
सुभाष कोटियन
मुंबई– मालाड़ का बृहन्मुंबई महानगर पालिका, वार्ड P/N के भ्रष्ट अधिकारियों ने भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार करने का ठेका लेकर माल बनाने की कसम खाई हुई है! भूमाफिया, ठेकेदार को संरक्षण देकर मनमाने अवैध निर्माण को अपनी सहमति और संरक्षण देने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है!
21 वर्षीय बहू के साथ 65 वर्षीय ससुर ने शादी रटाई, कारण..
पी/नॉर्थ वार्ड के सहायक अभियंता कुंदन वळवी के सहयोगी दुय्यम अभियंता अमोल राठौड़ मनपा का वह खिलाड़ी है! जिसने सारे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं! जिसे ना वार्ड ऑफिसर का भय है और न मनपा आयुक्त और ना ही राज्य सरकार का उसका कहना है कि ‘सारे अधिकारियों और सरकार को जेब में रखता हूं, चाहे जितनी शिकायतें हो उसका कोई एक बाल भी नहीं उखाड़ सकता! सबको हफ्ता पहुंचाता हूं!’ इसलिए उस पर कभी कोई एक्शन नहीं लिया गया !
विकास दुबे मामले में दो अन्य फरार आरोपियों को महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार!!
ताजा घटना अवैध निर्माण का 2500 वर्ग फिट में 32 रूम बनाकर बिक्री (बेचने) के लिए तैयार होने का है! जिस अवैध बांधकाम को किया जा रहा है! उसको संरक्षण देने के लिए 45 लाख रुपए वसूलने के आरोप लग रहे हैं!

बताया जाता है कि मनपा P/N वार्ड का भ्रष्ट दुय्यम अभियंता अमोल राठौड़ ने पठारेवाड़ी नियर हनुमान मंदिर, जॉनी सलडाना साइट के आगे 2500 वर्ग फीट में बन रहा 32 रूम का अवैध निर्माण बिक्री के लिए तैयार है! जिसे सरकारी भ्रष्ट अधिकारी का पूरा संरक्षण प्राप्त है!
उपर्युक्त अवैध बांधकाम कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले दुय्यम अभियंता के भ्रष्टाचार का संज्ञान लेकर मनपा आयुक्त और मुख्यमंत्री सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे या समझा जाए भ्रष्टाचार के पैसे में बड़ी ताकत है! जो कठोर कार्रवाई से रोकता है! आशा है भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसी जाएगी!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




