मुंबई के मालाड़ पूर्व दिंडोशी की ऊंची इमारतों से गोलियों की आवाजें, नशे में धुत लायसेंसी रिवॉल्वर का फायरिंग के लिए इस्तेमाल, पुलिस ने किया हिरासत। (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)
इस्माईल शेख मुंबई- सिलसिलेवार गोलियां चलीं दिंडोशी क्षेत्र में एक ऊंची इमारत से, पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया का देते हुए हिरासत में लिया। जहां रंजन नामक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर खिड़की से हवा में लगातार फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति शराब के नशे में धुत पाया गया था। (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)
मुंबई के दिंडोशी में फायरिंग ..
मालाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक इरफान इब्राहीम शेख से मिली जानकारी के मुताबिक, लायसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग मामलें में राजू रंजन नामक एक व्यक्ति की पहचान हुई है। जिसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपने कमरे से कई राउंड फायरिंग की जिसकी आवाजें खिड़की से आ रही थी। इससे सोसायटी के लोगों में घबराहट का माहौल फैल गया। (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)
पुलिस ने बताया कि राजू रंजन घटना के दौरान शराब के नशे में लग रहा था। गोलीबारी के बाद, उसे पकड़कर थाने ले जाया गया, जहां वह देर रात तक उत्पात मचाता रहा। फिलहाल राजू रंजन पुलिस के पास है, आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)
Live video news on Indian fasttrack news channel 3
मुंबई और ठाणे से चोरी के 10 मोटर साइकिल के साथ 3 आरोपियों को बोरीवली पुलिस ने किया गिरफ्तार। लगभग 5 लाख 35 हज़ार रुपये के मोटर बाईक पुलिस ने किए बरामद।
इस्माईल शेख मुंबई- बोरीवली पुलिस ने 10 विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज़ चोरी के मोटर साइकिल कै साथ कांदीवली और बोरीवली के रहने वाले 3 चोर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद चोरी के 10 मोटर साइकिल की बाजार मूल्यांकन लगभग 5 लाख 35 हज़ार रुपये आंकी जा रही है। इनके खिलाफ पहले से मुंबई और ठाणे शहर के विभिन्न पुलिस थानों में 36 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)
बोरीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद मधुकर सावंत ने बताया, कि 17 फरवरी की रात क्राइम डिटेक्शन टीम के अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक इंद्रजीत पाटील की निगरानी में गश्त कर रहे पुलिस टीम को देर रात 3 बजे के आसपास 29 वर्षीय मिलिंद मनोहर सावंत, 24 वर्षीय यश दीपक कोठारी, 28 वर्षीय अरविंद राजेन्द्र गडकरी कहीं चोरी करने के इरादे से भटकते हुए देखे गए। इनकी धरपकड़ में कोठारी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। जबकि मिलिंद और अरविंद को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, मौके पर इस्तेमाल एक्टिवा मोटर साइकिल कुरार पुलिस थाने अंतर्गत चोरी की जानकारी मिली। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)
मोटर साइकिल चोर हुए गिरफ्तार ..
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया, कि दोनों आरोपियों की पड़ताल के बाद पुलिस को फरार आरोपी दीपक कोठारी को गिरफ्तार करने में 22 फरवरी को कामयाबी मिली। गिरफ्तार दो आरोपी मिलिंद और अरविंद कांदीवली पश्चिम रेणूका नगर के रहने वाले हैं। मिलिंद मनोहर सावंत के खिलाफ मुंबई और ठाणे शहर के विभिन्न पुलिस थानों में 19 चोरी के आरोप दर्ज है और अरविंद राजेन्द्र गडकरी के खिलाफ मुंबई के 3 पुलिस थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)
वहीं बोरीवली पश्चिम गोराई के रहने वाले यश दीपक कोठारी के खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में 14 चोरी के आरोप दर्ज है। इनके पास से कुरार, दिंडोशी, वाकोला, बोरीवली, कस्तूरबा, एमआईडीसी, विक्रोली पुलिस थाने अंतर्गत कुल 10 चोरी के मोटर साइकिल बरामद हुए हैं। पुलिस चोरी के मामले में और अधिक पड़ताल कर रही है, मामले में और भी खुलासे होने की गुंजाइश जताई जा रही है। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)
मुंबई में गोरेगांव फिल्म सिटी के पास दीवार ढहने से इसकी चपेट में तीन लोग दब गए, दो की मौत एक की हालत गंभीर। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इस्माईल शेख मुंबई- गोरेगांव पूर्व के फिल्म सिटी (Mumbai Film City) के पास अचानक एक दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बचाव अभियान जारी।
जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव में फिल्म सिटी (Mumbai Goregaon Film City) के पास हुई है। दीवार गिरने की यह घटना शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे की है। यहां आरे कॉलोनी रोड पर फिल्म सिटी के गेट नंबर 2 के पास दीवार गिरी। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया, कि दीवार लगभग 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची थी। जिसके अचानक गिरने से मौके पर दो लोगों की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Mumbai: फिल्म सिटी के पास दीवार गिरी..
