Tag: हिंदी समाचार

  • अपनी मंगेतर और तीन दोस्तों के साथ किला देखने गया शख्स, रहस्ययी तरीके से गायब, CCTV फुटेज ने चौंकाया

    अपनी मंगेतर और तीन दोस्तों के साथ किला देखने गया शख्स, रहस्ययी तरीके से गायब, CCTV फुटेज ने चौंकाया

    तनाजी कड़ा के पास से युवक वापस नहीं लौटा। उसके साथी उसकी तलाश करने लगे और कडा के पास युवक की एक ही सैंडल मिली। पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो चौक गये।

    डिजिटल डेस्क
    महाराष्ट्र/पुणे:
    हैदराबाद का एक 24 वर्षीय युवक बुधवार शाम को पुणे के सिंहगढ़ किले पर संदिग्ध परिस्थितियों से लापता हो गया। हवेली पुलिस और स्थानीय बचाव दलों ने शुक्रवार को भी उसकी तलाश जारी रखी, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। हवेली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सचिन वांगड़े ने बताया कि युवक अपनी मंगेतर और तीन दोस्तों के साथ बुधवार को किला घूमने आया था। पांचों लोग तनाजी कड़ा (चट्टान) के पास थे, जब युवक ने अपने दोस्तों से कहा कि उसे टॉयलेट जाना है। A man who went to see the fort with his fiancée and three friends mysteriously disappeared, CCTV footage shocked everyone

    सीसीटीवी में क्या दिखा?

    इसके बाद वह वहां से चला गया और वापस नहीं लौटा। उसके दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की और चट्टान के पास उसका एक जूता मिला। वांगड़े ने कहा, “दोस्तों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया।” पुलिस को तब संदेह हुआ जब वन विभाग द्वारा किले के तलहटी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति दिखा, जिसका कद-काठी लापता युवक से मिलता-जुलता था। A man who went to see the fort with his fiancée and three friends mysteriously disappeared, CCTV footage shocked everyone

    भागता हुआ दिखा युवक

    खबर के मुताबिक, वांगड़े ने बताया, “फुटेज अस्पष्ट है, लेकिन युवक के माता-पिता को संदेह है कि फुटेज में दिख रहा व्यक्ति उनका ही बेटा है।” फुटेज में दिखाने वाला व्यक्ति शर्ट पहने हुए था और कोंढणपुर फाटा की ओर भाग रहा था, जैसे कि वह सीसीटीवी कैमरों से बचने की कोशिश कर रहा हो। पुलिस और स्थानीय बचाव दलों ने बारिश और कोहरे के बावजूद देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। A man who went to see the fort with his fiancée and three friends mysteriously disappeared, CCTV footage shocked everyone

    सातारा का रहने वाला है युवक

    वांगड़े ने कहा, “शुक्रवार सुबह हमने फिर से तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।” पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक के माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया कि उनका परिवार मूल रूप से सतारा जिले का है और अब हैदराबाद में बसा है। उनका बेटा हैदराबाद में एक कैफे चलाता है। A man who went to see the fort with his fiancée and three friends mysteriously disappeared, CCTV footage shocked everyone

    पुलिस की तलाशी अभियान

    अधिकारी ने बताया, “युवक किले पर शॉर्ट्स पहने हुए था। हम इस मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।” पुलिस और बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। जांच जारी है, और पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। A man who went to see the fort with his fiancée and three friends mysteriously disappeared, CCTV footage shocked everyon

  • मुंबई बिजनेसमैन कंगाल: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप में 12 करोड़ गंवाए, परिवार और कारोबार तबाह

    मुंबई बिजनेसमैन कंगाल: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप में 12 करोड़ गंवाए, परिवार और कारोबार तबाह

    मुंबई के एक बिजनेसमैन ने ऑनलाइन सट्टेबाजी गेमिंग ऐप में 12 करोड़ रुपये गंवाए। लॉकडाउन में शुरू हुई लत ने कारोबार और परिवार दोनों बर्बाद कर दिए। Mumbai businessman bankrupt: Lost 12 crores in online betting app, ruined family and business

    डिजिटल डेस्क
    मुंबई:
    लॉकडाउन में शुरू हुई ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत ने एक बिजनेसमैन की जिंदगी तबाह कर दी। चार साल में उसने करीब 12 करोड़ रुपये एक गेमिंग ऐप पर गँवा दिए। परिवार और कारोबार दोनों बर्बाद हो गए और अब वह चाहता है कि सरकार ऐसे फर्जी गेमिंग ऐप्स पर कड़ा एक्शन ले। Mumbai businessman bankrupt: Lost 12 crores in online betting app, ruined family and business

