मुंबई पुलिस की ट्वीटर हैंडल से प्राप्त तस्वीरें
सोशल मीडिया के माध्यम से अपना जीवन समाप्त करने की जानकारी एक व्यक्ति ने शेयर की इसकी सूचना प्राप्त होते ही मुंबई पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे समझा-बूझा कर उसकी और परिवार की काउंसलिंग के माध्यम से उसकी जान बचाई। इसको लेकर मुंबई पुलिस को बधाई दी जा रही है।
इस्माईल शेख
मुंबई– सोशल मीडिया पर एक शख्स ने ट्वीट किया कि वह आत्महत्या कर रहा है। उक्त सूचना मिलने पर पुलिस सहआयुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (गु.प्र.) की टीम ने तुरंत उस व्यक्ति का पता लगाया जो आत्महत्या करने की सोच रहा था, उसकी जान बचाई और काउंसलिंग के माध्यम से परिवार के सदस्यों को जानकारी दी।
क्या लिखा था पोस्ट में ?
पीडित व्यक्ति की पोस्ट के मुताबिक, मैं आत्महत्या कर रहा हूँ। इससे पहले मैं अपने अंगदान करना चाहता हूं। मैंने बचपन में ही तय कर लिया था कि मैं मरने से पहले अपना शरीर दान कर दूंगा। आत्महत्या का कारण करियर में लगातार असफलता है।

इसको लेकर ट्वीटर हैंडल पर मुंबई पुलिस को बधाई दी जा रही है। अबतक 17.5 हजार लोगों ने देखा और मुंबई पुलिस की इस पोस्ट को लाईक किया। ये संख्या लगातार बढ़ रही है! मिली जानकारी के मुताबिक आत्महत्या की कोशिश करने वाला शख्स लगातार असफलता से परेशान होकर खुद को समाप्त करना चाहता था।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




