
विशेष संवाददाता
मुंबई- शनिवार की शाम मुंबई की व्यस्त रहने वाली पेडर रोड पर एक अलग ही हंगामा देखने को मिला! एक महिला ने बीच सड़क पर खूब तमाशा किया! उसके पति को दूसरी महिला के साथ देखने पर इस महिला ने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर तमाशा करना शुरू कर दिया! बीच सड़क पर तमाशा देखने के लिए लोग इकट्टा हो गए, यातायात भी बाधित रहा! गाडियों की कतार लगनी शुरु हो गई! इस घटना की लोगों ने Video बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो काफी Viral हो रहा है!
शनिवारी की शाम लगभग साडे चार से पांच के बीच अंदाजन 30 वर्षीय वक्ती काले रंग की रेंज रोवर कार से एक महिला के साथ जा रहा था! पेडर रोड पहुंचते ही उसका पीछा कर रही सफेद रंग की कार से उस की पत्नी गाड़ी को रोकने पर मजबूर कर दिया और अपनी गाड़ी से उतर कर सीधे रेंज रोवर के सामने खड़ी हो गई और जोर-जोर से पति को चिल्लाना तथा तमाशा करना शुरू कर दिया!
Covid-19 के लिए दिल्ली ICMR की ओर से दवाइयों की सिफारिश, महाराष्ट्र मे परीक्षण के लिए समिति का गठन!!
पति गाड़ी का दरवाज़ा नहीं खोल रहा था! पत्नी खिड़की से ही पति को मारने का प्रयास करती वीडियो मे देखी जा रही है! आखिर यह महिला कार के बोनट पर चढ़कर कार के काच पर अपने बूट से काच को फोड़ने का प्रयास करती है! पास में ट्रैफिक पुलिस यातायात को खोलने का प्रयास कर रहे हैं! उनके समझाने पर भी वह महिला नहीं सून रही है!
आखिर मौका पाते ही पति कार से बाहर निकलता है! पति को बीच सड़क पर ही महिला लात से मारती है! फिर दोनों सफेद रंग की कार में बैठते हैं! अचनक फिर से वह महिला बाहर निकलकर दूसरी कार में बैठी महिला को मारने लगती है! आखिर पुलिस बीच-बचाव कर उस महिला को छुड़ाती है!
21 वर्षीय बहू के साथ 65 वर्षीय ससुर ने शादी रचाई, कारण…
इस घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस दोनों गाड़ी और दंपत्ति को लेकर गावदेवी पुलिस थाने पहुंची! लेकिन उन लोगों ने पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया ऐसी जानकारी पुलिस से प्राप्त हुई है! लेकिन महिला के खिलाफ बीच सड़क पर यातायात बाधित करने के जुर्म में चालान कांटा गया है!
शादी के 9 साल बाद महिला को पता चला की वह “पुरुष” है, पति को पता चलने पर, आश्चर्यजनक….
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