    लॉकडाउन में मिली बर्बादी की शुरुआत

    2020 के कोविड लॉकडाउन में बिजनेसमैन ने एक सेलेब्रिटी द्वारा प्रमोट किए गए गेमिंग ऐप पर छोटे दांव लगाना शुरू किया। शुरुआत में लाखों की जीत ने उन्हें लुभाया, लेकिन धीरे-धीरे हार का सिलसिला बढ़ता गया। लत इतनी गहरी हो गई कि सालों की मेहनत से कमाया हुआ पैसा कुछ ही सालों में डूब गया। Mumbai businessman bankrupt: Lost 12 crores in online betting app, ruined family and business

    परिवार और कारोबार पर असर

    ऑनलाइन सट्टेबाजी की वजह से उनके माता-पिता को गंभीर स्वास्थ्य झटके लगे और कारोबार में भी नुकसान हुआ। जो बिजनेस पहले विदेश यात्राएं और मुनाफा देता था, वह अब घाटे में चला गया। Mumbai businessman bankrupt: Lost 12 crores in online betting app, ruined family and business

    “गेमिंग की लत नशे जैसी” – मनोचिकित्सक

    मनोचिकित्सक डॉ. अविनाश देसूसा का कहना है कि ऑनलाइन जुआ लत उतनी ही खतरनाक है जितनी ड्रग्स की। जीत का लालच खिलाड़ियों को बार-बार पैसे लगाने पर मजबूर करता है और बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। Mumbai businessman bankrupt: Lost 12 crores in online betting app, ruined family and business

    पुलिस शिकायत और विदेशी ऐप का जाल

    2024 में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि जिस गेमिंग ऐप ठगी में उन्होंने करोड़ों गंवाए, उसका भारत में कोई ठिकाना नहीं। यह अवैध रूप से चलाया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में यह ऐप ब्लॉक है, लेकिन भारत में अब तक कार्रवाई नहीं हुई। Mumbai businessman bankrupt: Lost 12 crores in online betting app, ruined family and business

    जीत के लालच से हुआ धोखा

    शुरुआत में उन्होंने लाखों जीते, लेकिन रकम निकालने पर KYC का बहाना बनाया गया। बाद में अलग-अलग बैंक खातों और UPI आईडी में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। इसी तरह उन्होंने करोड़ों रुपये फर्जी खातों में भेज दिए। Mumbai businessman bankrupt: Lost 12 crores in online betting app, ruined family and business

    बैंक और संदिग्ध कॉल्स का खेल

    जब उन्होंने एक खाते में डाले गए 25 लाख रुपये को लेकर बैंक से सवाल किया, तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें फर्जी कॉल आने लगे। एक शख्स ने गृह मंत्रालय का कर्मचारी बनकर 10 लाख रुपये के बदले पैसे वापस दिलाने का झांसा भी दिया। Mumbai businessman bankrupt: Lost 12 crores in online betting app, ruined family and business

    “डिजिटल गिरफ्तारी” से सबक

    आखिरकार कारोबारी को एहसास हुआ कि वह डिजिटल गिरफ्तारी जैसी स्थिति में फँस चुका था। अब वह चाहता है कि सरकार सख्ती दिखाए और इन अवैध ऐप्स पर पूरी तरह बैन लगाया जाए ताकि कोई और उसकी तरह जिंदगी और कमाई दोनों न गंवाए। Mumbai businessman bankrupt: Lost 12 crores in online betting app, ruined family and business

  • भाभा अस्पताल में रामशरीक सोनार की रहस्यमय मौत, डॉक्टर-पुलिस पर सवाल

    भाभा अस्पताल में रामशरीक सोनार की रहस्यमय मौत, डॉक्टर-पुलिस पर सवाल

    मुंबई कुर्ला भाभा अस्पताल में रामशरीक सोनार की संदिग्ध मौत ने डॉक्टरों और पुलिस की मिलीभगत पर सवाल खड़े किए। पोस्टमार्टम और जांच पर विवाद। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    वी बी माणिक
    मुंबई:
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कुर्ला पश्चिम स्थित भाभा अस्पताल में 4 अगस्त को हुई रामशरीक सोनार की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से इस मामले को दबाने की कोशिश की गई। मृत अवस्था में लाए गए रामशरीक को डॉक्टरों ने भर्ती दिखाया, आईसीयू में सीपीआर देने का नाटक किया और फिर बिना पोस्टमार्टम शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करवा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम से परिजनों और आम जनता में आक्रोश फैल गया है। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    अस्पताल पर उठे सवाल

