
मुंबई (Mumbai) पुलिस के ड्रग्स विरोधी दस्ते ने माझगांव इलाके से 45 ग्रा. ‘मेफेड्रॉन’ (MD) नामक नशिला पदार्थ (Drugs) के साथ एक को गिरफ्तार कर ड्रग्स तस्करी का खुलासा किया है।
इस्माइल शेख
मुंबई- पुलिस के घाटकोपर ड्रग्स विरोधी दस्ते ने भाऊचाधक्का से माझगांव आने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति को ‘मेफेड्रॉन’ (MD) नामक नशिले पदार्थ (Drugs) के साथ गिरफ्तार कर ड्रग्स तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, कि आरोपी मुंबई शहर और उपनगर इलाकों में ड्रग्स सप्लाई, तस्करी और बिक्री का काम करता है। इसके खिलाफ धारावी, नागपाड़ा, आजाद मैदान, सर. जेजे मार्ग और डोंगर पुलिस थाने में पहले से ही कुल अलग-अलग 5 ड्रग्स तस्करी के विरोध में मामले दर्ज है।
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के ड्रग्स विरोधी घाटकोपर यूनिट की प्रभारी पुलिस निरीक्षक लता सुतार ने बताया, कि गिरफ्तार आरोपी के पास से 45 ग्रा. ‘मेफेड्रॉन’ (MD) बरामद किया गया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार (International Market) मुल्यांकन 6 लाख 75 हजार रुपये आंकि जा रही है। उन्होंने बताया, कि आरोपी के खिलाफ गु.र.क्र. 14/2022 में भा.द.स. की धारा 8(क) के साथ 1985 की एन.डी.पी.एस अधिनियम (NDPS Act) के तहत धारा 22(ब) भी दर्ज किया गया है। मामले की और अधिक जांच की जा रही है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