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई। गोरेगांव में प्राइम फॉक्स प्रोडक्शन के पीछे फिल्म सिटी गेट नंबर 2 के पास ये दीवार गिरी। लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़े साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची, तब तक उन लोगों को मलबे से निकाल लिया गया था।
घटना के बाद रेस्क्यू करते फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की तस्वीर
जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस भी आ गई। इस दौरान घायलों में से दो को 108 एंबुलेंस के साथ आए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान 32 वर्षीय सिंटू मंडल और 45 वर्षीय जयदेव प्रहलाद विश्वास के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायल एक व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी के साथ पर्क्युसिव रेस्क्यू टूल (पीआरटी) किट की मदद से अब यह पता लगाया जा रहा है, कि कहीं मलबे में कोई और व्यक्ति तो नहीं फंसा है।
मालवनी के नामचीन व्यक्ति का ओमजी कुमावत के पीछे हाथ।
सरकारी दफ्तरों मे हेराफेरी करने में फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर का साथ।
पुलिस और कानूनी पचड़े से बचने के लिए भाजपा से मिलाया हाथ।
इस्माईल शेख मुंबई- मालाड़ पश्चिम, मालवनी का इलाका समुद्र किनारे होने की वजह से कलेक्टर और मैंग्रोवस की जमीन से भरा पड़ा है। इसी का फायदा उठाकर ओमप्रकाश कुमावत उर्फ ओमजी जैसे भूमाफिया सरकारी जमीन को बेचकर पैसे कमाने का काम कर रहे है। ओमजी कुमावत के खिलाफ़ कई सरकारी जमीन बेचने मैंग्रोवस को दफ़न करने जैसे अनगिनत अपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन ओमजी कुमावत हमेशा से राजकिय पार्टियों का फायदा उठाकर पुलिस गिरफ्तारी से बच जाता है। हालही में इसने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा हुआ है उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी को इसपर विचार करने की जरूरत है।
भाजपा को मिल सकती है करारी हार ..
मालवनी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत एक दल-बदलू नेता है। जो कभी कांग्रेस पार्टी के खेमे में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में काम करता था। सरकारी जमीनों को गैरकानूनी बेचना और कुछ पैसे खर्च कर गरीब लोगों को राशन बांटते हुए फ़ोटो खिंचवाने के बल बूते ओमजी लगातार असलम शेख से पार्टी टिकट की डिमांड कर रहा था। ओमजी का आचरण देखते हुए असलम शेख ने कभी भी उसके नगरसेवक बनने के ख्वाब का समर्थन नहीं किया। साथ ही इसके गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ हुए पुलिस मुकदमें मे ओमजी कुमावत की कभी भी सहायता नहीं की। फलस्वरूप ओमजी कुमावत पार्टी बदलकर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के साथ हाथ मिला लिया है।
चुनावी टिकट की चाह में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ओमजी कुमावत की तस्वीर
लोगों का कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी से भी ओमजी कुमावत की चुनाव लड़ने की मंशा पूरी नहीं होगी। लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा और सांसद गोपाल शेट्टी के साथ होने से पुलिस प्रशासन पर आसानी से दबाव बनाकर अपराधिक मामलों में गिरफ्तारी से ओमजी कुमावत बचने में हमेशा कामयाब हो जाता है। लोगों का यह भी कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी जी को इसपर विचार करने की जरूरत है। ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया को साथ में रखने से पार्टी की गरिमा ही धूमिल होगी। जबकि सांसद गोपाल शेट्टी केंद्र के संसद से लेकर आम जनता के बीच साफ़ सुथरे छवि के धनी हैं। कहीं ऐसा न हो, कि ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया के चलते उनकी गरिमा कलंकित हो जाए। यदि ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी को उत्तर मुंबई सांसद की सीट पर करारी हार का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसी संभावना स्थानिय जनता ने व्यक्त किया है।
आप को बता दें, कि ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 488/23 के तहत सरकारी कलेक्टर की जमीन हथियाने का अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस जमीन का कुछ तुकडा प्राईवेट जमीन बताकर राधेश्याम गुप्ता को 80 लाख रुपये में ओमजी कुमावत ने बेच दिया है। राधेश्याम गुप्ता एक साधारण व्यापारी होने के कारण जमीन के कागजातों की हेराफेरी से अंजान रहे। लेकिन जब पता चला तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। राधेश्याम गुप्ता के पैसे वापस मांगने पर ओमजी ने पुलिस केस का हवाला बताकर उसे रफा-दफा कर दिया।
सरकारी जमीनों का मुआयना करते फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर की तस्वीर
कौन है फैयाज टक्कर ?
