Tag: Indian Fasttrack

  • Mumbai: 43 हज़ार की पनीर चोरी, पुलिस कर रही है पडताल

    Mumbai: 43 हज़ार की पनीर चोरी, पुलिस कर रही है पडताल

    मुम्बई में एक होलसेल व्यापारी से 43 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। कथित घटना में जालसाज ने ऐसा उल्लू बनाया कि आप भी हैरान हो जाऐंगे। (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

    मुम्बई: परेल की एक ऐसी जालसाजी की घटना प्रकाश में आ रही है जिसने मुम्बई पुलिस को हैरान कर दिया है। यहां एक होलसेल डेयरी प्रोडक्ट के व्यापारी को एक जालसाज ने फोन पर अमूल पनीर और अमूल मिल्क क्रिम का ऑर्डर दिया। जब कर्मचारी लगभग 53 हजार रुपये का सामान लेकर पते पर पहुंचा तो पैसे दिए बगैर ही कर्मचारी को चकमा देकर जालसाज ने 43 हजार रुपये का अमूल पनीर चुरा लिया। कर्मचारी हक्का बक्का रह गया और बचा हुआ अमूल मिल्क क्रिम वापस लेकर आ गया। व्यापारी ने जब फोन लगाया तो पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने कहा कि उनकी टीमें संदिग्ध की पहचान करने के लिए कॉल डेटा रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि उस घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना 6 फरवरी की है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को खरीदार बताकर लोअर परेल में एक थोक व्यापारी से लगभग 43 हजार रुपये का 84 किलोग्राम अमूल पनीर चुरा लिया है। (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

    अमूल पनीर का ऑर्डर

    पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी को दोपहर 2.11 बजे, लोअर परेल में डेलिसल रोड पर डेयरी प्रोडक्ट के एक होलसेल व्यापारी को जालसाज ने फोन किया। फोन पर उसने 84 किलोग्राम अमूल पनीर और 48 लीटर अमूल क्रीम का ऑर्डर देकर शिकायतकर्ता को परेल में केईएम अस्पताल के पास ग्लोबल डेयरी प्रोडक्ट्स नाम की उसकी कथित दुकान पर पहुंचाने के लिए कहा। (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

    कन्फ़र्म ऑर्डर

    पुलिस को शिकायत में व्यापारी ने बताया, कि “मैंने सामान की कुल लागत का मूल्य का हिसाब लगाने के बाद, उसे बताया कि इसकी कीमत 52,764 रुपये होगी, जिसके बाद फोन करने वाले ने मुझे बताया कि वह जल्द ही ऑर्डर कन्फ़र्म करेगा।” जालसाज ने अगली सुबह व्यापारी को संपर्क कर ऑर्डर कन्फर्म किया और दावा किया कि वह डिलीवरी के बाद बिल का भुगतान नकद में करेगा। उस व्यक्ति ने उनका विश्वास हासिल करने के लिए व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर भी भेजा। (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

    व्यापार में भरोसा

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, “जैसा कि मैंने उस पर भरोसा किया, मैंने 12 किलो के सात बॉक्स में 84 किलो अमूल पनीर और 12 लीटर के चार बॉक्स में 48 लीटर अमूल क्रीम एक टेम्पो में लाद दिया और अपने कर्मचारी के साथ सुबह 11 बजे के आसपास ग्लोबल डेयरी प्रोडक्ट्स के पास डिलेवरी के लिए भेज दिया।” (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

    इसके बाद, व्यापारी ने ऑर्डर भेजे जाने पर सामने वाले व्यक्ति को कन्फ़र्म भी किया। इसके साथ ही यह भी बता दिया कि कर्मचारी के हाथ से कैश पैसे भिजवा दें। हालाँकि, जब कर्मचारी दुकान का पता नहीं लगा सका, तो उसने अपने मालिक से संपर्क किया, जिसने बदले में “ग्राहक” को ऑर्डर लेने के लिए बुलाया। संदिग्ध ने कथित तौर पर कर्मचारी को आईटीसी होटल के पास रुकने को कहा, जहां एक आदमी डिलीवरी लेने आएगा। (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

