राशन कार्ड अब नए रूप में नजर आने वाला है ! केंद्र सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी पहल ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ के तहत राशन कार्ड के लिए एक स्टैण्डर्ड फॉर्मेट तैयार किया है, साथ ही राज्य सरकारों से कहा है कि वह नया राशन कार्ड जारी करते समय इस पैटर्न का पालन करें।
मौजूदा समय में सरकार इसे पायलट बेसिस पर छह राज्यों में लागू कर रही है। सरकार 1 जून, 2020 से इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी में है! इस पहल के तहत जो लाभार्थी राशन कार्ड के लिए पात्र होंगे वे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत किसी भी उचित मूल्य की दुकान का चयन कर खाद्यान्न का लाभ उठा सकेंगे!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