इसी तरह मालाड़ पश्चिम के मार्वे बीच दरिया पार मनोरी गांव के कुछ लोगों को बहला फुसला कर उनकी जमीन हथिया ली है। ओम जी कुमावत सरकारी जमीन के कागजातों में हेरा फेरी करने के लिए मालवनी के एक नामचीन व्यक्ति के जरिए एक खास व्यक्ति फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर को हमेशा के लिए हायर किया हुआ है। फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर के बारे में आपको बता, दें कि यह सरकारी कलेक्टर, तलाठी और तहसीलदार कार्यालय के छोटे से बड़े अधिकारियों को मैनेज करने में कुख्यात है। फैयाज का कहना है कि सरकारी कागजातों में हेरा फेरी को लेकर कोई भी इसका टक्कर नहीं दे सकता। सरकारी अधिकारी भी इसके टक्कर से मात खा जाते हैं।
Live Video on indian fasttrack news channel
कुछ साल पहले मालवनी अंबोजवाडी के पीछे धारवली गांव में जमीन देने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर ठगने का भी फैयाज टक्कर पर आरोप है। जिसको लेकर शिकायतकर्ताओं ने दिंडोशी कोर्ट मे याचिका दायर की है और कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मालवनी का नामचीन व्यक्ति सरकारी और प्राईवेट खाली पड़ी जमीनों का पेपर में हेराफेरी कर कब्जा और बेचने में ओमजी कुमावत का पूरा सहयोग करता है। बताया जाता है, कि फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर मालवनी के इसी नामचीन व्यक्ति का खासमखास बंदा है। जो इसी नामचीन व्यक्ति के इशारे पर सरकारी महकमे के चपरासी से अधिकारी तक को पैसों के बल पर खरीदकर सरकारी कागजातों में हेराफेरी करता है। यदि ऐसा होता रहा तो आम जनता का भरोसा शासन प्रशासन से उठ जाएगा। पढ़िए अगले अंक में …
‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत अंधेरी आरपीएफ ने 13 मोबाइल फोन के चोरी मामले में एक को किया गिरफ्तार।
लगभग 4 लाख 15 हज़ार रुपये के मोबाइल फोन हुए चोरी।
इस्माईल शेख मुंबई– अंधेरी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पुलिस ने 13 मोबाइल फोन के चोरी मामले में घाटकोपर पूर्व, छेडानगर झोपड़पट्टी के रहने वाले 29 वर्षीय चोर समीर ईशाक मुजिब शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, कि चोर के खिलाफ़ लगभग 4 लाख 14 हज़ार 236 रुपये के कुल 13 मोबाइल फोन चोरी का आरोप है। पुलिस ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत गिरफ्तारी के साथ 12 और भी चोरी के मामलों का खुलासा किया है।
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान ..
