Blog

  • सालाना 15 करोड़ का कारोबार और सरकार को ठेंगा

    सालाना 15 करोड़ का कारोबार और सरकार को ठेंगा

    • सहायक आयुक्त ललित तलेकर की निगरानी में मिल बांटकर चल रहा अवैध Avirahi Banquet Hall का गोरखधंधा
    • इमारत के गिरने और लोगों की जान जाने का जिम्मेदार मनपा आर/दक्षिण विभाग

    सुरेन्द्र राय
    मुंबई-
    कांदीवली मनपा आर/दक्षिण विभाग पिछले कई सालों से कांदीवली पश्चिम रेलवे स्टेशन स्थित ‘अविराही बैंक्वेट हॉल’ में पार्टनरशिप का काम कर रही है। अविराही होटल की आड़ में इमारत की टेरेस पर अवैध बैंक्वेट हॉल का निर्माण किया गया है। इसके संरक्षण के नाम पर मनपा के संबंधित इमारत बांधकाम, आरोग्य, अनुज्ञापन और जल विभाग के अधिकारियों के इस कारोबार के मुनाफे में सामुहिक पार्टनरशिप की जानकारियां प्राप्त हो रही है। इसको लेकर समाजसेवक मोहम्मद आसिफ अंसारी ने मनपा परिमंडल-7 के उपायुक्त से जांच एवं कार्यवाही हेतु शिकायत दर्ज कराई है। (Avirahi Banquet Hall)

    बता दें, कि कांदीवली पश्चिम रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित अविराही आर्केड शॉपिंग सेंटर के टेरेस पर बैंक्वेट हॉल के हर प्रोग्राम में हजारों से ज्यादा लोगों का यहां जमावड़ा होता है। हर कार्यक्रम का लगभग 6 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच एक बार का बिल बनता है। अंदाजन हर महीने 10 से 12 कार्यक्रम, इस हिसाब से सालाना लगभग 15 करोड़ रुपयों का अवैध बैंक्वेट हॉल के नाम पर कारोबार किया जा रहा हैं। जो मनपा राजस्व के जरिए सरकार को सीधे तौर पर चूना लगाया जा रहा है। यहां भीड़ इकट्ठा होने की वजह से इमारत को नुकसान तो हो रहा है, कोई हादसा हुआ तो सीधे तौर पर लोगों की जान चली जाएगी तब जाकर सरकार को पता चलेगा की मनपा की संरक्षण में यहां क्या हो रहा था। (Avirahi Banquet Hall)

    Avirahi Banquet Hall:,
    अविराही बैंक्विट हॉल और अविराही होटल की तस्वीर

    मनपा की मिली भगत से Avirahi Banquet Hall का अवैध कारोबार

    शिकायतकर्ता मोहम्मद आसिफ अंसारी ने मनपा आर/दक्षिण (BMC R/South) विभाग के सहायक आयुक्त (Assessment Commissioner) ललित तलेकर, इमारत बांधकाम विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद ब्राह्मणकर, डी.ओ. अभय जगताप और कनिष्ठ अभियंता नितिन ठाकुर के साथ आरोग्य विभाग (Health Department) की अधिकारी दिपा जाधव के साथ जल एवं लायसेंस विभाग की मुख्य भुमिका है। जो लगातार शिकायतों के बावजूद इमारत बांधकाम विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद ब्राह्मणकर और डी.ओ. अभय जगताप मामले को रफा-दफा करने को पैसा लेकर सटलमेंट करने के लिए दबाव बना रहे हैं। (Avirahi Banquet Hall)

    इसे भी पढ़े:- बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कब लगेगी लगाम ?

    मनपा नियमानुसार इमारत बांधकाम विभाग द्वारा अविराही आर्केड शॉपिंग सेंटर के टेरेस पर बने अवैध बैंक्वेट हॉल के अवैध बांधकाम पर तुरंत तोड़क कार्रवाई कर अवैध बांधकाम निर्माता के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करना चाहिए। यहां खाने पीने की चीजें परोसे जाने के खिलाफ आरोग्य विभाग द्वारा रोक लगानी चाहिए। बीना लायसेंस अवैध कारोबार पर अनुज्ञापन विभाग द्वारा दंडात्मक कार्यवाही करते हुए जल विभाग द्वारा पानी का नल कनेक्शन कांट देना चाहिए। लेकिन भ्रष्टाचार की काली कमाई के चलते यहां मनपा के कोई भी अधिकारी कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि समय रहते इस कारोबार पर एक्शन नहीं लिया तो यहां किसी भी तरह की अनहोनी या हादसे होने पर महाराष्ट्र की सरकार को जवाब देना भारी पड़ सकता है। (Avirahi Banquet Hall)

