प्रतिकारात्मक फाईल तस्वीर
मिला सूसाईट नोट –
आसिफ अंसारी
पालघर- महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय पीड़ित किशोरी को शादी का झांसा देकर कथित तौर पर कई बार उसके साथ बलात्कार किया! रविवार को किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! हालांकि किशोरी के परिजन का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने और पूछताछ के दौरान किशोरी का तिरस्कार और अपमानित किया! जिसके बाद से वह बेचैन हो गई थी!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिड़ित किशोरी के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी! पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक, आरोपी ने किशोरी को बहला फुसलाकर अपने एक दोस्त के घर ले गया जहां उसने कई बार उसका बलात्कार किया! आरोपी ने किशोरी से शादी करने का वादा किया था, लेकिन जब भी वह शादी के लिए कहती तो लॉकडाउन का कारण बता कर मंदिर बंद होने का बहाना कर देता था! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 सितंबर को मामला दर्ज हुआ था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया!

फिलहाल पुलिस किशोरी के आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है! पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से प्राप्त सुसाइड नोट के अनुसार आरोपी ने किशोरी से शादी नहीं की इसलिए उसने आत्महत्या की है! पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसे दो और सुसाइड नोट किशोरी की नोटबुक से बरामद हुए हैं और उनकी जांच की जा रही है! हालांकि किशोरी के परिजनों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के दौरान किशोरी को अपमानित किया जिससे वह किसी तरह की बेचैनी की हालत में थी!
पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर ने कहा कि किशोरी के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है! आरोप सच पाए जाने पर संबंधित थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




