इस्माइल शेख
मुंबई – महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश की सीमा से नशीले पदार्थ बेचने आए 5 सौदागरों को मुंबई क्राईम ब्रांच के यूनिट 11 ने 22 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है!
मामले के मुताबिक 16 दिसंबर बोरीवली पश्चिम, टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय के पास संशयास्पद घूमते हुए कुछ लोगों को यूनिट 11 के अफसरों ने देखा था! क्राईम ब्रांच के अफसरों ने, इन्हें रोक कर पूछताछ की तो वह लोग खुद को पुलिस से बचाते हुए भागने की कोशिश कर रहे थे! उन पांचों को पकडकर तलाशी ली गई तो उनके सामान से गांजा नामक नशीला पदार्थ बरामद हुआ है! पकड़े गए सभी आरोपीयों की उम्र लगभग 24 से 65 वर्षो के बीच बताई जा रही है, जो महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के सीमा वाले इलाकों से मुंबई में नशे का सौदा करने आए हुए थे!
मुंबई क्राईम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त संतोष रस्तोगी, यूनिट 1 के पुलिस उपायुक्त नलावडे, सहायक पुलिस आयुक्त (प्र-उत्तर) संगीता पाटील के मार्गदर्शन में यूनिट 11 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढाव, पुलिस निरीक्षक रईस शेख, सलील भोसले, सहायक पुलिस निरीक्षक शरद झिने, विशाल पाटील, सहायक फौजदार नरेंद्र मयेकर ,अविनाश शिंदे आदी पुलिस कर्मी मामले की जांच कर रहे हैं!
6 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, महाराष्ट्र चंद्रपूर का रहने वाला 40 वर्षिय दत्ता दयानोबा थोबरे ने बताया कि वह अपनी खेती में गांजे का पौधा लगाया हुआ है! सभी आरोपी चंद्रपूर के रहने वाले हैं, जो सीमावर्ती भागों के जंगलों मे रहने वाले आदिवासियों से नशीले पदार्थ खरीदकर मुंबई में इसका सौदा करने आए हुए थे! 26 वर्षिय अमर धनाजी कांबळे, 65 वर्षिय रामू सोपन वाघमारे, 40 वर्षिय सुधाकर निवृति कदम तथा 24 वर्षिय अक्षय वसंत राठौड़ को गिरफ्तार कर बोरीवली पुलिस थाने में गु.र.क्र. 216/19 कलम 8(क) के साथ 20,29 एन.डी.पी.एस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर जांच के लिए डी.सी.बी., सी.आय.डी. गु.र.क्र. 34/19 के तहत मुंबई क्राईम ब्रांच की यूनिट 11 मामले की जांच कर रही है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
