
Mumbai में राज्यपाल के हाथों कैंसर पीडितों के लिए अस्पताल का उद्घाटन, यहां पूरे सप्ताह चौबीसों घंटे पीडितों और उनके परिजनों के लिए रहना खाना और मुफ्त दवाइयों की सुविधा उपलब्ध होगी। (Cancer Center Hospital)
डिजिटल डेस्क (इंडियन फास्ट्रैक)
मुंबई- बांद्रा में विधायक स्व.आर.एन. सिंह की श्रधांजलि सभा मे पहुँचे महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों कैंसर पीडितों (Cancer Patient’s) के इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के साथ कई बड़े नेताओं ने स्वर्गीय भाजपा (BJP) विधायक (MLA) आर.एन.सिंह को श्रधांजलि दी।

स्वर्गीय आर.एन. सिंह के नाम पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों उद्घाटन किए गए कैंसर सेंटर अस्पताल में देशभर से आने वाले मरीजो और उनके परिजनों को मुफ़्त शेल्टर, दवाएं और भोजन सप्ताह के सातों दिन और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी। इसकी जानकारी राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने दी।

Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