    रामशरीक सोनार को 4 अगस्त दोपहर करीब 3:45 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। सवाल यह है कि जब मरीज पहले से मृत था, तो उसे किस नियम के तहत भर्ती किया गया? अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. पद्मश्री अहिरे ने तत्काल आईसीयू में भर्ती कर सीपीआर देने का आदेश क्यों दिया? मृतक का डेथ सर्टिफिकेट किसी प्राइवेट डॉक्टर से बनवाया गया, जो गंभीर शंका पैदा करता है। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    पुलिस पर उठे सवाल

    अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाने के साथ-साथ पुलिस की कार्यवाही भी संदिग्ध नजर आती है। पुलिस उपनिरीक्षक विकास माली ने पोस्टमार्टम क्यों नहीं करवाया? क्यों पूरी रात शव अस्पताल में रखा गया और 5 अगस्त की सुबह आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया? इससे यह अंदेशा और गहरा हो गया है कि मामले को दबाने के लिए सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    मौत का रहस्य

    मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में गरीब मरीजों के साथ लगातार दुर्व्यवहार होता है, उनसे बाहर से दवाइयाँ मंगाई जाती हैं और भ्रष्टाचार खुलेआम चलता है। वहीं, रामशरीक की बीमारी और उनके पहले इलाज की जानकारी भी स्पष्ट नहीं है, जिससे उनकी मौत का रहस्य और गहरा हो गया है। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    जांच की मांग

    अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रामशरीक की रहस्यमय मौत के पीछे कौन जिम्मेदार है? क्या डॉक्टर और पुलिस की मिलीभगत से यह खेल खेला गया? इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

  • मुंबई के दहिसर में मिलावटखोरी के खिलाफ फूड एंड ड्रग्स की कार्रवाई

    मुंबई के दहिसर में मिलावटखोरी के खिलाफ फूड एंड ड्रग्स की कार्रवाई

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 की टीम ने दहिसर पूर्व इलाके में फूड एंड ड्रग्स ऑफिसर की मदद से छापामारी कर 39,917 रुपये के माल जब्त किया है। गिरफ्तार 38 वर्षीय आरोपी अमूल, गोकुल और नंदिनी दूध में मिलावटखोरी कर बिक्री कर रहा था।

    मुंबई: दहिसर (पूर्व), रूम नं. 07, मनुभाई चाळ, एस.पी.रोड, घरटनपाडा, नितीन इंडस्ट्रीज के कमरे में तडके सुबह के लगभग 5 बजे जब मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 की टीम ने छापेमारी की तो वहां 38 वर्षीय सैदुल नरसिम्हा कावेरी नामक व्यक्ति अमूल, गोकुल और नंदिनी ब्रांड के दूध के पैकेट में अस्वच्छ पानी मिला कर पैकिंग करता हुआ पकड़ा गया। इसकी गुप्त सूचना पहले से मिली थी इसलिए पुलिस ने मुंबई शहर की अन्न सुरक्षा अधिकारी श्रीमती अर्चना रामभाऊ वानरे को भी साथ ले गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दहिसर पश्चिम के आईसी कॉलोनी झोपडपट्टी इलाके और चाय की टपरी चलाने वालों को यह मिलावटी दूध का पैकेट वितरित करता था। Food and Drugs action against adulteration in Dahisar, Mumbai

    दूध में मिलावटखोरी

    Mumbai-dahisar-crime-news

    दूध हमारे जीवन का इतना महत्वपूर्ण आहार है। जिसे हमारे शारिरीक पोषक तत्व के लिए इस्तेमाल करते है। खासकर हम अपने बच्चों को एक भरोसे के आधार पर कंपनी के ब्रांड को देखते हुए खरीद कर पिला देते हैं। ऐसे में मिलावट खोरी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कितना महंगा पड़ सकता है। इस बारे में सोचना भी कोई नही चाहेगा। लेकिन कुछ लोग मुनाफे के चक्कर में मिलावटी दूध बेचकर हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे ही एक सूचना पर मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 की टीम ने सतर्कता दिखाई और सीधे फूड एंड ड्रग्स ऑफिसर को साथ लेकर छापामारी कर दी।

    पुलिस ने क्या कहा?