    फुटपाथ पर डिलीवरी

    वहां जो आदमी डिलीवरी लेने आया था वह कर्मचारी को ग्लोबल हॉस्पिटल के पास ले तो गया। लेकिन पनीर के सभी सात डिब्बे वहीं फुटपाथ पर एक चीनी होटल के सामने छोड़ने के लिए कहा। कर्मचारी ने वैसा ही किया और बाक़ी के 48 लीटर अमूल क्रीम डिलीवरी करने के लिए उस आदमी के साथ चला गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, अजनबी ने कर्मचारी से वादा किया कि उसे दुकान पर कैश पैसे मिल जाएगी। (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

    संदिग्ध का बहाना

    वहां दुकान का शटर बंद था। संदिग्ध ने बताया कि वह चाबियाँ लाना भूल गया और वह चाबी लेने के लिए चला गया। जब संदिग्ध वापस नहीं आया, तो कर्मचारी को एहसास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है और उसने अपने मालिक को फोन कर सारी बात बताई। जब व्यापारी ने ऑर्डर देने वाले से संपर्क किया तो पता चला कि सामने वाले का फोन बंद है। (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

    धोखे का खुलासा कब हुआ?

    फोन बंद पाकर व्यापारी ने अपने कर्मचारी को वहां जाने को कहा जहां उसने पनीर छोड़ा था। लेकिन जब तक कर्मचारी वहां पहुंचता वहां से पनीर के बॉक्स गायब हो चुके थे। डेयरी डीलर ने बाद में व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा किया और आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद व्यापारी ने एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। (Mumbai fraud case, Cheese worth Rs 43 thousand stolen, police is investigating)

  • Mumbai Pune Expressway 6 महीने के लिए रहेगा बंद, दूसरे रूट के बारे में जान लें।

    Mumbai Pune Expressway 6 महीने के लिए रहेगा बंद, दूसरे रूट के बारे में जान लें।

    Mumbai Pune Expressway: मुंबई और पुणे के बीच हर रोज सफर के दौरान बड़ी संख्या में लोग एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करते है। आवाजाही को सरल बनाने वाला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ब्रेक लगने जा रहा है। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    Mumbai News: मुंबई से पुणे जाने वालों के लिए बहुत ही खास जानकारी प्रकाश में आ रही है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 11 फरवरी से बंद होने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे पनवेल रूट पर छह महीने के लिए बंद किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कलमबोली सर्कल पर हो रहा निर्माण कार्य की वजह से इस रूट को बंद किया जा रहा है। बता दें, कि महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Maharashtra State Road Development Corporation) कलमबोली जंक्शन इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के हिस्से तौर पर नए फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कर रहा है। हालांकि यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्ता मौजूद रहेगा। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    रास्ते के बंद होने से पनवेल, मुंब्रा, और जेएनपीटी की ओर जाने वाले हल्के और भारी वाहन प्रभावित होंगे। यह प्रतिबंध 24 घंटे तक लागू रहेने वाला है। इससे निर्माण कार्य आराम होता रहेगा और जाम भी कम लगेगा। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    दूसरा अल्टरनेटीव रूट भी जान लें ..

    मुम्बई-पुणे एक्सप्रेसवे से पनवेल (Panvel), गोवा (Goa) और जेएनपीटी (JNPT) जाने वाले वाहन एनएच-48 पर कोलपाठा में डायवर्ट होंगे। पुणे से मुम्बई जाने वाले और तलोजा, कल्याण और शिलाफाटा जाने वाले यात्री पनवेल-सायन हाईवे पर 1.2 किलोमीटर सीधे जा सकते हैं। इसके बाद पुरुषार्थ पेट्रोल पंप फ्लाइओवर पर सीधा जाते हुए रोडपाली और एनएच-48 के रास्ते आगे रुट फॉलो कर सकते हैं। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    नवी मुंबई की डीसीपी (ट्रैफिक) तिरुपति काकडे ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियन के तहत प्रतिबंध लगए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक बार परियोजना (Project) पूरी हो जाएगी तो कलमबोली सर्कल पर ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    अटल सेतु पर यात्रा कैसा रहेगा?

