Tag: Bombay

  • दिल्ली की एक महिला से ढाई करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई का वकील गिरफ्तार

    दिल्ली की एक महिला से ढाई करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई का वकील गिरफ्तार

    मुंबई सत्र न्यायालय ने वकील विनय कुमार खातू की जमानत याचिका खारिज कर दी, जिन पर 74 वर्षीय क्लाइंट से 2.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इसके पहले भी एड्वोकेट पर IAS अधिकारी बनकर लोगों को धोखा देने के मामले दर्ज हैं। A Delhi woman was duped of Rs 2.5 crore, a Mumbai lawyer was arrested

    मुंबई: सत्र न्यायालय ने वकील विनय कुमार खातू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। खातू पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की रहने वाली 74 वर्षीय महिला क्लाइंट के साथ धोखाधड़ी की है। आरोप है कि विनय कुमार खातू ने बॉम्बे हाईकोर्ट के जाली आदेश दिखाकर महिला से 2.57 करोड़ रुपये की ठगी की। न्यायालय ने कहा, कि अगर इस मामले में विनय कुमार खातू को जमानत दी जाती है, तो समाज में गलत संदेश जाएगा। A Delhi woman was duped of Rs 2.5 crore, a Mumbai lawyer was arrested

    एड्वोकेट के खिलाफ कई मामले दर्ज

    सत्र न्यायाधीश वीजी रघुवंशी ने कहा कि यह अदालत खातू के पुराने रिकॉर्ड को नजरअंदाज नहीं कर सकता। पहले भी विनय कुमार खातू पर IAS अधिकारी बनकर लोगों को धोखा देने के दो मामले दर्ज हैं। अगर अदालत खातू के पक्ष में फैसला सुनाती है, तो यह समाज के लिए गलत संदेश होगा। उन्होंने कहा, “आरोपों की गंभीरता और खातू के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए, मैं उन्हें जमानत नहीं दे सकता।” A Delhi woman was duped of Rs 2.5 crore, a Mumbai lawyer was arrested

    वॉट्सएप पर भेजे फर्जी दस्तावेज

    जज ने यह भी कहा कि अगर कोई WhatsApp चैट पर भरोसा करता है, तो उसे यह भी देखना होगा कि आरोपी ने अकाउंटेंट के साथ चैट में हाईकोर्ट से स्टे मिलने की बात कही थी। यह भी साफ है कि जाली आदेशों की तारीख के बाद बड़ी रकम उसके दोस्तों और सहयोगियों के खातों में ट्रांसफर की गई थी। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपी पर आपराधिक विश्वासघात और जाली दस्तावेज बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। A Delhi woman was duped of Rs 2.5 crore, a Mumbai lawyer was arrested

    जज ने कहा कि सिविल कोर्ट के फैसले को भी एक मूल्यवान सुरक्षा माना जा सकता है। अदालती फैसले अक्सर कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों को बनाते या बदलते हैं। इसलिए, ये फैसले मूल्यवान सुरक्षा की परिभाषा में आते हैं। A Delhi woman was duped of Rs 2.5 crore, a Mumbai lawyer was arrested

    क्या है पूरा मामला ?

    पीड़ित महिला, उर्मिला ताल्यार खान, अलीबाग में एक जमीन के विवाद में फंसी हुई थीं। निचली अदालत ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया था, जिसके बाद ताल्यार खान ने जिला अदालत में अपील की थी। उनके वकील सुनवाई के लिए नहीं आए, जिसके कारण 13 मार्च, 2018 को उनकी अपील खारिज हो गई। उस समय दिल्ली में रहने के कारण, उन्हें इस बारे में 2022 तक पता ही नहीं चला, क्योंकि उनके वकील ने उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी थी। A Delhi woman was duped of Rs 2.5 crore, a Mumbai lawyer was arrested