    Live Video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai: 11 लाख रुपये की जबरन वसूली, बाप और 2 बेटे फरार

    Mumbai: 11 लाख रुपये की जबरन वसूली, बाप और 2 बेटे फरार

    मालवनी में लोगों को डरा धमका कर पैसों की फिरौती, जबरन वसूली मामले में एक पूरे परिवार के लोगों का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुलता किया है। ज़ाकिर डॉट कॉम मालवनी के क्राईम की दुनिया का शहनशा, ऐसा वह खुद लोगों से कहलवाता है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मालाड़ पश्चिम, मालवनी इलाके में लोगों को डरा धमका कर जबरन पैसा वसूली के मामले में पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है। शिकायत के मुताबिक ये बाप और दोनों बेटे मिलकर लगातार 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से अब 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये वसूल कर चूकें हैं और पैसों की वसूली भी ऐसी की डायरेक्ट गूगल पे के जरिए पीड़ित को ऑनलाइन पेमेंट करने पर बाध्य किया गया है।

    11 लाख रुपये की जबरन वसूली

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सलीम गौस शेख मालवनी के इलाके में बांधकाम और रूमों की रिपेयरिंग का काम करता है। आरोपियों ने पीड़ित के साथ गुंडागर्दी करते हुए उसके काम में रूकावट पैदा करने की धमकी देकर पीड़ित के पास से लगातार पैसों की डिमांड किया करते थे। पीड़ित की कमाई हो या न हो इन लोगों को हफ़्ता देना पड़ता था। पीड़ित इसलिए भी जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम से डरता था क्यों की ज़ाकिर डॉट कॉम कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। इसके खिलाफ कई अपराधिक मामला दर्ज है।

    क्राईम की दुनिया का शहनशा ..

    जबरन वसूली,
    ज़ाकिर डॉट कॉम

    इलाके के लोगों ने यह भी बताया, कि एक व्यक्ति की जान लेने की जाकिर डॉट कॉम ने कोशिश की थी। जिसमें ज़ाकिर डॉट कॉम जेल की हवा भी खा चुका है। इसके बाद से ही ज़ाकिर डॉट कॉम खुद को मालवनी के क्राईम की दुनिया का शहनशा मानने लगा है। कभी ये मुंबई पुलिस का खबरी हुआ करता था। जो समय के चलते इसकी पुलिस वालो के आगे चलनी बंद हो गई, तो अब ये लोगों को अपने झांसे में लेकर डरा धमका कर हफ्ता वसूली करता है। लोग यह भी कहते हैं, कि अपना अपराधिक रिकार्ड बनाने के लिए ही ज़ाकिर डॉट कॉम अपने दोनों लड़को को साथ में ले लिया है।

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने जानकारी देते हुए बताया, कि गु.र.क्र. 0251/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 385, 120 (ब), 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा, कि फिरौती में आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पैसों की वसूली की है। इससे साफ पता चलता है, कि आरोपियों को कानून का बिलकुल भी भय नहीं है। साथ ही पुलिस ने कहा, गिरफ्तारी और जांच पूरा होने के बाद इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा सुनाने का हम कोर्ट से दरियाफ्त करने वाले हैं।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • अवैध निर्माण में संलिप्त पुरा मनपा का आर/दक्षिण विभाग

    अवैध निर्माण में संलिप्त पुरा मनपा का आर/दक्षिण विभाग

    • डीओ. अभय जगताप पर कब पड़ेगी एंटी करप्शन की पैनी नजर ?
    • कब चलेगा मनपा का बुलडोजर?
    • ऐसा कोई सगा नहीं जिसको मनपा के डीओ. अभय जगताप ने ठगा नहीं..

    सुरेन्द्र राय
    मुंबई-
    कंदिवली मनपा आर/दक्षिण विभाग को सर्वाधिक भ्रष्टाचार वार्ड होने का तमगा दिया जाय तो अतिशयोक्ति न होगी। इस वार्ड के सभी आला अधिकारी भ्रष्टाचार के पंक में पूरी तरह डूबे हुए हैं। इन्हे किसी भी तरह का डर नही। चाहे जितनी भी खबर अखबार के माध्यम से प्रकाशित होती रहे। इनकी कानों में जूं तक नहीं रेगति। ऐसा कोई सगा नहीं जिसको डी.ओ. अभय जगताप ने ठगा नहीं की कहावत को चरितार्थ करते हुए खुद ही अवैध बांधकाम कराते है। तोड़ने की नोटिस भेजते हैं और फिर नोटिस के संदर्भ में स्पीकिंग ऑर्डर देकर गैरकानूनी निर्माण कर्ता से लाखों रुपये की रिश्वत लेकर उसे स्टे ऑर्डर लेने की सलाह देते हैं और कोर्ट में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) विधि विभाग के अधिकारी वकील मौन साध लेता है। कोर्ट में स्टे के खिलाफ नही बोलता है। जिससे तुरंत ही गैरकानूनी बांधकाम करने वाले को कोर्ट से स्टे मिल जाता है।

