गिरफ्तार आरोपी के साथ मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट 11 की पुलिस
बोरिवली पूर्व नेशनल पार्क के पास से 3 पिस्तौल 6 ज़िंदा कारतूस के साथ 25 वर्षीय हथियार के सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (हथियार का सौदा – मुंबई पुलिस)
इस्माईल शेख
मुंबई- महाराष्ट्र के अमरावती का रहने वाला 25 वर्षीय राजेश संतोष उके को मुंबई क्राईम ब्रांच की यूनिट 11 की टीम ने 3 पिस्तौल 6 ज़िंदा कारतूस के साथ अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह आरोपी धुळे से मुंबई हथियार का सौदा करने के लिए आया था।
हथियार का सौदा – मुंबई पुलिस


मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट 11 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनायक चव्हाण ने बताया, कि पुलिस निरीक्षक सचिन गवस को गोपनीय जानकारी मिली थी, कि कोई हथियार का सौदागर बोरीवली पूर्व नेशनल पार्क के गेट के पास अवैध हथियार का सौदा करने के लिए आने वाला है। (हथियार का सौदा – मुंबई पुलिस)
इसकी जानकारी मिलते ही क्राईम ब्रांच यूनिट 11 की टीम ने कुलुपवाडी जंक्शन और नेशनल पार्क का गेट और टैक्सी स्टेंड के आस-पास अपनी टीम का जाल बिछाया और हथियार के सौदागर को अवैध एवं प्राणघातक हथियार के साथ धर दबोचा। पुलिस ने बताया, कि कस्तुरबा पुलिस थाना अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की और अधिक तहकीकात मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट 11 की पुलिस कर रही है। (हथियार का सौदा – मुंबई पुलिस)
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