    दो करोड़ रुपये किया ट्रांसफर

    आरोप है कि ताल्यार खान की मुलाकात एक व्यापारी के जानकार के जरिए विनय कुमार खातू से हुई थी। उन्होंने खातू को छह मामलों के लिए वकील रखा, जिसमें जमीन विवाद की अपील और उनके पति के खिलाफ मुकदमा भी शामिल था। खातू ने कथित तौर पर प्रति मामले 10 लाख रुपये की भारी फीस ली। आरोप है कि उन्होंने अपने दोस्त के खाते से आरोपी से जुड़े लोगों के खातों में 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। A Delhi woman was duped of Rs 2.5 crore, a Mumbai lawyer was arrested

    एड्वोकेट ने दी सफाई

    एड्वोकेट विनय कुमार खातू की सलाह पर, उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में दूसरी अपील दायर की, जिसमें चार साल की देरी को माफ करने और स्टे ऑर्डर के लिए आवेदन किया गया था। फिलहाल आरोपों को नकारते हुए, आरोपी ने कहा कि उन्हें 19 अक्टूबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था। वकील ने कहा कि उनसे कुछ भी बरामद करने की जरूरत नहीं है। सबूतों से छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है। A Delhi woman was duped of Rs 2.5 crore, a Mumbai lawyer was arrested

  • Mumbai: सांसद कोटे से ट्रेन की टिकट लेने की कोशिश, रेलवे पुलिस ने किया FIR दर्ज

    Mumbai: सांसद कोटे से ट्रेन की टिकट लेने की कोशिश, रेलवे पुलिस ने किया FIR दर्ज

    Mumbai News: मुंबई में रेलवे टिकट की धोखाधड़ी मामले में सीएसएमटी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपी ने NCP सांसद सुरेश म्हात्रे के जाली हस्ताक्षर कर सांसद कोटे से रेलवे टिकट प्राप्त करने की कोशिश की। Mumbai: Railway police filed FIR for trying to get train ticket from MP quota

    Maharashtra News: मुंबई की CSMT रेलवे पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि सईद एजाज नामक एक व्यक्ति ने सांसद कोटे से रेलवे टिकट हासिल करने के लिए सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा के फर्जी हस्ताक्षर और फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल किया और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित एक जाली सिफारिशी पत्र रेल प्रशासन को प्रेषित किया। Mumbai: Railway police filed FIR for trying to get train ticket from MP quota

    आप को बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरद पवार गुट के भिवंडी से सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा विदेश यात्रा पर थे। जब रेल प्रशासन ने पूछताछ की तो सांसद के सहायक ने साफ इनकार कर दिया। रेलवे पुलिस ने म्हात्रे के निजी सहायक आकाश पाटिल की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की बाद में सईद एजाज के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। Mumbai: Railway police filed FIR for trying to get train ticket from MP quota

    क्या है पूरा मामला?

    रेलवे पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित एक जाली सिफारिशी पत्र के जरिए देवगिरी एक्सप्रेस के दो टिकट सांसद कोटे से हासिल करने की कोशिश की थी। यह पत्र मुंबई से नांदेड़ की यात्रा के लिए 31 मई की तारीख को टिकट मांगने हेतु जारी किया गया था। जो मध्य रेलवे के आरक्षण विभाग के सहायक प्रबंधक को 30 मई को प्राप्त हुआ। Mumbai: Railway police filed FIR for trying to get train ticket from MP quota

    हाथ से लिखा था सिफारिश पत्र

    उक्त पत्र रेलवे के कन्फर्मेशन ड्रॉपबॉक्स में डाला गया था। इसमें सांसद सुरेश म्हात्रे के नाम और हस्ताक्षर का उपयोग किया गया था। लेकिन रेलवे अधिकारियों को पत्र की भाषा और फॉर्मेट पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने सांसद के निजी सहायक आकाश पाटिल से संपर्क किया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पत्र हाथ से लिखा गया था, जबकि सामान्यतः सांसद के पत्र उनके सहायक द्वारा टाइप किए जाते हैं। Mumbai: Railway police filed FIR for trying to get train ticket from MP quota

    कहीं कोई रैकेट तो नही?

