प्रतिकारात्मक फाईल तस्वीर
किसानों को गुलाम बनाने का षडयंत्र– बालासाहेब थोराट
नितिन तोरस्कर
मुंबई- दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र में शुक्रवार को कांग्रेस ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की! महाराष्ट्र के नासिक में प्रदर्शन के दौरान राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने केंद्र पर निशाना साधते हुए “किसानों को गुलाम बनाने का षडयंत्र” करार दिया!
आप को जानकारी देते हुए बता दें कि पार्टी ने इस कानून को ”काला कानून” बताते हुए हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया! एक बयान में कांग्रेस पार्टी की ओर से यह भी कहा गया, कि “महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर कांग्रेस ने “किसान मजदूर बचाओ दिवस” मनाया और प्रदर्शन किया!

महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने केन्द्र की भाजपा सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए इन्हें ”किसानों को गुलाम बनाने का षड़यंत्र” करार दिया है!
आप को और अधिक जानकारी देते हुए बता दें कि बालासाहेब थोराट ने नासिक जिले के लासलगांव में प्रदर्शन का नेतृत्व किया! उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी के जरिये, कृषि विरोधी कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे दो करोड़ किसानों द्वारा हस्ताक्षर किया गया और इसके खिलाफ एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा!

और दूसरी तरफ राज्य के लोक निर्माण कार्य मंत्री अशोक चव्हाण ने नांदेड़ में बैलगाड़ी मार्च का नेतृत्व किया, जबकि मुंबई में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, वस्त्र मंत्री असलम शेख और शहर के कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ ने प्रदर्शन किया!
पार्टी ने अपने बयान में जानकारी देते हुए बताया है, कि “सांसद राजीव सातव, राज्य के मंत्रियों यशोमति ठाकुर, सुनील केदार, के सी पडवी, विजय वडेट्टीवार, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम ने सूबे के अन्य हिस्सों में प्रदर्शनों का नेतृत्व किया!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




