मुंबई– महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी(डायरेक्टर जनरल ऑफ पोलिस) पीएस पसरीचा को, राय दुलार भट्टी अवार्ड से नवाजा गया!
मुंबई के साईन मे गुरुनानक विद्या सोसायटी के मंच पर सम्मान चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया, गुरुनानक विद्या सोसायटी के पदाधिकारीयों ने बताया कि, “पसरीचा जी द्वारा सिक्ख समुदाय का समर्थन और मानवता के लिए किए गए अच्छे कार्यों को ध्यान मे रखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, मानवता के लिए उन्होने बहोत काम किया है साथ ही हमारे सामाजिक कार्यों मे उनका हमेशा से समर्थन रहा है, इसलिये उन्हे सम्मानित किया गया है!”
बता दें की गुरुनानक विद्या सोसायटी द्वारा शहर मे अनेकों स्कूल और कॉलेज चलाए जा रहे हैं, समाज को शिक्षित बनाने के लिए गुरुनानक विद्या सोसायटी पिछले कई वर्षों से काम कर रही है! कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री. विद्या सागर राव जी के हाथों पूर्व डीजीपी को सम्मानित किया गया! मौके पर भारी सुरक्षा के बीच सिक्ख समुदाय की भीड़ देखी गई!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