    दहिसर (पूर्व) क्राईम ब्रांच युनिट 12 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गवस ने बताया कि युनिट की महिला पुलिस हवलदार पडवळ को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने बताया, कि हमने अन्न व औषध प्रशासन से संपर्क किया और मुंबई शहर अन्न सुरक्षा अधिकारी के साथ सहायक पुलिस निरीक्षक रासकर, पुलिस हवलदार बिचकर, गोमे, गोरूले, महिला पुलिस हवलदार पडवळ, पुलिस सिपाही के साथ एक टीम बनाकर घटना स्थल पर छापामारी की जहां से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना स्थल से (1) अमुल, गोकुळ व नंदिनी नामांकीत कंपनी के 29,917/- रू किमत के कुल 488 लिटर दुध, (2) अमुल ताजा, अमुल गोल्ड व अमुल बफेलो के 1350 बनावट खाली प्लास्टिक की थैलियां (3) दूध में मिलावटखोरी के लिए आवश्यक साधन सामुग्री (4) मोबाईल फोन तकरिबन 10,000/- रू कुल मिलाकर लगभग 39,917/- रुपये का माल जब्त किया गया।

    पहले भी यही करता था और हुआ था गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहिसर पुलिस थाने में पहले से इसी तरह का अपराध दर्ज है। दहिसर पुलिस ठाणे गुरक्र. 175/2021 भारतीय दंड संहिता की धारा  272, 482, 486, 420, 468, 34 एवं अन्न सुरक्षा व मानदे अधिनियम 2006 व नियमन 2011 की धारा 26, 27, 31 में भी इसी तरह के अपराध में इसकी गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को दहिसर पुलिस थाने के हवाले कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 274, 345(3), 347(1), 318(4), 336(3), 3(5) के साथ-साथ  26, 27, 31, शिक्षा कलम 59 व 63 अन्न सुरक्षा व मानदे कायदा 2006 नियम व नियमन 2011 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की और अधिक तहकीकात दहिसर पुलिस कर रही है। Food and Drugs action against adulteration in Dahisar, Mumbai

  • कांदिवली में साईंराम सेवा संस्था का सराहनीय काम, बाढ़ प्रभावितों को मिला चाय–नाश्ता

    कांदिवली में साईंराम सेवा संस्था का सराहनीय काम, बाढ़ प्रभावितों को मिला चाय–नाश्ता

    मुंबई – 19 अगस्त 2025 को हुई तेज़ बरसात ने कांदिवली इलाके के कई घरों में पानी भर दिया। नालों के आसपास रहने वाले ग़रीब परिवारों की रसोई ठप हो गई, खाने–पीने की भारी दिक्कत खड़ी हो गई। ऐसे मुश्किल वक्त में साईंराम सेवा संस्था लोगों के लिए राहत लेकर पहुँची।

    संस्था के कार्यकर्ताओं ने प्रभावित मोहल्लों में जाकर गरमागरम चाय, नाश्ता और वडापाव बाँटे। बरसात से भीगे और भूखे–प्यासे लोगों के चेहरे पर उस वक्त राहत की मुस्कान आ गई।

    Mumbai-kandivali-rain-updates

    सेवा का असली रूप

    संस्था के अध्यक्ष राजेश किसन मंजाळ ने साफ कहा कि,
    “हम सेवा करते समय किसी भी गरीब का फोटो नहीं खींचते। यह मदद उनका सम्मान बनाए रखने के लिए है, दिखावा करने के लिए नहीं।”

    साथ देने वाले कार्यकर्ता

    इस नेक काम में संस्था के अध्यक्ष राजेश किसन मंजाळ के साथ नरेंद्र जयवंत काळे, सुधीर खंडू कराळे और अन्य कार्यकर्ता भी दिनभर जुटे रहे।

    समाज के लिए संदेश

    साईंराम सेवा संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जो लोग ग़रीब और ज़रूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, वे संस्था से सीधे जुड़ सकते हैं। इसमें संपर्क क्रमांक: 7039816812 दिया गया है।
    “मुसीबत के समय हाथ बढ़ाना ही सबसे बड़ी इंसानियत है।”

  • Mumbai Rain Update: सड़कों पर सैलाब से बुरा हाल, मुंबई लोकल ट्रेनें भी ठप

    Mumbai Rain Update: सड़कों पर सैलाब से बुरा हाल, मुंबई लोकल ट्रेनें भी ठप

    रविवार रात से ही मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से बारिश और भी तेज हो गई है। जिसकी वजह से मंगलवार को मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया। मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

    मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से इस वक्त भारी बारिश के कहर से जूझ रहे हैं। पिछले कई दिनों से मुंबईकरों का बारिश से बुरा हाल है। शनिवार से ही लगातार तेज बारिश जारी है। सोमवार सुबह से बारिश और भी तेज हो गई है। इस वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है और प्रशासन ने सोमवार से ही स्कूल कॉलेज बंद कर दिया है। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    राज्य में 7 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं नांदेड़ जिले में 200 से अधिक ग्रामीण फंस गए, जिसकी वजह से बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना को तैनात किया गया है। कोंकण में कुछ नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है और जलगांव में भारी नुकसान हुआ है। बारिश को लेकर लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    MUMBAI RAIN LIVE UPDATES…