    खबर के मुताबिक पुणे से मुम्बई ट्रांस हार्बर लिंक जाने वाली गाड़ियां इस डायवर्जन से प्रभावित नहीं होंगे। ये गाड़ियां कोनपाठा पर सर्विस रोड की तरफ मुड़ सकते हैं। नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मोटर चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

    इससे पहले जनवरी में तीन दिन के लिए तीन घंटे की बैरिकेडिंग एक्सप्रेसवे पर लगाई गई थी। इस वजह से मुम्बई से पुणे जाने वाले यात्रियों को ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ रहा था। एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक का काम चलने के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया था। इसका काम पूरा होने पर आवाजाही सामान्य हो गई थी। (Mumbai Pune Expressway will remain closed for 6 months, know about the other route)

  • नांदेड में आज सुबह गुरुद्वारा के पास हुई गोलीबारी में दो लोग घायल

    नांदेड में आज सुबह गुरुद्वारा के पास हुई गोलीबारी में दो लोग घायल

    महाराष्ट्र के नांदेड में कुछ बदमाशों द्वारा गुरुद्वारा के पास दो युवकों पर कई राउंड की फायरिंग की गई है। इस घटना में दो लोगो घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। (Two people injured in firing near Gurudwara in Nanded)

    महाराष्ट्र: नांदेड में गुरुद्वारा के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे कुछ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। (Two people injured in firing near Gurudwara in Nanded)

    एक की हालत गंभीर

    पुलिस के अनुसार, नांदेड में गुरुद्वारे के पास गोलीबारी की घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़ित घायलों मे एक कुछ दिनों पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। फिलहाल अबतक आरोपी और घटना के मकसद पर किसी भी तरह की जानकारी नही मिली है। (Two people injured in firing near Gurudwara in Nanded)

    खबर के मुताबिक, गुरुद्वारा के गेट नंबर 6 के पास शहीदपुरा इलाके में तीन से चार लोगों ने दो युवकों पर कई राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गोलीबारी के पीछे का मकसद और इसमें शामिल लोगों की पहचान का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। (Two people injured in firing near Gurudwara in Nanded)

    पालघर में भी चली थी गोली एक की मौत

    बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के पालघर जिले में शिकार के दौरान एक व्यक्ति को उसके समूह के कुछ सदस्यों ने कथित तौर पर जंगली जानवर समझकर गोली मार दी थी। व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कि इस घटना के सिलसिले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और अन्य अपराधों के तहत केस दर्ज किया गया।अधिकारी के अनुसार, ग्रामीणों का एक समूह जंगली सूअर के शिकार के लिए जिले के मनोर के बोरशेती वन क्षेत्र में गया था। तभी ये घटना हुई थी। (Two people injured in firing near Gurudwara in Nanded)

  • Mumbai Airport: बैंकॉक से मुम्बई में गांजे की तस्करी, चार गिरफ्तार

    Mumbai Airport: बैंकॉक से मुम्बई में गांजे की तस्करी, चार गिरफ्तार

    Drug Smuggling: मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 13.92 करोड़ रुपये की नशीला पदार्थ गांजा जब्त कर ड्रग्स तस्करी से जुड़े बड़े रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS कानून के तहत कार्यवाही। (Mumbai Airport: Ganja smuggling from Bangkok to Mumbai, four arrested)

    Mumbai Airport: मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai International Airport) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने एयर इंडिया और इंडिगो की दो अलग-अलग फ्लाइट्स के जरिए बैंकॉक से आए चार भारतीय यात्रियों के पास से 13,923 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा जब्त किया है। इस जब्त किए गए ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 13.92 करोड़ रुपये आंकी गई है। (Mumbai Airport: Ganja smuggling from Bangkok to Mumbai, four arrested)

    बैंकॉक की फ्लाइट मे गांजे की तस्करी

    एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) के अधिकारी शुक्रवार 7 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच बैंकॉक से आए दो अलग-अलग फ्लाइट के चार यात्रियों की गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगीं। अधिकारियों ने शक के आधार पर उनकी जांच की तो भारी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला गांजा बरामद हुआ। (Mumbai Airport: Ganja smuggling from Bangkok to Mumbai, four arrested)

