प्रतिकारात्मक तस्वीर
नईम शेख
मुंबई– नाबालिग लड़की से Social Media के जरिए पहचान बनाकर, उसे धोके के साथ किडनेप और दुष्कर्म के जुर्म में अाग्रीपाड़ा पुलिस ने आरोपी संग उसका साथ देने वाले 4 दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है!
मामले के मुताबिक, 1 जुलाई को 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के, अपहरण होने की उसके परिवार वालों ने पुलिस में रिपोर्ट करवाई थी! रिपोर्ट में अरहरणकर्ता अज्ञात होने के कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्यप्रदेशिक विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विरेश प्रभू और परिमंडल 3 के पुलिस उपायुक्त श्रीमती एन. अंबिका के मार्गदर्शन में, ज़ोन 3 के सभी पुलिस थानों के क्राईम इंवेस्टीगेशन टीम को अलग-अलग टीम बनाकर इंवेस्टीगेशन के लिए निर्देश दिए गए थे!
जिसमें पुलिस द्वारा परिवार से पूछताछ में पता चला कि पिछले कुछ दिनों से बच्ची सोशल मीडिया पर एक्टिव थी! जांच में और अधिक खुलासा होकर सामने आया की, वह जिस लड़के के संपर्क में थी, उसी लड़के ने उसे अपहरण कर मध्यप्रदेश अथवा राजस्थान के लिए रवाना हो चुका है! और इसमें अपहरणकर्ता का साथ देने वाले 4 साथियों ने प्राइवेट वाहन के जरिए उन्हें छोड़कर मध्यप्रदेश से हालही में मुंबई वापस आए हुए हैं!
महाराष्ट्र के सातारा जिले को मिलने जा रहा है सरकारी मैडिकल कॉलेज, उपमुख्यमंत्री ने आवंटित किया जमीन

Mumbai Crime: क्राईम ब्रांच ने 3 लाख 30 हजार का गांजा किया जप्त, 2 गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों ने इसपर मध्यप्रदेश और राजस्थान दोनों ही जगहों के लिए टीम बनाकर एक्शन की अनुमति दे दी गई! राजस्थान के झालावाड जिले और मध्यप्रदेश के राजगड जिले से अपहरणकर्ता और चार साथियों को गिरफ्तार कर, क्राईम में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी हस्तगत किया गया है! नाबालिग बच्ची को आरोपीयों के चंगुल से छुड़ाकर उसके परिवार के हवाले कर दिया गया! मैडिकल में पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




