प्रशिक्षण सहित दिशा-निर्देश दिए गए थे। हालांकि सरकार का यह कदम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सूझबूझ और जिम्मेदारी के साथ प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। (Preparations for mock drill in Maharashtra before war with Pakistan, state government on alert mode)

  • मुंबई में होगी प्री-मॉनसून बरसात, 48 घंटे का अलर्ट जारी

    मुंबई में होगी प्री-मॉनसून बरसात, 48 घंटे का अलर्ट जारी

    Mumbai Monsoon: मॉनसून 2025 के समय पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा इस साल मॉनसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। (Pre-monsoon rain will occur in Mumbai, 48-hour alert issued)

    Mumbai Rains : पश्चिमी तूफान के चलते महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में इस समय तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और इसके आसपास के जिलों में मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इस दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) चलने की संभावना जताई गई है। (Pre-monsoon rain will occur in Mumbai, 48-hour alert issued)

    तापमान में गिरावट

    मौसम विभाग के अनुसार, इन प्री-मानसून बारिशों के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है, जो सोमवार के बाद और तेज हो सकती है। (Pre-monsoon rain will occur in Mumbai, 48-hour alert issued)

    पश्चिमी तूफान बना कारण

    मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस मौसम परिवर्तन के पीछे एक “बहुत शक्तिशाली” पश्चिमी तूफान जिम्मेदार है। यह तूफान गुजरात के ऊपर 3-4 दिन तक बना रह सकता है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि तूफान अरब सागर से नमी खींच कर लाएगा। इससे गुजरात के अलावा मुंबई और उत्तर कोंकण क्षेत्र में भी तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनेगी। (Pre-monsoon rain will occur in Mumbai, 48-hour alert issued)

    मौसम पर प्रभाव

    यह पश्चिमी तूफान सामान्य से अधिक मजबूत है और इसके कारण इस सप्ताह पूरे उत्तर कोंकण क्षेत्र में मौसम प्रभावित होगा। नतीजतन मुंबई में अगले दो दिनों तक आंधी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। (Pre-monsoon rain will occur in Mumbai, 48-hour alert issued)

    प्री-मानसून की बरसात

    हालांकि मुंबई में गर्मियों के दौरान ऐसी प्री-मानसून की बरसात आम बात है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, मई 2024 में मुंबई में 21.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि मई 2023 में सिर्फ 3.4 मिमी बारिश हुई थी। शहर में अब तक का सबसे अधिक बारिश वाला मई साल 2000 में दर्ज किया गया था, जब पूरे महीने में 388 मिमी बारिश हुई थी। (Pre-monsoon rain will occur in Mumbai, 48-hour alert issued)

    कब होगी बरसात?

    इस बीच, मौसम के जानकारों का मानना है कि जून के पहले सप्ताह में ही मुंबई में मॉनसून का आगाज हो जाएगा और पूरे कोंकण में अच्छी बारिश शुरू हो जाएगी। मॉनसून आमतौर पर 1 जून को केरल के तट पर दस्तक देता है और इसके बाद सात से आठ दिनों में महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों, विशेष रूप से मुंबई तक पहुंचता है। मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। (Pre-monsoon rain will occur in Mumbai, 48-hour alert issued)

  • BMC Election: जल्द बजेगा मुंबई में चुनावी बिगुल? प्रशासन ने शुरू कर दी तैयारी..

    BMC Election: जल्द बजेगा मुंबई में चुनावी बिगुल? प्रशासन ने शुरू कर दी तैयारी..

