Tag: navi mumbai

  • Mumbai: सरेआम आईटी इंजीनियर का मर्डर, मामूली विवाद में हेलमेट से मारकर हत्या कर दी

    Mumbai: सरेआम आईटी इंजीनियर का मर्डर, मामूली विवाद में हेलमेट से मारकर हत्या कर दी

    बाईक पर सवार अज्ञात लोगों ने हेलमेट से बुरी तरह पीट दिया, क्योंकि उसने कथित तौर पर उन्हें ओवरटेक किया था। एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवकुमार रोशनलाल शर्मा के रूप में हुई है। मामूली झगड़े में आरोपियों ने आईटी इंजीनियर की हत्या कर दी। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)

    Mumbai Murder News: नवी मुंबई में सड़क पर हुए एक मामूली झगड़े में बाईक सवार दो अज्ञात लोगों ने एक आईटी इंजीनियर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि खारघर में हुई घटना के संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय शिवकुमार रोशनलाल शर्मा के रूप में हुई है, जो वाशी का रहने वाला है। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)

    ओवरटेक के कारण हत्या

    बाईक पर सवार अज्ञात लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा, क्योंकि उसने कथित तौर पर उन्हें ओवरटेक किया था। अधिकारी ने बताया कि शर्मा बेलपाड़ा-उत्सव चौक रोड पर अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी उन्होंने अपनी बाईक सामने से आ रहे स्कूटर के सामने से अचानक मोड़ दिया। इस समय सामने से आ रहे दूसरे स्कूटर पर दो लोग सवार थे। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)

    झगड़े का कारण क्या है?

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात करीब 8.30 बजे की है। शर्मा उस वक्त वाशी से अपने मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। जब वह बेलपाड़ा और उत्सव चौक की सड़क पर पहुंचे, तो उन्होंने कथित तौर पर बाइक सवार कुछ लोगों को ओवरटेक किया। इसके कारण उनके बीच झगड़ा हुआ। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)

    इसी झगड़े के बीच हमलावरों ने हेलमेट से शर्मा पर हमला किया, माना जा रहा है कि हमलावरों की उम्र 20 के आसपास थी। एक अधिकारी ने बताया कि इस हरकत से गुस्साए आरोपियों ने शर्मा की स्कूटी रोकी और उनसे भिड़ गए। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने शर्मा को पकड़ लिया। जबकि दूसरे आरोपी ने हेलमेट से उनके सिर पर वार किया। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)

    अधिकारी ने बताया कि शर्मा मौके पर ही गिर पड़े और राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही अपराधियों का पता लगाने के लिए गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम करने वाले शर्मा पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। फिलहाल न्यूज़ लिखे जाने तक, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया या नहीं। (Mumbai IT engineer murdered in public, killed by hitting him with a helmet over a minor dispute)

  • मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़ से दहिसर के बीच होगा काया कल्प- पीयूष गोयल

    मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पियुष गोयल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। उन्होंने इस मौके पर रेलवे स्टेशनों से लेकर सरकारी अस्पतालों और कोली समाज के लोगों के लिए वर्क शॉप और उसके साथ एलआईसी प्रशिक्षण पर जोर दिया।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई के बीजेपी सांसद पीयूष गोयल ने शनिवार को बीएमसी हेड क्वाटर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के जरिए उत्तर मुंबई के सार्वजनिक निर्माण कार्यों जानकारी दी। मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि मुंबईकरों की सेवा के लिए डबल इंजन सरकार तो पहले से ही काम कर रही है, लेकिन अब नए साल से नई ट्रिपल इंजन की सरकार काम करे, इसके लिए हम प्रयासरत हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    उत्तर मुंबई से सांसद पीयूष गोयल ने आगे कहा, हम चाहते हैं कि काम तीन गुना ज्यादा तेजी और मेहनत से हो, जिससे तीन गुना ज्यादा परिणाम आ सके और तीन गुना लोगों के जीवन पर इसका अच्छा प्रभाव पड़े। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    नवी मुंबई से बोरीवली तक का सफर

    पीयूष गोयल ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र मालाड़, कांदीवली, बोरीवली और दहिसर सहित सभी चार रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही अमृत भारत स्टेशन योजना (ABSS) के तहत काम शुरू हो जाएगा। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक दृष्टि से स्टेशन का निरंतर विकास करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल बोरीवली तक हार्बर लाइन विस्तार की घोषणा की थी। इससे नवी मुंबई से उत्तरी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    60 हजार करोड़ का खर्च

    केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमने संकल्प लिया था कि उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाकर रहेंगे, जो पीएम मोदी के सपने का एक हिस्सा है। प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान इसी दिशा में लंबी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, इस चर्चा की यह तीसरी बैठक है। 60 हजार करोड़ का खर्चा मुंबई को बेहतर बनाने के लिए होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोस्टल रोड जल्दी ही पूरा होने जा रहा है इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    झुग्गी बस्तियों का होगा काया कल्प

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के शहरी परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से बदलने के लिए इस साल कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया जाएगा। गोयल ने पिछले साल उत्तर मुंबई से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा, इस साल हमारे पास अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं हैं। हम देख रहे हैं कि हम कितनी जल्दी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को उसी स्थान पर पक्के मकान उपलब्ध करा सकते हैं। यह एक ऐसी परियोजना है जिस पर काम जारी है। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    पर्यटन को बढ़ावा, स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण

    गोयल ने कहा कि वह इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि एक तरफ यहां संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान है और दूसरी तरफ खूबसूरत समुंदर फैला हुआ है। पीयूष गोयल ने कहा कि मगाठाणे का रोड तैयार है, बस थोड़ा काम बाकी है। साथ ही भगवती, भंसाली, और शताब्दी इन तीनों सरकारी अस्पतालों को और बेहतर बनाने का काम होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैंने मालाड के लोगों से चुनाव के समय वादा किया था, कि एक बड़ा स्किल डेवलेपमेंट सेंटर बनाएंगे। इसके लिए वहां अब हम एक स्किल यूनिवर्सिटी बनाने जा रहे हैं। (There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

    एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम

    उन्होंने कहा कि मालाड रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही बीमा सखी योजना को अब एक सेंटर तक सीमित नही रखकर, 40 स्थानों पर एलआईसी के साथ ट्रेनिंग प्रोग्राम कराया जाएगा। पीयूष गोयल ने कहा, दहिसर, बोरिवली, मालाड के कोली समाज के लोगों के लिए भी वर्कशॉप कराया जाएगा, ताकि उनकी भी आमदनी बढ़े। वहीं बीएमसी चुनाव पर गोयल ने कहा कि यह चुनाव हम भारी बहुमत से जीत कर आएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।(There will be Kaya Kalpa between Kandivali and Dahisar – Piyush Goyal)

  • मिरारोड में देर रात हुई गोलीबारी, सर पर गोली लगने से हुई मौत

    मिरारोड में देर रात हुई गोलीबारी, सर पर गोली लगने से हुई मौत

    मिरारोड के शांति शॉपिंग सेंटर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी से यहा का माहौल एक बार फिर से गर्मा गया है। इसके पहले बुधवार को नवी मुंबई के डी-मार्ट के बाहर हुई थी गोलीबारी .. (Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मिरारोड पूर्व रेलवे स्टेशन के नजदीक शांति शॉपिंग सेंटर में कल यानी शुक्रवार रात लगभग 9:30 के करीब गोलीबारी की घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। इसके पहले शुक्रवार को नवी मुंबई के सानपाडा में दो बाइक सवारों ने गोलीबारी कर फरार हो गए हैं। (Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

    मिरारोड की घटना में हमलावर ने सीधे सर पर गोली मार दी, जिस वजह से 35 वर्षीय तबरेज अंसारी उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड़, नया नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमर जगदाळे और मिराभाईंदर क्राईम ब्रांच के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अविराज कुराळे अपनी टीम के साथ मौके पर आ गए और घटना स्थल का जायजा लिया। नया नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।(Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने बताया कि मृतक 35 वर्षीय तबरेज अंसारी उर्फ सोनू शांति शॉपिंग सेंटर के ‘बी’ विंग इमारत के एक दुकान भाड़े पर लेकर व्यवसाय करता था। तबरेज की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक एक अपराधिक मामले मे विटनस भी रह चुका है। शायद उसी केस के सिलसिले में हमला होने की भी संभावना है।फिलहाल नया नगर पुलिस हर ऐंगल से घटना की पड़ताल कर रही है। (Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

    नवी मुंबई के सानपाडा मे फायरिंग

    इसके पहले शुक्रवार को नवी मुंबई मे दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटना से पूरे राज्य में दहशत का माहौल फैल गया। नवी मुंबई के सानपाडा इलाके में डी-मार्ट के सामने राहचलते एक युवक पर दो बाईक सवारों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर फरार हो गए। 5 से 6 राउंड की फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया है। इसके पेट और कंधे के अलावा पैर में गोली लगी है। (Late night firing in Mira Road, death due to bullet on head)

  • डी-मार्ट के बाहर 5 से 6 राउंड गोलीबारी, बाइक सवार फरार

    डी-मार्ट के बाहर 5 से 6 राउंड गोलीबारी, बाइक सवार फरार

    नवी मुंबई के सानपाडा में डी-मार्ट के बाहर शुक्रवार सवेसे एक अज्ञात बाइक सवार ने अंधाधुंध गोलियां चलाई और फरार हो गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

    विशेष संवाददाता
    महाराष्ट्र-
    शुक्रवार सवेसे डी-मार्ट के बाहर एक अज्ञात बाइक सवार ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। नवी मुंबई में रिटेल स्टोर डी-मार्ट के बाहर हुई इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो लोग थे। जिन्होंने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नवी मुंबई के सानपाडा इलाके में डी-मार्ट के बाहर गोलीबारी की। फिलहाल गोलीबारी में घायल व्यक्ति की हालत अभी स्थिर है। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

    5-6 राउंड चली गोली

    खबर के मुताबिक, जिस जगह गोलीबारी हुई, वह एक व्यस्त इलाका है। हमलावरों ने 5-6 राउंड गोलियां चलाईं। जिससे इलाके के दुकानदार और वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय राजाराम ठोके के रूप में हुई है। गोलीबारी मे राजाराम के पेट और कंधे के साथ पैर में गोली लगी है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

    फिलहाल पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी है। जोन-1 के डीसीपी पंकज दहाने ने बताया कि ठोके के पास एपीएमसी मार्केट का कचरा इकट्ठा करने और उसके निस्तारण का ठेका है। ठोके जब एनएमएमसी वार्ड ऑफिस जा रहा था, उसी समय उस पर हमला हुआ। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

    ट्रक ने मारी टक्कर दो वाहन नाले मे गिरे।

    इस बीच मध्य मुंबई के धारावी में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े वाहनों को टक्कर मार दी इसके कारण एक टैक्सी और एक टेम्पो नाले में गिर गया। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। जिससे तड़के करीब पौने पांच बजे टी-जंक्शन पर यह दुर्घटना हुई। ट्रक सड़क किनारे खड़े कम से कम छह वाहनों से टकरा गया। टक्कर के कारण उनमें से कुछ वाहन जिनमें एक टेंपो और एक टैक्सी भी शामिल थी, बगल के नाले में गिर गई। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को नाले से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना को लेकर शाहूनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। (5 to 6 rounds fired outside D-Mart, bike rider absconds)

  • Navi Mumbai: साल के शुरुआत में ही दो लोगों ने कर दी पुलिस की हत्या

    Navi Mumbai: साल के शुरुआत में ही दो लोगों ने कर दी पुलिस की हत्या

    नवी मुंबई में दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच कर रही पुलिस टीम को बस इतना ही पता है कि हत्या करने वाले सफेद पोशाक धारण किए हुए थे। (Two people killed the police Navi Mumbai News)

    विशेष संवाददाता
    नवी मुंबई-
    साल के पहले ही दिन एक पुलिसकर्मी को ट्रेन के आगे धकेल कर हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। घटना 1 जनवरी 2025 की है। गुरूवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की रबाले और घनसोली के बीच ट्रेन के आगे कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी। इसके पहले पुलिसकर्मी पर किसी चीज से हमला किया गया था

    ट्रेन के आगे धकेला

    साल के शुरुआत ने ही पुलिस महकमे मे खलबली मचाकर रख दी है। घनसोली के रहने वाले 42 वर्षीय पुलिसकर्मी रमेश चव्हाण की ट्रेन के आगे धक्का देने से मौत हो गई है। वाशी रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सफेद पोशाक पहने हुए दो लोगों ने पहले तो पुलिसकर्मी पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला किया और बाद में तेज रफ्तार ट्रेन के आगे धकेल दिया।

    पुलिस ने क्या बताया?

    अधिकारी ने बताया, कि घटना बुधवार की है। सीसीटीवी की मदद से इसकी जानकारी मिली। हालांकि सीसीटीवी में कुछ साफ नजर नही आ रहा है। इसके साथ ही, हत्या के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही घटना स्थल पर पडताल की जा रही है।

  • Baba Siddiqui: मर्डर केस में 5 आरोपी और गिरफ्तार

    Baba Siddiqui: मर्डर केस में 5 आरोपी और गिरफ्तार

    Baba Siddiqui Murder case: बाबा सिद्दीकी मर्डर के सिलसिले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को आज शुक्रवार एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पनवेल में छापेमारी करते हुए 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कहते हैं कि गिरफ्तार आरोपियों का बिश्नोई गैंग से था संपर्क

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    NCP के नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने आज इस मामले में छापेमारी करते हुए 5 और लोगों को गिरफ्तार किए है। इसके साथ ही सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मर्डर केस में सभी के संपर्कों को खंगाला कर जांच की जा रही है। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

    मुंबई पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज शुक्रवार को रायगढ़ जिले के पनवेल इलाके में छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन में मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ पनवेल और कर्जत यूनिटों ने भाग लिया। जिन 5 आरोपियों को दबोचा गया है, उनके नाम 32 वर्षीय नितिन गौतम सप्रे डोंबिवली का रहने वाला, 44 वर्षीय संभाजी किशन पारबी अंबरनाथ का रहने वाला, 43 वर्षीय राम फूलचंद कन्नौजिया पनवेल का रहने वाला, 37 वर्षीय प्रदीप तोंबर अंबरनाथ का रहने वाला और 33 वर्षीय चेतन दिलीप पारधी अंबरनाथ का रहने वाला बताया जा रहा है। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    हथियार पहुंचाने का आरोप

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन और राम कनौजिया बाबा सिद्दीकी ह्त्या कांड के गिरफ्तार सभी आरोपियों के मुखिया थे। इसी ग्रुप ने गोली चलाने वाले आरोपियों को हथियार पहुंचाए थे। पुलिस की तरफ से ऐसा बताया गया है कि ये दोनों, शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार के साथ भी टच में थे। कर्जत में आरोपियों के साथ 2 महीने तक रहे भी थे। इन्होंने आरोपियों को पैसे और लोकल मदद दिलवाने में मदद कराई थी। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    संपर्क और अपराध का खुलासा

    सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए पांचों आरोपी जीशान अख्तर और शुभम लोनकर के टच में भी थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी नितिन के खिलाफ इस केस के अलावा और भी 3 अपराधिक मामले दर्ज है। इसके खिलाफ मर्डर, हाफ मर्डर, और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। वहीं राम कुमार पर भी कुछ आरोप दर्ज हैं। इन लोगों ने सितंबर के आसपास आरोपियों को हथियार सप्लाई किए थे। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेन शूटर्स ने कई दिन की रेकी करने के बाद हत्याकांड को अंजाम दे दिया। (Baba Siddiqui Murder Case Update)