प्रतिकारात्मक तस्वीर
मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के 1 जनवरी से 17 जून तक किए गए सर्वेक्षण इसका खुलासा हुआ है। 2.9 लाख कोविड रोगियों में से सिर्फ 26 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद संक्रमण हुआ। इसके साथ ही महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां 3 करोड़ नागरिकों को कोविड वैक्सीनेशन का टीका लगाया गया।
नितिन तोरस्कर
मुंबई- बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने मुंबई में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने के बाद 1 जनवरी से 17 जून तक सर्वेक्षण किया था, जिसके मुताबिक 2.9 लाख कोविड के मरिजों में से केवल 26 लोग वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया, कि “महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है, जहां राज्य के 3 करोड़ नागरिकों को कोविड वैक्सीनेशन का टिका लगाया गया है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के वॉर रूम के दार्शनिक आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी से 17 जून तक के सर्वेक्षण के दौरान मुंबई में 3.95 लाख कोविड मामले दर्ज किए गए हैं! जिसमें दूसरी लहर भी शामिल है। इनमें से वॉर रूम ने 2.9 लाख मरीजों से संपर्क किया, जो होम आइसोलेशन में थे।
महाराष्ट्र कोविड वैक्सीनेशन में देश का पहला राज्य..
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य के कोविड वैक्सीनेशन अभियान पर जानकारी देते हुए बताया, कि “कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां 3 करोड़ नागरिकों को कोविड वैक्सीनेशन का टीका लगाया है।” उन्होंने शनिवार को यह भी जानकारी दी, कि “राज्य में 3 करोड़ 27 हजार 217 नागरिकों का कोरोना का वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) पूरा हो चुका है।”
रविवार शाम तक के राज्य में मिले आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के 9,974 मरीज बढ़े हैं और वहीं रविवार शाम तक 8,562 नए कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। कुल 57,90,113 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर भेजे जा चुके हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया, कि “राज्य में कुल 1,22,252 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर अब 95.91% हो गई है।”
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