मिली जानकारी के मुताबिक, अंधेरी रेलवे स्टेशन पर 6 जुलाई 2023 से 21 फरवरी 2024 के बीच कुल 4 महंगे मोबाइल फोन की चोरी हुई थी। जिसकी बाज़ार मूल्यांकन 1 लाख 32 हज़ार 999 के आसपास है। इसकी गंभीरता को देखते हुए “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत सीपीडीएस. की टीम गठित कर एसआयपीएफ. पुनीत यादव के नेतृत्व में लोकल ट्रेन में चोरी करने वाले समीर ईशाक मुजिब शेख को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना गुनाह कबूल करते हुए चोरी के कुछ मोबाइल फोन पुलिस को सौंप दिए है।
जांच में पता चला, कि समीर ईशाक मुजिब शेख आदतन चोर है। जिसके खिलाफ मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 37 हजार 500 रुपये के तीन मोबाइल फोन, बोरीवली रेलवे स्टेशन पर 1 लाख 48 हज़ार 799 रुपये के तीन मोबाइल फोन और बोयसर रेलवे स्टेशन पर 94 हज़ार 998 रुपये के सात मोबाइल फोन चोरी के मामले दर्ज है। कुल मिलाकर लगभग 4 लाख 14 हज़ार 236 रुपये के मोबाइल फोन चोरी मामले में आरपीएफ ने चोर को गिरफ्तार कर जीआरपी को सौंप दिया। अब 13 विभिन्न मोबाइल फोन चोरी के मामले में मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस जांच कर रही है।
सहायक आयुक्त ललित तलेकर की निगरानी में मिल बांटकर चल रहा अवैध Avirahi Banquet Hall का गोरखधंधा
इमारत के गिरने और लोगों की जान जाने का जिम्मेदार मनपा आर/दक्षिण विभाग
सुरेन्द्र राय मुंबई- कांदीवली मनपा आर/दक्षिण विभाग पिछले कई सालों से कांदीवली पश्चिम रेलवे स्टेशन स्थित ‘अविराही बैंक्वेट हॉल’ में पार्टनरशिप का काम कर रही है। अविराही होटल की आड़ में इमारत की टेरेस पर अवैध बैंक्वेट हॉल का निर्माण किया गया है। इसके संरक्षण के नाम पर मनपा के संबंधित इमारत बांधकाम, आरोग्य, अनुज्ञापन और जल विभाग के अधिकारियों के इस कारोबार के मुनाफे में सामुहिक पार्टनरशिप की जानकारियां प्राप्त हो रही है। इसको लेकर समाजसेवक मोहम्मद आसिफ अंसारी ने मनपा परिमंडल-7 के उपायुक्त से जांच एवं कार्यवाही हेतु शिकायत दर्ज कराई है। (Avirahi Banquet Hall)
बता दें, कि कांदीवली पश्चिम रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित अविराही आर्केड शॉपिंग सेंटर के टेरेस पर बैंक्वेट हॉल के हर प्रोग्राम में हजारों से ज्यादा लोगों का यहां जमावड़ा होता है। हर कार्यक्रम का लगभग 6 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच एक बार का बिल बनता है। अंदाजन हर महीने 10 से 12 कार्यक्रम, इस हिसाब से सालाना लगभग 15 करोड़ रुपयों का अवैध बैंक्वेट हॉल के नाम पर कारोबार किया जा रहा हैं। जो मनपा राजस्व के जरिए सरकार को सीधे तौर पर चूना लगाया जा रहा है। यहां भीड़ इकट्ठा होने की वजह से इमारत को नुकसान तो हो रहा है, कोई हादसा हुआ तो सीधे तौर पर लोगों की जान चली जाएगी तब जाकर सरकार को पता चलेगा की मनपा की संरक्षण में यहां क्या हो रहा था। (Avirahi Banquet Hall)
अविराही बैंक्विट हॉल और अविराही होटल की तस्वीर
मनपा की मिली भगत से Avirahi Banquet Hall का अवैध कारोबार
शिकायतकर्ता मोहम्मद आसिफ अंसारी ने मनपा आर/दक्षिण (BMC R/South) विभाग के सहायक आयुक्त (Assessment Commissioner) ललित तलेकर, इमारत बांधकाम विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद ब्राह्मणकर, डी.ओ. अभय जगताप और कनिष्ठ अभियंता नितिन ठाकुर के साथ आरोग्य विभाग (Health Department) की अधिकारी दिपा जाधव के साथ जल एवं लायसेंस विभाग की मुख्य भुमिका है। जो लगातार शिकायतों के बावजूद इमारत बांधकाम विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद ब्राह्मणकर और डी.ओ. अभय जगताप मामले को रफा-दफा करने को पैसा लेकर सटलमेंट करने के लिए दबाव बना रहे हैं। (Avirahi Banquet Hall)
