मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल तस्वीर
योगी ठहरे सीएम और मोदी हैं मास्टर ऑफ लॉ। देश ने मोदी के सांसद टेनी को और उनकी गुंडागर्दी को देखा था। फिर बाहुबली सांसद बृजभूषण को भी देखा। अब तीसरे सांसद की गुंडागर्दी सामने आई है। यूपी पुलिस ने सांसद और उनके पचास लोगों के खिलाफ एफआईआर किया दर्ज।
सुरेंद्र राजभर
मुंबई- मामला कनौज का है। सूत्र बताते हैं कि एक लड़की का अपहरण कर पांच लोग अपने घर लाए थे। पुलिस अपने सूत्रों से पता करते-करते अपहरणकर्ताओं के घर पहुंच गई और पांच लड़कों के साथ लड़की को लेकर क्षेत्र की पुलिस चौकी में पहुंची। बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक को जब मालूमझ हुआ तो उन्होंने मोबाइल का स्पीकर ऑन कर पुलिस से कहा, तुमने मेरे पांच लोगों को पकड़कर बिठा रखा है। छोड़ दो वर्ना आग लगाकर पुलिस चौकी जला दूंगा और तुम्हारी पुलिस वालों को भी।

योगी की पुलिस और मोदी के सांसद..
इतने पर मोदी के सांसद रुके नहीं। अपने पचास मुस्तंडों के साथ चौकी पर पहुंच गए और धमकी देने लगे तुम नहीं जानते सांसद के पॉवर को। कानून हम बनाते हैं और तुम कानून का पालन करते हो। दारोगा ने कानून की भाषा बोली तो मोदी के सांसद ने दारोगा सहित दूसरे पुलिस वालों को जमकर धुन दिया। अब योगी की पुलिस अपने घाव सहला रही है। अरे भाई पीएम मोदी के सांसद के सामने सीएम योगी की पुलिस की औकात ही क्या है? योगी ठहरे सीएम। मोदी हैं मास्टर ऑफ लॉ।
इसके पूर्व भी देश ने मोदी के सांसद टेनी को और उनकी गुंडागर्दी को देखा था। फिर बाहुबली सांसद बृजभूषण को भी देखा। अब तीसरे सांसद की गुंडागर्दी सामने आई है। यूपी पुलिस ने सांसद और उनके पचास लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखा है। अब देखना मजेदार होगा कि योगी की पुलिस और मोदी के सांसद में जीत किसकी होती है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




