प्रतिकारात्मक फाइल तस्वीर
इस्माइल शेख
मुंबई- विलेपार्ले इलाके में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों द्वारा लेवल 1 का सिलेंडर ब्लास्ट बताते हुए कहा, कि न्यू कल्पना चॉल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Gas Cylinder Blast in Mumbai Vileparle)
Mumbai Cylinder Blast
मुंबई के विलेपार्ले इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास न्यू कल्पना चॉल में सुबह-सुबह रसाई सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी, कि अफरा-तफरी मच गई। (Gas Cylinder Blast in Vileparle)
घायलों को पास के विलेपार्ले पूर्व स्थित वीएन. देसाई अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनके नाम इस प्रकार है।
1) 27 वर्षीय अमर राय
2) 27 वर्षीय जयराम यादव
3) 38 वर्षीय हरेकुमार राय
4) 30 वर्षीय राजेशकुमार राय
5) 45 वर्षीय अरुणकुमार राय
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