    दो अलग-अलग फ्लाइट से आए थे यात्री

    पहली जांच में एयर इंडिया (Air INDIA) की फ्लाइट A353 से मुम्बई आए प्रवीण सिंह और सूरज उपाध्याय की तलाशी के दौरान प्रवीण सिंह के बैग से 4,015 ग्राम और सूरज उपाध्याय के बैग से 2,859 ग्राम नशीला गांजा मिला। इसके बाद इंडिगो (indigo) की फ्लाइट 6E-1052 से आए दो बाकी यात्रियों शिवम बलिंद्र यादव और मयंक बलराम दीक्षित को रोका गया। जांच के दौरान शिवम के बैग से 3,004 ग्राम और मयंक के बैग से 4,045 ग्राम गांजा बरामद किया गया। (Mumbai Airport: Ganja smuggling from Bangkok to Mumbai, four arrested)

    NDPS कानून के तहत कार्यवाही

    मुम्बई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए चारो आरोपी प्रवीण सिंह, सूरज उपाध्याय, शिवम बलिंद्र यादव और मयंक बलराम दीक्षित के खिलाफ मादक पदार्थ निषेध अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मुंबई एयरपोर्ट पर हालही के महीनों में ज्यादातर ड्रग्स तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। कस्टम विभाग लगातार सतर्कता बरत रही है और इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। (Mumbai Airport: Ganja smuggling from Bangkok to Mumbai, four arrested)

  • Mumbai: BMC अधिकारी हो गई डिजिटल अरेस्ट, 51 लाख की धोखाधड़ी

    Mumbai: BMC अधिकारी हो गई डिजिटल अरेस्ट, 51 लाख की धोखाधड़ी

    मुम्बई की एक पूर्व BMC अधिकारी डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गई। जालसाजों ने झूठी कहानी में फंसा कर पूरे 51 लाख रूपये ट्रांसफर करा लिए। अधिकारी ने किया साइबर अपराध का मामला दर्ज। (Mumbai BMC officer gets digital arrest, fraud of Rs 51 lakh)

    मुम्बई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो गई। धोखाधड़ी करते हुए एक घोटालेबाज ने उन्हें 51 लाख रुपये से अधिक का चूना लगा दिया। पुलिस के अनुसार, डोंबिवली की रहने वाली 59 वर्षीय शिकायतकर्ता पिछले साल बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुई थी। उन्हें जालसाज ने वाट्सएप के जरिए कॉल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताया और गिरफ्तारी के झूठे पेपर दिखाकर पैसे ट्रांसफर करा लिये। बताया की “जांच के बाद आप के पैसे वापस कर दिए जाएंगे।” (Mumbai BMC officer gets digital arrest, fraud of Rs 51 lakh)

    कैसे फंसाया?

    17 जनवरी को उन्हें एक व्यक्ति का वाट्सएप कॉल आया, जिसने खुद को कोलाबा पुलिस स्टेशन से होने का दावा किया। कॉल करने वाले ने एक व्यक्ति की तस्वीर साझा की, जिसमें कहा गया कि यह एक साइबर अपराधी है और इसने अवैध पैसे ट्रांसफर करने के लिए शिकायतकर्ता (BMC अधिकारी) के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल किया है। इस वजह से उक्त गिरफ्तार व्यक्ति के संग बीएमसी अधिकारी पर भी अपराध में शामिल होने का आरोप दर्ज हो सकता है। (Mumbai BMC officer gets digital arrest, fraud of Rs 51 lakh)

    फर्जी गिरफ्तारी वारंट और कोर्ट का समन

    कॉल करने वाले ने उन्हें यह भी बताया कि उनके परिवार को गिरफ्तार उक्त व्यक्ति से खतरा है। बाद में, शिकायतकर्ता को पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति का वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने पीड़िता से कहा कि उसके नाम पर कई मामले हैं और अगर वह उन मामलों को निपटाना चाहती है तो उसे पैसे देने होंगे। अगले दिन, घोटालेबाज ने वाट्सएप पर शिकायतकर्ता के साथ एक फर्जी गिरफ्तारी वारंट, कोर्ट का समन और लाभार्थी के बैंक खाते का विवरण साझा किया और कहां कि अपने अकाउंट में जमा सारे पैसे इस बैंक खाते में जांच के लिए ट्रांसफर कर दो। (Mumbai BMC officer gets digital arrest, fraud of Rs 51 lakh)

