कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (महाराष्ट्र राज्य)
कोरोना वायरस के वातावरण को ध्यान में रखते हुए, लोकल ट्रेन की सेवा शुरू करना, कोरोना को निमंत्रण देने जैसा होगा। राज्य के अल्पसंख्यांक एवं कौशल्या विकास मंत्री नवाब मलिक ने कहा..
नितिन तोरस्कर
मुंबई– राज्य के अल्पसंख्यांक एवं कौशल्या विकास मंत्री नवाब मलिक ने मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा को लेकर अपने खास बयान में महत्वपूर्ण बात कही है। राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने जानकारी देते हुए बताया, कि “फिलहाल महाविकास अघाडी सरकार का लोकल ट्रेन चलाने को लेकर कोई इरादा नहीं है। कम से कम जून के महीने में तो मुंबई की लोकल ट्रेन शुरू नहीं की जाएगी।
कोरोना वायरस के वातावरण को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने कहा, कि “मुंबई फिलहाल लेवल 3 के शहर में है। ऐसे में यहां लोकल ट्रेन की सेवा शुरू करना, कोरोना को निमंत्रण देने जैसा होगा।”
सरकारी गतिविधियों पर जानकारी देते हुए, उन्होंने बताया, कि “जब मुंबई शहर लेवल वन में आ जाएगा और कोरोना के मामले पूरी तरह से खत्म हो चुके होंगे। तब लोकल ट्रेन चलाने पर विचार किए जाएेंगे। फिलहाल जो शहर लेवल 3, 4 और 5 में हैं। उन्हें सरकारी यंत्रणाओं की तरफ से लेवल वन में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