मनपा नियमानुसार इमारत बांधकाम विभाग द्वारा अविराही आर्केड शॉपिंग सेंटर के टेरेस पर बने अवैध बैंक्वेट हॉल के अवैध बांधकाम पर तुरंत तोड़क कार्रवाई कर अवैध बांधकाम निर्माता के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करना चाहिए। यहां खाने पीने की चीजें परोसे जाने के खिलाफ आरोग्य विभाग द्वारा रोक लगानी चाहिए। बीना लायसेंस अवैध कारोबार पर अनुज्ञापन विभाग द्वारा दंडात्मक कार्यवाही करते हुए जल विभाग द्वारा पानी का नल कनेक्शन कांट देना चाहिए। लेकिन भ्रष्टाचार की काली कमाई के चलते यहां मनपा के कोई भी अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि समय रहते इस कारोबार पर एक्शन नहीं लिया तो यहां किसी भी तरह की अनहोनी या हादसे होने पर महाराष्ट्र की सरकार को जवाब देना भारी पड़ सकता है। (Avirahi Banquet Hall)
मालवनी में लोगों को डरा धमका कर पैसों की फिरौती, जबरन वसूली मामले में एक पूरे परिवार के लोगों का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलता किया है। ज़ाकिर डॉट कॉम मालवनी के क्राईम की दुनिया का शहनशा, ऐसा वह खुद लोगों से कहलवाता है।
इस्माईल शेख मुंबई– मालाड़ पश्चिम, मालवनी इलाके में लोगों को डरा धमका कर जबरन पैसा वसूली के मामले में पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है। शिकायत के मुताबिक ये बाप और दोनों बेटे मिलकर लगातार 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से अब 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये वसूल कर चूकें हैं और पैसों की वसूली भी ऐसी की डायरेक्ट गूगल पे के जरिए पीड़ित को ऑनलाइन पेमेंट करने पर बाध्य किया गया है।
11 लाख रुपये की जबरन वसूली
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सलीम गौस शेख मालवनी के इलाके में बांधकाम और रूमों की रिपेयरिंग का काम करता है। आरोपियों ने पीड़ित के साथ गुंडागर्दी करते हुए उसके काम में रूकावट पैदा करने की धमकी देकर पीड़ित के पास से लगातार पैसों की डिमांड किया करते थे। पीड़ित की कमाई हो या न हो इन लोगों को हफ़्ता देना पड़ता था। पीड़ित इसलिए भी जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम से डरता था क्यों की ज़ाकिर डॉट कॉम कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। इसके खिलाफ कई अपराधिक मामला दर्ज है।
क्राईम की दुनिया का शहनशा ..
ज़ाकिर डॉट कॉम
इलाके के लोगों ने यह भी बताया, कि एक व्यक्ति की जान लेने की जाकिर डॉट कॉम ने कोशिश की थी। जिसमें ज़ाकिर डॉट कॉम जेल की हवा भी खा चुका है। इसके बाद से ही ज़ाकिर डॉट कॉम खुद को मालवनी के क्राईम की दुनिया का शहनशा मानने लगा है। कभी ये मुंबई पुलिस का खबरी हुआ करता था। जो समय के चलते इसकी पुलिस वालो के आगे चलनी बंद हो गई, तो अब ये लोगों को अपने झांसे में लेकर डरा धमका कर हफ्ता वसूली करता है। लोग यह भी कहते हैं, कि अपना अपराधिक रिकार्ड बनाने के लिए ही ज़ाकिर डॉट कॉम अपने दोनों लड़को को साथ में ले लिया है।
मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने जानकारी देते हुए बताया, कि गु.र.क्र. 0251/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 385, 120 (ब), 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा, कि फिरौती में आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पैसों की वसूली की है। इससे साफ पता चलता है, कि आरोपियों को कानून का बिलकुल भी भय नहीं है। साथ ही पुलिस ने कहा, गिरफ्तारी और जांच पूरा होने के बाद इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा सुनाने का हम कोर्ट से दरियाफ्त करने वाले हैं।
डीओ. अभय जगताप पर कब पड़ेगी एंटी करप्शन की पैनी नजर ?