    Mumbai News: महाराष्ट्र में सभी राजनीतिक दलों का ध्यान इस बात पर केंद्रित है कि स्थानीय नगर पालिका चुनाव कब होंगे? एक ओर जहां सुप्रीम कोर्ट स्थानीय नगर निगम चुनावों को लेकर पेश याचिका पर सुनवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। (BMC Election: Will the election bugle be sounded soon in Mumbai? The administration has started preparations)

    मुंबई: लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद सबकी निगाहें अब राज्य के नगरपालिका चुनाव पर टिकी हुई हैं। हालांकि स्थानीय नगर निगम चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई चल रही है। लेकिन प्रशासनिक तौर पर चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बीते दिनों कई सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों को बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पद पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) समेत राज्य की कई महानगरपालिकाओं के चुनाव कोरोना काल से नहीं हुए हैं। इन सभी जगहों पर प्रशासक कामकाज संभाल रहे हैं। चुनावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस पर कल यानी 6 मई को सुनवाई होनी है। माना जा रहा है, कि उसी दिन चुनावों को लेकर कुछ संकेत मिल सकते हैं। इसी बीच प्रशासन ने चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। (BMC Election: Will the election bugle be sounded soon in Mumbai? The administration has started preparations)

    BMC Election की क्या है तैयारी?

    बीते दिनों कुछ सरकारी दफ्तरों में विधानसभा चुनावों में बीएलओ के पद पर काम कर चुके कर्मचारियों को बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए तुरंत ज्वाइन करने को कहा गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है, कि अगर वे जल्दी ज्वाइन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ का काम मतदाता सूची को अपडेट करना और उसमें से नामों को जोड़ना और हटाना होता है। एक बीएलओ के पास दो मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी होती है। चुनाव तंत्र में सबसे निचले स्तर पर बीएलओ की नियुक्ति को चुनाव की तैयारी का पहला कदम माना जाता है। (BMC Election: Will the election bugle be sounded soon in Mumbai? The administration has started preparations)

    दूसरे नंबर पर पिंपरी-चिंचवड़

    राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत एक सर्वे किया गया है। इसमें हर नगरपालिका का मूल्यांकन तय किया गया है। इस पहल के अंतिम मूल्यांकन में पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। क्वालिटी काउंसिल की ओर से किए गए मूल्यांकन में पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका को नगर आयुक्त श्रेणी में सौ में से 85.71 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। जबकि उल्हासनगर महानगर पालिका 86.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर चुका है। (BMC Election: Will the election bugle be sounded soon in Mumbai? The administration has started preparations)

    पहले नंबर पर उल्हासनगर

    राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की 100 दिवसीय कार्य योजना पहल को क्रियान्वित किया है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों का अलग-अलग समूहों में मूल्यांकन किया गया। इसमें राज्य के 48 विभागों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर परिणामों की घोषणा की। इसमें मनपा आयुक्त समूह में पिंपरी-चिंचवड़ को दूसरा स्थान मिला। जबकि उल्हासनगर महानगर पालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। तीसरा स्थान पनवेल और नवी मुंबई नगर निगम (79.43 प्रतिशत अंक) के बीच साझा रहा। (BMC Election: Will the election bugle be sounded soon in Mumbai? The administration has started preparations)

  • मुंबई के रानी बाग में बनेगा देश का पहला इंटरनैशनल वॉटर एक्वेरियम

    मुंबई के रानी बाग में बनेगा देश का पहला इंटरनैशनल वॉटर एक्वेरियम

    Under Water Aquarium : मुंबई के रानी बाग में देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय वॉटर टनल एक्वेरियम बनने जा रहा है। बीएमसी इस पर 60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 5000 वर्ग मीटर में बनने वाले इस एक्वेरियम में देशी-विदेशी मछलियों की 50 प्रजातियां होंगी।

    मुंबई: देश का पहला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का वॉटर टनल एक्वेरियम मुंबई के भायखला स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसले प्राणी उद्यान (रानी बाग) में बनाने जा रही है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) इसको लेकर 60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके लिए मार्च 2024 में बीएमसी ने टेंडर जारी किया था, जिसे अब फाइनल कर दिया गया है।

    भायखला के वीरमाता जीजाबाई भोसले प्राणी उद्यान (रानी बाग) के एक अधिकारी ने बताया कि यह एक्वेरियम पेंग्विन कक्ष के सामने 5000 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसमें देशी-विदेशी मछलियों की लगभग 50 प्रजातियों को रखा जाएगा।

    2026 तक होगा तैयार

    एक्वेरियम में बच्चों के लिए पॉप ऑफ विंडो बनाया जाएगा। अधिकारी के अनुसार मई, 2025 के आख़िरी तक एक्वेरियम का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, कि हमें उम्मीद है कि अप्रैल, 2026 तक एक्वेरियम बन कर तैयार हो जाएगा।

    कैसा रहेगा एक्वेरियम ?