    ऐसा कोई सगा नहीं जिसको मनपा के डीओ. अभय जगताप ने ठगा नहीं

    ताज़ा मामला कांदिवली (पश्चिम) महाराष्ट्र नगर, एमजी रोड़ से लगकर शर्मा कंपाउंड का है। जहां गैरकानूनी ढंग से रिक्त भूखंड (open plot) पर दो व्यवसायिक गाले और चार मकान (room) का निर्माण बना लिया जिसके एवज में कथित रूप से लाखों की रिश्वत दी गयी। जबकि परिमंडल-7 की उपायुक्ता भाग्यश्री कापसे, सहाय्यक आयुक्त ललित तलेकर, डी.ओ.अभय जगताप ने आपस में रिश्वत के पैसे बांट लिए। दिखाने के लिए 354(A) की नोटिस भेज दी गई। फिर गैरकानूनी निर्माण करने वाले को बुलाकर कोर्ट से स्टे लेने को कहा।

    इसे भी पढ़े:- बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कब लगेगी लगाम ?

    सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे ..

    शिकायत कर्ताओं की माने तो…बात बढे नही, भ्रष्टाचार का खुलासा न हो, इसके लिए सहाय्यक अभियंता को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया।
    बता दें, कि मनपा अधिनियम 1888 के तहत 354(A) कि नोटिस देने के 24 घंटे के भीतर अवैध बांधकाम पर तोड़क कार्यवाही जरूरी है। लेकिन गैरकानूनी ढंग से रिक्त भूखंड (open plot) पर दो व्यवसायिक गाले और चार मकान (Room) का निर्माण कराने वाले अवैध निर्माण कर्ता को तुरंत कोर्ट से स्टे लेने की मौखिक सलाह दी, ताकि तोड़क करवाई न करनी पड़े। सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे यानी तोड़क कार्यवाही न होने से गैरकानूनी निर्माण बच जाए।
    मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल, संयुक्त मनपा आयुक्त (विजलेंस), एंटी करप्शन ब्यूरो (मुंबई), से हमारी मांग है, कि आर/दक्षिण, वार्ड के सभी बड़े अधिकारियों के भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच पारदर्शी तरीके से कराकर आरोप तय कर दंडात्मक करवाई कराए अन्यथा आपकी शाख पर भी बट्टा लगेगा।

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • मुंबई क्राईम ब्रांच ने 374 किलो गांजे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    मुंबई क्राईम ब्रांच ने 374 किलो गांजे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 5 के पुलिस अधिकारियों द्वारा जब्त नशीले गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन 1 करोड़ 12 लाख 20 हज़ार रुपये साथ ही क्राईम मे इस्तेमाल एक टेम्पो और कार जब्त किया गया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    क्राईम ब्रांच युनिट 5 के पुलिस अधिकारियों ने 374 किलो नशीले गांजे के साथ 36 वर्षीय गोपाल नेटलेकर, 38 वर्षीय शरद पाटील और 28 वर्षीय सुनिल मोहिते को नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। जो मुंबई में नशेली पदार्थ का सौदा करने के लिए टेम्पो में 274 और स्विफ्ट डिजायर कार में 100 किलों गांजा लेकर शहर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने दोनों गाडिय़ों को गांजे के साथ जब्त करने के बाद 28 वर्षीय मुख्य आरोपी सुनिल मोहिते को महाराष्ट्र के जळगावी से गिरफ्तार किया है।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai Cylinder Blast: चेंबूर और मिरारोड में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग जख्मी

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 5 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक घनश्याम नायर ने बताया, कि नवघर पुलिस थाने अंतर्गत महाराष्ट्र के किसी गांव से नशीले पदार्थ की तस्करी होने की विश्वसनीय सूत्रों से पूर्व सूचना मिली थी। इसको ध्यान मे रखते हुए उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर उनके मार्गदर्शन में दो गुटों को तैयार किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक सदानंद येरेकर, अजित गोंधळी, सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल माळी, जगदीप जाधव, शैलेश खेडकर, पुलिस उपनिरीक्षक जालिंद्र लेंबे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश न्यायनिर्गुणै, अशोक भुजबळ, रवींद्र राणे आदि का समावेश रहा।

    पुलिस,

    पुलिस ने क्या कहा ?

    पुलिस ने बताया, कि दोनों टीमों ने मिलकर पहले संदिग्ध स्थल पर जाल बिछाया और जैसे ही टेम्पो और कार से गांजा बरामद हुआ। स्थानीय नवघर पुलिस थाने लेजाकर गांजा तस्करी के आरोपी गोपाल नेटलेकर और शरद पाटील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पूछताछ के बाद आरोपियों ने गांजे के सप्लायर 28 वर्षीय आरोपी सुनिल मोहिते का नाम बताया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को महाराष्ट्र के जळगाव जाकर उसकी गिरफ्तारी करनी पड़ी। पुलिस ने बताया, कि अपराध में इस्तेमाल टेम्पो और स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया है। ज़ब्त दोनों गाडिय़ों की बाजार मूल्यांकन 12 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने 1 करोड़ 12 लाख 20 हज़ार रुपये का नशीला गांजा और 12 लाख रुपये की क्राईम मे इस्तेमाल गाड़ी कुल 1 करोड़ 24 लाख 20 हज़ार रुपये का सामान जब्त किया है। फिलहाल मामले की और अधिक तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 5 के अधिकारी कर रहे हैं।

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • सरकारी जमीन पर पड़े गिद्धों की नजर समुद्र किनारे मैंग्रोवस को कर रहे हैं खत्म

    सरकारी जमीन पर पड़े गिद्धों की नजर समुद्र किनारे मैंग्रोवस को कर रहे हैं खत्म

    • मैंग्रोवस को नष्ट करने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    • चारकोप पुलिस ने किया मामला दर्ज तो अब मालवणी से मैंग्रोवस को खत्म करने की शुरुआत।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    शहर के समुद्र तट पर स्थित मैंग्रोवस के जंगल नष्ट किए जा रहे हैं। जो पर्यावरण और समुद्री जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। मालाड़ पश्चिम, मालवणी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। भूमाफिया ओमजी कुमावत का मकसद बस इस जमीन पर झोपड़पट्टी बनाकर पैसे कमाना है। जब कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार मैंग्रोवस के आसपास  50 मीटर की दूरी पर भरनी या अवैध बांधकाम करना कानूनन अपराध है। इसके तहत आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा सकती है। ऐसा होते हुए भी यहां जमीन मालिक पवन कुमार अग्रवाल को साथ लेकर भूमाफिया ओमजी कुमावत अग्रवाल की जमीन से सटा मैंग्रोवस पर मिट्टी की भरनी कर सरकारी जमीन हथियाने की कोशिश कर रहा है।

    ऐसे ही एक मामले में भूमाफिया ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में गु.र.क्र. 488/23 के तहत अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ केस दर्ज है। मालवानी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां सरकारी जमीन पर दो महले के गाले बनाकर भूमाफिया ओमजी कुमावत ने करोड़ों रुपयों में बेच दिया है। हर बार पुलिस थाने में केस तो दर्ज किया जाता है लेकिन ओमजी कुमावत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश नहीं किया जाता यहां पुलिस प्रशासन कमजोर नज़र आती है। कारण भूमाफिया ओमजी कुमावत पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाने में हमेशा कामयाब हो जाता है। इसका खुलासा भूमाफिया ओमजी कुमावत पर दर्ज विभिन्न अपराधिक मामले के बावजूद गिरफ्तारी का न हो पाना साफ दर्शा रहा है।

    बता दे, की ओमजी कुमावत दल बदलू नेता है जो कभी कांग्रेस के खेमे में कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहा है। इलेक्शन टिकट की चाह में कांग्रेस से उसे टिकट नहीं मिलने के कारण ओमजी कुमावत ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के शरण में होने से ओमजी कुमावत को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। ऐसा लोगों का कहना है। बोरीवली तहसीलदार के मंडल अधिकारी आशिष पांडुरंग चव्हाण का कहना है, कि इन भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम हो रही है। ओमजी कुमावत के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में सरकारी जमीन कब्जा करने को लेकर लगभग 10 अलग-अलग अपराधिक मामले दर्ज है। लेकिन पुलिस है कि उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश भी नहीं करती। ऐसे में ओमजी जैसे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के प्राचीन मंडपेश्वर गुफा का सरकार करेगी विकास

    शहर के आसपास के मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने से कुछ मुख्य प्रभाव जो निम्नलिखित हैं:

    • जलवायु परिवर्तन: मैंग्रोव के जंगल समुद्री तट के किनारे को स्थायी तापमान, तैराव, और तटीय अपशिष्टों के लिए संरक्षण प्रदान करते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री तट की स्थिति बिगड़ सकती है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से उदासीनता, जलवायु परिवर्तन, और चक्रवाती तूफान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
    • जल-प्रदूषण: मैंग्रोव जंगल समुद्री तट की प्राकृतिक रक्षा प्रदान करते हैं और जल-प्रदूषण को रोकते हैं। उनके नष्ट हो जाने से, जल-प्रदूषण की संभावना बढ़ सकती है, जो समुद्री जीवन को बाधित कर सकता है और मानव स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।
    • जीवनसंस्कृति के हानि: मैंग्रोव जंगल विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों के लिए आवास का स्थल प्रदान करते हैं और समुद्री जीवन को संभालते हैं। इनके नष्ट हो जाने से, समुद्री जीवन और वन्यजीवों की संख्या में कमी हो सकती है, जो जीवनसंस्कृति के लिए हानिकारक हो सकता है।
    • समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षियों की संरक्षा: मैंग्रोव के जंगल उन जीवों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं जो समुद्री तट पर रहते हैं, जैसे कि समुद्री सूर्य और तैरने वाले पक्षी। इनके नष्ट हो जाने से, इन पक्षियों की संरक्षा में कठिनाई हो सकती है।
    मैंग्रोवस,
    दलबदलू राजनीतिक नेता एवं भूमाफिया ओमजी कुमावत की तस्वीर

    इसलिए, मैंग्रोव जंगल के नष्ट हो जाने से समुद्र तट की स्थिति बिगड़ सकती है और समुद्री पर्यावरण, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पैदा हो सकते हैं। हाईकोर्ट रिट याचिका क्र. 3246/2004 रूपांतरित जनहित याचिका क्र. 86/2006 दिनांक 6 अक्टूबर 2005 के आदेश में कोर्ट में मैंग्रोवस से 50 मीटर के आसपास विकास काम को नहीं करने का आदेश दिया है जो की भूमाफिया ओमजी कुमावत लगातार न्यायालय के आदेशों को भंग कर रहा है।

    चारकोप पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 498/23 में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत 15(1),15(2) के तहत कुल 9 लोगों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज है। जिसमें भूमाफिया ओमजी कुमावत ने सरकारी मैंग्रोवस की जमीन से सट कर मिट्टी की भरनी और पत्रे के 25 रूमों का अवैध निर्माण किया था। जो, कि सर्वे नंबर 216नगर भू क्रमांक 4, मौजे मालवणी, चारकोप गांव, कांदीवली पश्चिम, बोरीवली, मुंबई है। इस केस में चारकोप पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की ऐसे स्वाभाविक है कि भूमाफिया के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।

    Live Video On indian fasttrack news channel

    अब ओमजी कुमावत उसी मैंग्रोवस के जंगल को खत्म करने, उस जमीन पर मिट्टी गिराकर भरनी करने और अवैध बांधकाम के जरिए रूम बनाकर बेचने के फिराक में भरनी माफिया चौरसिया और शिव को साथ लेकर मालवनी चर्च, हिंदू शमशान भूमि के पिछे सर्वे क्र. 27 हिस्सा क्र.1 सीटीएस क्र. 748 की प्लाट से सटा सरकारी जमीन में लगे मैंग्रोवस की झाड़ियों को नष्ट कर रहा है। बता दें, कि यह वही मैंग्रोवस के जंगल की जमीन है। जो चारकोप कांदीवली से लेकर मालाड़ के मालवनी इलाके तक फैला हुआ है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब मुंबई शहर प्राकृतिक आपदा के चलते तहस नहस हो जाएगा पुलिस प्रशासन को चाहिए की किसी के भी दबाव में न आकर अपराधियों पर सख्ती से पेश आये जिससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

  • बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कब लगेगी लगाम ?

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भ्रष्टाचार पर कब लगेगी लगाम ?

    भ्रष्ट प्रभारी डिओ अभय जगताप द्वारा शासन प्रशासन को हमेशा गुमराह करने का प्रयास। 5 लाख रुपये लेनदेन की चर्चा, एंटी करप्शन विभाग।

    सुरेन्द्र राय
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगरपालिका, आर/ दक्षिण (BMC R/South) विभाग के डिओ (D.O) अभय जगताप और अवैध निर्माण (Illegal construction) के ठेकेदार (Contractor) चंचल यादव के बीच चोली दामन का याराना लगता है। भ्रष्टाचार के तहत विडंबना यह है, कि प्रभारी सहायक आयुक्त ललित तलेकर भी अभय जगताप के भ्रष्ट रवैये पर अपनी चुप्पी साध ली है। जबकि महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके एकनाथ शिंदे ने हमेशा ही भ्रष्टाचारियों (Corruption) पर लगाम लगाने की बातें कहीं है। मगर भ्रष्टाचार है कि मनपा (BMC) को कुतर-कुतर कर खाता जा रहा है। आर/दक्षिण विभाग के डिओ अभय जगताप के कारनामे जग जाहिर हो चुके हैं। उक्त डिओ अभय जगताप मनपा और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए कानून की धज्जियां उड़ाकर दौलत कमा रहे हैं। (भ्रष्टाचार)

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के प्राचीन मंडपेश्वर गुफा का सरकार करेगी विकास

    मनपा के भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन का रवैया..

