
विशेष संवाददाता
गुजरात – देश के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने की खबर गुजरात के अमरेली जिले से है, जहां शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने स्वर्गीय महात्मा गांधी की प्रतिमा को बूरी तरह से तोड़ दिया है!
खबरों के बीच न्यूज एजंसी ANI ने घटना की तस्वीरें जारी कर पृष्ठी की है!
पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है! गुजरात के अमरेली जिले में हरि कृष्णा झील के किनारे महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को शुक्रवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बर्बरतापूर्वक गिराया गया था! राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति 2018 में झील के पास एक बगीचे में स्थापित किया गया था! इस झील का निर्माण ‘ढोलकिया फाउंडेशन’ ने किया था जिसके फाउंडेशन अध्यक्ष सूरत के हीरा व्यापारी सोजीभाई ढोलकिया बताए जा रहे हैं!
मिली जानकारी के मुताबिक इस झील का उद्घाटन 2017 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था! लाठी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक वाई.पी. गोहिल ने बताया कि शुक्रवार देर रात की घटना पर, दोषियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है! यह झील के निर्माण से नाराज़ लोगों या कुछ असामाजिक तत्वों का काम हो सकता है!
इसे भी पढ़ें….
The Hindu
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