कब चलेगा मनपा का बुलडोजर?
ऐसा कोई सगा नहीं जिसको मनपा के डीओ. अभय जगताप ने ठगा नहीं..
सुरेन्द्र राय मुंबई- कंदिवली मनपा आर/दक्षिण विभाग को सर्वाधिक भ्रष्टाचार वार्ड होने का तमगा दिया जाय तो अतिशयोक्ति न होगी। इस वार्ड के सभी आला अधिकारी भ्रष्टाचार के पंक में पूरी तरह डूबे हुए हैं। इन्हे किसी भी तरह का डर नही। चाहे जितनी भी खबर अखबार के माध्यम से प्रकाशित होती रहे। इनकी कानों में जूं तक नहीं रेगति। ऐसा कोई सगा नहीं जिसको डी.ओ. अभय जगताप ने ठगा नहीं की कहावत को चरितार्थ करते हुए खुद ही अवैध बांधकाम कराते है। तोड़ने की नोटिस भेजते हैं और फिर नोटिस के संदर्भ में स्पीकिंग ऑर्डर देकर गैरकानूनी निर्माण कर्ता से लाखों रुपये की रिश्वत लेकर उसे स्टे ऑर्डर लेने की सलाह देते हैं और कोर्ट में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) विधि विभाग के अधिकारी वकील मौन साध लेता है। कोर्ट में स्टे के खिलाफ नही बोलता है। जिससे तुरंत ही गैरकानूनी बांधकाम करने वाले को कोर्ट से स्टे मिल जाता है।
ऐसा कोई सगा नहीं जिसको मनपा के डीओ. अभय जगताप ने ठगा नहीं
ताज़ा मामला कांदिवली (पश्चिम) महाराष्ट्र नगर, एमजी रोड़ से लगकर शर्मा कंपाउंड का है। जहां गैरकानूनी ढंग से रिक्त भूखंड (open plot) पर दो व्यवसायिक गाले और चार मकान (room) का निर्माण बना लिया जिसके एवज में कथित रूप से लाखों की रिश्वत दी गयी। जबकि परिमंडल-7 की उपायुक्ता भाग्यश्री कापसे, सहाय्यक आयुक्त ललित तलेकर, डी.ओ.अभय जगताप ने आपस में रिश्वत के पैसे बांट लिए। दिखाने के लिए 354(A) की नोटिस भेज दी गई। फिर गैरकानूनी निर्माण करने वाले को बुलाकर कोर्ट से स्टे लेने को कहा।
शिकायत कर्ताओं की माने तो…बात बढे नही, भ्रष्टाचार का खुलासा न हो, इसके लिए सहाय्यक अभियंता को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया। बता दें, कि मनपा अधिनियम 1888 के तहत 354(A) कि नोटिस देने के 24 घंटे के भीतर अवैध बांधकाम पर तोड़क कार्यवाही जरूरी है। लेकिन गैरकानूनी ढंग से रिक्त भूखंड (open plot) पर दो व्यवसायिक गाले और चार मकान (Room) का निर्माण कराने वाले अवैध निर्माण कर्ता को तुरंत कोर्ट से स्टे लेने की मौखिक सलाह दी, ताकि तोड़क करवाई न करनी पड़े। सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे यानी तोड़क कार्यवाही न होने से गैरकानूनी निर्माण बच जाए। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, संयुक्त मनपा आयुक्त (विजलेंस), एंटी करप्शन ब्यूरो (मुंबई), से हमारी मांग है, कि आर/दक्षिण, वार्ड के सभी बड़े अधिकारियों के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच पारदर्शी तरीके से कराकर आरोप तय कर दंडात्मक करवाई कराए अन्यथा आपकी शाख पर भी बट्टा लगेगा।
मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 5 के पुलिस अधिकारियों द्वारा जब्त नशीले गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन 1 करोड़ 12 लाख 20 हज़ार रुपये साथ ही क्राईम मे इस्तेमाल एक टेम्पो और कार जब्त किया गया है।
इस्माईल शेख मुंबई- क्राईम ब्रांच युनिट 5 के पुलिस अधिकारियों ने 374 किलो नशीले गांजे के साथ 36 वर्षीय गोपाल नेटलेकर, 38 वर्षीय शरद पाटील और 28 वर्षीय सुनिल मोहिते को नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। जो मुंबई में नशेली पदार्थ का सौदा करने के लिए टेम्पो में 274 और स्विफ्ट डिजायर कार में 100 किलों गांजा लेकर शहर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों को गांजे के साथ जब्त करने के बाद 28 वर्षीय मुख्य आरोपी सुनिल मोहिते को महाराष्ट्र के जळगावी से गिरफ्तार किया है।
मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 5 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर ने बताया, कि नवघर पुलिस थाने अंतर्गत महाराष्ट्र के किसी गांव से नशीले पदार्थ की तस्करी होने की विश्वसनीय सूत्रों से पूर्व सूचना मिली थी। इसको ध्यान मे रखते हुए उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर उनके मार्गदर्शन में दो गुटों को तैयार किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक सदानंद येरेकर, अजित गोंधळी, सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल माळी, जगदीप जाधव, शैलेश खेडकर, पुलिस उपनिरीक्षक जालिंद्र लेंबे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश न्यायनिर्गुणै, अशोक भुजबळ, रवींद्र राणे आदि का समावेश रहा।
पुलिस ने क्या कहा ?
पुलिस ने बताया, कि दोनों टीमों ने मिलकर पहले संदिग्ध स्थल पर जाल बिछाया और जैसे ही टेम्पो और कार से गांजा बरामद हुआ। स्थानीय नवघर पुलिस थाने लेजाकर गांजा तस्करी के आरोपी गोपाल नेटलेकर और शरद पाटील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पूछताछ के बाद आरोपियों ने गांजे के सप्लायर 28 वर्षीय आरोपी सुनिल मोहिते का नाम बताया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को महाराष्ट्र के जळगाव जाकर उसकी गिरफ्तारी करनी पड़ी। पुलिस ने बताया, कि अपराध में इस्तेमाल टेम्पो और स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है। ज़ब्त दोनों गाडिय़ों की बाजार मूल्यांकन 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख 20 हज़ार रुपये का नशीला गांजा और 12 लाख रुपये की क्राईम मे इस्तेमाल गाड़ी कुल 1 करोड़ 24 लाख 20 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया है। फिलहाल मामले की और अधिक तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 5 के अधिकारी कर रहे हैं।
मैंग्रोवस को नष्ट करने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
चारकोप पुलिस ने किया मामला दर्ज तो अब मालवणी से मैंग्रोवस को खत्म करने की शुरुआत।
इस्माईल शेख मुंबई- शहर के समुद्र तट पर स्थित मैंग्रोवस के जंगल नष्ट किए जा रहे हैं। जो पर्यावरण और समुद्री जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। मालाड़ पश्चिम, मालवणी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। भूमाफिया ओमजी कुमावत का मकसद बस इस जमीन पर झोपड़पट्टी बनाकर पैसे कमाना है। जब कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार मैंग्रोवस के आसपास 50 मीटर की दूरी पर भरनी या अवैध बांधकाम करना कानूनन अपराध है। इसके तहत आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा सकती है। ऐसा होते हुए भी यहां जमीन मालिक पवन कुमार अग्रवाल को साथ लेकर भूमाफिया ओमजी कुमावत अग्रवाल की जमीन से सटा मैंग्रोवस पर मिट्टी की भरनी कर सरकारी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहा है।
ऐसे ही एक मामले में भूमाफिया ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में गु.र.क्र. 488/23 के तहत अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ केस दर्ज है। मालवानी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां सरकारी जमीन पर दो महले के गाले बनाकर भूमाफिया ओमजी कुमावत ने करोड़ों रुपयों में बेच दिया है। हर बार पुलिस थाने में केस तो दर्ज किया जाता है लेकिन ओमजी कुमावत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश नहीं किया जाता यहां पुलिस प्रशासन कमजोर नज़र आती है। कारण भूमाफिया ओमजी कुमावत पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने में हमेशा कामयाब हो जाता है। इसका खुलासा भूमाफिया ओमजी कुमावत पर दर्ज विभिन्न अपराधिक मामले के बावजूद गिरफ्तारी का न हो पाना साफ दर्शा रहा है।