    मनपा आर/दक्षिण विभाग के अंतर्गत इमारत व कारखाना विभाग में कार्यरत पद निर्देशित अधिकारी व कार्यकारी अभियंता (प्रभारी डिओ) अभय जगताप और अवैध बांधकाम के ठेकेदार चंचल यादव की साठगांठ से धड़ल्ले के साथ अवैध निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है, कि कांदिवली (पूर्व), वडारपाड़ा रोड नंबर 2, लोकमान्य चाल, सागर मेडिकल के सामने G+2 (तीन मंजिला) के व्यवसायिक (Commercial) गाले के अति धोखा दायक अवैध निर्माण को जिस ठेकेदार चंचल यादव द्वारा अवैध रूप से किया गया।

    उस अवैध निर्माण को मनपा आर/दक्षिण के प्रभारी डिओ अभय जगताप का संरक्षण प्राप्त है। जिसमें 5 लाख रुपए के लेनदेन (आर्थिक व्यवहार) की चर्चा है। जो उक्त अवैध बांधकाम की तमाम शिकायतों के बावजूद न तोड़ा जाना प्रमाणित करता है, कि उक्त अवैध निर्माण को भ्रष्ट (Corrupt) डिओ (प्रभारी) अभय जगताप का वरदहस्त प्राप्त है। अब ऐसे में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का दम भरने वाली एंटी करप्शन (Anti Corruption) विभाग भी कुंभकरण की नींद में सो रहा है ऐसा स्थानीय समाज सेवकों का मानना है। (भ्रष्टाचार)

    भ्रष्टाचार,
    कांदिवली पूर्व अवैध निर्माण की तस्वीर

    अब देखना यह है, कि आर/दक्षिण विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त ललित तलेकर कौन सी कार्रवाई करेंगे। याद हो, कि उक्त भ्रष्ट प्रभारी डिओ अभय जगताप द्वारा शासन प्रशासन को हमेशा गुमराह करने का प्रयास करने की चर्चा है। देखना है, कि आर/दक्षिण विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) कौन सी दंडात्मक कार्रवाई करते हैं। (भ्रष्टाचार)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था का लिट्टी-चोखा कार्यक्रम संपन्न

    मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था का लिट्टी-चोखा कार्यक्रम संपन्न

    उत्तर भारतीय परंपरा को याद कर पत्रकारों ने लिट्टी-चोखा कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था ने अपना वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कांदिवली (पूर्व), ठाकुर कॉलेज में शनिवार को मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था की ओर से लिट्टी चोखा का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में राजनेता, पुलिस अधिकारी एवं पत्रकारों को सम्मानित कर साथ ही अपने वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। मौके पर फिल्म और लोकगीत एवं हास्य कलाकारों को भी सम्मानित किया।

    इसे भी पढ़े:- फ्लैट की बुकिंग लेने के बाद बिल्डर ग्राहक को धोखा नहीं दे सकता- क्या है प्रावधान …

    ठाकुर ट्रस्ट के सहयोग से मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था ने यह पांचवां वर्षीक लिट्टी-चोखा का कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी, भाजपा विधायक राजहंत सिंह, शिवसेना के आमदार प्रकाश सुर्वे, भाजपा के पूर्व नगर सेवक कमलेश यादव, बाळा तावड़े और अभिषेक घोसालकर, भाजपा नेता मुरजी काका पटेल, आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गट के प्रवक्ता आनंद दुबे,भरत मिश्रा, फिल्म अभिनेत्री संगीता तिवारी, अभिनेत्री अनारा गुप्ता, शिवसेना मालाड पुर्व उपशाखा प्रमुख फातिमा शेख, कांग्रेसी नेता अजंता यादव, समाज सेविका माधवी भंडारी के साथ मुंबई और आसपास के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था का 2024 कार्यक्रम ..

    पत्रकार,
    मंच पर शिवसेना एकनाथ शिंदे के विधायक प्रकाश सुर्वे के साथ पत्रकार गण की तस्वीर