    पैसे वापस करने का आश्वासन

    घोटालेबाज ने महिला को आश्वासन दिया था कि एक बार जांच प्रक्रिया पूरी होने पर अगर वह निर्दोष पाई गई, तो उसके खिलाफ मामले बंद हो जाऐंगे और उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। हालांकि, कई बार कॉल करने के बावजूद जब जालसाज ने उनके कॉल का जवाब नहीं दिया, तो शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है और उन्होंने पिछले सप्ताह ठाणे पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी (पहचान की चोरी) और 66डी (कंप्यूटर संसाधन का उपयोग करके धोखाधड़ी) से संबंधित विभिन्न अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है। (Mumbai BMC officer gets digital arrest, fraud of Rs 51 lakh)

  • Mumbai Malad: अपने गांव से आए दोस्त को घर में जगह देना पड़ा भारी, पत्नी के साथ मिलकर गला रेत दिया।

    Mumbai Malad: अपने गांव से आए दोस्त को घर में जगह देना पड़ा भारी, पत्नी के साथ मिलकर गला रेत दिया।

    मुम्बई मालाड़ के मालवनी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां तीन महीने पहले गांव से आये दोस्त ने ही उसकी पत्नी को प्यार के जाल में फंसा कर दोनों ने षडयंत्र रचा और शराब के नशे में गला रेत दिया। (Mumbai Malad news Had to give place in the house to a friend who came from his village, murdered him along with his wife)

    मुम्बई: मालाड़ के मालवनी इलाके में एक हत्या के मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला ने अपने दो बच्चों के सामने ही पति का गला रेत दिया और फिर वे दोनों उसकी लाश को बाइक पर लेकर 500 मीटर दूर सुनसान इलाके में फेंक आए। बताया जाता है कि महिला का आंशिक तीन महीने पहले ही गांव से आया था और वो पति का दोस्त होने के नाते पति ने उसे अपने किराए के कमरे में रहने की जगह दी। बाद में इन दोनों का टांका भीड़ गया। (Mumbai Malad news Had to give place in the house to a friend who came from his village, murdered him along with his wife)

    राजेश चौहान की हत्या करने के बाद पत्नी पूजा अपने प्रेमी इमरान मंसूरी के साथ ही पुलिस स्टेशन पहुंची और उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। ये मामला मलवानी के राथोड़ी इलाके का है। 30 वर्षीय मृतक राजेश चौहान एक दिहाड़ी मजदूर था। वह मालाड पश्चिम, मार्वे रोड के राठौड़ी में अपनी पत्नी पूजा, दस साल की बेटी और आठ साल के बेटे के साथ किराए के मकान मे रहता था। तीन महीने पहले ही उसके गांव से इमरान मंसुरी आया हुआ था जिसके पास रूकने की जगह नहीं होने की वजह से राजेश ने अपने ही कमरे में रूकने की जगह दी। (Mumbai Malad news Had to give place in the house to a friend who came from his village, murdered him along with his wife)

    पुलिस को बहकाने की कोशिश

    मामला तब प्रकाश में आया, जब महिला शनिवार रात उसके दोस्त के साथ मलवानी थाने पहुंची और पुलिस से कहा कि उसका पति गायब हो गया है। उसने अपने पति की एक तस्वीर भी दिखाई। पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो कुछ और ही सामने आया। (Mumbai Malad news Had to give place in the house to a friend who came from his village, murdered him along with his wife)

    सीसीटीवी फुटेज की छानबीन के दौरान पुलिस को महिला एक बाइक पर अपने पति और गांव के उसी दोस्त के साथ जाती दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज में उसका पति दोनों के बीच बैठा हुआ था और उसका दोस्त ही मोटरसाइकिल चला रहा था। पुलिस ने दोनों को बुलाकर पूछताछ शुरू की। (Mumbai Malad news Had to give place in the house to a friend who came from his village, murdered him along with his wife)

    महिला ने कबूला जुर्म

    शुरुआत में उन दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की, लेकिन बाद में उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। महिला ने माना कि गांव का वह शख्स उसका प्रेमी है और उन दोनों ने ही मिलकर अपने पति की हत्या की है। (Mumbai Malad news Had to give place in the house to a friend who came from his village, murdered him along with his wife)

