
संवाददाता -(अशफाक खान)
मुंबई- करॉना वायरस की आशंका को लेकर मुंबई में भर्ती सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है! हालांकि राज्य में अब भी कुछ लोगों को अस्पताल में एहतियात के तौर पर रखा गया है!
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को दो लोगों को कस्तूरबा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है! हाल ही में इन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया था! लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है! राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, करॉना वायरस को लेकर राज्यभर में 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था!
इनमें से 12 लोगों को छुट्टी मिल गई है! आप को बता दें कि रविवार को केरल में एक और करॉना वायरस की पुष्टि का मामला सामने आया है! चीन में इस बीमारी की चपेट में तकरीबन 13 हजार लोग हैं, जबकि 300 से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




