Crime scene file photo
Mumbai गोवंडी के एक युवक हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक महिला आरोपी का भी समावेश बताया जा रहा है। बाकी 6 आरोपियों की पुलिस को अब भी तलाश है।
इस्माइल शेख
मुंबई- गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में पिछले दिनों हुई एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगोँ को गिरफ्तार किया है, जिसमे एक महिला आरोपी का भी समावेश है। पुलिस एक स्पेशल टीम गठित कर अभी इस मामले में फरार 6 आरोपियों को तलाश रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मामूली विवाद ने 21 वर्षीय सोहेल की जान ले ली पुलिस मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है।
शिवाजी नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर गायके ने बताया, कि “21 वर्षीय मृतक सोहेल महताब अंसारी के हत्या मामले में अबतक नीलोफर खलील शेख और अरबाज़ शेख को गिरफ्तार किया गया है,जबकि हत्या के मुख्य आरोपी वसीम मुजफर शेख सहित अन्य 6 आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत पंतनगर पुलिस थाने में दर्ज ऑटो रिक्शा चोरी मामले से शुरू हुई थी! इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस थाने बुलाए जाने पर विवाद शुरू हो गया था। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा करने गए ग्रुप से हुए विवाद में सोहेल की बुरी तरह पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
