पुणे में हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट समेत 4 घायल

मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्राइवेट कंपनी का हैलीकॉप्टर बताया जा रहा है। इस घटना में पायलट सहित 4 लोग घायल हो गए हैं। (Helicopter crashes in Pune, 4 injured including pilot)

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर एक प्राइवेट एविएशन कंपनी का है और मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसी दौरान जब हेलीकॉप्टर पुणे से गुजर रहा था उसी वक्त क्रैश होकर जमीन पर गिर गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 4 लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर सवार सभी लोग घायल हो गए हैं। (Helicopter crashes in Pune, 4 injured including pilot)

पुलिस ने दी जानकारी

पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जो लोग हादसे में घायल हुए हैं उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। यह हादसा पुणे के पौड़ गांव में हुआ है। (Helicopter crashes in Pune, 4 injured including pilot)

तकनीकि गडबडी होने की संभावना

बारिश की वजह से पुणे में मौसम भी ठीक नहीं है। अंदेशा है कि इस वजह से भी हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ होगा। हेलीकॉप्टर ग्लोबल कंपनी का बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए टीम मौजूद है। जहां हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है वहां पर मलबा फैल गया है। (Helicopter crashes in Pune, 4 injured including pilot)

हेलीकाप्टर क्रैश कैसे हुआ?

पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा तीन और लोग सवार थे। चारों में से पायलट को गंभीर चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बाकी तीन लोगों की हालत पायलट से बेहतर है। पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हेलीकॉप्टर क्रैश कैसे हुआ? (Helicopter crashes in Pune, 4 injured including pilot)

Ismail Shaikh Avatar
Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from  Indian fasttrack news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading