संवाददाता- (इस्माइल शेख)
मुंबई- सरकारी व्यवस्था फेल होने पर दहिसर इलाके के कांदरपाडा इलाके में सैकड़ों की संख्या में लोगो को मुफ्त राशन और दवाइयों का वितरण करते हुए समाजसेवक मोरिश दिखाई दिए! यहां सुबह से ही लोग सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखते हुए कतार में लग रहे हैं, और अनाज के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे जा रहे हैं! वहीं मोरिश ने बताया कि देश में जबसे ‘लॉकडाऊन’ किया गया है तबसे मैं लगातार करीब 800 लोगो को मुफ्त भोजन एवं कच्चा राशन का वितरण जरुरत मदों के घर तक जाकर कर रहा हु! सरकार ने भले ही देर किया हो लेकिन हमसब मिलकर रोजाना की जिंदगी जीने वाले लोगो को चावल,दाल,मटर की दाल,उरद की दाल,मैगी,तेल,बेसन,मैदा आदि जरूरत की वस्तुएं वितरित कर रहे हैं! वही राशन लेने वाले जरुरत मंदों ने बताया, कि सरकार की कोई भी मदद अबतक हम तक नही पहुच पाई है!
आप को जानकारी देते चलें, कि दहिसर के समाजसेवक मोरिश अपने सहयोगियों के साथ अनाज और तैयार खाना जरुरत मंद परिवारों तक सुबह से शाम तक पहुंचा रहे हैं! उनकी टीम मे जेरार्ड डेबरेओ, सिराज शेख, जेराल्ड आरांंन्हा, करन गुप्ता आदि सामिल हैं! रविवार को दहिसर के कांदरपाड़ा मे बडी संख्या में लोगों को अनाज दिया गया! यह सब ऐसे लोग हैं जो स्वयं आगे आकर जनहित मे कार्य कर रहे हैं! इस कार्य के लिये होने वाला खर्च स्वयं उठा भी रहे हैं!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



