कृपाशंकर भट्ट
उत्तरप्रदेश/सिद्धार्थनगर- जिले में दिन-ब-दिन अपराधिक घटनाऐं कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है! यहां दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की कुदाल से काट कर हत्या कर दी गई है! मामला जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भुजराई गाँव का है!
मुंबई की ऑटो रिक्शा में पिछले दो दिनों से मदद के लिए परेशान मिला एक मरिज़, प्रशासन की लापरवाही उजागर
मामले के मुताबिक अरोपी झखरी लोध और मृतक कृष्ण चंद तिवारी के बीच काफी पुरानी रंजिश चल रही थी! आये दिन इन दोनों परिवारों में विवाद रहता था! मंगलवार की शाम इन दोनों ही परिवारों के बीच काफी विवाद हुआ और मार पीट भी हुई! इस बीच मृतक कृष्ण तिवारी को झखरी के परिजनों ने मिलकर कुदाल से काट डाला! गभीर रूप से घायल कृष्ण तिवारी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने स्तिथी के गंभीरता को देखते हुवे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया! वहां गुरुवार को इलाज के दौरान कृष्ण तिवारी ने दम तोड़ दिया है! मौत की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने मौके का जायजा लिया!
आप को बताते दें, कि इस घटना के बाद, पुलिस की लापरवाही भी उजागर हो रही है! परिजनो का आरोप है, कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी घटना के 2 घण्टे बाद पहुँची! यहां तक की घायल को ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था नही हो पाई! परिजनों ने अपने साधन से कृष्ण तिवारी को घायल अवस्था में अस्पताल ले गए। वही परिजन अब इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठे है और पुलिस तीन में से एक की गिरफ्तारी कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