बता दे, की ओमजी कुमावत दल बदलू नेता है जो कभी कांग्रेस के खेमे में कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहा है। इलेक्शन टिकट की चाह में कांग्रेस से उसे टिकट नहीं मिलने के कारण ओमजी कुमावत ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के शरण में होने से ओमजी कुमावत को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। ऐसा लोगों का कहना है। बोरीवली तहसीलदार के मंडल अधिकारी आशिष पांडुरंग चव्हाण का कहना है, कि इन भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम हो रही है। ओमजी कुमावत के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर लगभग 10 अलग-अलग अपराधिक मामले दर्ज है। लेकिन पुलिस है कि उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश भी नहीं करती। ऐसे में ओमजी जैसे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
शहर के आसपास के मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने से कुछ मुख्य प्रभाव जो निम्नलिखित हैं:
जलवायु परिवर्तन: मैंग्रोव के जंगल समुद्री तट के किनारे को स्थायी तापमान, तैराव, और तटीय अपशिष्टों के लिए संरक्षण प्रदान करते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से उदासीनता, जलवायु परिवर्तन, और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
जल-प्रदूषण: मैंग्रोव जंगल समुद्री तट की प्राकृतिक रक्षा प्रदान करते हैं और जल-प्रदूषण को रोकते हैं। उनके नष्ट हो जाने से, जल-प्रदूषण की संभावना बढ़ सकती है, जो समुद्री जीवन को बाधित कर सकता है और मानव स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
जीवनसंस्कृति के हानि: मैंग्रोव जंगल विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के लिए आवास का स्थल प्रदान करते हैं और समुद्री जीवन को संभालते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री जीवन और वन्यजीवों की संख्या में कमी हो सकती है, जो जीवनसंस्कृति के लिए हानिकारक हो सकता है।
समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षियों की संरक्षा: मैंग्रोव के जंगल उन जीवों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं जो समुद्री तट पर रहते हैं, जैसे कि समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षी। इनके नष्ट हो जाने से, इन पक्षियों की संरक्षा में कठिनाई हो सकती है।
दलबदलू राजनीतिक नेता एवं भूमाफिया ओमजी कुमावत की तस्वीर
इसलिए, मैंग्रोव जंगल के नष्ट हो जाने से समुद्र तट की स्थिति बिगड़ सकती है और समुद्री पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पैदा हो सकते हैं। हाईकोर्ट रिट याचिका क्र. 3246/2004 रूपांतरित जनहित याचिका क्र. 86/2006 दिनांक 6 अक्टूबर 2005 के आदेश में कोर्ट में मैंग्रोवस से 50 मीटर के आसपास विकास काम को नहीं करने का आदेश दिया है जो की भूमाफिया ओमजी कुमावत लगातार न्यायालय के आदेशों को भंग कर रहा है।
चारकोप पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 498/23 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत 15(1),15(2) के तहत कुल 9 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज है। जिसमें भूमाफिया ओमजी कुमावत ने सरकारी मैंग्रोवस की जमीन से सट कर मिट्टी की भरनी और पत्रे के 25 रूमों का अवैध निर्माण किया था। जो, कि सर्वे नंबर 216नगर भू क्रमांक 4, मौजे मालवणी, चारकोप गांव, कांदीवली पश्चिम, बोरीवली, मुंबई है। इस केस में चारकोप पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की ऐसे स्वाभाविक है कि भूमाफिया के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।
Live Video On indian fasttrack news channel
अब ओमजी कुमावत उसी मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने, उस जमीन पर मिट्टी गिराकर भरनी करने और अवैध बांधकाम के जरिए रूम बनाकर बेचने के फिराक में भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। बता दें, कि यह वही मैंग्रोवस के जंगल की जमीन है। जो चारकोप कांदीवली से लेकर मालाड़ के मालवनी इलाके तक फैला हुआ है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुंबई शहर प्राकृतिक आपदा के चलते तहस नहस हो जाएगा पुलिस प्रशासन को चाहिए की किसी के भी दबाव में न आकर अपराधियों पर सख्ती से पेश आये जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।