    पत्र में सांसद का नाम, सिग्नेचर और आवक-जावक विवरण सभी संदिग्ध पाए गए। पत्र पर जिस तारीख का उल्लेख था, उस दौरान सांसद सुरेश म्हात्रे विदेश में थे और विदेश से लौटने के बाद खुद सांसद ने पुष्टि की कि पत्र और उस पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी हैं। CSMT रेलवे पुलिस ने आरोपी सईद एजाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत FIR दर्ज किया है। रेलवे पुलिस अब यह भी जांच कर रही है, कि आरोपी ने कहीं पहले भी ऐसी कोशिशें की हैं या किसी रैकेट से उसका कोई संबंध है। Mumbai: Railway police filed FIR for trying to get train ticket from MP quota

    सांसद कोटे का दुरुपयोग

    भारतीय रेलवे में सांसदों के लिए एक विशेष कोटा होता है, जिसके तहत वे सिफारिश पत्र के जरिए यात्रियों को टिकट दिलवा सकते हैं। इस मामले ने इस व्यवस्था के दुरुपयोग की आशंका को उजागर किया है और रेलवे अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत पर बल दिया है। फिलहाल आरोपी से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है और रेलवे पुलिस इस मामले को गहराई से खंगाल रही है। Mumbai: Railway police filed FIR for trying to get train ticket from MP quota

  • संबंध बनाना चाहता था पति, मना किया तो जला दिया

    संबंध बनाना चाहता था पति, मना किया तो जला दिया

    Mumbai Crime News: मुंबई के चेंबूर इलाके में दिनेश आव्हाड को अपनी पत्नी को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कारण बस इतना था, कि पत्नी ने सेक्स से इनकार किया था। गुस्से में आकर आव्हाड ने उसे जला दिया। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him

    मुंबई: झगड़े के बाद अपनी पत्नी को जलाने और उसे गंभीर रूप से झुलसाने के आरोप में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। चेंबूर की आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, कि दिनेश आव्हाड शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसे काम के लिए देर हो रही है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him

    महिला घर काम करती है।

    अधिकारी ने बताया, “महिला घरेलू हेल्पर के रूप में काम करती है। सेक्स से इनकार करने पर हुई बहस के दौरान महिला ने गुस्से में खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। जब वह माचिस नहीं जला पाई, तो आव्हाड ने गैस स्टोव से कागज का एक टुकड़ा जलाकर उस पर फेंक दिया। मौके पर महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसे सायन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आव्हाड को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत हत्या के प्रयास और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है। The husband wanted to have sex, when she refused, she burnt him

  • Mumbai: मालाड़ के मालवनी में 500 रुपये के नकली नोट और छपाई सामग्री के साथ दो तेलंगाना के नागरिक गिरफ्तार

    Mumbai: मालाड़ के मालवनी में 500 रुपये के नकली नोट और छपाई सामग्री के साथ दो तेलंगाना के नागरिक गिरफ्तार

    Mumbai-malad-malvani-police-fack-note-telangana-crime-news

    मालवनी पुलिस ने शुक्रवार, 30 मई को 500 रुपये के नकली नोट छापने के जुर्म में दो तेलंगाना के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से छपाई सामग्री के साथ 1,740 नकली नोट बरामद किए हैं। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani

    मुंबई: मालाड़ (पश्चिम) के मालवनी पुलिस ने शुक्रवार, 30 मई को तेलंगाना के दो संदिग्ध नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 500 रुपये के 1,740 नकली नोट और छपाई सामग्री बरामद की है। जब्त की गई वस्तुओं में एक प्रिंटर, एक लैपटॉप, स्याही और नकली नोट बनाने के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरण शामिल हैं। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani

    बड़े रैकेट के होने की संभावना

    मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नगरकर ने बताया, कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मार्वे बिच के साईबाबा मंदिर के पास छापेमारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर नकली नोट बना रहे थे। संदिग्धों को 4 जून, 2025 तक पुलिस हिरासत में रखा गया है, क्योंकि उनके संचालन की सीमा और बड़े जालसाजी नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच जारी है। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani

    कैसे की छापामारी?

    जांच अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. दिपक हिंडे ने बताया कि आरोपी कहीं बाहर से एक नीली कार में यहां आए हुए थे। गुप्त सूचना मिली थी कि मार्वे रोड़ स्थित मार्वे बिच के नजदीक साईबाबा मंदिर के पास काफी समया से एक नीली रंग की कार रुकी हुई है जिनके पास भारतीय चलन के नकली नोट मौजूद है। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद आदेश पाकर हमने मौके पर छापामारी की जहां से दो संदिग्धों को 500 रुपये के बनावटी नोट और नकली नोट बनाने के उपकरण और सामग्री सहित हिरासत में लिया। इसके साथ ही जिस कार से वो लोग आए हुए थे उसे भी जब्त कर लिया गया है। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani

    दोनों आरोपी हैं बेरोजगार

    गिरफ्तार आरोपियों के बारे में भी आप को जानकारी देते चलें, कि गिरफ्तार 46 वर्षीय संपत सामवय्या एंजपल्ली, तेलंगाना के गांधीनगर, तालुका धनपुर (मुलगू), जिला जयशंकर (भूपालंपली) का रहने वाला है। और दूसरा 30 वर्षीय आरोपी रहिमपाशा याकूब शेख, धनपुर, तालुका धनपुर (मुलगू), जिला वारंगली का रहने वाला है। दोनों ही पेशे से बेरोजगार हैं। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani

    सरकारी फरियाद पर मालवनी पुलिस ने गु.र.क्र.661/2025 में जालसाजी से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और प्रासंगिक कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लगभग 23 लाख 30 हजार रुपये का सामना जब्त किया गया है। Mumbai: Two Telangana nationals arrested with fake Rs 500 notes and printing material in Malad’s Malvani

  • Mumbai Shocker: बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने किया बेटे के खिलाफ केस दर्ज

    Mumbai Shocker: बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने किया बेटे के खिलाफ केस दर्ज

    गोरेगांव में 78 वर्षीय महिला ने अपने बड़े बेटे द्वारा लंबे समय से गाली-गलौज किए जाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के अनुसार, गोरेगांव पुलिस ने बेटे के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    मुंबई: गोरेगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुन कर आप भी चौक जाओगे। यहां एक 78 वर्षीय महिला काम करके अपना घर चला रही है। 23 मई को ऐसा क्या हुआ कि बुजुर्ग महिला घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर अपने मालिक से 500 रूपये उधार लिए और चूहे मारने की दवाई लेकर आत्महत्या की कोशिश की। हालाकि महिला मेडिकल ट्रीटमेंट से बच गई। लेकिन गोरेगांव पुलिस ने उसी के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    क्यों किया आत्महत्या?

    गोरेगांव में 78 वर्षीय महिला ने अपने बड़े बेटे द्वारा लंबे समय से गाली-गलौज दिए जाने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के अनुसार, गोरेगांव पुलिस ने बेटे के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    बड़ा बेटा बेरोजगार

    खबर के मुताबिक, महिला अपने 91 वर्षीय पति, दो बेटों, उनके परिवारों और अन्य रिश्तेदारों के साथ एक बड़े संयुक्त परिवार में रहती है। उनका बड़ा बेटा बेरोजगार है और शराब की लत से जूझ रहा है, जबकि वह और उसकी बेटी परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम करती हैं। पुलिस शिकायत में दावा किया गया है कि वह छोटी-छोटी बातों पर अपनी मां और पिता से बहस करते समय नियमित रूप से चिल्लाता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    घर से निकल जाने को कहा

    23 मई की सुबह महिला के बड़े बेटे ने उसे गाली दी, उस पर अपनी ज़िंदगी बर्बाद करने का आरोप भी लगाया और घर से निकल जाने को कहने लगा। पीड़ित बुजुर्ग महिला उस समय झगड़े से बचने की कोशिश की और बहुत दुखी होकर अपना दिन गुजारा। बाद में उसने अपने मालिक से घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर 500 रुपये उधार लिया और चूहे मारने की दवा खरीदी। बुजुर्ग महिला ने 25 मई को जहरीला पानी पी लिया, जबकि उस वक्त उसकी बेटी डॉक्टर के पास गई हुई थी। जब उसकी बेटी वापस लौटी, तो उसने देखा की मां को उल्टियाँ हो रही है। तुरंत उसने एक प्राइवेट अस्पताल मे ले जाकर भर्ती करवाया। जहां बुजर्ग महिला को गहन क्रिटिकल केयर यूनिट (ICCU) में उपचार किया जा रहा है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

