चारकोप एकता नगर में प्रदर्शन की तस्वीर
इस्माइल शेख
मुंबई- कांदिवली पश्चिम के चारकोप, एकता नगर में पिछले 5 सालों से बिल्डर द्वारा हजारों सैकड़ों झोपड़ा धारकों को किराए के पैसे नही दिए जाने और भाजपा नगर सेवक द्वारा दल बदल कर लोगों के साथ राजनीति किए जाने के खिलाफ समाजवादी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया!
कोविड-19 की सुरक्षा के मद्देनज़र, कांदिवली पुलिस ने गिनती के लोगों को ही आंदोलन की इजाजत दी थी! जिसका पूरा खयाल रखते हुए, बुधवार लगभग 4 बजे के आस-पास रवी बिल्डर के प्रोजेक्ट कार्यालय के पास ही, एकतानगर की चौक पर, समाजवादी पार्टी के चारकोप विधानसभा अध्यक्ष, अज़हर सिद्दीकी ने सोशल डिस्टेंसिंग मास्क और सैनिटायजेशन का भरपूर खयाल रखा गया! मौके पर कांदिवली पुलिस की एक तुकड़ी सुरक्षा के मद्दे नज़र प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद रही!

Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