    Vasai-virar-rain-update

    वसई विरार महानगरपालिका मुख्यालय परिसर हुआ जलमग्न
    नालासोपारा और वसई रोड स्टेशन के बीच भारी बारिश और जलभराव के कारण, कई ट्रेनें प्रभावित हो गई है। पश्चिम रेलवे ने दी जानकारी

    नवी मुंबई सब-वे बंद, 4 से 5 फीट तक पानी जमा

    • ठाणे-बेलापुर राजमार्ग पर महापे सर्कल स्थित सब-वे में पानी जमा होने के कारण बंद
    • 4 से 5 फीट तक पानी जमा हो गया
    • सब-वे बंद होने के कारण यातायात प्रभावित
    • ठाणे से बेलापुर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम

    अंधेरी सब-वे से पानी निकल गया
    बारिश को लेकर मौसम विभाग की जानकारी
    दक्षिणी आंतरिक ओडिशा पर अवदाब के प्रभाव के कारण, उत्तरी कोंकण (मुंबई सहित), दक्षिणी गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में 19 और 20, सौराष्ट्र और कच्छ में 19-21 के दौरान और विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में 19 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

    22 से और बढ़ेगा बारिश का प्रभाव
    प्रायद्वीपीय और आसपास के मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और आसपास के पूर्वी भारत में 22 अगस्त से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है।

    300 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश
    मुंबई में भारी बारिश से भी ज्यादा बारिश हुई है। यहां कुछ इलाकों में 300 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश हुई है। यह रिकॉर्ड बारिश बताया जा रहा है। इसके चलते मुंबई के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। हालांकि कुछ जगहों पर से पानी निकल गया और यातायात शुरू हो गई है। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी धीमी गति से चल रही है। अब जब पानी कम हो रहा है, तो लोकल ट्रेन यातायात बहाल कर दिया जाएगा। इसकी सूचना पश्चिम रेलवे ने जारी की है।

    Mumbai-latest-rain-update

    मुंबई – घाटकोपर अंधेरी लिंक रोड पर भारी जलभराव
    सड़कें तालाब बनीं, बड़ी संख्या में गाड़ियां पानी में डूबी हुईं दिखीं।

    वसई पूर्व के सरजा मोरी में बाढ़ के पानी में 5 लोग फंसे, 497 निकाले गए
    वसई पूर्व के सरजा मोरी में बाढ़ के पानी में 5 लोग फंस गए। उनको बचाने का प्रयास जारी है। अब तक 497 लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया है। ये सभी लोग लगभग छाती तक गहरे पानी में फंसे हुए थे। रस्सियों की मदद से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

    Vasai-virar-rain-updstes

    मुंबई के भांडुप में गिरा पेड़, 10-12 रिक्शे दबे
    सुबह से हो रही बारिश की वजह से भांडुप लेख रोड इलाके में एक पेड़ गिर गया, दस-बारह रिक्शे उसके नीचे दब गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    कल्याण के थानकर पाड़ा इलाके में बारिश से ढही दीवार
    मुंबई के कल्याण के थानकर पाड़ा इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से एक घर की दीवार ढह गई। कल्याण डोंबिवली नगर निगम के सहायक आयुक्त धनंजय थोरात ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा,
    “यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।”

    मीठी नदी का जलस्तर बढ़ा, 350 लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में जारी भारी बारिश की वजह से मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर तक बढ़ गया है। इसे देखते हुए, एहतियाती उपाय के तौर पर, क्रांति नगर, कुर्ला के निचले इलाकों से लगभग 350 नागरिकों को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के मगनदास माथुरम बीएमसी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो एक अस्थायी आश्रय स्थल है। BMC ने नागरिकों के लिए यहां भोजन की भी व्यवस्था की है।

    मुंबई में बारिश से हाहाकार, पानी में डूब गई कार
    मुंबई का बारिश से कितना बुरा हाल है, इस बात का अंदाजा तस्वीरों और वीडियो से आसानी से लगाया जा सकता है। सड़कों पर कमर तक पानी भरा हुआ है। मुंबई के एक इलाके में सड़क पर इतना पानी भर गया कि कार इसमें लगभग डूब गई।

    मुंबई में पिछले 24 घंटों में कहां कितनी बारिश
    मुंबई में 18 अगस्त को सुबह 8 बजे से 19 अगस्त को सुबह 8 बजे तक कहां हुई कितनी बारिश

    पश्चिमी उपनगर:

    1. चिंचोली अग्निशमन केंद्र – 361 मिमी.
    2. कांदिवली अग्निशमन केंद्र – 337 मिमी.
    3. डिंडोशी कॉलोनी नगर निगम स्कूल – 305 मिमी.
    4. मगथाने बस डिपो – 304 मिमी.
    5. वर्सोवा पंपिंग स्टेशन – 240 मिमी.