    दहिसर में प्रॉपर्टी विवाद

    हालिया खबरों के मुताबिक, यह मुंबई में परिवार के सदस्यों द्वारा बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार का दूसरा मामला है। इससे पहले, दहिसर में एक 73 वर्षीय व्यक्ति पर उसके ही बेटे ने संपत्ति विवाद को लेकर हमला किया था, जिसके परिणामस्वरूप उसे गंभीर चोटें आई थीं। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा के बारे में अधिक जागरूकता की जरूरत है। बुजुर्गों के उत्पीड़न पर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का अधिकार है। गोरेगांव की घटना में पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार जाँच के दायरे में है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। Mumbai Shocker: Elderly woman tries to commit suicide, police registers case against her son

  • Mumbai: 2 कैब ड्राइवर के बीच झगड़ा बना खतरनाक स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन

    Mumbai: 2 कैब ड्राइवर के बीच झगड़ा बना खतरनाक स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन

    Mumbai cab driver fight vileparle Western Express Highway news photo
    वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की तस्वीर

    Mumbai Cab Driver Fight: मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार की रात को दो कैब ड्राइवरों में झगड़ा हो गया। इसके बाद यह झगड़ा एक खतरनाक स्टंट में बदला गया। राहगीरों ने जब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो पुलिस ने तुरंत हरकत में आ कर गाड़ी सहित कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई एयरपोर्ट परिसर में दो कैब ड्राइवरों के बीच मामूली बहस एक खतरनाक स्थिति में बदल गई। कैब ड्राइवर ने अपने कार के बाेनल पर लटके हुए एक व्यक्ति को लगभग 6 किलो मीटर की दूरी तक घसिटता रहा। जबकि इस घटना में उसकी जान भी जा सकती थी। विलेपार्ले एक्सप्रेस हाईवे पर राह चलते एक बाइक सवार ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी जब्त कर ली। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    क्या था मामला?

    बुधवार आधी रात को मुंबई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल पर दो एग्रीगेटर कैब के ड्राइवरों के बीच मामूली झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। झगड़े से बचते हुए भाग रहे एक ने अचानक अपनी गाड़ी स्टार्ट कर दी। वहीं खड़े एक ड्राइवर ने बोनट पर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन गाड़ी रोकने के बजाय आरोपी ड्राइवर ने कैब को तेज गति से दौड़ा दिया है। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय कैब में सवार ड्राइवर भीमप्रसाद महंतो का झगड़ा 34 वर्षीय जस्टिन जे के साथ हुआ था। महंतो ने हमले से बचने के लिए कैब दौड़ा दी। इस दौरान जस्टिन कैब के बोनल पर चिपका रहा। महंतो कैब को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लगभग 6 किलो मीटर तक दौड़ाता रहा। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस एक्शन में आई। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    पुलिस ने क्या कहा?

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला एक छोटी सी लड़ाई से शुरू हुई थी। जब महंतो और जस्टिन के बीच मामूली हाथापाई हुई जो गंभीर टकराव में बदल गया। पुलिस ने कहा कि महंतो भागने की कोशिश कर रहा था, तभी जस्टिन उसकी कार के बोनट पर चढ़ गया। बोनट पर बैठे ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलसि ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125, 126(2), 115(2), 352 और मोटर वाइकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार एर्टिगा कार को जब्त कर लिया गया है, और आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    झगड़ा किस बात का था ?

    सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवेंद्र पोल ने बताया कि भीमप्रसाद महंतो अपनी टैक्सी से यात्री को उतारने के बाद दूसरी सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक निजी कैब चालक ने उसे जगह छोड़ने के लिए कहा, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद अपने सहयोगी के समर्थन में और अधिक कैब चालक घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने से घबराए महंतो ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

  • पति मारपीट करता और सेक्स का वीडियो बनाता था, पत्नी ने जहर देकर जंगल में शव जला दिया

    पति मारपीट करता और सेक्स का वीडियो बनाता था, पत्नी ने जहर देकर जंगल में शव जला दिया

    महिला प्रिंसिपल ने पति की हत्या कर उसके शव को अपने ट्यूशन पढ़ने वालों छात्रों की मदद से जंगल में जला दिया। ब्लैकमेलिंग और मारपीट से तंग आकर उठाया कदम .. The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    डिजिटल डेस्क
    महाराष्ट्र:
    यवतमाल जिले से हत्या का एक सनसनीखेज घटना सामने आया है। यहां एक महिला प्रिंसिपल ने अपने टीचर पति को जहर देकर मार डाला। इस हत्या की वजह राजोना की मारपीट और ब्लैकमेलिंग की जानकारी प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि पति अपनी ही पत्नी की अश्लील वीडियो बनाता और उसे डराता था। मारता पिटता भी था। तंग आकर प्रिंसिपल पत्नी ने उसे जहर दे दिया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी पत्नी ने अपने ट्यूशन में पढ़ने वाले तीन छात्रों की मदद से पति का शव ठिकाने लगा दिया। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    पेट्रोल छिड़ककर जला दिया

    इसके बाद रात में जंगल में पति के शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जला दिया। दरअसल, 15 मई को यवतमाल के चौसला पहाड़ी के पास पुलिस को एक जला हुआ एक शव मिला था। शुरुआत में पुलिस को शव की पहचान करने में कठिनाई आ रही थी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो इस हत्याकांड की परतें खुलने लगीं। मृतक की पहचान 32 वर्षीय शांतनु देशमुख के रूप में हुई। वो सुयोगनगर, लोहरा का निवासी था। पुलिस ने उनके दोस्तों से पुछताछ की तो सारा मामला धीरे-धीरे खुलने लगा। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    जूस में मिलाया जहर

    जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस ने मृतक की 23 वर्षीय पत्नी निधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में पत्नी ने कुबूल कर लिया कि उसने ही अपने पति की हत्या की है। पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी को रोज शराब पीकर मारता-पिटता था। साथ ही वो उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता था। पत्नी इससे तंग आ गई थी। इसलिए उसने एक दिन बनाना शेक पिलाने के बहाने उसे जहर दे दिया। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

    पत्नी गिरफ्तार बच्चों से पूछताछ

    इसके बाद आरोपी पत्नी ने अपने पति का शव ठिकाने लगाने के लिए अपने ट्यूशन के तीन नाबालिग छात्रों को विश्वास में लिया और पूरी प्लानिंग की। फिर रात में आरोपी पत्नी ने छात्रों को साथ लिया और शव को चौसाला के जंगल में ले गई। वहां उसने अपने पति के शव पर पेट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी। लेकिन पुलिस ने स्थानीय सुत्रों की सहायता से इस हत्याकांड को सुलझा लिया। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीनों नाबालिग छात्रों से भी पूछताछ की जा रही है। The husband used to beat her and make sex videos, the wife poisoned him and burnt his body in the forest

  • Maharashtra: 15 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर लगातार बलात्कार, घर से नाराज निकली थी लड़की

    Maharashtra: 15 वर्षीय लड़की को बंधक बनाकर लगातार बलात्कार, घर से नाराज निकली थी लड़की

    ठाणे जिले के डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लडकी को पिछले दो महीनों से बंधक बनाकर लगातार बलात्कार किया जा रहा था। गर्भपात के बाद वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश, मजदूरों ने दी इसकी सूचना। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    महाराष्ट्र/ ठाणे: डोंबिवली में एक 15 वर्षीय लड़की को दो महीने तक एक घर में बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया, गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। हालांकि उसके परिवार के एक परिचित व्यक्ति लड़की को अपने साथ ले गया था। जब वो अपने परिवार से झगड़ा कर के घर से निकल गई थी। आखिर में आरोपी ने नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। लेकिन समय रहते पुलिस ने छापामारी कर लड़की को बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    पुलिस ने की छापामारी

    तिलक नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार कदम ने बताया कि एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। कदम ने बताया कि लड़की की आपबीती तब सामने आई जब कुछ मजबूरों को इसके बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस की टीम ने डोंबिवली के ग्रामीण इलाके में एक घर पर छापा मारा और उसे बचा लिया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    झगड़ा कर घर से निकली लड़की

    उन्होंने बताया, “पीड़िता की मां खाने-पिने की चीजें बेचती है और वह मुख्य आरोपी के संपर्क में थी, जो मसाले बेचता है और उसके परिवार को वह जानता था। जब दसवीं कक्षा की परीक्षा के बाद लड़की का अपनी मां से झगड़ा हुआ और वह घर से बाहर चली गई, तो मुख्य आरोपी ने उसे अपने साथ आने के लिए मना लिया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    लड़की को बनाया बंधक

    अधिकारी ने कहा, “इसके बाद उसने उसे दो महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसका यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई, तो वह उसे गर्भपात के लिए दूसरे व्यक्ति के पास ले गया। फिर उसे एक कपल के घर पर रखा गया, जहाँ उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया।” Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    दो महिने बाद किया पुलिस से संपर्क

    और अधिक जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि जब परिवार उसकी तलाश कर रहा था, तो मुख्य आरोपी ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि उसने लड़की को शहर में देखा था, लेकिन वह नाराज़ थी और वापस नहीं आएगी। इस वजह से परिवार ने और समय दिया और दो महीने बाद ही पुलिस से संपर्क किया। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

    Acp ने क्या कहा?

    सहायक पुलिस आयुक्त (डोंबिवली डिवीजन) सुहास हेमाडे ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण), 65(1) (कुछ मामलों में बलात्कार), 88 (गर्भपात का कारण बनना), 143 (मानव तस्करी), 144 (तस्करी किए गए व्यक्ति का शोषण) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें अपराध की आगे की जांच कर रही हैं। Maharashtra: 15-year-old girl held hostage and raped repeatedly, girl had left home angry

  • अंधेरी ईस्ट के होटल में सुबह 3 बजे लगी भीषण आग, 35 लोगों को बाहर निकाला

    अंधेरी ईस्ट के होटल में सुबह 3 बजे लगी भीषण आग, 35 लोगों को बाहर निकाला

    मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित चकाला के एक होटल में सोमवार सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। यह आग होटल की छठी मंजिल पर लगी थी, जिससे इमारत में अफरा तफरी मच गई। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    मुंबई: अंधेरी ईस्ट के चकाला इलाके में स्थित ज्योति होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अफरा तफरी के कारण होटल में ठहरे हुए मेहमानों और आस-पास के रहनेवालों में हड़कंप मच गया। यह घटना इमारत की छठी मंजिल पर सुबह करीब 3:00 बजे हुई। मौके पर आग ने होटल के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि होटल के अंदर कई लोग फंस गए थे। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    मौके पर 5 दमकल गाडिय़ों के साथ ..

    मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय होटल के अंदर 35 लोग फंसे हुए थे। आपातकालीन अलर्ट मिलने पर, मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम पांच दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए करीब एक घंटे तक कड़ी मेहनत की और सभी 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    जल गए पूरे कमरे

    फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया, कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, होटल के कई कमरे आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए हैं। सुबह के समय तक ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान इमारत के ऊपरी मंजिल से घना धुआं और लपटें निकलती देखी गई। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    क्या मिले सबूत?

    आग लगने का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। अंधेरी पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दिया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, बिजली की खराबी या गैस लीक का कोई तत्काल सबूत नहीं मिला है, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

    मनपा ने क्या कहा?

