
पुलिस ने इलाके में विश्वसनीय युवाओं की एक सेना बनाई है। क्या होगी इनकी जिम्मेदारी?
इस्माइल शेख
मुंबई– कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से पुलिस प्रशासन पर बढ़ते तनाव को देखते हुए, मुंबई पुलिस ने अब विशेष पुलिस अधिकारियों के रूप में 1100 नागरिकों को नियुक्त कर दिया है! इसके लिए इन नागरिकों के नाम नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। इन नागरिकों के माध्यम से मुंबई के कोरोना बाधित इमारतों को सील करने का काम किया जा रहा है। ये विशेष पुलिस अधिकारी इमारतों की निगरानी और स्थानीय पुलिस स्टेशन को रिपोर्टिंग करने के लिए जिम्मेदार रहेंगे, भले क्षेत्र में भीड़ हो, इमारतों में कोरोना प्रभावित रोगियों की सहायता करना और नागरिकों तथा पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखना इनकी जिम्मेदारी रहेगी, ताकि कानून और स्वास्थ्य संबंधी सरकारी आदेशों से समझौता करने की ज़रुरत न पड़े।
नियुक्ति पत्र भी जारी
अब तक, लॉकडाउन के समय जन समस्याओं से निपटने के लिए कुछ नागरिकों की नियुक्ति की जा चुकी है! मुंबई में देखा गया कि कई बार यहां झोपड़पट्टी इलाकों से पुलिस रॉउंडप के बाद फिर से लोग भीड़ की शक्ल में इकट्ठा हो जाते हैं! इन संभावनाओं को देखते हुए पुलिस कर्मियों की मदद के लिए ऐसे अधिकारियों को नियुक्त किया जा चुका है। अब तक इन सभी विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की रही है। इस संबंध में उन्हें मुंबई पुलिस की तरफ से एक नियुक्ति पत्र भी जारी किया है।
मुंबई पुलिस विभाग के जनसंपर्क अधिकारी, डीसीपी एस. चैतन्य ने कहा कि पुलिस ने इलाके में विश्वसनीय युवाओं की एक सेना बनाई है और बिना किसी कारण के सड़कों पर भटक रहे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए उन्हें विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया है। यह सेना वर्तमान में काम कर रही है। पुलिस को दिन-प्रतिदिन के ऑपरेशन, अपराध की जांच, चार्जशीट तैयार करना, कानून-व्यवस्था और कर्फ्यू को सख्ती से लागू करना जैसे कामों में सपोर्ट की जरूरत है। अपर्याप्त जनशक्ति के कारण काम का तनाव बढ़ रहा है। कई पुलिसकर्मियों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग जैसी बीमारियां हैं। कई की हालत खराब है। जैसा कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, प्रशासन पर तनाव कम करने के लिए 1,100 लोगों को अस्थायी रूप से विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




