जप्त नकली नोटों को दिखाते पुलिस अधिकारी..
इस्माईल शेख
मुंबई- मुंबई क्राईम ब्रांच की युनिट 7 यानी घाटकोपर की टिम ने विक्रोली परिसर से 35 लाख 54 हजार के नकली नोटों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ! मामले में विक्रोली पुलिस थाना अंतर्गत गु.र.क्र. 28/2021 दर्ज कर मुंबई क्राईम ब्रांच की घाटकोपर युनिट 7 गु.प्र.शा.गु.अ.वि.गु.र.क्र. 20/2021 के अंतर्गत भा.द.वी. की धारा 489 (अ),(ब),(क) 34 के तहत मामला दर्ज कर और अधिक जांच कर रही है!
मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय चलन के नकली नए नोटों की छपाई कर आम लोगों के बीच सौदेबाजी किया जा रहा था! जिससे भारत को आर्थिक नुकसान होने की संभावना थी! लेकिन समय रहते नकली नोटों के साथ मुंबई की क्राईम ब्रांच ने आरोपीयों को वारदात में इस्तेमाल सभी सामग्री के साथ गिरफ्तार कर कामयाबी हासिल कर ली है!




नकली नोट बरामद
मुंबई क्राईम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी देश के गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर युनिट 7 के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक मनिष श्रीधनकर को गुप्त जानकारी मिली की विक्रोली पूर्व, ईस्टर्न एक्सप्रेस हॉईवे पर प्रविण होटेल के पास कुछ लोग भारतीय चलन के बनावटी नोटों को बेचने के लिए आने वाले हैं! गुप्त जानकारी के मुताबिक लगभग 12:30 बजे वहां 2 लोग पहुंचे जिनका हालचाल संश्यास्पद देखा गया! पंचों के सामने पूछताछ में उनके पास से 2 लाख 80 हज़ार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए!
पालघर के वाड़ा में छपाई
अधिकारियों ने विक्रोली पुलिस में मामला दर्ज कर मुंबई क्राईम ब्रांच की अधिक पूछताछ मे पता चला कि इनके और साथी बाकी नोटों के साथ छपाई की जगह पालघर के वाड़ा उनके घर पर मौजूद हैं! ऑर्डर मिलते ही युनिट 7 के सहाय़्यक पुलिस निरिक्षक दोरकर अपनी टीम को लेकर वाड़ा पहुंचे, वहां 32 लाख 54 हज़ार किमत का भारतीय चलन के बनावटी नोट और प्रिंट में इस्तेमाल प्रिंटर, स्केनर, पेपर, इंक बॉटल आदी सामग्री जप्त की गई!
भारतीय चलन के नकली नोट
मामले में आरोपीयों के दो और साथीदारों को पालघर के खंडेश्वर नाका से गिरफ्तार किया गया! जहां तीसरे आरोपी के पास से 12 हजार और चौथे आरोपी के पास से 8 हजार 100 रुपये कुल 20 हज़ार के बनावटी नोट बरामद किए गए हैं! मामले में भारतीय चलन के नकली जप्त नोटों में 2000, 500, 200, और 100 रुपये के कुल 35 लाख 54 हज़ार नकली नोट बरामद किए गए है!
पकड़े गए चारो आरोपी 24 वर्षीय अब्दुल्ला कल्लू खान, 50 वर्षीय फारुख रसूल चौधरी, 31 वर्षीय महेंद्र तुकाराम खंडास्कर, 41 वर्षीय अमीन उस्मान शेख बताए जा रहे हैं और सभी वजरेश्वरी, वाडा, बोईसर, नालासोपारा कुल मिलाकर पालघर जिले के बताए जा रहे हैं! सभी को न्यायालय में पेश किए जाने के उपरांत 1 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में जांच के आदेश दिए गए हैं!

Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