    भारतीय जनता पार्टी की सशहनाज खान ने सभी को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। मीरा रोड की समाजसेविका सुमन सिंह ने अपने गीतों से लोगों को प्रभावित किया। मौके पर हास्य कलाकार सुनील पाल ने अपने कॉमेडी से चार चांद लगा दिए। कवि एवं गीतकार रामजी कनौजिया ने मंच की शुरुआत कर समा बांधा और गजल गायक कलाकार निषाद अहमद खान ने अपने शब्दों को पिरोकर एकता की मिसाल पेश की। मौके पर मुंबई पुलिस परिमंडल 12 की पुलिस उपायुक्त स्मिता पाटिल ने लिट्टी-चोखा का आनंद लेते हुए पुलिस और पत्रकारों की दोस्ती को कायम रखा। उन्होंने अपने वक्तव्यों मे कहा, कि “पुलिस और पत्रकार, घड़ी की उन दो सूईयों की तरह है, जो अपनी-अपनी जगह से समाज को सही दिशा देने का काम करती है। जैसा घड़ी के काटे अलग होने के बावजूद लोगों को सही समय दिखाती है।”

    Live video on indian fasttrack news channel

    मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अवनेंद्र आशुतोष और जयशंकर सिंह ने किया।कार्यक्रम के दौरान बोरीवली में प्रेस रूम बनाने की मांग पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार मुंबई उपनगर पत्रकार संस्था के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, महासचिव जटाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, प्रमुख संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह, सलाहकार शिव शंकर तिवारी, हरीश तिवारी, राकेश त्रिवेदी, विनय दुबे, राजू परुलेकर, आशीष सिंह, प्रकाश साबळे, इस्माइल शेख, सुरेंद्र राजभर, शालिनी सिंह, विभांशु त्रिपाठी, रितेश तिवारी और प्रमोद यादव ने किया।

  • बुलंद आवाज फाउंडेशन की तरफ से फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप का आयोजन संपन्न

    बुलंद आवाज फाउंडेशन की तरफ से फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप का आयोजन संपन्न

    कांदीवली पश्चिम गणेश नगर के 90 फ़िट रोड पर बुलंद आवाज फाउंडेशन की तरफ से सैकड़ों लोगों का हेल्थ चेकअप हुआ संपन्न।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कांदिवली (पश्चिम) के अथर्व हॉस्पिटल और आरएमएस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की मदद से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ‘बुलंद आवाज फाउंडेशन’ की ओर से हर वर्ष की तरह चौथी बार गणेश नगर 90 फिट रोड पर फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। पिछले 4 वर्षों से बुलंद आवाज फाउंडेशन अपने वर्षगांठ पर फ्री हेल्थ चेकअप का आयोजन करता आ रहा है। (Mumbai Kandivali Free Health Check Up Camp)

    फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप ..

    फ्री हेल्थ चेकअप,
    फ्री हेल्थ चेकअप के दौरान खींची संस्था पदाधिकारी और डॉक्टरों की तस्वीर

    मुफ्त आरोग्य शिब्बीर में फ्री चश्मा, फ्री दवाइयां, एचआईवी टेस्ट, सीबीसी टेस्ट जैसे कई बीमारियों के टेस्ट किए गए। जिसमें आरएमएस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की ओर से स्थानीय 400 से अधिक लोगों को कैंप में ईसीजी, सीबीसी और ब्लड टेस्ट की सुविधा दी गई। साथ ही अथर्व हॉस्पिटल की ओर से डायबिटीज, डिजिटल ईसीजी, ब्लड प्रेशर ऑक्सीजन लेवल टेस्ट, पल्स रेट, रेंडम ब्लड शुगर, टेंपरेचर, फ्री मेडिसिन, फ्री डॉक्टर चेकअप, फ्री नर्सिंग चेकअप, स्पेशल लेडीज चेक अप देकर कैंप को सफल बनाया गया। (Mumbai Kandivali Free Health Check Up Camp)

    इसे भी पढ़े:- ‘मैं भी किसान का बेटा हूं, पता है कैसा महसूस होता है’, मराठा आरक्षण का वादा पूरा करने के बाद बोले CM शिंदे

    बुलंद आवाज फाउंडेशन के अध्यक्ष जाहिद खान ने बताया, कि मुंबई उपनगर शिवसेना विभाग सचिव सिद्धेश कदम की मदद से स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य चेकअप कैंप का आयोजन सफल हुआ। शिवसेना नेता ने कैंप में आए लोगों के चिकित्सा में डॉक्टर से उनकी मदद के लिए भी कहा है। संस्था के सचिव अब्दुल जब्बार एवं उपाध्यक्ष सैफ खान ने बताया, कि शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के स्थानीय विभाग प्रमुख लाल सिंह राजपुरोहित जी ने स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य समस्या पर हमें कार्य करने का प्रोत्साहन दिया और कैंप के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर हमारी सराहना की। (Mumbai Kandivali Free Health Check Up Camp)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai Cylinder Blast: चेंबूर और मिरारोड में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग जख्मी

    Mumbai Cylinder Blast: चेंबूर और मिरारोड में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग जख्मी

    मुंबई के चेंबूर इलाके में एक घर में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घटना में 9 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गये। ऐसे ही मिरारोड के सिलेंडर ब्लास्ट में एक जख्मी ..