    मुंबई सिटी:

    1. एसडब्ल्यूडी वर्कशॉप, दादर – 300 मिमी..
    2. बी. नाडकर्णी नगर निगम स्कूल, वडाला – 282 मिमी.
    3. फोर्सबेरी रोड जलाशय, एफ/दक्षिण वार्ड – 265 मिमी
    4. प्रतीक्षा नगर नगर निगम स्कूल, सायन – 252 मिमी.
    5. सावित्रीबाई फुले नगर निगम स्कूल, वर्ली – 250 मिमी.

    पूर्वी उपनगर:

    1. चेंबूर अग्निशमन केंद्र – 297 मिमी.
    2. भवन प्रस्ताव कार्यालय, विक्रोली – 293 मिमी.
    3. पासपोली नगर निगम स्कूल, पवई – 290 मिमी.
    4. वीणा नगर निगम स्कूल – 288 मिमी.
    5. टैगोर नगर निगम स्कूल – 287 मिमी.

    गढ़चिरौली में भारी बारिश से नाले में बहा 19 साल का लड़का
    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी बारिश से हाल बहुत बुरा है। भामरागढ़ तालुका में बाढ़ में 19 साल का युवक बह गया। उसकी तलाशी अभियान जारी है। पिछले दो दिनों से मौसम विभाग ने गढ़चिरौली जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इसका असर दक्षिण गढ़चिरौली क्षेत्र में देखा जा रहा है। कल हुई बारिश के कारण पर्लकोटा नदी पर बने पुल से पानी बह रहा है, इसलिए भामरागढ़ से अलापल्ली मार्ग कल रात से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    Mumbai-local-train-update

    ठाणे में भारी भीड़, रेलवे ट्रैक पर से ट्रेन पकड़ने की कोशिश
    मुंबई और इसके आसपास हो रही भारी बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसकी वजह से ठाणे रेलवे ट्रैक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मध्य रेलवे यातायात बाधित होने की वजह से लोग ठाणे में रेलवे ट्रैक पर उतर आए। कई यात्री भारी बारिश में अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से ही ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

  • Mumbai Rain Alert: मुंबई में 23 अगस्त तक जारी रहेगा बरसात का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Mumbai Rain Alert: मुंबई में 23 अगस्त तक जारी रहेगा बरसात का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते स्कूल कॉलेज को दो दिनों तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग का मुंबई समेत रायगढ़, रत्नागिरी और कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है। बारिश के कारण कई घटनाएं हुईं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई:
    देशभर में मॉनसून का कहर अपने चरम सीमा पर है। जम्मू से लेकर महाराष्ट्र तक जमकर बारिश हो रही है। वहीं मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने एकबार फिर BMC के दावों की पोल खोलकर रख दी है। मुंबई में 8 घंटों के दौरान 177 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जिसके बाद सड़कें तालाबों में तब्दील हो गईं। रोड पर गाड़ियां रेंगती नजर आई और लोग घरों में कैद हो गए। बारिश का असर हवाई सेवा और लोकल ट्रेन सर्विस पर भी पड़ रहा है जहां विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेन देरी से चल रही हैं तो कई हवाई उड़ाने कैंसिल करनी पड़ी हैं। परेशानी की बात ये है कि आज भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई सहित ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। शहर के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

    Heavy-rain-in-Mumbai-trees-fell-somewhere-and-part-of-the-building-collapsed-somewhere

    7 की मौत, 200 ग्रामीण फंसे

    महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण सात लोगों की मौत हो गई है। लगातार बारिश से नांदेड़ जिले में 200 से अधिक ग्रामीण फंस गए, जिसके बाद अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना को तैनात करना पड़ा। वहीं मुंबई में सोमवार के बाद मंगलवार को भी स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। Mumbai Rain Alert: Rainy season will continue in Mumbai till August 23, Meteorological Department has issued an alert

    भारी बारिश का सिलसिला

    मुंबई में लगातार दो दिनों से जारी बारिश के बाद मंगलवार को भी भारी बरसात का सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सातारा, कोल्हापुर और पुणे जिले के लिए भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मुंबई में सोमवार को बारिश से जुड़ी कई घटनाएं हुईं। इनमें शॉर्ट सर्किट, पेड़ गिरना और दीवार गिरने की घटनाएं शामिल है। वहीं रविवार शाम को दक्षिण मुंबई के प्रभु गली में एक दो मंजिला इमारत की सीढ़ी का हिस्सा गिर गया।

    Mumbai Rain Alert: कहां कितनी हुई बारिश?

    बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक द्वीप शहर में औसतन 23.81 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 25.01 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 18.47 मिमी बारिश हुई है। कुछ जगहों पर 40-45 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के बावजूद, सेंट्रल रेलवे पर लोकल ट्रेनें सोमवार सुबह थोड़ी देरी से चलीं अधिकारियों ने देरी का कारण विजिबिलिटी बताया हालांकि कई रेलवे लाइनें जलमग्न देखीं गईं।

    23 अगस्त तक जारी रहेगी बरसात

    मुंबई के समेत आईएमडी ने दहानू, विक्रमगढ़, अलीबाग, रायगढ़ रिजर्व, श्रीवर्धन, हरनाई, दापोली, रत्नागिरी, विजयदुर्ग, देवगढ़, मितभाव बीच, सिंधुदुर्ग, मालवन, श्रीरामवाड़ी, वेंगुरला और सावंतवाड़ी के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। मुंबई में 20 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आईएमडी पूर्वानुमान के मुताबिक, शहर में 23 अगस्त तक हल्की बारिश जारी रहेगी। मुंबई का अधिकतम तापमान 26.5°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहेगा।

    Heavy-rain-in-Mumbai-trees-fell-somewhere-and-part-of-the-building-collapsed-somewhere-IMD-issued-alert

    मौसम विभाग ने जारी किया था रेड अलर्ट

    आईएमडी ने सोमवार को मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जहां कुछ इलाकों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। शहर में रात भर हुई बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। शनिवार को पूर्वी उपनगरों के विक्रोली पार्कसाइट इलाके में बरसात के बीच भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मध्य और पश्चिमी रेलवे लाइनों पर कई स्थानों पर पटरियों पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। वहीं आईएमडी ने रविवार को ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था, जिसमें मुंबई और पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई थी, और कुछ स्थानों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी हवा चलने का अनुमान लगाया गया था। Mumbai Rain Alert: Rainy season will continue in Mumbai till August 23, Meteorological Department has issued an alert

    कहां-कहां किया गया रेड अलर्ट जारी?

    आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र उपखंड के क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अहिल्यानगर, धुले, जलगांव, नदुरबार, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर और नासिक शामिल हैं। 20 अगस्त तक गरज, बिजली और तेज़ आंधी के साथ अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। बीड, छत्रपति संभाजीनगर, धाराशिव, हिंगोली, जालना, लातूर, नांदेड़ और परभणी सहित मराठवाड़ा उपखंड को आज बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना के साथ रेड अलर्ट पर रखा गया है। Mumbai Rain Alert: Rainy season will continue in Mumbai till August 23, Meteorological Department has issued an alert

  • MHADA Mumbai Lottery 2025: जानें आवेदन और डाक्यूमेंट्स से जुड़ी अन्य डिटेल्स

    MHADA Mumbai Lottery 2025: जानें आवेदन और डाक्यूमेंट्स से जुड़ी अन्य डिटेल्स

    मुंबई में घर और दुकान खरीदने का सपना देखने वाले नागरिकों के लिए महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) प्रशासन ने एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है।

    मुंबई: घर और दुकान खरीदने का सपना देखने वाले नागरिकों को मुंबई में महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) प्रशासन ने एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। MHADA ने एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत अब न केवल घर, बल्कि सस्ते दुकानों और व्यावसायिक गाले भी लोग खरीद सकेंगे। म्हाडा नीलामी करने जा रही है। इस नीलामी में मकानों के साथ दुकानें भी खरीदने का मौका मिलेगा, जिसका आवेदन 19 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहा है। MHADA Mumbai Lottery 2025: Know other details related to application and documents

    कब से शुरू होगा आवेदन प्रकृया?

    MHADA प्रशासन मुंबई में 149 दुकानों की ई-नीलामी करने जा रहा है। इस नीलामी के लिए आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया मंगलवार, 19 अगस्त, 2025 से शुरू हो जाएगी। म्हाडा की जानकारी में कहा गया है, कि आवेदन 25 अगस्त, 2025 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन की प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को MHADA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। MHADA Mumbai Lottery 2025: Know other details related to application and documents

    29 अगस्त को होगी घोषणा

    इन दुकानों के लिए ऑनलाइन बोली 28 अगस्त, 2025 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी, और नीलामी का परिणाम अगले दिन यानी 29 अगस्त, 2025 को घोषित किया जाएगा। इस ई-नीलामी में मुंबई के 17 प्रमुख स्थानों पर स्थित 149 दुकानें शामिल हैं, जिनमें से 124 दुकानें पिछली नीलामी में बिक्री न होने के कारण दोबारा शामिल किया गया हैं। इन दुकानों की बोली की कीमत 23 लाख रुपये से लेकर 12 करोड़ रुपये तक निर्धारित की गई है। MHADA Mumbai Lottery 2025: Know other details related to application and documents