    जानकारी के मुताबिक, मृतक और आरोपी दोनों ही यूपी के फैजाबाद जिले के रहने वाले थे। तीन महीने पहले गांव से मृतक का दोस्त मुंबई आया था। उसके पास रुकने की कोई जगह नहीं थी, तो मृतक व्यक्ति ने ही उसे रहने के लिए शरण दी थी। (Mumbai Malad news Had to give place in the house to a friend who came from his village, murdered him along with his wife)

    हत्या से पहले पिलाई शराब

    घर में रहते हुए उसकी पत्नी और दोस्त में अफेयर शुरू हो गया और फिर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया। दोनों ने पहले उसे जमकर शराब पिलाई और फिर बच्चों के सामने ही चाकू से उसका गला रेत दिया। (Mumbai Malad news Had to give place in the house to a friend who came from his village, murdered him along with his wife)

  • मुम्बई पहुंचते ही Monalisa को मिला नया ठिकाना, फिल्म की शूटिंग के लिए ऐक्टिंग सिख रही है।

    मुम्बई पहुंचते ही Monalisa को मिला नया ठिकाना, फिल्म की शूटिंग के लिए ऐक्टिंग सिख रही है।

    Mahakumbh: महाकुंभ में माला बेचने वाली Monalisa इन दिनों फिल्म की ऑफर मिलने के बाद से सुर्खियों में है। हालही में शूटिंग के लिए मोनालिसा मुंबई पहुंच कर ऐक्टिंग क्लास ज्वाइन कर ली है। (As soon as she reached Mumbai, Monalisa found a new place, she is learning acting for the shooting of the film)

    Monalisa Video: महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा रातों-रात फेमस हो गई है। उनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ असली होते हैं तो कुछ फेक टेक्नोलॉजी एआई (AI Technology) के जरिए बनाए हुए भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि इन दिनों मोनालिसा असल जिंदगी में कर क्या रही हैं। (As soon as she reached Mumbai, Monalisa found a new place, she is learning acting for the shooting of the film)

    मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो

    Monalisa new look
    मोनालिसा की ताज़ा तस्वीर

    आपको बता दें, कि मोनालिसा ने हाल ही में एक फिल्म साइन की है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के गांव वाले घर में खुद आकर उन्हें फिल्म ऑफर की, जिसके लिए वो मान गईं। अब मोनालिसा मुम्बई में एक्टिंग सीखने के लिए आइ हुई हैं और मुम्बई के अपने कमरे से मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया है। (As soon as she reached Mumbai, Monalisa found a new place, she is learning acting for the shooting of the film)

    अपने नए घर की दिखाई झलक

    मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने घर की झलक दिखाती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने एक रील शेयर किया है, इस वीडियो में वो एक पंजाबी गाने पर लिप्सिंक करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- ‘मेरी सुबह’। (As soon as she reached Mumbai, Monalisa found a new place, she is learning acting for the shooting of the film)

    फैंस ने लुटाया प्यार

    महाकुंभ मेले में लोगों के वीडियो रिकॉर्डिंग से बचने वाली मोनालिसा अपने ऑफिशियल चैनल पर आए दिन वीडियो शेयर करती नजर आ रही हैं और उनके वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं। मोनालिसा को चाहने वाले जल्द से जल्द उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। आप को यह भी बता दें कि “वैलेंटाइन वीक” में मोनालिसा के घर पर गिफ्ट्स की लाइन लग गई है। कोई मेकअप किट दे रहा है तो कोई फूल भिजवा रहा है। (As soon as she reached Mumbai, Monalisa found a new place, she is learning acting for the shooting of the film)

    वहीं हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा बेहद ही स्टाइलिश मेकअप और बैकलेस टॉप में नजर आ रही हैं। उनकी नशीली आंखें वीडियो को और भी खूबसूरत बना रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा का रूप रंग एक दम बदला नजर आ रहा है। मोनालिसा की अदाएं तो लोगों का दिल जीत रही हैं। (As soon as she reached Mumbai, Monalisa found a new place, she is learning acting for the shooting of the film)

    जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    आपको बता दें, कि मोनालिसा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग देखना चाहते हैं कि माला बेचने वाली लड़की कैसे एक फिल्म के लिए अपने टैलेंट को निखारती है। मोनालिसा एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। (As soon as she reached Mumbai, Monalisa found a new place, she is learning acting for the shooting of the film)

