प्रतिकारात्मक तस्वीर
नितिन तोरस्कर
मुंबई- राज्यराज्य में इस शैक्षणिक वर्ष, पहली और छठी कक्षाओं के लिए सभी माध्यमिक स्कूलों में मराठी भाषा के विषयों को पढ़ाना अनिवार्य कर दिया जाएगा! इसकी जानकारी देते हुए, मराठी भाषा मंत्री सुभाष देसाई और स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस संबंध में सोमवार को कार्यवाही की समीक्षा की!
राज्य के भीतर और बाहर सभी मजदूरों का किराया मुख्यमंत्री सहायता नीधी से- मुख्य सचिव अजोय मेहता
महाराष्ट्र में मराठी भाषा को अनिवार्य किए जाने को लेकर पिछले अधिवेशन में दोनों सभागृहों में एक मत के साथ मंजूरी ले ली गई है! इसपर कार्यान्वयन अगले शैक्षणिक वर्ष से शुरू होगा! इस तरह का आश्वासन मराठी भाषा विभागमंत्री सुभाष देसाई और स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अधिवेशन में दिया था! इसी मामले पर कार्यवाही की आज समीक्षा की गई! इस संदर्भ में शिक्षण आयुक्त विश्वास सोळंकी के मार्गदर्शन में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए सोमवार को बैठक की गई!
कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री निर्विरोध, विधान परिषद की राह हुई आसान
आगामी शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले मराठी भाषा के वर्गो के हिसाब से इयत्ता पहली और छठी के लिए बुक्स और जरुरी चीजों की तैयारी के लिए सूचित किया गया! साथ ही 2020- 21 के पहले सत्र से सभी माध्यमों के स्कूलों में मराठी विषय सख्ती के साथ सिखाए जाने के कानून का पालन किए जाने पर स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी करने को कहा गया है!
गांव जाने के लिए सोमवार से एसटी मुफ्त, आवेदन के लिए यहां क्लीक करें – परिवहन मंत्री अनिल परब
स्कूली शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया, कि ‘इसे कार्यान्वयन करने के लिए तथा क्षेत्रीय अधिकारियों की बैठक लेकर गाईड़लाईंस तैयार करने के लिए एक कार्यबल टीम का गठन किया गया है!’ मराठी भाषा के विभागीय मंत्री सुभाष देसाई ने बताया कि इस टीम में मराठी भाषा विभाग के प्रतिनिधियों का भी समावेश होगा!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




