इस्माइल शेख
मुंबई- मुंबई की ऑटो रिक्शा में बीमार पड़ा हुआ मिला एक मरिज, कई शिकायतों के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही थी! विधायक अतुल भातखलकर के हस्तक्षेप के बाद बीमार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया!
महाराष्ट्र में खरीदी बाज़ार को छुट्टी के दिनों में भी चालू रखने के आदेश- उपमुख्यमंत्री अजित पवार
मामले के मुताबिक, मुंबई के मलाड पूर्व सुभाष लेन इलाके में एक व्यक्ति पिछले 2 दिन से एक ऑटोरिक्शा में बीमार पड़ा देखा जा रहा था! लोगों ने कयास लगाया की शायद उस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे है, आस-पास के लोगों ने महानगर पालिका और पुलिस को इसकी सूचना देते हुए, उस व्यक्ति को मदद किए जाने को कहा! लेकिन शिकायत देने के बावजूद मरीज को मदद नही मिल रही थी!
पता चलने पर स्थानीय आमदार अतुल भातखलकर ऑटो रिक्शा में पढ़े मरीज की हालत का जायजा लिया और तुरंत स्थानीय महानगर पालिका अधिकारियो से बात कर ऑटो में पढ़े मरीज को खाने पीने की व्यवस्था कराई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया! मौके पर मालाड़ बृहन्मुंबई महानगर पालिका पी/ उत्तर विभाग के प्रभाग समिति अध्यक्ष भाजपा नगरसेवक विनोद मिश्रा भी नजर आए!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
