
इस्माइल शेख
मुंबई- टिकटॉक पर वायरल वीडियो इंटरनेट युज़र्स के बीच तेजी से फैल रहा है! वायरल वीडियो के मामले में मुंबई से सटे ठाणे जिले के मीरा रोड पुलिस थाने से जुड़े एक पुलिस कॉन्सटेबल के खिलाफ जांच के आदेश दिये गए हैं! इस पुलिस कॉन्सटेबल की महिला मित्र ने उसकी वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया, अब यह महाराष्ट्र पुलिस के लिए जांच का विषय बन चुका है! मिरा रोड़ के पुलिस कॉन्सटेबल विजय ब्रम्हाने की महिला मित्र कॉन्सटेबन की वर्दी पहनकर टिकटॉक वीडियों बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद से मामला गरमा गया है!
योगी आदित्य नाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला मुंबई से हुआ गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में, एक औरत पुलिस की वर्दी पहनकर बॉलीवुड के गाने पर एक्टींग करती दिखाई दे रही है! इस वायरस वीडियो में इस्तेमाल पुलिस की वर्दी कॉन्सटेबल ब्रम्हाने की है! वीडियो में समाज या कानून के खिलाफ कुछ भी गलत नही दिखाई दे रही है! गलत बस इतना है कि उस महिला ने पुलिस कॉन्सटेबल की वर्दी पहनी हुई है और पुलिस की नकल कर रही है! इस महिला की करतूत देखने वालों ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है!
लॉकडाउन में बढ़ रहा है साईबर क्राइम, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा- गृहमंत्री अनिल देशमुख
मामले के प्रकाश में आते ही, ठाणे ग्रामीण के सुप्रीटेंडन्ट ऑफ पुलिस शिवाजी राठौड़ ने मीरा रोड डिवीजन के एसडीपीओ को वीडियो पर जांच का आदेश दे दिये हैं! आदेश जारी होने के बाद ठाणे ग्रामीण डीवाईएसपी संजय कुमार ने कहा, कि ‘एक बार जांच पूरी हो जाने के बाद, संबंधित पुलिस कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी!’
मुंबई से यूपी-बिहार जाने वाली रेल मार्ग बो रही है बाधित, भारी यातायात बना कारण
सोशल मीडिया पर साईबर क्राइम के खिलाफ कुछ दिन पहले ही राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सख्ती के आदेश दिये थे! इसके तुरंत बाद ही पुलिस की गरिमा पर दाग लगाता यह वायरल वीडियो का मामला गरमा गया है! राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था, कि ‘टिकटॉक, व्हाट्सएप, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साइबर क्राइम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी!’
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