    इस्माईल शेख
    Mumbai Cylinder Blast
    : मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित सिद्धार्थ कॉलोनी के एक घर में बीती रात सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई। घर धू-धूकर जलने लगा और घर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घर के सदस्य जब तक बाहर निकलते तब तक 9 लोग आग की चपेट में झुलस गये। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)

    ऐसे ही दूसरी एक घटना में, गुरुवार देर रात मीरा रोड के रामदेव पार्क इलाके के एक अपार्टमेंट में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। फायर ब्रिगेड कर्मियों के समय पर पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया है। यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)

    Cylinder Blast,
    मीरा रोड सिलेंडर ब्लास्ट की तस्वीर

    इसे भी पढ़े:- ‘मैं भी किसान का बेटा हूं, पता है कैसा महसूस होता है’, मराठा आरक्षण का वादा पूरा करने के बाद बोले CM शिंदे

    Mumbai And Miraroad Cylinder Blast

    घायल की पहचान 18 वर्षीय संजय कुमार आबडे के रूप में की गई है। फायर ब्रिगेड कर्मियों को राम कृपा अपार्टमेंट के भूतल में 16 किलोग्राम के पांच और वाणिज्यिक (Commercial) सिलेंडर मिले। एक अधिकारी ने कहा, अतिरिक्त सिलेंडरों वाले अपार्टमेंट का उपयोग एक कैटरिंग फर्म के कर्मचारियों के भंडारण और आवास के लिए किया जा रहा था। करीब 25 दमकलकर्मी और चार फायर टेंकर मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। विस्फोट का प्रभाव इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को हल्के झटके महसूस हुए। (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे ने जानकारी देते हुए कहा, कि “हमने वाणिज्यिक सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और उन कारणों की जांच कर रहे हैं जिनकी वजह से आग लगी और विस्फोट हुआ।” उन्होंने कहा, कि अपार्टमेंट के मालिक को एक आवासीय में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के भंडारण के बारे में पूछताछ करने के लिए बुलाया जाएगा। बताया कि अपार्टमेंट का मालिक कहीं दूसरी जगह रहता है। घटना के समय अपार्टमेंट में संजय कुमार सहित दो लोग मौजूद थे। अधिकारी ने कहा, कि “संजय गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनके सहयोगी भाग्यशाली थे जो सुरक्षित बच गए।” (Mumbai And Miraroad Cylinder Blast)

  • मुंबई के प्राचीन मंडपेश्वर गुफा का सरकार करेगी विकास

    मुंबई के प्राचीन मंडपेश्वर गुफा का सरकार करेगी विकास

    मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित प्राचीन मंडपेश्वर गुफा के विकास एवं रखरखाव संबंधित उपाय योजना पर सांसद गोपाल शेट्टी ने पुरातत्व विभाग महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत से की चर्चा।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – संसद सत्र के दौरान पुरातत्व विभाग महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत से उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बोरीवली पश्चिम स्थित प्राचीन मंडपेश्वर गुफा के विकास कार्य संबंधित निवेदन पत्र दिया। साथ ही इस प्राचीन ऐतिहासिक गुफा के रखरखाव पर ठोस चर्चा की।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai Airport: अधिकारियों ने कुल 1.74 करोड़ रुपए का सोना जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

    सांसद गोपाल शेट्टी ने जानकारी देते हुए बताया, कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक यदूबीर सिंह रावत को उन्होंने वर्तमान चल रहे मंडपेश्वर गुफा के विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इस कार्य में आ रही अड़चनों के निराकरण की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, कि प्राचीन मंडपेश्वर गुफा में पीने के पानी और शौचालय की समस्या है। इसकी सुविधा और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए चर्चा हुई है।

    Live video on indian fasttrack news channel

    प्राचीन मंडपेश्वर गुफा का सौंदर्यकरण ..

    प्राचीन मंडपेश्वर गुफा,
    सांसद गोपाल शेट्टी के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक यदूबीर सिंह रावत की तस्वीर ..

    सांसद गोपाल शेट्टी ने बताया, कि प्राचीन मंडपेश्वर गुफा के रखरखाव और देखभाल संबंधीत उपाय योजना पर भी हमें काम करने की जरूरत है। जिसके लिए हमनें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग महानिदेशक रावत जी से चर्चा की है। साथ ही उन्हें वर्तमान गुफा के सौंदर्यकरण के चल रहे कार्य की जानकारी देते हुए, इस कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने की विनती की गई है। गोपाल शेट्टी ने बताया, कि “महानिदेशक श्री यदूबीर सिंह रावत ने इस मुलाकात के दौरान सकारात्मक एवं प्रतिभाव उत्तर दिए हैं।”