इस्माइल शेख
मुंबई – बृहन्मुंबई महानगर पालिका की लापरवाही के कारण मालाड़ पी/उत्तर की इमारत से गिरकर 22 वर्षिय मजदूर की मौत हो गई है जिसमे मालाड़ पुलिस ने कांट्रेक्टर के सुपरवाइज़र को अपराधीक धारा के तहत गिरफ्तार किया है! जब की मजदूरों की जिम्मेदारी इंजीनियर विभाग की है! लापरवाही के मामले में जिम्मेदार आर्किटेक्ट, इंजीनियरों को बचाने की कोशिश की जा रही है एसा मालाड़ पी/उत्तर विभाग के पूर्व प्रभाग समिति अध्यक्ष सिरिस डिसूजा ने आरोप लगाया! साथ ही शिवसेना के उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा !
गुरुवार मालाड़ पश्चिम के लिबर्टि गार्डन स्थित मनपा पी/उत्तर विभाग, कार्यालय की निर्माणाधीन इमारत मे काम कर रहे 22 वर्षिय मजदूर धर्मेश भूपतभाई चटोलीया की इमारत से गिरकर मौत हो गई है! जो मालाड़ पूर्व का रहने वाला था! मालाड़ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जोर्ज फरनांडिस ने बताया कि मामले मे “प्राईम सिवील इन्फ्रा प्राईवेट लि.” कंपनी की लापरवाही पर कंपनी के सुपरवाइज़र को धारा 304 (अ) के तहत गिरफ्तार किया गया है! पर पी/उत्तर विभाग के पूर्व नगर सेवक एवं प्रभाग समिति अध्यक्ष सिरिल डिसूजा ने आरोप लगाया कि गलत आदमी को गिरफ्तार कर मनपा कर्मियों को बचाने का काम किया गया है! साथ ही मनपा पर सत्ताधारी राजनैतिक शिवसेना पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से न्याय की अपील करते हुए कहा कि, मामले मे उचित जांच करा कर दोशी मनपा कर्मचारीयों पर कार्रवाई की मांग की है!

बता दें कि मनपा पी/उत्तर विभाग की इमारत मनपा प्रशासन द्वारा टेंडर देकर प्राईवेट कंपनी से बनाया जा रहा है! जिसमे नियमानुसार मनपा आर्किटेक्ट, इंजीनियर की देखरेख मे सारा निर्माण कार्य किया जा रहा है! जिसमे मजदूर की सेफ्टी मामले मे आर्किटेक्ट, इंजीनियर की देखरेख में सारा काम किया जाता है! जब की कंपनी के सुपरवाइज़र का काम सिर्फ साईट पर मेटेरियल की जवाबदारी होती है, तो इस मामले में मजदूर की मौत पर सुपरवाइज़र को क्यों गिरफ्तार किया गया जब कि इस मौत के जिम्मेदार मनपा के आर्किटेक्ट, इंजीनियर होने चाहिए थे! ऐसी घोषणा करते हुए सिरिल डिसूजा ने मालाड पुलिस थाने मे अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जमावडा किया!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