    अधिकारी ने कहा कि यह एक्वेरियम ऐसा बनाया जाएगा जिसमें प्रवेश करते समय आप को लगेगा कि जैसे आप समुद्र में उतर रहे हैं। ऊपर टनल में मछलियां तैरती हुई नज़र आएंगी। पर्यटकों को मछलियों के साथ उनके जलीय जीवन का भी अनुभव होगा।

    दो भागों में होगा खास

    यह एक्वेरियम टनल गोलाकार शेप में दो भागों में बनाया जाएगा। जिसका एक भाग 14 मीटर लंबा होगा, इसमें कोरल फिश रखी जाएंगी। जबकि, दूसरा 36 मीटर की दूरी पर बनेगा और इसमें विभिन्न प्रकार की फिश और गहरे समुद्र के जलीय जीवन देखने को मिलेंगे।

    आधुनिक सुविधाओं का खयाल

    इन दोनों टनल को जोड़ने में एक और घुमावदार प्रवेश मार्ग बनेगा। विशेष रूप से बच्चों को 360 डिग्री घूमने और मछली को करीब से देखने के लिए एक पॉपअप विंडो उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी क्षमता करीब 10 लाख लीटर पानी की होगी। अधिकारी ने बताया कि अंडरग्राउंड एक्वेरियम की ऊंचाई 4 मीटर से ऊपर होगी। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम, इमरजेंसी गेट, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनर, कूलिंग, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी।

    उद्धव सरकार की पहल

    बता दें कि पहले यह वर्ली में बनने वाला था, उद्धव ठाकरे सरकार में पर्यावरण मंत्री रहते हुए आदित्य ठाकरे ने वर्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्वेरियम बनाने की घोषणा की थी। राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार बनने के बाद एक्वेरियम प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया। जिसके बाद फिर इसे रानीबाग शिफ्ट कर दिया गया है।

    क्या होंगी विशेषताएं ?

    • 5000 वर्ग मीटर में बनेगा एक्वेरियम
    • 60 करोड़ रुपये ख़र्च करेगी बीएमसी
    • 02 भागों वाली होगी टनल शेप
    • 14 मीटर लंबा होगा पहला भाग
    • 36 मीटर की दूरी पर दूसरा भाग
    • 10 लाख लीटर पानी की होगी क्षमता
    • 50 प्रजातियां दुर्लभ फिशेज की होंगी
    • 360 डिग्री घूमने की होगी व्यवस्था
    • 2026 के अप्रैल में होगा बनकर तैयार
  • मुंबई उपनगर के 222 आदिवासी पाड़ों का होगा व्यापक सर्वेक्षण

    मुंबई उपनगर के 222 आदिवासी पाड़ों का होगा व्यापक सर्वेक्षण

    मुंबई उपनगर के लगभग 222 आदिवासी पेड़ों का सरकार व्यापक सर्वेक्षण करने जा रही है। राज्य के आदिवासी समाज विकास मंत्री अशोक वुईके ने इसके आदेश दिए हैं। आदिवासी समुदाय के लिए नीतियों के निर्माण और संसाधनों के वितरण में पारदर्शिता की उम्मीद। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

    मुंबई- सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता का आकलन को लेकर मुंबई उपनगर जिले में रह रहे आदिवासी समाज के विकास के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक वुईके ने जिले के 222 आदिवासी पाड़ों का व्यापक सर्वेक्षण करने के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा, कई साल पहले इन आदिवासी पाड़ों का सर्वेक्षण हुआ था, लेकिन वर्तमान में वहां की स्थिति कैसी है इसका पता लगाना और उनकी परि परिस्थितियां का आकलन करना बेहद जरूरी है। इसका अद्यतन और मूल्यांकन भी किया जाना चाहिए। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

    उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना, आभा योजना, वन पट्टा योजना, और अन्य केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किन-किन आदिवासी लाभार्थियों तक पहुंचा है, यह जानने के लिए यह सर्वेक्षण किया जाएगा। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

    जाति प्रमाणपत्र की समस्या का समाधान

    यह सर्वेक्षण आदिवासी संशोधन व प्रशिक्षण संस्था के माध्यम से किया जाएगा, और इसकी रिपोर्ट 30 मई 2025 तक कोकण विभागीय आयुक्त को सौंपी जाएगी। बैठक में उपस्थित मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशिष शेलार ने बताया कि आदिवासी समुदाय के नागरिकों को जाति प्रमाणपत्र प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिले में एक भी बालक कुपोषित न रहे, इसके लिए 30 मई तक विशेष पोषण कार्यक्रम चलाया जाएगा। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

    पारदर्शिता और प्रभावशीलता

    आदिवासी विकास मंत्री अशोक वुईके ने बताया कि सरकार सीएसआर (Corporate Social Responsibility) के माध्यम से आदिवासी युवाओं के लिए औद्योगिक समूह तैयार करेगी। इसका उद्देश्य आदिवासी समाज को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। यह सर्वेक्षण राज्य सरकार को यह समझने में मदद करेगा कि किस योजना का असर वास्तव में जमीनी स्तर पर है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इससे आदिवासी समुदाय के लिए नीतियों के निर्माण और संसाधनों के वितरण में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी। (He will be the supreme leader of 222 junior padres of Mumbai suburbs)

  • म्हाडा ने ‘Book My Home’ पोर्टल लॉन्च किया है। अब आप ऑनलाइन फ्लैट की बुकिंग कर सकेंगे

    म्हाडा ने ‘Book My Home’ पोर्टल लॉन्च किया है। अब आप ऑनलाइन फ्लैट की बुकिंग कर सकेंगे

    म्हाडा कोंकण बोर्ड ने मुंबई महानगर क्षेत्र में 13,395 बिना बिके फ्लैटों की बिक्री के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। 17 से 30 लाख रुपये के ये सभी बिना बिके फ्लैट म्हाडा परियोजनाओं में मुंबई से सटे विरार (बोलिंज), खोनी, शिरधोन, गोथेघर और भंडारली में स्थित हैं। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    मुंबई– महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की सहायक कंपनी कोंकण हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड (KHADB) ने बुधवार को ‘बुक माई होम’ पोर्टल के माध्यम से मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 13,395 बिना बिके फ्लैटों की बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। पोर्टल और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार को MHADA के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल ने की। पोर्टल संभावित घर खरीदारों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (FCFS) श्रेणी के तहत वास्तविक समय में फ्लैट देखने और चुनने में सक्षम बनाया गया है। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    Book my home पोर्टल की खासियत

    इससे पहले, एफसीएफएस योजना में आवेदकों के पास इस बात पर कोई नियंत्रण नहीं था कि उन्हें कौन सा फ्लैट मिलेगा। केएचएडीबी की मुख्य अधिकारी रेवती गायकर ने कहा, “‘बुक माई होम’ पोर्टल के साथ, आवेदक अब वास्तविक समय में उपलब्ध फ्लैट देख सकते हैं और अपनी पात्रता के अनुसार अपनी पसंदीदा इकाई और मंजिल का चयन कर सकते हैं। पोर्टल योजना और फ्लैट स्तर पर विस्तृत जानकारी भी देता है, जिससे उपयोगकर्ता सूचित निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं।” (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    मिली जानकारी के मुताबिक Book my home पोर्टल से संबंधित यहां जीन फ्लैटों का जिक्र किया जा रहा है। ये सभी 17 से 30 लाख रुपये के बिना बिके फ्लैट म्हाडा परियोजनाओं में मुंबई से सटे विरार (बोलिंज), खोनी, शिरधोन, गोथेघर और भंडारली में स्थित हैं। ये सभी यूनिट एमएमआर के अंतर्गत आते हैं, जिनकी कीमतें फ्लैट के क्षेत्र फल और स्थान के आधार पर तय किए गए हैं। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    कैसे होगी प्रकृया

    जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इन सभी फ्लैटों के पंजीकरण से लेकर फ्लैट चुनने तक की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसमें कोई मैनुअल हस्तक्षेप नही किया जा सकता। उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और स्व-घोषणा की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी। इन दस्तावेजों को डिजिटल सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से सत्यापित किया जाता है, जिसके बाद उम्मीदवार उपलब्ध फ्लैटों की सूची देख सकते हैं। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

    क्या है खास बात ?

    आवेदक, सत्यापन के बाद, वास्तविक समय में उपलब्ध इन्वेंट्री से अपनी इच्छित इकाई चुनकर फ्लैट बुक कर सकते हैं। बुकिंग FCFS के आधार पर की जाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आने वाले फ्लैटों को छोड़कर सभी फ्लैटों के लिए पात्रता की सभी शर्तें माफ कर दी गई हैं। (MHADA launched ‘Book My Home’ portal, now you can book flat online)

  • Mumbai: ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, कस्टम अधिकारी एवं दो पुलिसकर्मियों सहित 10 गिरफ्तार

    Mumbai: ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, कस्टम अधिकारी एवं दो पुलिसकर्मियों सहित 10 गिरफ्तार

    पुलिस की एक विशेष टीम ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें एक कस्टम अधिकारी सहित दो अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे हैं। पुलिस ने लाखों रूपये के ड्रग्स के साथ अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    मुंबई : नवी मुंबई पुलिस की विशेष जांच दल (Special Investigation Team) एसआईटी ने बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित एक कस्टम अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लगभग 73 लाख रुपये के प्रतिबंधित सामग्री और अन्य संपत्ति जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    नवी मुंबई के क्राइम ब्रांच (Navi Mumbai Crime Branch) के पुलिस उपायुक्त अमित काले ने बुधवार को बताया कि 14 अप्रैल को एक गुप्त सूचना के आधार पर नेरुल पुलिस स्टेशन की टीम ने 22 वर्षीय आशीष गवरे और 23 वर्षीय अहमद आल्गी को 2.76 लाख रुपये के 17.19 ग्राम ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पूछताछ के बाद 28 वर्षीय सुजीत बंगेरा की गिरफ्तारी हुई। बंगेरा अमेरिका और थाईलैंड से ड्रग्स मंगवाने का काम करता था। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    https://csmia.adaniairports.com

    मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स की तस्करी

    जानकारी यह भी मिली कि मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से पार्सल को हरी झंडी देने वाला कस्टम अधिकारी भी इनसे मिला हुआ था। कस्टम अधिकारी प्रशांत गौर की मदद से इस पार्सल को एयरपोर्ट पर मंजूरी मिल जाती थी। इसलिए बंगेरा की निशानदेही पर पुलिस ने कस्टम अधिकारी प्रशांत गौर को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि 56 वर्षीय कमल चांदवानी विदेश से आए ड्रग पार्सल को रिसीव कर सुजीत बंगेरा को सौंपता था। इसलिए पुलिस ने कमल चांदवानी को भी गिरफ्तार कर लिया। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी

    इस मामले में गिरफ्तार चांदवानी से पूछताछ में पता चला कि वह पुलिस का नकली आईडी कार्ड दिखा कर जांच एंजेंसियों को धोखा दिया करता था। इस मामले की छानबीन में पता चला कि खारघर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी सचिन भालेराव और एंटी-नारकोटिक्स यूनिट से जुड़े संजय फुलखर इनकी मदद करते थे, इसलिए पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि इनमें से एक पुलिसकर्मी ने चंदवानी की मदद करने तथा उसकी गिरफ्तारी को रोकने का वादा किया था और इसके ऐवज में उसने 6 लाख रुपये लिए थे। 37 वर्षीय अंकित पटेल और 39 वर्षीय रिंकुदकुमार पटेल को ‘टीथर’ (USDT) से क्रिप्टोकरेंसी स्टेबलकॉइन को नकदी में बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    पुलिस उपायुक्त ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। पुलिस ने गांजा, हाइड्रोपोनिक गांजा, कोकीन की कुल कीमत 16.43 लाख रुपये, 7 लाख रुपये की कार, 14.12 लाख रुपये की अन्य संपत्ति और अन्य सामान जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा जब्त सामान की कुल कीमत 73 लाख रुपये आंकी जा रही है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

  • Mumbai MHADA Lottery: दिवाली से पहले मुंबई में मिलेगा म्हाडा का किफायती घर

    Mumbai MHADA Lottery: दिवाली से पहले मुंबई में मिलेगा म्हाडा का किफायती घर

    Mumbai mhada Lottery tickets
    खबर से संबंधित म्हाडा मुख्यालय में बैठक की तस्वीर

    MHADA LOTTERY: मुंबई में अपना किफायती घर खरीदने वालों को म्हाडा दीवाली से पहले लॉटरी के जरिए कम कीमतों पर घर खरीदने का मौका दे रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की देखरेख में योजना को पूरा किया जाने वाला है। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    Mumbai MHADA Lottery: म्हाडा (Maharashtra Housing and Area Development Authority) ने आम जनता के लिए एक बड़ी खबर की घोषणा की है। मुंबई में खुद का किफायती घर खरीदने वालों के लिए ये अच्छी खबर है। MHADA के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने जानकारी दी है, कि दिवाली से पहले MHADA 5,000 किफायती घरों की लॉटरी निकालेगी। यह लॉटरी मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों को ध्यान में रखकर उन्हें सशक्त करने का फैसला किया गया है। म्हाडा प्रशासन चाहती है कि शहर के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को अपना खुद का घर मिलना चाहिए। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    आम आदमी का खयाल

    MHADA की इस पहल से उन हजारों परिवारों को राहत मिलेगी जो लंबे समय से अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं। खास बात यह है कि लॉटरी में शामिल किए जा रहे घरों की कीमतें आम आदमी की पहुंच में होंगी, ताकि विभिन्न आर्थिक वर्गों के नागरिक बिना किसी भारी आर्थिक बोझ के अपने सपनों का आशियाना खरीद सकें। ख़ास बात ये है कि इन 5,000 घरों का निर्माण मुंबई में ही किया गया है। MHADA ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आवंटित घरों में आधुनिक सुविधाएं रहने वाली है, जिससे वहां रहने वाले परिवारों को एक बेहतर जीवन स्तर मिल सके। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    15 करोड़ दस्तावेज होंगे सार्वजनिक

    इसके साथ ही MHADA ने जनता को सशक्त बनाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक और कदम उठाया है। MHADA में 15 करोड़ से अधिक सरकारी दस्तावेज अब आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक करने का फैसला किया है। इस सुविधा की वजह से आरटीआई की जरूरत कम और जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। बांद्रा के MHADA मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में IAS Sanjeev Jaiswal ने Citizen Facilitation Centre (CFC), Visitor Management System (VMS) और Office Navigator का उद्घाटन किया। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में बड़ा कदम

    MHADA अब नागरिकों के लिए Online Grievance Redressal System को भी मजबूत कर रही है, जिससे शिकायतों का समाधान डिजिटल माध्यम से तेज और पारदर्शी तरीके से होगा। ग्रामीण इलाकों से आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए अलग से स्टाफ भी नियुक्त किया गया है। साथ ही, जनता दरबार के जरिए प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

