Indian fasttrack news
गैंगरेप की घटना ने फिर एक बार रिश्तो को तार-तार कर दिया है। शराब और डेढ़ हजार के लिए पति ने पत्नी को किया दोस्तों के हवाले..
डिजिटल डेस्क (Indian fasttrack News Network)
उत्तर प्रदेश- रिश्तो को तार-तार करता एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एक युवक ने शराब और डेढ़ हजार रुपए के लिए अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। इसके बाद उसके तीन दोस्त ने महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने अपने पति और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
देश में एक बार फिर गैंगरेप की घटना..
पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला संभल जिले का है। नखासा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि 1 जून को देर रात उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा। पति ने कहा, कि उसके साथियों ने उसे शराब पिलाई है और एक हजार पांच सौ रुपए भी दिए हैं। मेरे दोस्तों को खुश कर दो।

इसके बाद आरोप है कि पति ने अपने पत्नी को तीनों दोस्तों के हवाले कर दिया। बाद में तीनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद तीनों आरोपी आए दिन महिला के घर पहुंच जाते हैं और महिला के साथ जबरन संबंध बनाते हैं। महिला ने पति व उसके तीनों दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