  • महाराष्ट्र: ढाई करोड़ रुपये का MD जब्त, घर में बनाया जा रहा था ड्रग्स।

    महाराष्ट्र: ढाई करोड़ रुपये का MD जब्त, घर में बनाया जा रहा था ड्रग्स।

    महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने ढाई करोड़ रुपये का मेफेड्रोन (MD) जब्त किया है। पुलिस ने एक युवक को घर में ही ड्रग्स बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

    मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपये (2.42 करोड़) मूल्य का कानून प्रतिबंधित नशीला पदार्थ मेफेड्रोन (MD) जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अपने घर में इस मादक पदार्थ का निर्माण कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी केमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएट है, जिसने घर के अंदर ही ड्रग्स बनाने का लैब तैयार किया हुआ था। पुलिस की छापामारी से हुआ खुलासा। (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

    घर में बनाता था ड्रग्स

    खबर के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि पालघर के बोईसर इलाके में स्थित एक घर में अवैध रूप से नशीले पदार्थ का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने शुक्रवार देर रात छापेमारी की इसमें पुलिस को वहां से मेफेड्रोन के अलावा, ड्रग्स बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

    पढ़ा लिखा है आरोपी

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम अमान मुराद बताया जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी केमिस्ट्री में पोस्ट-ग्रेजुएट है। आरोपी ने अपने घर को ही ड्रग्स लैब में तब्दील कर दिया था और वहां पर अवैध रूप से मेफेड्रोन (MD) तैयार कर रहा था। (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

    NDPS कानून के तहत मामला दर्ज

    पालघर के DSP विकास नाइक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या आरोपी के साथ इस ड्रग्स कारोबार में और भी कोई शामिल है? इसके साथ ही पुलिस जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी ड्रग्स बनाकर किसको सप्लाई कर रहा था और ड्रग्स बनाने के लिए कच्चा माल कहां से लाता था ? (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

    पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पालघर और आसपास के इलाकों में ड्रग्स तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह आरोपी किसी बड़ी ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा था या अकेले ही यह गैरकानूनी कारोबार कर रहा था। (Maharashtra Palghar police MD worth Rs 2.5 crore seized, drugs were being made at home)

  • उत्तराखंड का गिरोह गुजरात से मुंबई में गिरफ्तार, करते थे बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट

    उत्तराखंड का गिरोह गुजरात से मुंबई में गिरफ्तार, करते थे बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट

    देहरादून के उत्तराखंड से आकर मुंबई और आसपास के इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को टार्गेट करने वाले गिरोह का सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गुजरात से गिरफ्तार कर भांडाफोड़ किया है। 4 चोरों की हुई गिरफ्तारी। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    भायंदर: मुंबई और आस पास के इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बातों में फंसा कर उनके कीमती गहने चुराकर फरार होने वाले गिरोह को ठाणे सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने गुजरात से धर दबोचा। चुराए हुए कीमती गहनों के साथ गिरफ्तारी में पता चला कि इनके खिलाफ मिराभाईंदर के नवघर पुलिस स्टेशन के अलावा मुंबई के टिळक नगर, मुलुंड, घाटकोपर और कांदीवली पुलिस स्टेशन में भी इसी तरह का अपराध दर्ज है। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    कैसे करते थे चोरी ?

    घटना 2 फरवरी की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मध्यवर्ती पुलिस को गांधीनगर गुजरात रेलवे स्टेशन से बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह देहरादून के लिए रवाना हो चुका था। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के रहने वाले 29 वर्षीय आयुब कलवा हसन, 34 वर्षीय फारूखअली लोहरी शाह, 28 वर्षीय नौशाद अलीमुद्दीन हसन, 45 वर्षीय जलालुद्दीन लोहरी शाह को गिरफ्तार कर लिया है। ये लोग गिरोह बनाकर मुंबई और आस पास के इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को बातों में फंसाकर उनके कीमती गहने चोरी किया करता था। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    किसने की शिकायत?

    पुलिस ने बताया कि दोपहर 11:15 बजे फरियादी दीनाक्षी पाटिल उम्र 50 वर्ष काज़ीनगर निवासी एक दूकान से सामान खरीदकर खंडोबा के चाइल्डिंग काशीनगर भायंदर पूर्व से घर जा रही थी। आरोपी ने उसे बातों में फंसाकर उसके कानों में सोने के फूल और सोने की एक चैन बैग में रखवाकर सोने के गहने चूरा लिए।पुलिस ने सूचना मिलने पर 55/2025 बी.एन.वाई.न. साल 2023 की धारा 318/4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    कैसे पकडे गए?

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मुखबिरों का सहारा लिया और मोबाइल नेटवर्क तकनीक के आधार पर आरोपी के ट्रेन से जाने की जानकारी हुई तो पुलिस पीछे लग गई और गांधीनगर के रेलवे सुरक्षा बल की मदद से उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से कुल 17 तोले सोने के गहने जिनके मूल्य 14,23,000, बताए जाते हैं तथा 2 मोटर साइकिल कीमत 2,357 रुपए और 4 मोबाइल फोन के साथ 27,000 रुपए कैश बरामद किए हैं। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    कहां-कहां दिया घटनाओं को अंजाम?

    जांच मे पता चला कि इनके खिलाफ पहले से मिराभाईंदर शहर के नवघर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 55/2025, मुलुंड पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 67/2025, टिळक नगर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 49/2025, कांदीवली पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 90/2025 और घाटकोपर पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 32/2025 इन सभी वारदातों को इस गिरोह ने हालही में अंजाम दिए हैं। पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

    इन्वेस्टिगेशन टिम एवं जिम्मेदार अधिकारियों को बधाई ..

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त(अपराध) अविनाश अंबुरे, पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में सेंट्रल क्राइम सेल के पो.नि.अविराज कुराडे, सपोनिरी. दत्तात्रय सार्क, प्रशांत गांगुर्डे, नितिन बेंद्रे, सहापौपनिरी. श्रीमंत जेदे, मनोहर तवारे, आसिफ मुल्ला, पोहवा. संतोष मदाने, शिवाजी पाटिल, विजय गायकवाड़, रचिन्द्र भालेराव, गोविंद केंद्र, विकास राजपूत, संदीप शेरमाले, प्रवीणराज पचार, हनुमंत सूर्यवंशी, समीर यादव, रवींद्र कांबले, नितिन राठौड़, सफी. संतोष चकशान, मामूब सचिन चौधरी और माननीय पुलिस आयुक्त श्री. संजय चौधरी, वपोनिरी. सुमेर सिंह, पोहाया. मुग़ल नियुक्त रेलवे सुरक्षा बल, गांधीनगर, गुजरात ने सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। इस सभी अधिकारियों को सफलता पूर्वक क्राइम का खुलासा करने के लिए बधाई। (Gang from Uttarakhand arrested from Gujarat in Mumbai, used to target elderly women)

  • 17 साल की लड़की की शादी कराई तो दुल्हे के माता-पिता संग लड़की के माता-पिता पर मुकदमा दर्ज

    17 साल की लड़की की शादी कराई तो दुल्हे के माता-पिता संग लड़की के माता-पिता पर मुकदमा दर्ज

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बाल विवाह कराने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। (When a 17 year old girl got married, a case was filed against the girl’s parents along with the groom’s parents)

    ठाणे: 8 फरवरी, महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। यहा कल्याण इलाके में एक बाल विवाह कराने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 17 साल की नाबालिग लड़की का 21 जनवरी को शादी कराइ गई। इसके एक महिने में लड़की गर्भवती हो गई। (When a 17 year old girl got married, a case was filed against the girl’s parents along with the groom’s parents)

    किसने कराया बाल विवाह?

    एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम और बाल विवाह अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दूल्हे के साथ उसके माता-पिता और दुल्हन के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (When a 17 year old girl got married, a case was filed against the girl’s parents along with the groom’s parents)

    पुलिस ने क्या बताया?

    पुलिस के अनुसार 21 जनवरी को कल्याण के रेतीबंदर इलाके में एक बंगले में आयोजित समारोह में 17 वर्षीय लड़की की शादी कराई गई थी। लड़की इस माह की शुरुआत में गर्भवती हो गई। अस्पताल प्रशासन के जरिए मामला प्रकाश में आया। अधिकारी ने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। (When a 17 year old girl got married, a case was filed against the girl’s parents along with the groom’s parents)