
नईम शेख
मुंबई – मिनारा मस्जिद के बाहर मुसलमानों की अलग-अलग तंजिमों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया तो वहीं दादर इलाका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए आवाज बलंद की!
हैदराबाद की डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ दुष्कर्म और उसे जिंदा जलाए जाने के आरोप में चार आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है! सुनवाई के दौरान न्यायालय के बाहर आक्रोश से भरी भीड़ की स्थिति थी! लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतर आए थे! पुलिस और मजिस्ट्रेट ने लोगों से शांत रहने की अपील की है! दिल दहला देने वाली घटना के बाद तेलंगाना में हिंसा की उम्मीद से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, तो वही मामले मे देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं!
मुंबई के रजा अकडमी ने मोहम्मद अली रोड़ पर, मीनारा मस्जिद के पास अपने साथी मुस्लिम तन्जिमों के साथ मिलकर डॉ. प्रियंका रेड्डी के दोषियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर न्याय की मांग करते हुए फांसी की सजा सुनाने की मांग की है! तो वही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दादर पूर्व कैलाश लस्सी के सामने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दोषियों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