    मुख्यमंत्री का एक्शन प्लान

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशों के तहत, MHADA ने 100-Day Action Plan तैयार किया है। इसमें ‘Ease of Living’, ‘Website Enhancement’ और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। इससे जनता को बेहतर सेवाएं तेजी से मिलेंगी। संजीव जायसवाल के नेतृत्व में MHADA ने जनता की सेवा को केंद्र में रखते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पारदर्शिता, डिजिटल सुविधा, समयबद्ध आवास वितरण और किफायती घरों की उपलब्धता जैसे कदम महाराष्ट्र में नागरिकों के जीवन को सरल, सुलभ और सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल साबित होंगे। ऐसी जानकारियां म्हाडा कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने दी। (Mumbai MHADA Lottery, MHADA’s affordable house will be available in Mumbai before Diwali)

  • मुंबई के ईडी ऑफिस में लगी आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर हुए खाक

    मुंबई के ईडी ऑफिस में लगी आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर हुए खाक

    मुंबई मे ईडी कार्यालय पूरा जलकर खाक हो गया है। गनीमत रही की किसी भी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ है। हालांकि कार्यालय में रखे सभी दस्तावेज और फर्नीचर जलकर खाक हो गए।

    Mumbai ED Office Fire: रविवार सुबह दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के कार्यालय में भीषण आग लग गई है। मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि आग काफी विकराल रूप ले लिया था और कई मंजिलों को प्रभावित कर दिया। देखें इससे जुड़ी तस्वीर.. (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    Mumbai ed office fire broken news image
    मुंबई ईडी कार्यालय आगजनी की तस्वीर

    फायर ब्रिगेड का राहत कार्य

    घटना 27 अप्रैल 2025 को तड़के 2:31 बजे के आसपास होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    सब जलकर खाक

    मिली जानकारी के अनुसार, आग बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपरी चार मंजिलों और अटारी मंजिल पर फैल गई थी। मुख्य रूप से कार्यालयों में रखे लकड़ी के फर्नीचर, दस्तावेज़ और अन्य सामग्री आग की चपेट में आ गए और सब जलकर खाक हो गया। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    फायर कर्मचारियों की मुश्किल

    चौथी मंजिल पर धुएं का अत्यधिक जमाव हो गया था, जिससे फायर कर्मचारियों को बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। आम रास्तों और बालकनी में रखे फर्नीचर के कारण राहत कार्य में अतिरिक्त कठिनाइयां हुई। ऐसी जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वेंटिलेशन के लिए इमारत की खिड़कियों के शीशे तोड़ने पड़े। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    आग ने लिया विक्राल रुप

    मुंबई फायर ब्रिगेड ने शुरुआत की देर रात म 2:46 बजे आग को लेवल-I की श्रेणी में बताया। बाद में आग की गंभीरता को देखते हुए 3:30 बजे के आसपास इसे लेवल-II और फिर 4:17 बजे लेवल-III घोषित कर दी गई थी। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक राहत कार्य में 12 फायर इंजन, 7 जंबो टैंकर, 2 एडवांस्ड वॉटर टैंकर टेंडर, 1 एरियल लैडर प्लेटफॉर्म, 1 टर्नटेबल लैडर, 2 ब्रेथिंग एपरेटस वैन, 1 कंट्रोल पोस्ट, 1 रेस्क्यू वैन और 108 एम्बुलेंस सहित कई संसाधन तैनात किए गए थे। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)

    जांच जारी ..

    फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि करीब 11:47 बजे तक सभी ओर से आग को नियंत्रित कर लिया गया। घटना स्थल पर सीनियर अधिकारियों सहित सीएफओ (चीफ फायर ऑफिसर) भी मौजूद थे और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे थे। सौभाग्य से, इस हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि, ईडी कार्यालय में हुए दस्तावेज़ी नुकसान का आकलन अभी जारी है। आग लगने के कारणों की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। (broke out in Mumbai’s ED office, documents and furniture burnt to ashes)