
केजरिवाल सरकार की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी 100 यूनिट बिजली मुफ्त देगी सरकार
विशेष संवाददाता- (indian fasttrack)
मुंबई- दिल्ली की केजरिवाल सरकार की तर्ज पर महाराष्ट्र सरकार भी किसानों और गरीब उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने पर गंभीरता से विचार कर रही है! ऊर्जा मंत्री डॉ नितिन राऊत ने बताया कि विभागीय बैठक कर इस संबंध में अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसपर योजना को लागू किया जाएगा!
डॉ राऊत ने बताया कि ऊर्जा मंत्री का पदभार संभालते ही विभागीय बैठक में आंतरिक तौर पर अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया था! सरकार गरीबों और किसानों को सस्ती और 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना चाहती है! इस योजना को लागू करने के लिए प्रोडक्शन में बिजली लीकेज कम करने की हिदायत दी गई है, जिस पर काम किया जा रहा है!
वर्तमान में किसानों को रात में बिजली मुहैय्या किया जा रहा है! अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसानों को दिन में कम से कम चार घंटे बिजली दिया जाना चाहिए!
राऊत ने बताया कि तीन महीने के अंदर रिपोर्ट आने के बाद, इस पर गंभीरता से अमल किया जाएगा! आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र में बिजली इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर 36 हजार करोड़ रुपए बकाया है जिसमें कृषि कनेक्शन वाले ज्यादा शामिल बताए जा रहे हैं!
व्यवसायिक बिजली भी होगी सस्ती
ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि,साथ ही सस्ती बिजली के लिए सभी संभावनाओं देखा जा रहा है! बिजली उत्पादन के खर्च में कमी और बकाया बिजली बिलों की वसूली से सस्ती बिजली दी जा सकती है! इसके साथ ही हम व्यवसायिक बिजली दर भी कम करने पर भी विचार कर रहे हैं!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