    नीलामी में शामिल दुकानें निम्नलिखित स्थानों पर हैं:

    • मुलुंड गव्हाणपाडा: 6 दुकानें
    • कुर्ला-स्वदेशी मिल: 5 दुकानें
    • तुंगा पवई: 2 दुकानें
    • कोपरी पवई: 23 दुकानें
    • चारकोप: 23 दुकानें
    • पुराना मागाठाणे, बोरीवली पूर्व: 6 दुकानें
    • महावीर नगर, कांदिवली पश्चिम: 6 दुकानें
    • प्रतीक्षा नगर, सायन: 9 दुकानें
    • अँटॉप हिल, वडाला: 3 दुकानें
    • मालवणी, मालाड: 46 दुकानें
    • बिंबिसार नगर, गोरेगांव पूर्व: 17 दुकानें

    शास्त्री नगर (गोरेगांव), सिद्धार्थ नगर, और मजासवाडी (जोगेश्वरी पूर्व): प्रत्येक में 1 दुकान..MHADA Mumbai Lottery 2025: Know other details related to application and documents

  • तहसीलदार को गाने का शौक महंगा पड़ गया, सरकार ने कर दिया निलंबित

    तहसीलदार को गाने का शौक महंगा पड़ गया, सरकार ने कर दिया निलंबित

    तहसीलदार प्रशांत थोरात का सरकारी कार्यालय में अपनी पदनिर्देशित कुर्सी पर बैठकर बॉलीवुड हिंदी फिल्म का गाना गाते हुए वीडियो वायरल होते ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

    डिजिटल डेस्क
    महाराष्ट्र/नांदेड़:
    लातूर जिले के रेनापुर तहसीलदार कार्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तहसीलदार प्रशांत थोरात को सरकारी कार्यालय में गाना गाने की वजह से निलंबित कर दिया गया है। जबकि उनके तबादले की जानकारी मिलते ही नांदेड़ जिले के उमरी तहसील कार्यालय में विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

    क्या है माजरा?

    उमरी तहसील कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी ख़ुशी जाहिर करने के चक्कर में बॉलीवुड हिंदी फिल्म का वो पुराना वाला गाना “तेरे जैसा यार कहां? कहां ऐसा याराना, याद करेगी दुनिया, तेरा मेरा अफसाना।” गाना गाने लगे मौके पर सभी सहपाठी तालियां बजा कर तहसीलदार का जोश बढ़ा रहे थे। उनका गाना गाते हुए वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर की जांच कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट पेश की और तुरंत बाद निलंबन का फरमान जारी हो गया। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

    तबादले की खुशी में हो गए निलंबित

    रेनापुर के तहसीलदार प्रशांत थोरात, जो अपनी विदाई के दौरान एक सरकारी कार्यालय में अपने पदनिर्देशित कुर्सी पर बैठकर गाना गा रहे थे। वह नांदेड़ जिले के उमरी तहसील कार्यालय में कार्यरत थे। 8 अगस्त को उनका तबादला लातूर जिले के रेनापुर में हो गया था। इसी उपलक्ष्य में 8 अगस्त को उमरी तहसील कार्यालय में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने अपने ही कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर गाना गाया। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बाद में वह वायरल हो गया। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

    सरकार का एक्शन

    सरकारी विभाग को सूचना मिलते ही नांदेड़ के जिलाधिकारी को उनके कृत्य की जांच के लिए आदेश दिए गए। नांदेड़ के जिलाधिकारी ने रिपोर्ट दी कि प्रशांत थोरात के कृत्य से सरकार की छवि धूमिल हुई है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके आधार पर, संभागीय आयुक्त ने रेनापुर के तहसीलदार प्रशांत थोरात को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

    पहले भी प्रकाशित हो चुके हैं ऐसे मामले

    ये पहली बार नहीं है कि जब किसी सरकारी अधिकारी के ऊपर अनुशासन को भंग करने की वजह से कार्रवाई की गई है। पहले भी देशभर में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिसकर्मियों के रील बनाते हुए कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई थी। लेकिन पता नहीं क्यों सरकारी पद पर बैठे अधिकारियों को ये बात समझ नहीं आती कि सरकारी पद की एक मर्यादा होती है और उसे भंग करने पर जनता का उन पर से विश्वास कम होता है। फिलहाल लोगों का कहना है कि इस तरह अनुशासन तोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him