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा और नुकसान की सीमा का आकलन करने के लिए आगे की जांच चल रही है। A huge fire broke out in a hotel in Andheri East at 3 am, 35 people evacuated

  • बकरी ईद के पहले बीजेपी नेता किरीट सोमैय्या का बड़ा बयान, बोले “नहीं कटने दूंगा बकरे”

    बकरी ईद के पहले बीजेपी नेता किरीट सोमैय्या का बड़ा बयान, बोले “नहीं कटने दूंगा बकरे”

    Mumbai News: बीजेपी नेता किरीट सोमैय्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीपी शरद पवार, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की वोट जिहाद की सेना ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करती है। इस बार मैं खुद ग्राउंड पर हूँ। नहीं काटने दूंगा बकरा .. BJP leader Kirit Somaiya made a big statement before Bakri Eid, said “I will not let goats be slaughtered”

    मुंबई: बकरी ईद के मद्देनजर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैय्या रहिवासी चालों और इमारतों का दौरा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता रविवार 25 मई को घाटकोपर स्थित मैत्री को-ऑपरेटिव सोसायटी और दामोदर पार्क का दौरा किया। इसी परिसर में बकरा ईद को लेकर पहले भी दो गुटों के बीच विवाद देखने को मिला था। अब एक बार फिर कुछ रहिवासियों का विरोध देखने को मिल रहा है। BJP leader Kirit Somaiya made a big statement before Bakri Eid, said “I will not let goats be slaughtered”

    बकरा नहीं काटने दूंगा ..

    बीजेपी नेता किरीट सोमैय्या ने आरोप लगाते हुए कहा, कि “एनसीपी शरद पवार, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की वोट जिहाद की सेना ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करती है। यह सब वोट जिहाद के लिए हो रहा है। अगली बार अगर कोई दहशत फैलाने के लिए ऐसा कोई काम करेगा, यानी बकरा काटेगा तो हम ऐसा नहीं होने देंगे।” BJP leader Kirit Somaiya made a big statement before Bakri Eid, said “I will not let goats be slaughtered”

    किरीट सोमैया हुए हमलावर

    उन्होंने आगे कहा, कि “पिछली बार महानगरपालिका अधिकारियों और माफिया ने पुलिस को धमकी देकर घाटकोपर में बकरा काटा था। इस बार मैं खुद ग्राउंड पर हूं। एनसीपी शरद पवार, उद्धव की सेना या राहुल गांधी की कांग्रेस का यहां पर टारगेट ही है वोट जिहाद करने का।” उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले के बाद हमने जो जवाब दिया, वैसा ही अमेरिका में भी वोट जिहाद किया गया। भगवान उन्हें सद्‌बुद्धि दे।” BJP leader Kirit Somaiya made a big statement before Bakri Eid, said “I will not let goats be slaughtered”

    हिजरी कैलेंडर का आखिरी महीना

    ईद उल-अजहा मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए अहम हिस्सा है। इस पर आम बोलचाल की भाषा में बकरा ईद भी कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक बकरी ईद का त्योहार जुल हिज्जा (Dhul Hijjah) महीने की दसवीं तारीख को मनाया जाता है, जोकि हिजरी कैलेंडर का 12वां या आखिरी महीना होता है। BJP leader Kirit Somaiya made a big statement before Bakri Eid, said “I will not let goats be slaughtered”

    कब है बकरी ईद ?

    इस साल बकरी ईद का त्योहार 6 या 7 जून को मनाने की संभावना है। इस त्योहार को लेकर तारीख की आधिकारिक घोषणा चांद नजर आने के बाद ही की जाएगी। बकरी ईद का अर्थ सिर्फ जानवरों की कुर्बानी मात्र से नहीं है, बल्कि इसका धार्मिक अर्थ बहुत ही गहरा है। यह पर्व अल्लाह के प्रति समर्पण, त्याग और दान से जुड़ा हुआ है। इसकी मान्यता है कि बकरा ईद पर कुर्बानी के हिस्से को तीन भागों में तकसिम किया जाया है। पहला गरीब और जरूरतमंदों को, दूसरा हिस्सा मित्रों और रिश्तेदारों के लिए और तीसरी हिस्सा अपने घर-परिवार के लिए रखा जाता है। साथ ही ईद की नमाज़ से पहले जकत, फितरे का पैसा निकाला जाता है। जो ज़रूरतमंदों को देकर उनकी मदद की जाती है। BJP leader Kirit Somaiya made a big statement before Bakri Eid, said “I will not let goats be slaughtered”